घर में सुकून और पॉजिटिव एनर्जी लाएंगे ये खूबसूरत Water Fountain! देखें यूनिक विकल्प

यहां मौजूद बढ़िया टेबलटॉप वॉटर फाउंटेन घर और ऑफिस को आकर्षक और शांत माहौल दे सकते हैं। बहते पानी की सुकूनभरी आवाज तनाव कम करती है और जगह को स्टाइलिश लुक दे सकती है। लिस्ट में एलईडी लाइट, आकर्षक डिजाइन और कॉम्पैक्ट साइज वाले विकल्प हैं।
टेबलटॉप वॉटर फाउंटेन
टेबलटॉप वॉटर फाउंटेन

आजकल घर और ऑफिस की सजावट में छोटे-छोटे डेकोरेटिव आइटम का ट्रेंड काफी बढ़ गया है, और इन्हीं में से एक है टेबलटॉप वॉटर फाउंटेन। बहते पानी की हल्की आवाज न केवल मन को शांति देती है, बल्कि आसपास के माहौल को भी रिलैक्स और पॉजिटिव बनाने में मदद कर सकती है। यही वजह है कि लोग इन्हें लिविंग रूम, ऑफिस डेस्क, बेडरूम और मेडिटेशन कॉर्नर में रखना पसंद करते हैं। एक अच्छा टेबलटॉप Water Fountain सिर्फ सजावट का हिस्सा नहीं होता है, बल्कि तनाव कम करने, मूड फ्रेश रखने और जगह को आकर्षक बनाने के भी काम आ सकते हैं। लेख में आपको कई तरह के फाउंटेन मिल जायेंगे, जिनमें LED लाइट, भगवान की मूर्तियां, प्राकृतिक डिजाइन और शांत पानी की बहती धारा जैसे डिज़ाइन और फीचर्स मिलते हैं। इनको आप अपनी पसंद और थीम के अनुसार चुन सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • VIVARS CRAFT Tabletop Water Fountain Decorative Indoor Showpiece

    यह एक खूबसूरत और सजावटी इंडोर वॉटर फाउंटेन है, जिसे घर और ऑफिस में शांत और आकर्षक माहौल बनाने के लिए ला सकते हैं। इसका बुद्धा डिजाइन सकारात्मक और सुकूनभरी अनुभूति दे सकता है, जिससे यह लिविंग रूम, बेडरूम, ऑफिस डेस्क या मेडिटेशन कॉर्नर के लिए अच्छा डेकोरेशन पीस बन सकता है। इसका कॉम्पैक्ट साइज ज्यादा जगह नहीं लेता है और छोटी टेबल या शेल्फ पर आसानी से रखा जा सकता है। यह फाउंटेन मजबूत रेजिन मटेरियल से बना है, जो हल्का होने के साथ टिकाऊ भी है। इसका वजन लगभग 600 ग्राम है, इसलिए इसे एक जगह से दूसरी जगह आसानी से रख सकते हैं। इसमें दी गई एलईडी लाइटिंग इसकी खूबसूरती को और बढ़ाती है। पानी के बहाव के साथ चमकती लाइट्स रात के समय बहुत आकर्षक और रिलैक्सिंग माहौल बनाती हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • रंग - बुद्ध एफ6
    • मटेरियल - रेजिन 
    • ब्रांड - विवार्स क्राफ्ट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 11L x 11W x 22H सेंटीमीटर
    • आइटम का वजन - 600 ग्राम
    • खास सुविधा - लाइटवेट 
    01
  • Shri DP Lotus Water Fountain, Religious Home/Temple Decor

    इस सुंदर वॉटर फाउंटेन को खासतौर पर घर के मंदिर, पूजा कक्ष और लड्डू गोपाल जी की सजावट के लिए ला सकते हैं। इसका कमल के फूल जैसा डिजाइन बेहद आकर्षक दिखाई देता है और पूजा स्थान को शांत, सुंदर और सकारात्मक माहौल दे सकता है। इस Home Water Fountain में गुलाबी, बैंगनी और हरे रंग का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है, जो इसे और भी आकर्षक बना सकता है। इस फाउंटेन में डबल लेयर लोटस डिजाइन दिया गया है, जिसमें अंदर की तरफ गुलाबी रंग का कमल और बाहर बैंगनी पंखुड़ियों की सजावट दी गई है, जो प्राकृतिक और मनमोहक लुक देती है। इसमें मौजूद वॉटर सर्कुलेशन सिस्टम लगातार और हल्के बहाव के साथ पानी को चलाता रहता है। पानी की धीमी आवाज मन को शांत महसूस कराती है और मेडिटेशन या पूजा के समय रिलैक्सिंग माहौल तैयार करती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • रंग - गुलाबी, बैंगनी और हरा
    • मटेरियल - प्लास्टिक 
    • ब्रांड - जेनरिक 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 18L x 18W x 18H सेंटीमीटर
    • आइटम का वजन - 400 ग्राम
    • खास सुविधा - सजावटी कमल डिजाइन, वॉटर सर्कुलेशन
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • OSFT Floating LED Water Tap Fountain Magic Illusion Tabletop Waterfall

    इस टेबलटॉप वॉटर फाउंटेन का फ्लोटिंग टैप इल्यूजन डिजाइन बहुत ही खास है, जिसमें ऐसा दिखाई देता है जैसे हवा में टंगा नल लगातार पानी बहा रहा है। यह मैजिक जैसा विजुअल इफेक्ट कमरे को बेहद स्टाइलिश और ध्यान आकर्षित करने वाला लुक दे सकता है। इस फाउंटेन में लगी कलर-चेंजिंग एलईडी लाइट बहते पानी के साथ खूबसूरत मल्टीकलर रोशनी पैदा करती हैं। खासकर रात के समय यह बहुत आकर्षक और रिलैक्सिंग माहौल बनाती है। इसकी हल्की रोशनी बेडरूम, लिविंग रूम या मेडिटेशन कॉर्नर को शांत और सुकूनभरा अनुभव दे सकती है। फाउंटेन के साथ दिए गए डेकोरेटिव पत्थर और ज्यादा प्राकृतिक और सुंदर लुक देते हैं। ये छोटे पत्थर पानी के बहाव के साथ मिलकर मिनी वॉटरफॉल जैसा अनुभव देते हैं, जिससे आसपास का वातावरण ज्यादा फ्रेश और पॉजिटिव महसूस होता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • रंग - काला और सुनहरा
    • मटेरियल - प्लास्टिक 
    • ब्रांड - ओएसएफटी
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 11.5L x 11.5W x 28H सेंटीमीटर
    • आइटम का वजन - 340 ग्राम
    • खास सुविधा - सजावटी प्राकृतिक पत्थर, तैरते नल का भ्रम पैदा करने वाली तकनीक
    03
  • PRECHANA Water Fountains with Ring Light for Home Decor

    इस फाउंटेन में खास एलईडी रिंग लाइट दी गई है, जो बहते पानी के साथ चमकती मल्टीकलर लाइट रात के समय बहुत सुंदर और सुकूनभरा माहौल बनाती हैं। इसकी रोशनी और पानी की हल्की आवाज मिलकर कमरे में पॉजिटिव और शांत वातावरण तैयार करती है, जिससे तनाव कम महसूस हो सकता है। इसमें दिया गया थ्री-टियर वॉटरफॉल डिजाइन पानी को एक लेवल से दूसरे लेवल तक बहने का आकर्षक प्रभाव देता है। लगातार बहता पानी छोटे झरने जैसा अनुभव दे सकता है, जो देखने में बेहद सुंदर लगता है। यह डिजाइन घर की सजावट को और ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न बनाने में मदद करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • रंग - डिजाइन संख्या 2
    • मटेरियल - प्लास्टिक 
    • ब्रांड - प्रेचना
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 30L x 30W x 30H सेंटीमीटर
    • आइटम का वजन- 400 ग्राम
    04
  • CHRONIKLE Polyresin Tabletop Gold Brown Meditating Buddha Sitting in Cave Style

    यह फाउंटेन मजबूत पॉलीरेजिन मटेरियल से बना है, जो टिकाऊ होने के साथ प्रीमियम फिनिश भी देता है। लगभग 2 किलो से ज्यादा वजन होने की वजह से यह अपनी जगह पर टिका रहता है। इसे भारतीय कारीगरों द्वारा अच्छी फिनिशिंग के साथ तैयार किया गया है, जिससे इसकी डिजाइन और डिटेलिंग और भी आकर्षक दिखाई दे सकती है। इसका फ्रंट कर्टन वॉटरफॉल डिजाइन है, जिसमें पानी सामने की तरफ पर्दे जैसी धारा में बहता है। बहते पानी की हल्की आवाज मन को शांत और रिलैक्स महसूस कराने में मदद करती है। इसमें मेडिटेशन करते हुए बुद्धा की गुफा स्टाइल डिजाइन है, जो देखने में बेहद सुंदर और सुकूनभरी महसूस होता है। इसका गोल्डन और ब्राउन कलर कॉम्बिनेशन रॉयल और एलिगेंट लुक दे सकता है, जो लिविंग रूम, मेडिटेशन कॉर्नर, ऑफिस या पूजा स्थान के लिए शानदार डेकोरेटिव पीस बन सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • रंग - सुनहरा और भूरा
    • मटेरियल - रेजिन 
    • ब्रांड - क्रॉनिकल
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 29.5L x 22W x 40H सेंटीमीटर
    • आइटम का वजन - 2200 ग्राम

    इसी तरह के घरेलू सामान के लिए साज-सज्जा कैटेगरी देख सकते हैं। 

    05

ज्यादा जानकारी के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज पर एक नजर जरूर डालें।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • टेबलटॉप वॉटर फाउंटेन का क्या फायदा होता है?
    +
    टेबलटॉप वॉटर फाउंटेन घर या ऑफिस में शांत और रिलैक्सिंग माहौल बनाने में मदद करता है। बहते पानी की हल्की आवाज तनाव कम करने और पॉजिटिव वाइब्स देने में सहायक मानी जाती है।
  • क्या टेबलटॉप वॉटर फाउंटेन ज्यादा बिजली खर्च करता है?
    +
    नहीं, ज्यादातर इंडोर वॉटर फाउंटेन कम बिजली पर काम करते हैं और लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी ज्यादा पावर खर्च नहीं करते है।
  • क्या टेबलटॉप वॉटर फाउंटेन मेडिटेशन के लिए अच्छा होता है?
    +
    हाँ, बहते पानी की सुकूनभरी आवाज मन को शांत महसूस कराने में मदद करती है, इसलिए कई लोग इसे मेडिटेशन और योग के दौरान इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।