क्या आप एक गेमिंग चेयर की तलाश में हैं जो आपके बजट में फिट हो और घंटों तक आराम भी प्रदान करे? अमेजन पर अनगिनत विकल्पों के साथ, सही चुनाव करना मुश्किल हो सकता है। हमने आपके लिए सबसे अच्छी बजट गेमिंग चेयर के विकल्पों को यहां शामिल किया है, जो गुणवत्ता, आराम और किफायत का सही संतुलन प्रदान करती हैं। Budget में आने वाले इन Gaming Chairs को हाई-क्वालिटी मटेरियल और मजबूत फ्रेम के साथ तैयार किया गया है, ताकी आपको आराम से साथ ही लंबा प्रदर्शन भी मिल सके। ये सभी हाई बैक सपोर्ट के साथ आती हैं, जिससे लंबे समय तक बैठे रहने पर आपकी कमर और पीठ को अच्छा सपोर्ट मिलता है। वहीं, सभी कुर्सियों में सिर को सही तरीके से सहारा देने के लिए हेडसपोर्ट भी मिलता है। इन्हें अलग-अलग लेवल पर सेट किया जा सकता है और साथ ही सभी एर्गोनैमिक आर्मरेस्ट के साथ आती हैं। इन कुर्सियों में 360 डिग्री घूमने वाले पहिए भी लगे हैं, जिनकी वजह से इन्हें किसी भी दिशा में घुमाना या फर्श पर सरकाना आसान रहेगा।
नीचे आप अमेजन पर बजट रेंज में उपलब्ध 5 बढ़िया गेमिंग चेयर्स के विकल्प देख सकते हैं-
Green Soul Blade Ergonomic Gaming Chair
यह गेमिंग चेयर बेहतर बैक सपोर्ट के लिए मेमोरी फोम कुशन वाले पंख जैसे आकार के बैक डिजाइन में आती है। इसमें मिलने वाला लुंबर मसाजर लंबे समय तक बैठे रहने पर शरीर में होने वाली थकान और दर्द को कम करने का काम करता है। वहीं, कुशन्ड नेक सपोर्ट रीढ़ की हड्डी को सही पॉश्चर में रखने में मदद करता है। इस Green Soul गेमिंग चेयर को आरामदायक और टिकाऊ सतह के लिए अल्कांतारा जैसे मटेरियल और लेदरेट का इस्तेमाल करके तैयार किया गया है। इसे आप अपने आराम के अनुसार 135 डिग्री तक झुका सकते हैं, जिसके लिए यह टेंशन नॉब और लॉक के साथ आता है। इस कुर्सी में एर्गो-सिंक आर्मरेस्ट दिए गए हैं, जो कि इसके रिक्लाइन एंगल के अनुसार एडजस्ट हो जाते हैं। यह सुपरकार से इंस्पायर्ड डिजाइन में आती है, जो आपके गेमिंग सेशन को आरामदायक बना सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Green Soul
- रंग- काला
- मटेरियल- फॉक्स लेदर
- साइज- मीडियम
- वजन- 18 किलोग्राम
- बैक स्टाइल- विंग्ड हाई बैक
- फ्रेम मटेरियल- मेटल
- स्पेशल फीचर- कुशन्ड नेक सपोर्ट, एर्गो सिंक आर्मरेस्ट
खूबियां
- 21.5 इंच वाली बेहद चौड़ी सीट आरामदायक तरीके से बैठने का अनुभव दे सकती है।
- ऊंचाई को आराम से घटाने-बढ़ाने के लिए क्लास 4 का गैस लिफ्ट मिलता है।
- इसमें इंटीग्रेटेड मसाजर के साथ एडजस्टेबल लुंबर सपोर्ट भी दिया गया है।
कमी
- अभी तक ग्राहकों ने किसी खास समस्या का जिक्र नहीं किया है।
01
DROGO Aura Ergonomic Gaming Chair
इस एर्गोनैमिक चेयर में मिलने वाला सुपीरियर हाई बैक सपोर्ट बैठने पर आपको एक अच्छा पॉश्चर प्रदान करता है, जिससे दर्द और थकान जैसी समस्याएं कम होती हैं। यह एडजस्टेबल हाई और लिंकेज आर्मरेस्ट के साथ आती है, जिनकी मदद से आप अपने आराम के अनुसार इसकी ऊंचाई को सेट कर सकते हैं हाथों के लिए बेहतर सपोर्ट पा सकते हैं। वहीं, DROGO ब्रांड की इस Ergonomic Chair में पीठ और गर्दन को बेहतर समर्थन व आराम प्रदान करने के लिए एडजस्टेबल नेक और लुंबर सपोर्ट वाली तकिया भी मिलता है। इसे 90 से लेकर 135 डिग्री तक आराम से रिक्लाइन भी किया जा सकता है, जिस वजह से यह आपके गेमिंग सेटअप के लिए एक आरामदायक विकल्प हो सकती है। प्रीमियम PU लेदर और ब्रीदेबल मेश फैब्रिक से बने होने के कारण यह कुर्सी बेहद आरामदायक व टिकाऊ साबित हो सकती है, जिसमें पसीना आने की समस्या भी कम होती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- DROGO
- रंग- सफेद
- मटेरियल- PU लेदर और ब्रीदेबल मेश फैब्रिक
- साइज- सिंगल सीट
- वजन- 18 किलोग्राम
- बैक स्टाइल- विंग बैक
- फ्रेम मटेरियल- मेटल
- स्पेशल फीचर- एडजस्टेबल हाईट, लिंकेज आर्मरेस्ट
खूबियां
- उच्च घनत्व वाला मोल्डेड फोम अपना आकार लंबे समय तक बनाए रख सकता है।
- हैवी ड्यूटी वाला नायलॉन बेस बेहतर स्थायित्व प्रदान करता है।
- यह कुर्सी करीब 120 किलोग्राम तक का वजन सहन कर सकती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने अभी तक कोई खास कमी नहीं बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
CELLBELL Konquer Ergonomic Gaming Chair For Home
दिनभर आरामदायक एहसास देने के लिए यह गेमिंग चेयर प्रीमियम एर्गोनेमिक डिजाइन में आती है। इसका हाई बैक आपको बैठने पर ना सिर्फ अच्छा पॉश्चर प्रदान करता है, बल्कि पीठ और कमर को भी सपोर्ट देता है। वहीं, कुशन्ड हेडरेस्ट के साथ आपके सिर को आराम और सहारा मिलता है, जिससे गर्दन में दर्द की समस्या हो सकती है। इसमें मिलने वाला लुंबर सपोर्ट लंबे समय तक काम करने या गेम खेलने के दौरान सही पॉश्चर बनाए रखने में मदद करता है। इस CELLBELL एर्गोनेमिक कुर्सी में पीठ के दर्द और स्ट्रेस को कम करने वाला लुंबर मसाज सपोर्ट भी मिलता है। यह एक रीट्रैक्टेबल फुटरेस्ट के साथ आती है, जिसे आप पैरों को आराम से फैलाकर बैठने के लिए बाहर निकाल सकते हैं। वहीं, टिकाऊ मेटल फ्रेम इसे सालों-साल चलने के लिए मजबूती प्रदान करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- CELLBELL
- रंग- लाल, काला
- मटेरियल- फॉक्स लेदर
- साइज- 66X120X52
- वजन- 18 किलोग्राम
- बैक स्टाइल- विंग बैक
- फ्रेम मटेरियल- मेटल
- स्पेशल फीचर- एडजस्टेबल लुंबर
खूबियां
- आरामदायक अनुभव के लिए चिकने कैस्टर पहियों के साथ 360° घूमने की सुविधा मिलती है।
- इसकी सीट हाईट, आर्मरेस्ट और रिक्लाइन एंगल को अपने अनुसार सेट कर सकते हैं।
- इसे आरामदायक एहसास और मजबूती के लिए प्रीमियम लेदर मटेरियल से बनाया गया है।
कमी
- कुछ ग्राहकों द्वारा मजबूती को लेकर शिकायत की गई है।
03
ValorX USA Vector 2026 Edition I Ergonomic Gaming & Computer Chair
आपके लंबे गेमिंग सेशन को आरामदायक बनाने के लिए इस कुर्सी में रीट्रैक्टेबल फुटरेस्ट दिया गया है, जिसे आप थकान होने पर पैरों को फैलाकर बैठने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बेहतरीन लिंकेज आर्मरेस्ट के साथ आती है, जो कुर्सी के रिक्लाइनर एंगल के साथ मैच होकर आपको भरपूर आराम का एहसास दे सकते हैं। इसमें 90 से लेकर 135 डिग्री तक कुर्सी को रिक्लाइन करने की सुविधा मिलती है। इस Computer Chair एडजस्टेबल सपोर्ट के साथ आने वाला USB-पावर्ड मसाज कुशन दिया गया है, जो लंबे सेशन में आपकी थकान को कम करने का काम कर सकता है। वहीं, इसका एर्गोनेमिक बैकरेस्ट आपकी गर्दन, कमर, रीढ़ की हड्डी और कूल्हों को बेहतर समर्थन प्रदान करता है, जिससे थकान या दर्द का एहसास कम हो सकता है। कुर्सी को मजबूती से टिकाए रखने के लिए हाई ग्रेड मेटल बेस भी दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- VALORXUSA
- रंग- सफेद
- मटेरियल- फॉक्स लेदर
- साइज- 63D x 62W x 132H CM
- वजन- 17.5 किलोग्राम
- बैक स्टाइल- हाई बैक
- फ्रेम मटेरियल- मेटल
- स्पेशल फीचर- बिल्ट-इन मसाजर
खूबियां
- इसमें 360 डिग्री घूमने वाले टिकाऊ नायलॉन कैस्टर पहिए लगे हुए हैं।
- यह करीब 15 डिग्री टिल्ट वाले रॉकिंग फंक्शन के साथ आती है।
- हाई डेंसिटी फोम वाली तकिया से सिर और गर्दन को बेहतर सपोर्ट मिलता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों को इसका लुंबर सपोर्ट पसंद नहीं आया है।
साज-सज्जा पर क्लिक करें और पाएं ऐसी ही तमाम जानकारियां।
04
ASE GAMING Gold Series Ergonomic Gaming Chair
यह एर्गोनेमिक गेमिंग चेयर हैवी ड्यूटी वाले मेटल बेस के साथ आती है, जो इसे किसी भी सतह पर मजबूती से टिकाऊ रखने में मदद करता है। वहीं, इसमें क्लास 4 गैस लिफ्ट फंक्शन दिया गया है, जिसकी मदद से कुर्सी को अपने कंफर्ट के हिसाब से अलग-अलग ऊंचाइयों पर सेट कर सकते हैं। इसका अलग होने योग्य नेक पिलो आपकी गर्दन व सिर को बेहतर सहारा देता है, जिसे आप जरूरत ना होने पर कुर्सी के अलग भी कर सकते हैं। इस कुर्सी में मिलने वाले आर्मरेस्ट को भी आप अलग-अलग लेवल पर एडजस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा, मजबूत नायलॉन वाले कैस्टर पहिए इसे आसानी से विभिन्न दिशाओं में घुमाने में मदद करते हैं। यह शानदार लुंबर सपोर्ट के साथ आती है, जिससे आपकी कमर व पीठ को अच्छा समर्थन मिलता है और लंबे सेशन में थकान भी कम होती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- ASE GAMING
- रंग- गुलाबी
- मटेरियल- मेटल
- साइज- सिंगल सीट
- वजन- 17 किलोग्राम
- बैक स्टाइल- सॉलिड बैक
- फ्रेम मटेरियल- मेटल
- स्पेशल फीचर- रिक्लाइन एंगल
खूबियां
- इसे 90 से 180 डिग्री तक के एंगल पर रिक्लाइनर कर सकते हैं।
- हाई क्वालिटी PU लेदर मटेरियल लंबे समय तक आराम का एहसास दे सकता है।
- इसके आर्मरेस्ट की ऊंचाई को भी एडजस्ट किया जा सकता है।
कमी
- एक-दो ग्राहकों को इसकी क्वालिटी पसंद नहीं आई है।
05
अमेजन पर मिलने वाली बढ़िया बजट गेमिंग चेयर्स की तुलना
नीचे हमने सूची में शामिल की गई पांचों गेमिंग चेयर की तुलना की है। इसके जरिए आप अपने लिए एक सबसे उपयुक्त बजट में आने वाली कुर्सी चुन सकते हैं और अपने गेमिंग सेशन को आरामदायक बना सकते हैं-
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर एक्सप्लोर करें अन्य कैटेगरी।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।