घर के मुख्य दरवाजे को खुद से कैसे सजाएं? यहां जानिए टिप्स और विकल्प भी

घर को सजाने की बात आती है तो अक्सर हम अंदरूनी हिस्सों पर ध्यान देते हैं, लेकिन मुख्य दरवाजा वह जगह है जो सबसे पहले सबका ध्यान खींचती है। अगर आप सोच रहे हैं कि अपने मुख्य दरवाजे को कैसे सजाया जाए ताकि वह न केवल सुंदर दिखे बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी लाए, तो आप सही जगह पर हैं।
इस तरह से खुद सजाएं अपने घर का मुख्य दरवाजा
इस तरह से खुद सजाएं अपने घर का मुख्य दरवाजा

मुख्य दरवाजा घर का प्रवेश बिंदु और पहला प्रभाव होता है। यह न केवल आपके घर की सुंदरता को बढ़ाता है, बल्कि घर में अंदर जाते समय एक सकारात्मक ऊर्जा का एहसास भी कराता है। एक अच्छी तरह से सजाया गया Main Door मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत करता है और आपके व्यक्तित्व को दर्शाता है। ऐसे में अगर आप उसे कैसा सजाया जाए इस उलझन में हैं, तो फटाफट नीचे दिए गए टिप्स और विकल्प पर नजर डालें-

मुख्य दरवाजे को सजाने के लिए खास टिप्स

सिर्फ सजावट का सामान ले लेन या उसे दरवाजे पर फिट कर देने से सजावट पूरी नहीं होती। एक आकर्षक सजावट के लिए सही डिजाइन, रंग, साइज के साथ कुछ मुख्य बातों का ध्यान रखना जरूरी है-

  • सबसे पहले तो अपने दरवाजे और उसके आस-पास की दीवारों के रंग का ध्यान रखते हुए ही किसी भी डेकोर आइटम का चुनाव करें।
  • जिस भी चीज को दरवाजे पर लगाने वाले हैं, उसके साइज का ख्याल रखना जरूरी है। छोटे दरवाजे पर ज्यादा बड़ा या बड़े दरवाजे पर ज्यादा छोटा आइटम सजावट को बिगाड़ सकता है।
  • अगर आपके घर का मुख्य दरवाजा लकड़ी से बना है और उसका डिजाइन पारंपरिक है, तो उसी से मेल खाते हुए थोड़े ट्रेडिशनल डिजाइन जैसे धागों या मोतियों वाले लटकन आदि चुनें।
  • इसके अलावा दरवाजा मॉडर्न तरीके से लोहे या स्टील से बना है, तो उसके लिए सिंपल डिजाइन वाले लकड़ी के बोर्ड, नकली फूलों की लड़ियां आदि लगाएं।

अन्य टिप्स के लिए साज-सज्जा पर क्लिक करें।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Divyakosh Shubh Labh Hanging with LED for Main Door

    शुभ और लाभ लिखे हुए ये हैंगिंग बेल्स आपके मुख्य दरवाजे को ना सिर्फ सुंदर दिखाएंगें, बल्कि एक सकारात्मक एहसास भी देंगे। दरवाजे या आस-पास की दीवार पर टांगने के लिए इनमें हुक भी दिए गए हैं। पारंपरिक गोटा, फूलों और मोतियों वाला काम घर के प्रवेश द्वार की शोभा बढ़ाने का काम करेगा।

    किस तरह के दरवाजे पर लगाएं?

    अगर आपके घर का मुख्य दरवाजा लकड़ी से बना है या घर का प्रवेश थोड़ा पारंपरिक डिजाइन वाला है, तो वहां पर ये हैंगिंग डेकोर आइटम बेहद सुंदर दिखेंगे। इसमें अंदर मिलने वाली LED लाइट दरवाजे पर हल्की रोशनी भी देगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Divyakosh
    • मटेरियल- मोती और फैब्रिक
    • स्टाइल- ट्रेडिशनल
    • माउंटिंग टाइप- हैंगिंग
    01
  • DECOR DYNAMIC Welcome To Home Wooden Wall Hanging for Main Door Entrance

    घर में आने वाले मेहमानों का स्वागत करने के लिए आप इस वुडेन बोर्ड को मेन डोर पर लगा सकते हैं। इसपर Welcome To Our Home लिखा हुआ है, जो घर के प्रवेश द्वार को स्वागत योग्य बनाएगा। यह एक धागे से बने हुक के साथ आता है, जिसकी वजह से इसे किसी भी कील आदि पर टांगना आसान रहता है।

    किस तरह के दरवाजे पर लगाएं?

    चूंकि इसका रंग काला यानी गहरा है, जिस वजह से यह हल्के रंग वाले दरवाजों या दीवार पर Home Decor के लिए अच्छा है। वैसे इसे आप लकड़ी, लोहे या स्टील किसी भी तरह के दरवाजे पर लगा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • साइज- 43 सेमी
    • वजन- 300 ग्राम
    • थीम- वेलकम
    • मटेरियल- लकड़ी
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • SUVASANE Paddy Torana with Paddy Grains

    अगर आप अपने घर के मुख्य दरवाजे को एक प्राकृतिक और सुंदर रूप देना चाहते हैं, तो धान की सूखी बालियों से बनाया गया यह तोरन बेहद खूबसूरत साबित होगा। इसकी लंबाई 35 फीट है, और ऊपर की तरफ दिया गया गोल्डन रंग का जालीनुमा पट्टा इसे शानदार बनाता है।

    किस तरह के दरवाजे पर लगाएं?

    घर के प्रवेश द्वार को एक प्राकृतिक एहसास देने के लिए इसे आप लकड़ी के पारंपरिक डिजाइन वाले दरवाजे पर लगा सकते हैं। यह खास तौर पर, नेचुरल वुड फिनिश जैसे कि भूरे, क्रीम रंग वाले दरवाजों पर अच्छा लगेगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- suvasane
    • रंग- गोल्डन येलो
    • मटेरियल- प्राकृतिक धान की बालियां
    • लंबाई- 42 इंच
    • वजन- 250 ग्राम
    03
  • WARMINGO DE Hand-Painted Evil Eye 5 Bells Toran for Main Door

    मुख्य दरवाजे को सजाने के साथ ही घर को बुरी नजर से बचाना है, तो Evil Eye वाला यह तोरन शानदार है। इसमें धागों और मोतियों से बंधी हुई पांच घंटियां लगी हुई हैं, जिनपर बुरी नजर से बचाने वाला नजर बट्टू वाला डिजाइन बनाया गया है। घंटियां मेटल से बनी हैं, जिस वजह से Wall Decoration के लिए मजबूत भी रहेंगी।

    किस तरह के दरवाजे पर लगाएं?

    यह एक ऐसा तोरन है, जिसे आप किसी भी प्रकार के दरवाजे या आस-पास की दीवार पर लगा सकते हैं। हालांकी, कोशिश करें इसे ज्यादा गहरे रंग के साथ मैच ना करें, क्योंकि इसका पेंट उसपर फीका लग सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • रंग- नीला और पीला
    • मटेरियल- जूट और मेटल
    • स्टाइल- ट्रेडिशनल रस्टिक
    • माउंटिंग टाइप- हैंगिंग

    अन्य कैटेगरी जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।

    04
  • GiftOday Wooden Wall Hanging for Home

    हर किसी के लिए उसका घर सुकून से भरी एक जगह होती है। ऐसे में आपके खुशियों के आशियाने का प्रवेश द्वारा इस बोर्ड के साथ काफी सुंदर लगेगा। इस पर This is our happy place लिखा हुआ है, जो घर के प्रति आपकी भावनाओं को दिखाता है और दरवाजे पर शानदार भी दिखेगा।

    किस तरह के दरवाजे पर लगाएं?

    अगर आपका दरवाजा लकड़ी का बना है या फिर उसके आस-पास की दीवारें थोड़ा गहरे रंग वाली हैं तो भूरे और बेज रंग के कॉम्बीनेशन वाला यह बोर्ड सुंदर लगेगा। इसका आकार गोल है, जिस वजह से इसे सपाट जगह पर ही लगाना अच्छा रहेगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • साइज- 40L x 20W सेमी
    • वजन- 200 ग्राम
    • आकार- गोल
    • थीम- आर्किटेक्चर
    05

संपादक की तरफ से:

अगर आप मेरी तरह घर को सजाने का शौक रखते हैं, तो ऊपर बताए गए टिप्स और विकल्प आपके काम के हो सकते हैं। हाल ही में, मैंने भी अपने घर के मुख्य दरवाजे के बोरिंग लुक को बदलने के थोड़े से बदलाव किए हैं। यकीन मानिए, सिर्फ एक सुंदर वेलकम बोर्ड, तोरन और आस-पास फूलों की लड़ियां लगाने से ही उसका पूरा लुक बदल गया। इतना ही नहीं, अब ना सिर्फ घर में प्रवेश करते समय मुझे अच्छा लगता है बल्कि घर आने-जाने वाले मेहमानों का भी ध्यान उस सजावट पर सबसे पहले जाता है।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • मैं अपने पुराने मुख्य दरवाजे को बिना बदले नया लुक कैसे दे सकता हूँ?
    +
    आप अपने पुराने दरवाजे को पेंट करके, उस पर वॉलपेपर लगाकर, या सजावटी पैनल/मोल्डिंग जोड़कर नया लुक दे सकते हैं। साथ ही, आकर्षक तोरण, नेमप्लेट और डोर हैंडल जैसे एक्सेसरीज का उपयोग करके भी उसे बेहतर बनाया जा सकता है।
  • मुख्य दरवाजे की सजावट के लिए कौन सी सामग्री सबसे टिकाऊ होती है?
    +
    लकड़ी, धातु, और उच्च गुणवत्ता वाले प्लास्टिक से बनी सजावटी वस्तुएं आमतौर पर सबसे टिकाऊ होती हैं। ताजे फूलों और पत्तियों की जगह कृत्रिम या सूखे फूलों का उपयोग भी लंबे समय तक चलता है। पेंट और वार्निश का उपयोग भी सामग्री की उम्र बढ़ा सकता है।
  • क्या मैं त्योहारों के अलावा सामान्य दिनों में भी मुख्य दरवाजे को सजा सकता हूं?
    +
    हां, बिल्कुल! सामान्य दिनों में आप साधारण और सुरुचिपूर्ण सजावट चुन सकते हैं, जैसे एक सुंदर नेमप्लेट, एक छोटा प्लांटर, एक आकर्षक डोरमैट, या मौसम के अनुसार एक फूलों का गुच्छा। यह आपके घर को हमेशा स्वागत योग्य और जीवंत बनाए रखेगा।