Amazon Prime Day Sale 2026 में ऐसे करें अपना बिजनेस अकाउंट तैयार और करें थोक में खरीदारी

Amazon Prime Day Sale 2026 4 जुलाई से लाइव होने जा रही है, ऐसे में इस दौरान अगर आप भी अपने बिजनेस के लिए थोक में खरीदारी करना चाहते हैं तो सबसे पहले अमेजन पर अपना बिजनेस अकाउंट बनाएं।
Amazon Prime Day Sale 2026 में ऐसे करें अपना बिजनेस अकाउंट तैयार
Amazon Prime Day Sale 2026 में ऐसे करें अपना बिजनेस अकाउंट तैयार

Amazon Prime Day Sale 2026 का आगाज 4 जुलाई से होने वाला है जो 6 जुलाई तक रहेगी। अब ऐसे में ये सेल प्राइम मेंबर्स के लिए तो खास है ही लेकिन अगर आप बिजनेस चलाते हैं, तो आपको भी इसका खुब लाभ मिलने वाला है। दरअसल ये सेल की 10वीं सालगिरह है, जो इसे और भी खास बना रही है।

अमेजन बिजनेस के लाभ:-

  • इस प्लेटफॉर्म से सामान लेने पर बिजनेस करने वाले लोगों को अपने GSTIN के साथ खरीदारी करने की सुविधा मिलती है, जिससे वे आसानी से अपना इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) क्लेम कर सकते हैं।
  • थोक में सामान लेते वक्त आप क्वांटिटी डिस्काउंट (Quantity Discounts) के जरिए अतिरिक्त छूट और विशेष ऑफर्स मिल जाएंगे।
  • आपको अपने बिजनेस खरीदारी के दौरान ₹60,000 तक का इंस्टेंट क्रेडिट भी मिल जाएगा, जिसका पैमेंट आप बाद में कर सकते हैं।

अमेजन बिजनेस पर अकाउंट बनाने का तरीका:-

इस प्राइम डे सेल के दौरान अगर आप थोक में खरीदारी करना चाहते हैं तो उसके लिए अपना बिजनेस अकाउंट इन स्टेप को फॉलो करते हुए बनाएं:-

स्टेप 1- सबसे पहले अपने फोन या लैपटॉप में गूगल पर जाएं और वहां पर अमेजन बिजनेस इंडिया (Amazon Business India) की वेबसाइट को सर्च करें।

स्टेप 2- अब आपको होमपेज पर क्रिएट अकाउंट या फिर स्टार्ट फ्री अकाउंट का ऑप्शन दिख रहा होगा, इस पर क्लिक करें।

स्टेप 3- यहां पर आपको अपनी बिजनेस आईडी को रजिस्टर करना है, और Get Started पर क्लिक करें।

स्टेप 4- यदि आपका यह ईमेल पहले से ही किसी पर्सनल अमेजन शॉपिंग अकाउंट से जुड़ा है, तो आप अकाउंट को बिजनेस अकाउंट में बदलें के विकल्प का चुनाव करें।

स्टेप 5- अब अपना नाम, बिजनेस डिटेल, फोन नबंर, ऑफिस का पता, पासवर्ड और GST नंबर को दर्ज करें।

स्टेप 6- ये सारी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको वैलिडेट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

स्टेप 7- सभी जानकारी सही भरने के बाद आप क्रिएट Amazon Business के ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 8- आपका अकाउंट बन गया है अब आप थोक में खरीदारी कर सकते हैं।

इस दौरान मिलेंगे क्या खास ऑफर्स?

वैसे तो अमेजन बिजनेस पर अकाउंट बनाने में ही आपको कई सारे ऑफर्स देखने को मिल जाएंगे। लेकिन 4 से 6 जुलाई तक लाइव रहने वाली Amazon की Prime Day Sale की बात करें तो इस इवेंट पर भी आपको कई खास ऑफर्स मिलने वाले हैं जो कुछ इस प्रकार हैं:-

  • तैयार किए गए अमेजन बिजनेस अकाउंट से शॉपिंग करने पर 80% तक की छूट का लाभ मिलेगा।
  • 10% तक का कैशबैक, बल्क डिस्काउंट, और 18% तक के GST क्रेडिट का भी फायदा।
  • कैटेगरी और उनपर मिलने वाला डिस्काउंट कुछ इस प्रकार है:-

कैटेगरी 

डिस्काउंट %

इलेक्ट्रॉनिक्स

80 प्रतिशत तक

लैपटॉप 

45 प्रतिशत तक

स्टेशनरी सप्लाई

40 प्रतिशत तक

इंडस्ट्रियल सप्लाई

50 प्रतिशत तक

किचन एप्लाइंसेस

50 प्रतिशत तक

किचन डाइनिंग 

45 प्रतिशत तक

होम एप्लाइंसेस

65 प्रतिशत तक

ऑफिस एसेंशियल

50 प्रतिशत तक

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

    इन्हें भी पढ़ें:

    Amazon Prime Day Sale 2026 के लाइव होने से पहले जानें ₹999 में कैसे लें प्राइम मेंबरशिप?

    Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

    Faq's

    • अमेज़न बिज़नेस अकाउंट बनाने के लिए कौन से दस्तावेज़ चाहिए?
      +
      आमतौर पर, आपको अपना जीएसटी/टैक्स पहचान नंबर, व्यवसाय का नाम और पता, और एक वैध ईमेल आईडी चाहिए होगी।
    • क्या अमेज़न प्राइम बिज़नेस अकाउंट के लिए कोई शुल्क लगता है?
      +
      अमेज़न बिज़नेस अकाउंट खुद मुफ्त है, लेकिन प्राइम बिज़नेस सदस्य बनने के लिए वार्षिक सदस्यता शुल्क लगता है, जिसके कई फायदे हैं।
    • थोक खरीद पर अमेजन प्राइम डे डील्स का लाभ कैसे उठाएं?
      +
      बिजनेस अकाउंट के साथ, आप विशेष बिजनेस-ओनली डील्स, मात्रा में छूट और टैक्स-मुक्त खरीदारी का लाभ उठा सकते हैं। प्राइम डे के दौरान इन डील्स पर नजर रखें।