छोटे लिविंग एरिया में हर इंच जगह मायने रखती है, और फर्नीचर चुनते समय आराम और डिजाइन दोनों का संतुलन बनाना अहम है। अगर आप एक ऐसा समाधान तलाश रहे हैं जो दिन में आरामदायक सोफा हो और रात में आरामदायक बिस्तर, तो 2 सीटर Sofa कम बेड आपके लिए ही बना है। यह न केवल आपके घर को आधुनिक और व्यवस्थित लुक देता है, बल्कि मेहमानों के आने पर भी आपको चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ती। आइए जानें कैसे आप अपने छोटे से घर के लिए एकदम सही मॉडर्न 2 सीटर सोफा कम बेड चुन सकते हैं जो आपकी सभी जरूरतों को पूरा करे।
बेड में बदलने वाले 2 Seater Sofa देंगे डबल फायदा, छोटा लिविंग रूम भी बनेगा स्मार्ट!

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Urban Decor 4x6 Modern 2 Seater Sofa Cum Bed
यह Urban Decor ब्रांड का मॉडर्न 2 सीटर सोफा है, जिसे जरूरत पड़ने पर आरामसे बेड में बदला जा सकता है। छोटे एरिया में आसानी से फिट होने के साथ ही यह बैठने और सोने के लिए आरामदायक जगह प्रदान करता है। इसका भूरा रंग एस्थेटिक डेकोर के साथ बेहतरीन तरीके से मैच होता है। हालांकी, आप लिविंग रूम की सजावट के हिसाब से इसके काले, नीले, गोल्डन, ग्रे, बैंगनी और लाल जैसे अन्य रंग भी देख सकते हैं। लंबे समय तक चलने के लिए इसे मजबूत फ्रेम के साथ बनाया गया है। वहीं, ऊपर दिया गया मुलायम फैब्रिक बैठने और लेटने पर आरामदायक एहसास देता है।
टॉप हाईलाइट्स
- वजन क्षमता- 100 किलोग्राम
- रंग- भूरा
- स्टाइल- मॉडर्न
- स्पेशल फीचर- अलग होने योग्य कवर
- अन्य- साथ मिलने वाले 2 कुशन
01PLUSHMATE Sara 2 Seater Fabric Pull-Out Sofa Cum Bed Function
आपके छोटे लिविंग रूम को आराम और सुविधा से भरने वाले इस सोफा कम बेड को प्रीमियम वेलवेट फैब्रिक के साथ तैयार किया गया है, जो देखने में शानदार लगता है। इसका सेक्शनल डिजाइन दो लोगों के बैठने पर भी एक अच्छा स्पेस बनाए रखता है, जिससे असहज महसूस नहीं होता है। यह सोफा डिजाइन कंफर्टेबल कुशन सपोर्ट के साथ आता है, जो बैठने पर पीठ और कमर को सहारा देने का काम करता है। इसमें टिकाऊ फ्रेम और सपोर्टिव लेग दिए गए हैं, जो हिलने-डुलने से बचाते हैं। आप इसके नीचे वाले सेक्शन को बाहर निकालकर इसे सेकेंडों में बेड में बदल सकते हैं।
टॉप हाईलाइट्स
- ब्रांड- PLUSHMATE
- वजन- 50 किलोग्राम
- रंग- बेज
- स्टाइल- ग्रीन टील
- आकार- रेक्टेंगुलर
02Wakefit Flipper Sofa Cum Bed Two Seater
यह Wakefit सोफा वजन में इतना हल्का और हिलाने-डुलाने में आसान है, कि इसे आप जरूरत पड़ने पर लिविंग से रूम से हटाकर किसी भी जगह आराम से डाल सकते हैं। इसमें हाई-डेंसिटी वाले प्रीमियम फोम का इस्तेमाल किया गया है, जो लेटने या बैठने पर बेहतर आराम और सपोर्ट देता है। इस Sofa Bed को फोल्ड और अनफोल्ड करना बेहद आसान है, जिससे कोई भी इसे सोफा से बेड में बदल सकता है। यह काम करने से लेकर टीवी देखने, मेहमानों के आने पर अतिरिक्त बेड तैयार करने के लिए एक स्मार्ट च्वाइस है। इसका प्रीमियम सिलाई और ज़िपर डिटेलिंग इसे लंबे इस्तेमाल के लिए आदर्श बनाते हैं।
टॉप हाईलाइट्स
- सीटिंग कैपेसिटी- 2
- वजन- 11.8 किलोग्राम
- टाइप- कंवर्टिबल
- स्टाइल- फ्लिपर
- फैब्रिक टाइप- पॉलिएस्टर
03Roliwal Furniture Solid Sheesham Wood Sofa Cums Bed with Mattress & Storage
अगर आपको अपने छोटे लिविंग रूम में बैठने और लेटने की जगह के साथ छोटी-मोटी चीजों को रखने के लिए स्पेस चाहिए, तो स्टोरेज वाला यह सोफा कम बेड परफेक्ट है। इसे सालों साल तक चलने वाली ठोस शीशम की लकड़ी से बनाया गया है, जो घर को भी विंटेज लुक देती है। इसमें मिलने वाला पुल-आउट डिजाइन इसे मिनटों में सोफा से बेड में बदलने की सुविधा देता है। वहीं, सोफा में कंवर्ट करने पर आपको एक आरामदायक बैकरेस्ट और आर्मरेस्ट भी मिलते हैं, जिससे लंबे समय तक बैठना भी असहज नहीं लगता है। इसके साइड में मैग्जीन, बुक्स जैसी चीजों को रखने के लिए एक ओपन स्पेस भी दिया गया है।
टॉप हाईलाइट्स
- ब्रांड- Roliwal Furniture
- सीट की गहराई- 38.1 सेमी
- सीट की ऊंचाई- 14 इंच
- वजन- 60 किलोग्राम
- रंग- बी-हनी
04GRAPEWOOD Emilio 2-Seater Sofa Cum Bed for Living Room
मॉडर्न डिजाइन वाला यह 2 सीटर सोफा कम बेड आपके छोटे लिविंग एरिया के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है। इसका आकर्षक मरून रंग मॉडर्न घरों में काफी शानदार दिखता है। वहीं, ठोस लकड़ी का फ्रेम और साथ में ऊपर दिया गया प्रीमियम फैब्रिक मजबूती के साथ ही आराम का भी ख्याल रखता है। इस सोफा सेट डिजाइन में कुशन बैकरेस्ट भी दिया गया है, ताकी बैठने पर पीठ और कमर को भी अच्छा सपोर्ट मिले। इसके अलावा सोफा में दोनों तरफ आर्मरेस्ट मिलते हैं। मल्टीफंक्शनल डिजाइन वाले इस सोफा के नीचे वाले सेक्शन को आगे खींचकर एक आरामदायक बेड पाया जा सकता है। इसमें इलास्टिक बेल्ट लगी हैं, जो लेटने पर बेहतर सपोर्ट प्रदान करती हैं।
टॉप हाईलाइट्स
- ब्रांड- GRAPEWOOD
- वजन- 50 किलोग्राम
- रंग- मरून
- सीट की गहराई- 85.9 सेमी
- सीट की ऊंचाई- 187 सेमी
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
छोटे लिविंग रूम के लिए सही 2 सीटर सोफा कम बेड कैसे चुनें?
अपने छोटे लिविंग रूम के लिए एक 2 सीटर सोफा कम बेड चुनते समय, कुछ महत्वपूर्ण कारकों पर विचार करना जरूरी है। इससे आप अपने घर के हिसाब से एक अच्छा विकल्प चुन सकते हैं और सजावट को भी ज्यादा आकर्षक बना सकते हैं-
- सबसे पहले, अपने घर में मौजूद जगह को सटीक रूप से मापें, खासकर जब बेड खुला हो। ध्यान रखें कि यह कमरे के रास्ते को बाधित न करे।
- दूसरा, मटेरियल और बिल्ड क्वालिटी पर ध्यान दें; एक मजबूत फ्रेम और टिकाऊ फैब्रिक वाला Sofa Set लंबे समय तक चलेगा।
- तीसरा, आराम एक प्रमुख कारक है सोफे और बेड दोनों मोड में उसकी गद्दी और सपोर्ट की जांच करें।
- आखिरी में, स्टोरेज जैसे अतिरिक्त फीचर्स पर विचार करें जो छोटे स्थानों के लिए बहुत उपयोगी हो सकते हैं।
- एक व्यक्तिगत अनुभव के तौर पर, मैंने पाया है कि फोल्डेबल या क्लिक्लाक मैकेनिज्म वाले सोफा बेड छोटे कमरों के लिए ज्यादा अच्छे होते हैं।
ऐसी अन्य जानकारियों के लिए साज-सज्जा पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- क्या 2 सीटर सोफा कम बेड रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए आरामदायक होता है?+हां, अधिकांश मॉडर्न 2 सीटर सोफा कम बेड रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए डिज़ाइन किए जाते हैं। उच्च गुणवत्ता वाले फोम गद्दे और मजबूत फ्रेम वाले मॉडल पर्याप्त आराम प्रदान करते हैं, चाहे आप उस पर बैठे हों या सो रहे हों।
- छोटे अपार्टमेंट के लिए सोफा कम बेड खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?+छोटे अपार्टमेंट के लिए, बेड और सोफा दोनों मोड में आयामों की जांच करें। फोल्डेबल या क्लिक-क्लैक जैसे कॉम्पैक्ट परिवर्तन तंत्र वाले मॉडल चुनें। हल्के रंग और अंतर्निहित स्टोरेज वाले विकल्प जगह को अधिकतम करने में मदद करेंगे।
- सोफा कम बेड की असेंबली कितनी मुश्किल होती है?+यह मॉडल पर निर्भर करता है। कुछ सोफा कम बेड पूरी तरह से असेंबल आते हैं, जबकि अन्य को थोड़ी असेंबली की आवश्यकता होती है। आमतौर पर, इसमें कुछ बोल्ट कसना या पैरों को जोड़ना शामिल होता है, जिसे निर्देश पुस्तिका की सहायता से आसानी से किया जा सकता है।
- क्या सोफा कम बेड छोटे बच्चों और पालतू जानवरों के लिए सुरक्षित है?+अधिकांश सोफा कम बेड सुरक्षित होते हैं, लेकिन छोटे बच्चों और पालतू जानवरों के लिए, किसी भी चलती हुई या चुटकियों में फंसने वाली जगहों से सावधानी बरतें। मजबूत फैब्रिक वाले मॉडल चुनें जो खरोंच या दाग प्रतिरोधी हों। सुरक्षा के लिए अतिरिक्त कवर का उपयोग किया जा सकता है।
- सोफा कम बेड के गद्दे को कैसे साफ करें?+गद्दे को नियमित रूप से वैक्यूम करें। यदि गद्दे का कवर हटाने योग्य और धोने योग्य है, तो निर्माता के निर्देशों का पालन करके उसे धोएं। दाग लगने पर, हल्के साबुन और पानी के मिश्रण का उपयोग करके स्पॉट क्लीन करें, और अच्छी तरह सूखने दें।
You May Also Like