ये 5 मोमो स्टीमर रेस्टोरेंट के लिए रहेंगे बढ़िया, जो फटाफट पकाने का काम करेंगे

अगर आप एक रेस्टोरेंट चलाते हैं और वहां पर गर्मा-गर्म मोमो अपने मेन्यू में शामिल करना चाहते हैं, तो एक अच्छी क्वालिटी का स्टीमर आपका काम बहुत आसान कर सकता है। इनमें मोमो जल्दी और एकसमान रूप से पकते हैं। ऐसे में आप अपने ग्राहकों को इनकी मदद से स्वादिष्ट मोमो परोस सकते हैं।
रेस्टोरेंट में फटाफट मोमो बनाने के लिए देखिए ये 5 स्टीमर
रेस्टोरेंट में फटाफट मोमो बनाने के लिए देखिए ये 5 स्टीमर

मोमो स्टीमर सिर्फ एक उपकरण नहीं है, बल्कि आपके रेस्टोरेंट को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है। अगर आप अपने मेन्यू में स्वादिष्ट और अलग-अलग प्रकार के मोमो जोड़ना चाहते हैं, तो आपको स्टीमर की बहुत जरूरत पड़ने वाली है। आपको ज्यादा मसक्कत ना करनी पड़े, इसके लिए हमने यहां 5 बढ़िया मोमो स्टीमर शामिल किए हैं, जो आपको अमेजन पर मिल जाएंगें। इनमें आपको अलग-अलग क्षमता वाले विकल्प मिल जाएंगें। बता दें कि, ये मोमो को एकसमान और तेजी से पकाते हैं, जिससे बिना ज्यादा समय लगाए आप ग्राहकों को स्वादिष्ट मोमो परोस सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Pigeon Elantra Stainless Steel 3 Tier Steamer Pot Set with Glass Lid

    छोटे कैफे, रेस्टोरेंट और कार्ट के लिए यह 3 टाइर वाला Pigeon स्टीमर पॉट बढ़िया रहने वाला है। मोमो कम समय में अच्छी तरह से पकें, इसके लिए यह कांच से बने ढक्कन के साथ आता है। इसकी वजह से आप मोमो को ऊपर से ही पकता हुआ भी देख सकते हैं। इसे आप अपनी जरूरत और ग्राहकों के हिसाब से 2 या फिर 3 अलग-अलग टाइर में इस्तेमाल कर सकते हैं।

    रेस्टोरेंट के लिए क्यों अच्छा है?

    • स्टेनलेस स्टील से बने होने की वजह से यह Pigeon स्टीमर लंबे समय तक चलेगा, सफाई में आसान रहेगा और साथ ही खाना पकाने के लिए सुरक्षित भी रहता है।
    • चाहें आप रेस्टोरेंट में गैस इस्तेमाल करते हों या फिर इंडक्शन, इलेक्ट्रिक या सेरेमिक कुकटॉप! इस स्टीमर को आप किसी पर भी आराम से चला सकते हैं।
    01
  • Vinod Stainless Steel 3-Tier Steamer with Glass Lid

    आपके रेस्टोरेंट किचन में चाहें गैस पर खाना पकता हो या फिर इंडक्शन पर, इस Vinod मोमो स्टीमर को आप दोनों पर आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका मजबूत स्टेनलेस स्टील मटेरियल ना सिर्फ इसे खाना पकाने के लिए सुरक्षित बनाता है, बल्कि इसे साफ करना भी आपके लिए आसान रहेगा।

    रेस्टोरेंट के लिए क्यों अच्छा है?

    • रेस्टोरेंट में एकसाथ कई चीजें पकती हैं। ऐसे में बार-बार ढक्कन खोलकर मोमो को पकते हुए देखना और दोबारा ढकना समय गंवाने जैसा है। यहीं पर इस स्टीमर का पारदर्शी ढक्कन आपकी मदद करेगा और आप बाहर से नजर बनाकर रख सकेंगे।
    • अगर आप अपने ग्राहकों को मोमो के साथ-साथ ढोकला, इडली, मोदक जैसी कोई अन्य स्टीम डिश खिलाना चाहते हैं, तो आप उन्हें भी इसमें आराम से पका सकते हैं। यह गहरे और बिना खांचों वाले डिजाइन में आता है, जिससे हिमाचली सिड्डू भी आराम से बनाया जा सकता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Amazon Brand Solimo Stainless Steel 3-Tier Steamer with Glass Lid

    अगर आप अपने रेस्टोरेंट के लिए एक ऐसा स्टीमर चाहते हैं, जिसमें एकसाथ कई मोमो भी पक जाएं और वह काउंटर पर ज्यादा जगह भी ना घेरे। ऐसे में आपके लिए यह स्टेनलेस स्टील स्टीमर बढ़िया रहने वाला है। मोमो कम समय में अच्छी तरह पकें, इसके लिए Momo स्टीमर को ट्राईप्लाई टेक्नोलॉजी के साथ बनाया गया है। यह गर्माहट को एकसमान रूप से फैलाती है।

    रेस्टोरेंट के लिए क्यों अच्छा है?

    • अगर कभी अचानक आपके कैफे या रेस्टोरेंट में अचानक गैस खत्म भी हो जाती है, तो आप आधे पके मोमो को इस मोमो स्टीमर के साथ इंडक्शन पर आराम से पका सकते हैं। वहीं, गैस की बचत करने के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प है।
    • इसका स्टेनलेस स्टील मटेरियल ज़ंग से सुरक्षित रहता है, और साथ ही सफाई में भी आसान है। आप इसे सिर्फ हाथों से ही नहीं बल्कि मेहनत से बचने के लिए डिशवॉशर में भी साफ कर सकते हैं। सतह चिकनी होने की वजह से इसपर चिपके खाने के कण, तेल आदि आसानी से निकल जाते हैं।
    03
  • VPSK Aluminium Momos Steamer 12" (Very Large) Water Capacy 6 Liters

    एल्युमीनियम से बना यह मोमो स्टीमर मजबूती के मामले में काफी अच्छा रहता है, जिस वजह से लंबे समय तक भी चलता है। ऐसे में अपने रेस्टोरेंट के लिए एकबार निवेश करने के बाद आपको इसे बार-बार बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं, स्टेनलेस स्टील के मुकाबले इसका वजन भी हल्का रहता है, जिससे इसे उठाना-रखना आपके लिए आसान रहेगा।

    रेस्टोरेंट के लिए क्यों अच्छा है?

    • कई बार रेस्टोरेंट में एक ही चीज के कई सारे ऑर्डर आ जाते हैं। ऐसे में आपके ग्राहकों को लंबा इंतजार ना करना पड़े, इसके लिए यह स्टीमर एकबार 150 से 180 मोमो आराम से स्टीम कर देता है। यह आपका समय भी बचाने का काम करता है।
    • इसके तीनों हिस्से का डायमीटर 12 इंच है, जिस वजह से मोमो को रखने के लिए अच्छी जगह मिलती है और उनके आपस में चिपकने की समस्या नहीं होती है। वहीं, इस वजह से आप इसमें अन्य चीजें जैसे ढोकला, सिड्डू, स्टीम वेजिटेबल्स भी तैयार की जा सकती हैं।
    04
  • Lifelong 2-Tier Steamer/Momo/Modak Maker

    छोटे रेस्टोरेंट के लिए यह 2-टाइर वाला मोमो स्टीमर अच्छा रहेगा। 10 सेमी का आकार अलग-अलग प्रकार की चीजों को पकाने के लिए अच्छी जगह देता है और साथ ही स्टोव पर भी आराम से फिट हो जाता है। अपने ग्राहकों को स्वादिष्ट के साथ हेल्दी मोमो खिलाना चाहते हैं, तो इस Lifelong स्टीमर में आप बिना किसी तेल, बटर, ग्रीस के भी आराम से मोमो पका सकते हैं।

    रेस्टोरेंट के लिए क्यों अच्छा है?

    • मोमो को स्टीम करने के लिए रख दिया है और वे पके या नहीं इसे देखने के लिए आपको बार-बार ढक्कन उठाने की जरूरत नहीं होगी। इसका कांच से बना पारदर्शी ढक्कन आपको बाहर से मोमो कितने पके हैं या कितने नहीं, यह देखने की सुविधा देता है।
    • इसका स्टेनलेस स्टील खाना पकाने के लिए एक सुरक्षित मटेरियल है। कुल मिलाकर, आप इसमें मोमो स्टीम करके अपने ग्राहकों के स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रख सकते हैं, क्योंकि यह नॉन-टॉक्सिक होता है।
    05

जागरण स्मार्ट च्वाइस पर एक्सप्लोर करें अन्य कैटेगरी।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • रेस्टोरेंट के लिए गैस या इलेक्ट्रिक मोमो स्टीमर में से कौन सा बेहतर है?
    +
    यह आपकी रसोई की बुनियादी सुविधाओं पर निर्भर करता है। गैस स्टीमर आमतौर पर तेज़ी से गर्म होते हैं और बिजली कटौती के दौरान भी काम कर सकते हैं, जबकि इलेक्ट्रिक स्टीमर अधिक सटीक तापमान नियंत्रण प्रदान करते हैं और स्थापित करने में आसान होते हैं।
  • मोमो स्टीमर की क्षमता का चयन कैसे करें?
    +
    अपनी दैनिक मोमो बिक्री की मात्रा और सबसे व्यस्त घंटों के दौरान की मांग का आकलन करें। एक ऐसा स्टीमर चुनें जो एक बार में पर्याप्त मोमो स्टीम कर सके ताकि वेटिंग टाइम कम हो और ग्राहक संतुष्टि बनी रहे। प्रति बैच मोमो की संख्या और ट्रे की संख्या पर ध्यान दें।
  • स्टेनलेस स्टील 304 और 202 में क्या अंतर है?
    +
    स्टेनलेस स्टील 304 उच्च गुणवत्ता वाला, अधिक जंग प्रतिरोधी और टिकाऊ होता है, जो व्यावसायिक रसोई के लिए आदर्श है। स्टेनलेस स्टील 202 कम महंगा होता है लेकिन 304 जितना जंग प्रतिरोधी नहीं होता, यह कम उपयोग वाले या बजट-अनुकूल विकल्पों के लिए उपयुक्त हो सकता है।
  • क्या मोमो स्टीमर में अन्य खाद्य पदार्थ भी स्टीम किए जा सकते हैं?
    +
    हां, व्यावसायिक मोमो स्टीमर आमतौर पर बहुउद्देशीय होते हैं। इनमें डिम सम, सब्जियां, मछली और अन्य भाप से पकाने वाले व्यंजन भी बनाए जा सकते हैं, बशर्ते ट्रे और आंतरिक संरचना इसकी अनुमति दें।
  • मोमो स्टीमर की औसत जीवनकाल क्या है?
    +
    अच्छी गुणवत्ता वाले स्टेनलेस स्टील मोमो स्टीमर, उचित रखरखाव के साथ, 5-10 साल या उससे अधिक समय तक चल सकते हैं।