गमलों के साथ आने वाले Indoor Plants आपके घर को बनाएंगें हरा-भरा और सुंदर

आजकल हर घर में इनडोर Plants का चलन बढ़ रहा है, और क्यों न बढ़े? ये न केवल आपके घर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि हवा को शुद्ध कर सकारात्मक ऊर्जा भी लाते हैं। ऐसे में हम आपके लिए ऐसे पौधे लाएं हैं, जो गमले के साथ आते हैं और बिना किसी झंझट के आपको उनको बस मनचाहे कोने में रखना होगा।
गमले के साथ आने वाले इनडोर प्लांट
गमले के साथ आने वाले इनडोर प्लांट

छोटे घर और कम जगह में खुला गार्डन व जगह मिलना मुश्किल है। यही वजह है कि, पेड़-पौधों के शौकीनों के बीच इनडोर प्लांट पसंदीदा बन चुके हैं। अगर आप भी हर में हरियाली और सकारात्मक एहसास के लिए अच्छे पौधे तलाश रहे हैं, तो यहां Pot के साथ आने वाले Indoor Plants के विकल्प देख सकते हैं। गमले के साथ आने की वजह से आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी, और आप इन्हें निकालकर सीधा जहां चाहें वहां रख सकते हैं।

हमारे सुझाव में, ये पौधे घर के बेडरूम, लिविंग एरिया से लेकर बालकनी और यहां तक की किचन में रखने के लिए भी अच्छे हैं। पौधों के साथ ही गमले का आकार भी छोटा है, जिस वजह से मेज, शेल्फ, टीवी यूनिट जैसी जगहों में भी आराम से फिट हो जाएंगें। चलिए नजर डालते हैं इनके कुछ बेहद सुंदर विकल्पों पर-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Ugaoo Combo of 4 Live Indoor Plants with ibiza Pots

    इसमें एक-दो नहीं बल्कि पूरे 4 पौधे एकसाथ मिलते हैं, यानी आपको अलग-अलग ढूंढने की मसक्कत नहीं करनी है। सभी पौधे सुंदर Mocca रंग वाले गमलों के साथ आते हैं और इन्हें ज्यादा रख-रखाव की जरूरत नहीं होती है।

    इन्हें कहां रखें?

    • इसमें मिलने वाले Jade Plant को किसी ऐसी जगह रखें, जहां थोड़ी-बहुत धूप आती हो। इसके लिए खिड़की या फिर बालकनी अच्छी रहेगी।
    • घर की बालकनी, हॉल या फिर लिविंग रूम में आप इसमें मिलने वाले मनी प्लांट को रखें।
    • सिन्गोडियम व्हाइट बटरफ्लाई एक बेहतरीन इनडोर और एयर-प्यूरिफाइंग पौधा है। इसे किसी ऐसी जगह रखें, जहां सीधी धूप ना आती हो।
    • सिन्गोनियम रेड यामी पौधे को ऐसी जगह रखें जहां छनकर अच्छी रोशनी आती हो (जैसे खिड़की के पास) सुबह की हल्की धूप ठीक है, लेकिन दोपहर की कड़क धूप से बचाएं।
    01
  • Ugaoo Golden Money Plant Indoor With Self Watering Pot

    इनडोर पौधों की सूची में मनी प्लांट ना शामिल हो, ऐसा नहीं हो सकता है। UGAOO का यह पौधा शेल्फ वॉटरिंग पॉट के साथ आता है, जिससे मिट्टी में लगातार नमी बनी रहती है और उसे ज्यादा बेहतर पोषण मिलता है।

    इसे कहां रखें?

    • सकारात्मक एहसास के लिए आप मनी प्लांट को अपने लिविंग रूम में रख सकते हैं। इसे वॉल शेल्फ, टीवी यूनिट या फिर सेंटर टेबल पर रखा जा सकता है।
    • अगर आप इसे बेडरूम में रखना चाह रहे हैं, तो इसके लिए Money Plant को साइड टेबल, अलमारी के ऊपर या उसके आस-पास रखना सही होगा।
    • मनी प्लांट को अक्सर इन-डायरेक्ट धूप की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आप इसे घर की किसी खिड़की या फिर बालकनी में भी रख सकते हैं।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Live Aglaonema Red Lipstick Plant

    रंग-बिरंगी पत्तियों वाला यह सुंदर पौधा घर में हरियाली लाने के साथ ही सजावट को भी आकर्षक बनाएगा। यह काले रंग के प्लास्टिक गमले के साथ आता है। कम रख-रखाव वाले इस पौधे को मिट्टी सूखने पर पानी देने की सलाह दी जाती है।

    इसे कहां रखें?

    • इसे आप अपने लिविंग रूम में सोफे के पास वाली टेबल या किसी ऐसे कोने में रखें, जहां ट्यूबलाइट या बल्ब की रोशनी आती हो। उसकी चमक में पत्तियां और खूबसूरत दिखती हैं।
    • कमरे में ताजा और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए इस Plant For Home को बेडरूम में भी रखा जा सकता है।
    • आप चाहें तो इसे बालकनी या फिर बरामदे में भी रख सकते हैं। मगर, ध्यान रखें कि वहां पूरा दिन धूप ना आती हो। सुबह 2-3 घंटे की धूप इसके लिए काफी होगी।
    03
  • Kyari Areca Palm Live Plant with Black Self Watering Pot

    घर के अंदर लगाने के लिए एरिका पाम भी एक शानदार पौधा है। यह काले रंग के शेल्फ वॉटरिंग पॉट के साथ आता है। इसकी पतली और लंबी पत्तियां देखने में सुंदर लगती हैं और यह हवा को भी शुद्ध करता है।

    इसे कहां रखें?

    • इसे लिविंग रूम में सोफे के पास या खाली कोने में रखने से घर का वातावरण खुशनुमा और हरा-भरा बना रह सकता है।
    • आप इसे किचन की खिड़की, बालकनी या फिर घर के किसी ऐसे हिस्से में भी रख सकते हैं, जहां सीधी तेज धूप ना आती हो। हालांकी, सुबह की थोड़ी-बहुत धूप पौधे के लिए अच्छी रहेगी।
    • Areca Palm का यह प्लांट आकार में ज्यादा बड़ा नहीं है, जिस वजह से सेंटर टेबल, स्टडी डेस्क या फिर टीवी यूनिट में रखने के लिए भी सही रहेगा।

    सजावट के अन्य टिप्स साज-सज्जा पर देखिए।

    04
  • CAPPL Air Purifier Peace Lily Plant With Pot

    10 सेमी ऊंचाई वाले गमले के साथ आने वाला यह पौधा घर में खूबसूरत और सकारात्मक एहसास जोड़ने का काम करेगा। हरी पत्तियों और सफेद रंग के फूल वाले इस पौधे के साथ प्लास्टिक का गमला मिलता है।

    इसे कहां रखें?

    • आप इसे अपने बेडरूम में खिड़की के पास एक छोटे स्टूल या टेबल पर रख सकते हैं, जहां सुबह की हल्की धूप या अच्छी ब्राइट लाइट मिले।
    • यह Peace Lily Plant घर के बाथरूम में सिंक के पास या फिर किचन में खिड़की पर और खाली कॉर्नर में रखने के लिए भी अच्छा रहेगा।
    • इसके अलावा, लिविंग रूम में इसे आप सेंटर टेबल, साइड कॉर्नर या टीवी यूनिट के पास रख सकते हैं।
    05

जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर देखिए अन्य कैटेगरी की जानकारी।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • इंडोर प्लांट्स के लिए कौन सा पॉट मटेरियल सबसे अच्छा है?
    +
    मिट्टी (टेराकोटा) के पॉट हवा के संचार और जल निकासी के लिए अच्छे होते हैं, जबकि सिरेमिक पॉट सौंदर्यपूर्ण होते हैं। प्लास्टिक पॉट हल्के और किफायती होते हैं। पौधे की ज़रूरत और आपके रखरखाव के स्तर के अनुसार चुनाव करें।
  • इंडोर प्लांट्स को कितनी बार पानी देना चाहिए?
    +
    ज़्यादातर इंडोर प्लांट्स को तभी पानी देना चाहिए जब पॉट की ऊपरी 1-2 इंच मिट्टी सूखी लगे। यह अक्सर सर्दियों में 1-2 सप्ताह में एक बार और गर्मियों में हर 4-7 दिन में एक बार हो सकता है, लेकिन यह पौधे के प्रकार और वातावरण पर निर्भर करता है।
  • इंडोर प्लांट्स के लिए सही जगह कैसे चुनें?
    +
    सही जगह का चुनाव पौधे की रोशनी की ज़रूरतों पर निर्भर करता है। कुछ पौधों को सीधी धूप (जैसे एलोवेरा), जबकि कुछ को उज्ज्वल, अप्रत्यक्ष प्रकाश (जैसे मनी प्लांट) या कम रोशनी (जैसे ज़ेड प्लांट) की आवश्यकता होती है। खिड़कियों, दरवाजों और हीटिंग/कूलिंग वेंट्स से दूर रखें।