जब घर के लिविंग रूम में बैठते हैं, तो सबसे पहले नजर दीवारों पर जाती है और खाली दीवार होने से पूरा कमरा अधूरा सा लगता है। ऐसे में कैनवास पेंटिंग एक आसान और खूबसूरत विकल्प है, जिससे आप अपने लिविंग रूम को तुरंत क्लासी और आकर्षक बना सकते हैं। एक सही पेंटिंग न सिर्फ रंग और स्टाइल जोड़ती है, बल्कि आपके मूड और सोच को भी दर्शाती है। इसलिए यहां पर अलग-अलग थीम और पसंद के अनुसार 5 Canvas Painting के विकल्प मिलेंगे, जिनको आप अपने लिविंग रूम के इंटीरियर के हिसाब से चुन सकते हैं। ये आधुनिक और क्रिएटिव डिज़ाइन वाली वॉल पेंटिंग आपके कमरे में जान डाल सकती हैं। साथ ही ये पेंटिंग न सिर्फ दीवारों को खालीपन से बचाती हैं, बल्कि आपके घर की पर्सनैलिटी को भी दिखाती हैं।
तो आइए लिविंग रूम के लिए शानदार कैनवास पेंटिंग के विकल्पों पर नजर डालें -
Varanasi Ghat Painting on Canvas Watercolor Banaras Scene with Boats
यह वाराणसी घाट कैनवास पेंटिंग एक खूबसूरत और आध्यात्मिक दीवार सजावट है, जो आपके घर को पारंपरिक और शांत माहौल देने में मदद करती है। इस पेंटिंग में बनारस के घाट का दृश्य दिखाया गया है, जिसमें गंगा नदी, नावें और घाट की धार्मिक ऊर्जा को बहुत सुंदर तरीके से दर्शाया गया है। यह Wall Painting बढ़िया गुणवत्ता वाले कैनवास कपड़े पर बनाई गई है, जिसकी सतह चिकनी और चमकदार है, जिससे रंग लंबे समय तक साफ और आकर्षक बने रहते हैं। इसकी साइज लगभग 24×40 इंच है, जो लिविंग रूम या बड़ी दीवार के लिए बिल्कुल सही विकल्प हो सकता है। यह पेंटिंग बिना फ्रेम के आती है, जिसको आप अपनी पसंद के अनुसार लकड़ी या धातु का फ्रेम लगवा सकते हैं। इसमें चारों तरफ अतिरिक्त सफेद किनारा दिया गया है, जिससे फ्रेम बनवाना आसान हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- साइज - 101L x 61W सेमी
- वॉल आर्ट फॉर्म - पेंटिंग
- मटेरियल - बढ़िया गुणवत्ता वाला कैनवास कपड़ाप्रोडक्ट डायमेंशन - 101L x 61W सेंटीमीटर
- ओरिएंटेशन - लैंडस्केप
- आकार - आयताकार
- थीम - बनारस घाट की दीवार कला, शहर का दृश्य, धार्मिक
01
ArtX Canvas Buddha Paintings For Living Room
यह बुद्धा कैनवास पेंटिंग एक शांत, सुंदर और आध्यात्मिक थीम के आती है, जो आपके लिविंग रूम के माहौल को सुकून भरा और सकारात्मक बनाने में मदद कर सकती है। इस Buddha Painting की साइज लगभग 58 × 45 सेंटीमीटर है, जो लिविंग रूम की दीवार के लिए बिल्कुल सही रह सकती है। इस पेंटिंग में गौतम बुद्ध की तस्वीर को मल्टीकलर और एब्सट्रैक्ट स्टाइल में दिखाया गया है, जो देखने में बहुत आकर्षक और आधुनिक लगती है। साथ ही आध्यात्मिक भावना भी बनाए रखती है। यह पेंटिंग कैनवास और मजबूत बेस सामग्री पर बनी है, जो हल्की होने के साथ-साथ टिकाऊ भी है। इसमें कांच नहीं है, जिससे रोशनी का रिफ्लेक्शन नहीं पड़ता है और पेंटिंग साफ और स्पष्ट दिखाई देती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- साइज - 58L x 45W सेमी
- वॉल आर्ट फॉर्म - पेंटिंग
- फ्रेम का प्रकार - लिपटा हुआ कैनवास
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 101L x 61W सेंटीमीटर
- ओरिएंटेशन - पोट्रेट
- आकार - आयताकार
- थीम - धार्मिक
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Artsense Nature-Inspired Abstract Canvas Wall Painting
नेचर-इंस्पायर्ड यह एब्सट्रैक्ट कैनवास पेंटिंग एक मॉडर्न और आकर्षक विकल्प है, जो आपके लिविंग रूम को तुरंत नया और स्टाइलिश लुक दे सकती है। इस वॉल पेंटिंग में प्रकृति से प्रेरित डिजाइन को आधुनिक कला के साथ मिलाकर दिखाया गया है, जो शांत और क्रिएटिव फील देती है। इसकी साइज लगभग 20×30 इंच है, जो दीवार पर एक स्टेटमेंट पीस की तरह काम करती है। यह पेंटिंग बढ़िया गुणवत्ता वाले कैनवास पर बनी है, जिसमें साफ और तेज प्रिंटिंग के साथ रंग बहुत चमकीले और जीवंत दिखाई देते हैं। इसमें इस्तेमाल की गई उन्नत प्रिंटिंग तकनीक के कारण हर छोटा विवरण साफ नजर आता है और पेंटिंग का फिनिश बहुत शानदार लगता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- साइज - 69L x 50W सेमी
- वॉल आर्ट फॉर्म - पेंटिंग
- मैटेरियल - कैनवास
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 69L x 50W सेंटीमीटर
- ओरिएंटेशन - पोट्रेट
- आकार - आयताकार
- थीम -लैंडस्केप, प्रकृति
03
PAINTINGMANTRA Elephant Vastu Madhubani Canvas Wall Painting for Living Room
यह पेंटिंग बढ़िया गुणवत्ता वाले कॉटन कैनवास पर डिजिटल प्रिंटिंग के साथ बनाई गई है, जिससे इसके रंग साफ, चमकीले और लंबे समय तक टिके रहते हैं। इसमें मजबूत लकड़ी का बेस दिया गया है, जिस पर कैनवास को अच्छे से खींचकर लगाया गया है, जो टिकाऊ और मजबूत बनती है। यह पेंटिंग रेडी-टू-हैंग आती है, जिसमें हुक पहले से लगा होता है, इसलिए आपको इसे लगाने के लिए अलग से कोई मेहनत नहीं करनी पड़ती है। इस Madhubani Painting में हाथी का डिजाइन मधुबनी कला शैली में किया गया है, जो भारतीय संस्कृति और कला को दर्शाता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का एहसास कराता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- साइज - 56L x 41W सेमी
- वॉल आर्ट फॉर्म - पेंटिंग
- मैटेरियल - कैनवास
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 56L x 41W सेंटीमीटर
- ओरिएंटेशन - पोट्रेट
- आकार - आयताकार
- थीम - एब्सट्रैक्ट
04
Pitaara Box Woman Portrait with Parrot | Canvas Painting
यह वुमन पोर्ट्रेट विद पैरट कैनवास पेंटिंग बढ़िया गुणवत्ता वाले टेक्सचर्ड कैनवास पर बनाई गई है, जिसमें हाई रेजोल्यूशन प्रिंटिंग का इस्तेमाल किया गया है, जिससे रंग बहुत साफ, गहरे और असली पेंटिंग जैसे दिखाई देते हैं। इसे मजबूत इंजीनियर्ड लकड़ी के बोर्ड पर लगाया गया है, जो टिकाऊ है और लंबे समय तक चल सकती है। यह वॉल पेंटिंग बहुत ही आकर्षक और कलात्मक है, जो आपके लिविंग रूम के इंटीरियर के साथ मैच होकर स्टाइलिश और अलग लुक दे सकती है। इस वॉल पेंटिंग में एक महिला और तोते का सुंदर चित्र दिखाया गया है, जो कमरे में क्रिएटिव व आर्टिस्टिक माहौल दे सकता है। इसकी 41 × 66 सेंटीमीटर साइज दीवार पर अच्छा स्पेस कवर करती है और देखने में एक प्रीमियम फील दे सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- साइज - 66L x 41W सेंटीमीटर
- वॉल आर्ट फॉर्म - पेंटिंग
- मैटेरियल - कैनवास
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 66L x 41W सेंटीमीटर
- ओरिएंटेशन - पोट्रेट
- आकार - पोट्रेट
- थीम - पक्षी
और भी जानकारी के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज देखना न भूलें।
05
इसी तरह के घरेलू सामान के लिए साज-सज्जा कैटेगरी देख सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।