6 लोगों के परिवार के लिए शानदार डिनर सेट, जो हर खाने का मजा बढ़ा देंगे!

अगर आप एक 6 सदस्यों वाले परिवार में रहते हैं, तो सबके साथ बैठकर खाना खाने के लिए एक सुंदर डिनर सेट बहुत काम आता है। यह ना सिर्फ डाइनिंग टेबल को आकर्षक दिखाता है, बल्कि आपके खाने का मजा भी बढ़ाता है। आपके डिनर का स्वाद और सुंदरता दोनों बढ़ाने के लिए ये 6 लोगों वाले डिनर सेट काफी अच्छे रहने वाले हैं, जिन्हें रोजाना से लेकर किसी भी खास मौके पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
6 लोगों वाले परिवार के लिए खूबसूरत डिनर सेट्स
6 लोगों वाले परिवार के लिए खूबसूरत डिनर सेट्स

क्या आप अभी भी अलग-अलग रंग, रूप और आकार वाले बर्तनों में परिवार के साथ बैठकर खाना खाते हैं? अब वो समय बिल्कुल नहीं रहा! जी हां, अब परिवार के साथ खाना खाने के लिए डिनर सेट का चलन काफी बढ़ गया है। दरअसल, ये डाइनिंग टेबल को अच्छा दिखाते हैं और साथ ही एक जैसे दिखने वाले बर्तनों में एकसाथ खाना खाने पर आपको भी अच्छा महसूस होता है। अगर आपके परिवार में 6 सदस्य हैं और अक्सर सभी एकसाथ बैठकर डिनर करते हैं तो आपके लिए ये सेट अच्छे रहेंगे। इन डिनर सेट में सर्विंग प्लेट से लेकर कटोरियों आदि के एक जैसे रंग और डिजाइन वाले कई बर्तन मिलते हैं।

आइए अब नजर डालते हैं उन सुंदर डिनर सेट पर, जो 6 लोगों के परिवार के लिए बढ़िया हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Larah by Borosil Green Leaves Silk Series Opalware Dinner Set

    यह एक 35 पीस का डिनर सेट है। इसमें 6 फुल प्लेट, 6 क्वार्टर प्लेट, 6 वेज बाउल, 6 वेज मिनी बाउल, 2 सर्विंग बाउल, 1 मल्टीपर्पज बाउल, 2 प्लास्टिक लिड और 6 चम्मच मिलते हैं।

    हमें यह क्यों पसंद आया?

    • बहुत से लोग इस बात को लेकर फिक्रमंद रहते हैं कि उनकी क्रॉकरी शाकाहारी है या नहीं। यह डिनर सेट पूरी तरह से 'बोन-ऐश फ्री' है, जो इसे 100% शाकाहारी और आपके परिवार के लिए पूरी तरह सुरक्षित बनाता है।
    • बोरोसिल का यह सेट खास टफंड ग्लास से बना है, जिससे यह आम कांच के बर्तनों की तुलना में बहुत मजबूत होता है। इस पर आसानी से स्क्रैच नहीं पड़ते और यह लंबे समय तक नए जैसा चमकता रहता है।
    • रेज़िस्टेंट ग्लास होने के कारण इस पर हल्दी, तेल या मसालों के कड़े दाग नहीं टिकते और न ही खाने की गंध बैठती है। इसे साफ करना बेहद आसान है।

    किसके लिए अच्छा है?

    अगर आप बजट में एक ऐसा डिनर सेट चाहते हैं जो मेहमानों के सामने आपकी तारीफ कराए और रोज़ की भागदौड़ में भी आसानी से न टूटे, तो Larah by Borosil का यह डिनर सेट बेहतरीन रहेगा।

    01
  • CELLO Tropical Lagoon Dazzle Series Opalware Dinner Set

    6 फुल प्लेट, 6 क्वार्टर प्लेट और 6 वेज बाउल के साथ आने वाला यह डिनर सेट CELLO ब्रांड का है। रोजमर्रा का खाना हो या फिर कोई खास मौका आप इसे 18 पीस वाले डिनर सेट में परिवार, दोस्तों और मेहमान के साथ बैठकर खाना खा सकते हैं।

    हमें यह क्यों पसंद आया?

    • इस सेट के साथ आपकी लाइफ बेहद आसान हो जाती है। आप इसमें खाना सीधे माइक्रोवेव में री-हीट कर सकते हैं और खाने के बाद इसे डिशवॉशर में आसानी से धो सकते हैं। इसके वाइब्रेंट कलर्स और प्रिंट्स बार-बार धोने पर भी फीके नहीं पड़ते।
    • दिखने में यह डिनर सेट जितना प्रीमियम लगता है, उठाने में उतना ही हल्का है। इसका डिजाइन ऐसा है कि प्लेट्स और बाउल्स एक के ऊपर एक कम जगह में आसानी से स्टोर हो जाते हैं।
    • ओपल ग्लास से बने होने के कारण इसे साफ करना बेहद आसान है। इस पर हल्दी, तेल या कड़े मसालों के दाग नहीं रुकते और न ही पिछले खाने की महक बचती है।

    किसके लिए अच्छा है?

    यह डिनर सेट उन लोगों के लिए सबसे सही है जो एक बड़ा और भारी-भरकम सेट नहीं चाहते, बल्कि एक ऐसा कॉम्पैक्ट और बजट-फ्रेंडली सेट ढूंढ रहे हैं जो दिखने में बेहद खूबसूरत हो और जिसमें रोजाना खाना खाया जा सके। सेलो का भरोसा और इसका मॉडर्न वाइब इसे शानदार बनाता है।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • La Opala Novo Collection Opal Glass Crockery

    यह एक 18 पीस वाला डिनर सेट है, जो 6 सदस्यों वाले परिवार के लिए उपयुक्त रहेगा। इसमें 6 फुल प्लेट, 6 क्वार्टर प्लेट और 6 वेज बाउल मिलते हैं। इसका सफेद रंग और उसपर बना पत्तियों वाला प्रिंट आपके डाइनिंग टेबल की खूबसूरती बढ़ाएगा।

    हमें यह क्यों पसंद आया?

    • दिखने में यह सेट जितना नाजुक और अट्रैक्टिव लगता है, असल में उतना ही मजबूत है। यह खास टफंड ओपल ग्लास से बना है, जिस पर आसानी से स्क्रैच नहीं पड़ते और यह रोज के इस्तेमाल की रगड़ आदि को आसानी से झेल सकता है।
    • आधुनिक किचन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसे माइक्रोवेव सेफ बनाया गया है, ताकि आप सीधे प्लेट में खाना गर्म कर सकें। साथ ही, इसे डिशवॉशर में भी बिना किसी डर के साफ किया जा सकता है।
    • इस डिनर सेट की USP इसका वजन है। यह उठाने में बेहद हल्का है, जिससे इससे सर्व करना और सिंक तक ले जाना बहुत आसान हो जाता है। वहीं, आप प्लेट कटोरियों को एक-दूसरे के ऊपर स्टोर कर सकते हैं।

    किसके लिए अच्छा है?

    अगर आप बहुत भारी-भरकम बर्तनों से दूर रहना चाहते हैं और एक ऐसा लाइटवेट, एक्स्ट्रा स्ट्रांग और बजट-फ्रेंडली डिनर सेट ढूंढ रहे हैं जो ब्रांडेड होने के साथ-साथ आपके डाइनिंग रूम की खूबसूरती में चार चांद लगा दे, तो यह डिनरवेयर आपके लिए ही बना है।

    03
  • CELLO Moonstone Solitaire Series Opalware Dinner Set

    यह एक प्रीमियम और मॉडर्न डिनर सेट है, जो कुल 18 पीस के साथ आता है। बीच में सॉलिड और किनारों पर बनाया गया सुंदर प्रिंटेड बॉर्डर इसे बेहद आकर्षक बनाता है। यह मेहमानों या फिर किसी खास मौके पर डिनर के लिए बढ़िया रहेगा।

    हमें यह क्यों पसंद आया?

    • इसका ओपल ग्लास पूरी तरह से दाग-मुक्त रहता है। आप इसमें कितनी भी तेल-मसाले वाली भारतीय सब्जियां परोसें, धोने के बाद यह बिना किसी गंध या पीलेपन के एकदम नए जैसा चमकने लगता है।
    • सेलो की मूनस्टोन सीरीज को खास थर्मल रेजिस्टेंस तकनीक से बनाया गया है। इसका मतलब है कि यह अचानक होने वाले तापमान के बदलाव को आसानी से झेल सकता है और इसमें चटकने या टूटने का डर नहीं रहता।
    • यह सेट दिखने में जितना स्लीक और डेलिकेट लगता है, हकीकत में यह उतना ही मजबूत है। इस पर आसानी से चम्मच या छुरी के निशान नहीं पड़ते, जो इसे डेली यूज़ के लिए बेस्ट बनाता है।

    किसके लिए अच्छा है?

    यह सेलो डिनर सेट उन लोगों के लिए एक आदर्श विकल्प है जो महंगे बर्तनों के बजाय एक ऐसा खूबसूरत डिनर सेट चाहते हैं जिसे बिना किसी डर के रोजाना इस्तेमाल किया जा सके। यह कम बजट में आपके डाइनिंग रूम को एक लग्जरी लुक देता है।

    04
  • The Earth Store Handcrafted White Matte Brown Ceramic Dinner Set

    आपके 6 लोगों वाले परिवार के लिए इस डिनर सेट में 6 फुल प्लेट, 6 क्वार्टर प्लेट, 6 वेज बाउल और 3 स्नैक्स बाउल के साथ कुल 21 पीस मिलते हैं। इसका डिजाइन देखने में काफी प्रीमियम है, जो कि मॉर्डन घरों के लिए काफी आकर्षक रहने वाला है।

    हमें यह क्यों पसंद आया?

    • यह कोई मशीन से बना साधारण डिनर सेट नहीं है। इसे शुद्ध मिट्टी से हाथों द्वारा तैयार और पेंट किया गया है। इसके मैट फिनिश और अर्थी टोन्स आपके खाने के अनुभव को सीधे किसी प्रीमियम हेरिटेज रिज़ॉर्ट जैसा बना देते हैं।
    • ओपल ग्लास या कांच के मुकाबले सिरेमिक बर्तन थोड़े भारी और काफी मजबूत होते हैं। इनका थिक-वॉल डिजाइन खाने को लंबे समय तक टेबल पर गर्म रखने में मदद करता है।
    • हालांकि यह पारंपरिक रूप से हाथ से बनाया गया है, लेकिन इसे आधुनिक किचन के हिसाब से ढाला गया है। आप इसमें खाना सीधे माइक्रोवेव में गर्म कर सकते हैं और इस्तेमाल के बाद डिशवॉशर में आसानी से साफ भी कर सकते हैं।

    किसके लिए अच्छा है?

    अगर आप बोरिंग और आम दिखने वाले बर्तनों से ऊब चुके हैं और अपने डाइनिंग एरिया को एक रस्टिक, रॉयल और यूनिक लुक देना चाहते हैं, तो यह बेहतरीन है। यह सिर्फ एक क्रॉकरी सेट नहीं, बल्कि टेबल पर सजी एक कलाकृति लगता है।

    05

अन्य कैटेगरी की जानकारी जागरण स्मार्ट च्वाइस पर देखिए।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • माइक्रोवेव में कौन से डिनर सेट सुरक्षित होते हैं?
    +
    अधिकांश सिरेमिक, पोरसेलिन, बोर्न चाइना और ग्लास डिनर सेट माइक्रोवेव सुरक्षित होते हैं, बशर्ते उनमें कोई धातु का किनारा या सजावट न हो। मेलामाइन और स्टेनलेस स्टील के सेट माइक्रोवेव के लिए उपयुक्त नहीं होते हैं।
  • डिनर सेट की सफाई कैसे करनी चाहिए?
    +
    अधिकांश डिनर सेट डिशवॉशर सुरक्षित होते हैं, लेकिन हाथ से धोना उनकी चमक और जीवन को बढ़ा सकता है। हल्के डिटर्जेंट का उपयोग करें और ज्यादा तेज स्क्रब से बचें, खासकर नाजुक डिजाइनों के लिए। निर्माता के निर्देशों का पालन करें।
  • 6 लोगों के डिनर सेट में आमतौर पर कितने पीस होते हैं?
    +
    6 लोगों के डिनर सेट में आमतौर पर 38 से 32 पीस होते हैं, जिसमें प्लेट्स, कटोरियां, सर्विंग डिश और कप शामिल होते हैं। इसमें अलग-अलग साइज वाली प्लेट, कटोरियां भी शामिल होती हैं, जिन्हें खाने और परोसने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • डिनर सेट के लिए कौन सी सामग्री सबसे अच्छी है?
    +
    सिरेमिक, बोन चाइना, और मेलामाइन लोकप्रिय विकल्प हैं। बोन चाइना हल्का और टिकाऊ होता है, जबकि सिरेमिक क्लासिक लुक देता है। आप अपनी जरूरत, पसंद और बजट के अनुसार किसी भी प्रकार का डिनर सेट चुन सकते हैं।
  • क्या मैं रोज़मर्रा के उपयोग के लिए सुंदर डिनर सेट खरीद सकता हूं?
    +
    बिल्कुल! कई सुंदर डिनर सेट रोजमर्रा के उपयोग के लिए डिजाइन किए जाते हैं, जो टिकाऊ और साफ करने में आसान होते हैं। हालांकी, इसके लिए आपको मटेरियल, डिशवॉशर सेफ जैसी चीजों को जरूर देखना चाहिए।