जब बात हो बेडरूम के लुक को बदलने की तो कालीन बिछाने का ख्याल भी मन में आता है। यह न सिर्फ कमरे को आकर्षक दिखाता है बल्कि रूम में आने वाले मेहमानों को भी आकर्षित करता है। लेकिन अक्सर हमें लगता है कि कालीन तो महंगे होते हैं। तो अब चिंता छोड़िए, क्योंकि यहां हम 5 ऐसे बजट-फ़्रेंडली रग्स के विकल्प लाए हैं जो अलग-अलग रंगों, डिज़ाइनों और आकारों में मिल जाएंगे। आप अपने कमरे की सजावट के अनुसार सादा, प्रिंटेड या आधुनिक डिजाइन वाले Rugs चुन सकते हैं। इन्हें लेते समय कपड़े की गुणवत्ता, आकार और साफ करने में आसानी का ध्यान रखा जा सकता है। वहीं कई सारे मैट फिसलन रोकने वाले डिजाइन में भी बने होते हैं जो छोटे बच्चों और बुज़ुर्गों वाले घरों के लिए अधिक सुरक्षित माने जाते हैं।
अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ने के लिए जागरण स्मार्ट चॉइस पर क्लिक कर सकते हैं।
DEZORA Modern Shaggy Carpet & Fluffy Soft Rug
सुबह-सुबह सोकर उठते ही जब पैर ठंडी फर्श या टाइल्स पर पड़ते हैं, तो शरीर को एक झटका सा लगता है। लेकिन बेड के पास रग बिछाने से पैरों को सुबह सबसे पहले एक गर्म और मुलायम अहसास मिलता है। इसे बहुत मुलायम रेशों से बनाया गया है जो आपके पैरों को सुकून भरा एहसास देगा। वहीं, क्रीम रंग की वजह से यह कमरे में काफी आरामदायक माहौल बना देगा। वहीं, एंटी-स्लिप बैक की वजह से यह अपनी जगह से खिसकेगा नहीं।
खास बात
- इसकी सफाई काफी आसान है क्योंकि इसे वैक्यूम क्लीनर से साफ करने के अलावा हाथ और मशीन से धोकर भी साफ रखा जा सकता है।
01
ALSTONIA Hand Woven Tufted 100% Natural Cotton Export Quality Designer Rug
मार्बल या टाइल्स वाली फर्श पर कभी-कभी पैर फिसलने का डर रहता है, खासकर अगर आप नहा कर निकले हो और पैर गीले हो तो फिसलन का खतरा अधिक रहता है। लेकिन कॉटन से बने हुए इस कालीन को अगर आप अपने कमरे में लगाते हैं तो यह पैरों के पानी सोखने में मदद करता है। इसमें लो-पाइल दिया गया है जिससे यह काफी पतला है और साथ ही, इसके रेशे छोटे होने के कारण धूल, मिट्टी या कचरा अंदर गहराई तक नहीं फंसता। जिसकी वजह से इसे आराम से साफ किया जा सकता है।
खास बात
- यह कालीन पूरी तरह से हाथ से बना है और इसे कारीगरों ने हैंडलूम पर बुना है जो कला और परंपरा का एक अनोखा संगम पेश करता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Roseate Cat Super Soft (50x120 cm) Microfibre 2000 GSM Anti Skid Runner for Bedroom
बेडरूम एक ऐसी जगह होती है जहां आप बिना चप्पल के या हड़बड़ी में भी चल सकते हैं। इस मैट में एंटी-स्किड बेस दिया गया है, जिसका मतलब है कि यह फर्श पर मजबूती से टिका रहता है और टाइल्स पर भी फिसलेगा नहीं। यह सुरक्षा के लिहाज से आपके बड़े काम आ सकता है। वहीं मल्टीकलर के बिल्ली बने हुए इस कालीन को आप न सिर्फ अपने कमरे बल्कि बच्चों के कमरे में भी लगा सकते हैं जो कमरे के लुक को पूरी तरह बदल सकता है। यह काफी मुलायम और आरामदायक भी है।
खास बात
- इसमें मौजूद माइक्रोफाइबर मटेरियल बारीक धूल के कणों और नमी को बहुत जल्दी सोख लेता है। बेडरूम को साफ-सुथरा रखने और पैरों की गंदगी को बेड तक जाने से रोकने के लिए यह बढ़िया रहेगा।
03
AROMICK Soft Shaggy Round Floor Carpets Bedroom
आपको बता दें, कोई भी बढ़िया कालीन बेडरूम के इंटीरियर को तुरंत बदल सकता है। यह हल्के गुलाबी रंग और फर डिजाइन वाला कालीन भी आपके कमरे के रंगों, फर्नीचर और पर्दों के साथ मेल खाकर कमरे को स्टाइलिश दिखा सकता है। यह गोल आकार में आता है जिसे आप अपने कमरे में मौजूद कुर्सी के पास रख सकते हैं या आप इसे नीचे बिछा कर इसपर बैठ भी सकते हैं। 500 ग्राम का यह कालीन वजन में भी काफी हल्का है जिसे हाथों से धोकर भी साफ किया जा सकता है।
खास बात
- यह आपके बच्चों और पालतू जानवरों के लिए काफी सुरक्षित रहेगा क्योंकि इसका बैक मटीरियल 100% पॉलिएस्टर का है और यह नॉन-टॉक्सिक है।
04
Vasrug Luxury Soft Shaggy Bedside Ovel Rug
कभी-कभी सोते समय अचानक फोन हाथ से छूटकर नीचे गिर जाता है जिससे फोन टूटने का डर रहता है लेकिन इस पॉलिस्टर और कॉटन से बने हुए कालीन को बेड के बगल में बिछाने से फोन गिरने के बाद भी सुरक्षित रहेगा। वहीं अगर आपके कमरे में कोई सो रहा है, तो इस रग्स की वजह से आपके चलने-फिरने की आवाज से उनकी नींद खराब नहीं होगी। इसमें हाई-पाइल दिया गया है जिससे यह पैरों के नीचे काफी मुलायम लगता है और इसपर चलना या बैठना काफी आरामदायक हो सकता है।
खास बात
- इसमें एंटी-स्किड बेस दिया गया है जिसकी वजह से यह अपनी जगह से खिसकता नहीं है जिससे फिसलने का खतरा कम रहता है।
05
इन्हें भी पढ़ें
साज-सज्जा की कैटेगरी पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।