आसानी से खींचने के लिए 4 पहियों वाले Trolley Bags को बनाएं अपने सफर का साथी!

यात्रा का अनुभव तब और भी सुखद हो जाता है जब आपके पास सामान रखने के लिए अच्छा बैग हो - खासकर एक ऐसा 4 व्हील स्पिनर ट्रॉली बैग जो आसानी से ग्लाइड करता हो। यहां हम आपको उन बेहतरीन स्पिनर ट्रॉली बैग्स के बारे में बताएंगे जो न केवल टिकाऊ हैं बल्कि आपकी यात्रा को परेशानी मुक्त बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं।
4 पहियों वाले शानदार ट्रॉली बैग्स
4 पहियों वाले शानदार ट्रॉली बैग्स

क्या आप ऐसे 4 व्हील स्पिनर ट्रॉली बैग की तलाश में हैं जो भीड़भाड़ वाले हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर बिना किसी रुकावट के आपके साथ चले? आप सही जगह पर हैं! इस लेख में, हम आपको उन प्रमुख स्पिनर लगेज विकल्पों से परिचित कराएंगे जो अपनी आसान मूवमेंट, स्थायित्व और स्टाइलिश डिजाइन के लिए जाने जाते हैं। यहां पर Aristocrat, Safari, Skybags जैसे कुछ लोकप्रिय ब्रांड के विकल्पों को शामिल किया गया है। इनमें आपको अलग-अलग क्षमता, मटेरियल और कीमत वाले ट्रॉली बैग मिल जाएंगें, जिन्हें अपनी जरूरत और बजट के आधार पर लिया जा सकता है। बता दें कि, 4 पहियों वाला ट्रॉली बैग अपनी 360-डिग्री घूमने वाले पहियों के कारण बेहतर सुविधा प्रदान करते हैं। यह आपको बैग को किसी भी दिशा में धकेलने या खींचने की अनुमति देता है, जिससे तंग जगहों में भी चलना आसान हो जाता है। कंधे और कलाई पर पड़ने वाला तनाव कम होता है, जिससे लंबी यात्राओं के लिए यह एक आदर्श विकल्प बन जाता है।

नीचे आप इनके कुछ शानदार विकल्पों को देख सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • American Tourister Ivy Spinner 4 Spinner Wheels for Smooth Travel

    अमेरिकन टूरिस्टर ब्रांड का यह ट्रॉली बैग टिकाऊ पॉलीप्रोपाइलीन हार्ड शेल मटेरियल से बनाया गया है, जो हल्का होने के साथ ही सालों साल चलने वाला मजबूत प्रदर्शन दे सकता है। यह इम्पैक्ट रेजिस्टेंट भी है, यानी इसपर ऊबड़-खाबड़ रास्तों का असर जल्दी नहीं होता है। इसमें 360 डिग्री पर घूमने वाले 4 पहिए भी लगें हैं, जो इसे आसानी से खींचने में मदद करने के साथ ही स्थिरता भी प्रदान करते हैं। इस बैग का बिल्ट-इन इंटरनेशनल स्टैंडर्ड लॉक आपके सामान को सुरक्षा प्रदान करता है और साथ ही आपको अपना पासकोड सेट करने की भी सुविधा देता है। 68 सेमी के मीडियम आकार वाला यह ट्रॉली बैग उन लोगों के लिए बढ़िया रहेगा, जो अपनी यात्राओं के लिए एक हल्का और टिकाऊ विकल्प तलाश रहे हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- American Tourister
    • व्हील टाइप- स्पिनर
    • पहियों की संख्या- 4
    • आकार- मीडियम
    • रंग- गुलाबी
    • पैटर्न- सॉलिड
    • आउटर मटेरियल- पॉलीप्रोपाइलीन
    • शेल टाइप- हार्ड

    खूबियां

    • इसमें गुलाबी के अलावा काला, कोरल लाल और शानदार हरा रंग भी मिल सकता है।
    • आपके सामान को आसानी से रखने के लिए यह 68 लीटर की क्षमता में आता है।
    • 3 साल की ग्लोबल वॉरंटी विश्वसनीयता और प्रदर्शन को दर्शाती है।

    कमी

    • अगर सामान की सुरक्षा आपकी प्राथमिकता है, जो इसमें ग्राहकों ने लॉक सही से काम ना करने की शिकायत की है जो आपके लिए परेशानी भरा अनुभव हो सकता है।
    • इसमें कुछ लोगों ने निशान पड़ने की समस्या बताई है। ऐसे में अगर आप लंबे समय तक नए जैसा दिखने वाला बैग चाहते हैं, तो यह आपके लिए शायद सही ना हो।
    01
  • Aristocrat Large Oasis Plus Size Soft Check in Luggage (79 Cm)

    इस एरिस्टोक्रेट लगेज बैग के साथ आप अपने अंदर के एडवेंचर और ट्रेवल लवर को बाहर ला सकते हैं। यह एक स्टाइलिश, सुरक्षित और टिकाऊ बैग है, जो एडवेंचर्स यात्राओं के लिए बढ़िया हो सकता है। इसमें एक्सपेंडर की सुविधा दी गई है, जिसे आपको उन सामानों को रखने के लिए 30% अधिक जगह मिल जाती है जिन्हें रखना एकदम आखिरी में याद आता है। 4 पहियों और एरिस्टोक्रेट एयर प्लस डिजाइन के साथ यह किसी भी प्रकार की सतह और रास्तों पर आसानी से फिसल सकता है। यह 79 सेमी वाले बड़े आकार में आता है, यानी इसे आप ज्यादा दिन की यात्राओं या फिर एकसाथ 2-3 लोगों का सामान पैक करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। लंबे इस्तेमाल के लिए इसमें टिकाऊ फैब्रिक के साथ सुरक्षिचत चेन मिलती हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Aristocrat
    • व्हील टाइप- स्पिनर
    • पहियों की संख्या- 4
    • आकार- लार्ज
    • रंग- डेज़लिंग ब्लू
    • पैटर्न- सॉलिड
    • आउटर मटेरियल- पॉलिस्टर
    • शेल टाइप- फैब्रिक

    खूबियां

    • ऊंचाई को कम-ज्यादा करने के लिए यह पुश बटन वाले हैंडल के साथ आता है।
    • अंदर के सामान को स्थिर रखने के लिए एडजस्टेबल पैकेजिंग स्ट्रेप दिया गया है।
    • इसमें किक गार्ड के साथ 3 डायल वाला लॉक प्रोटक्शन भी मिलता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहक लॉक रीसेट ना होने की समस्या बताते हैं। इस वजह से यह उन लोगों के लिए दिक्कत पैदा कर सकता है, जो समय-समय पर अपने बैग का लॉक बदलना चाहते हैं।
    • सालों-साल चलने वाला मजबूत बैग चाहिए, तो इसकी ड्यूरेबिलटी को लेकर मिली शिकायतों पर आपको गौर करना चाहिए।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Skybags Cabin Stroke Abs Hardshell Luggage (55 Cm)

    यह स्काईबैग्स ब्रांड का ट्रॉली बैग है, जो स्टाइलिश और हल्के डिजाइन में आता है। वहीं, इसका ट्रेंडी प्रिंट इसे नौजवानों और GenZ के लिए बेहतरीन बनाता है, जो यात्राओं पर एक फंकी लुक चाहते हैं। इस बैग में बेहतरीन जगह वाले कंपार्टमेंट के साथ एडजस्टेबल स्ट्रेप दिया गया है, ताकी अंदर रखे सामान को स्थिर रखा जा सके। इसमें 3 अंकों वाला इनबिल्ट कॉम्बीनेशन लॉक भी दिया गया है, जिसे आप अपने हिसाब रीसेट करके पासकोड सेट कर सकते हैं। यह प्रीमियम क्वालिटी वाली चेन के साथ आता है, ताकी अंदर रखा सामान सुरक्षित रह सके। बैग को आसानी से खींचने के लिए एक एडजस्टेबल हैंडल भी दिया गया है, जिसे आप अपने आराम से अनुसार ऊंचा और नीचा कर सकते हैं। यह 55 सेमी के छोटे आकार में आता है, जो इसे सोलो ट्रेवलर्स के लिए भी उपयुक्त बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Skybags
    • व्हील टाइप- स्पिनर
    • पहियों की संख्या- 4
    • आकार- स्मॉल
    • रंग- नीला
    • पैटर्न- प्रिंटेड
    • आउटर मटेरियल- ABS
    • शेल टाइप- हार्डशेल

    खूबियां

    • 360 डिग्री घूमने वाले पहिए मूवमेंट को आसान और स्थिर बनाते हैं।
    • ABS और PP मटेरियल इसे मजबूत, खरोंचरोधी और टिकाऊ बनाता है।
    • विभिन्न यात्राओं पर सामान को सुरक्षित रखने के लिए यह वॉटरप्रूफ मटेरियल के साथ आता है।

    कमी

    • आपको मजबूती के साथ समझौता करना पड़ सकता है, क्योंकि कुछ ग्राहकों ने इसके जल्दी डैमेज होने की शिकायत की है।
    • कुछ ग्राहक लॉक फंक्शनैलिटी में भी परेशानियों का जिक्र करते हैं। ऐसे में आपको इसे लॉक और अनलॉक करने में दिक्कत आ सकती है।
    03
  • Kamiliant American Tourister Harrier | Cabin Trolley Bag

    हल्के और टिकाऊ पॉलीप्रोपाइलीन हार्ड शेल मटेरियल के साथ तैयार किया गया यह ट्रॉली बैग आपको रोजमर्रा की यात्राओं और सामान की खराब हैंडलिंग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसकी स्क्रेच रेजिस्टेंट मटेरियल बैग के लड़ने-भिड़ने पर पड़ने वाले निशानों से इसे बचाता है। एक-दो दिन की यात्रा करनी हो या फिर आप एक सोलो ट्रेवलर हैं, तो 56 सेमी वाला यह छोटे आकार का बैग आपके लिए अच्छा हो सकता है। यह बेहतरीन टेलेस्कोपिक ट्रॉली हैंडल के साथ आता है, जिसे अपनी सुविधानुसार ऊपर-नीचे किए जा सकता है। इसमें लगे 360 डिग्री रोलिंग पहिए इसे अलग-अलग दिशाओं में आसानी से घुमाने और खींचने में मदद करते हैं। वहीं, इस लगेज बैग में इस्तेमाल किया गया मटेरियल वॉटर रेजिस्टेंट भी है, यानी इसपर पानी का असर भी जल्दी नहीं होता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Kamiliant
    • व्हील टाइप- स्पिनर
    • पहियों की संख्या- 4
    • आकार- स्मॉल
    • रंग- आइरन ग्रे
    • पैटर्न- सॉलिड
    • आउटर मटेरियल- पॉलीप्रोपाइलीन
    • शेल टाइप- हार्ड केस

    खूबियां

    • 3 अंकों वाला कॉम्बीनेशन लॉक सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
    • स्टाइलिश लुक देने के लिए यह अल्ट्रा मॉडर्न डिजाइन में आता है।
    • बेहतर स्टोरेज स्पेस के साथ 2 कंपार्टमेंट, सुरक्षित जिपर और स्ट्रेप मिलते हैं।

    कमी

    • लॉक सिस्टम को लेकर कुछ ग्राहकों द्वारा की गई शिकायतें इसे सुरक्षा के लिहाज से सोचने योग्य बनाती है, जिसे आपको ध्यान में रखना होगा।
    • आकार को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलती हैं, जिसमें कुछ लोग इसे परफेक्ट तो कुछ बहुत ही छोटा बताते हैं। ऐसे में आप अपनी जरूरत को ध्यान में रखते हुए ही इसे चुनें।
    04
  • Safari Genius Alley 66cm Medium Check-in Trolley Bag

    इसे विभिन्न रास्तों, सतहों और जगहों पर आसानी से ले जाने के लिए 4 स्मूद रोलिंग स्पिनर पहियों के साथ बनाया गया है, जो इसे हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशन तक के लिए अच्छा बनाते हैं। यह 3 अंकों के कॉम्बीनेशन लॉक के साथ आता है, जिसमें आप अपने सामान को सुरक्षित रखने के लिए अपना मनचाहा पासकोड सेट कर सकते हैं। इसका हाई-क्वालिटी पॉलीप्रोपाइलीन वाला बेहद टिकाऊ बनावट इसे उन लोगों के लिए बढ़िया बनाता है, जो अपने लिए सालों-साल चलने वाले एक मजबूत बैग की तलाश कर रहे हैं और जो खराब रास्तों का भी सामान कर सके। टिकाऊ होने के साथ यह वजन में भी हल्का है, जिससे सामान रखने के बाद ज्यादा भारी नहीं होता है। यह एक मीडियम आकार वाला चेक-इन लगेज बैग है, जो आपको हवाई यात्राओं के दौरान आसान चेक-इन अनुभव दे सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Safari
    • व्हील टाइप- स्पिनर
    • पहियों की संख्या- 4
    • आकार- मीडियम
    • रंग- डीप फॉरेस्ट
    • पैटर्न- सॉलिड, लाइन्स
    • आउटर मटेरियल- पॉलीप्रोपाइलीन
    • शेल टाइप- हार्ड केस

    खूबियां

    • इसमें एडजस्टेबल हैंडल के साथ एक साइड ग्रेब हैंडल भी दिया गया है।
    • इसका हार्ड केस मटेरियल पानी और खरोंच से सुरक्षित रह सकता है।
    • बेहतर सुरक्षा के लिए लॉक के साथ मजबूत चेन भी दी गई है।

    कमी

    • सुरक्षा के लिहाज से यह समस्या पैदा कर सकता है, क्योंकि कुछ लोग इसका लॉक सही से काम ना करने की शिकायत करते हैं।
    • कुछ लोग इसके 2 हफ्ते में ही डैमेज होने की शिकायत करते हैं। ऐसे में आपको इसमें शायद खरोंच आदि पड़ने की समस्या हो सकती है।
    05
  • SWISS MILITARY Ember Hard-Top 45cm Cabin Luggage

    कॉम्पैक्ट आकार वाला यह केबिन ट्रॉली बैग 45 सेमी साइज में आता है, जो खास तौर पर हवाई यात्राओं या फिर बिजनेस ट्रिप्स के लिए बनाया गया है। इसमें 39 लीटर की स्टोरेज क्षमता मिलती है। इसके अलावा यह 15.4” के डेडिकेटेड लैपटॉप कंपार्टमेंट के साथ आता है, ताकी आपकी डिवाइस सुरक्षित रहे और आसानी से पैक की जा सके। इसमें आसानी से चारों दिशाओं में घूमने वाले 4 स्पिनर पहिए लगे हुए हैं, जो भीड़भाड़ वाले हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और होटलों में बेहतर नियंत्रण प्रदान करते हैं। इस केबिन बैग में मिलने वाला 3-डिजिट कॉम्बीनेशन लॉक आपको सामान को सुरक्षित रखने के लिए अपना पासकोड सेट करने की अनुमति देता है। वहीं, स्टाइलिश डिजाइन और यूटिलिटी पॉकेट के साथ सामान पैक करना बेहद आसान हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- SWISS MILITARY
    • व्हील टाइप- स्पिनर
    • पहियों की संख्या- 4
    • आकार- स्मॉल
    • रंग- LTB8
    • पैटर्न- तिरछी लाइनें
    • आउटर मटेरियल- पॉलीप्रोपाइलीन
    • शेल टाइप- हार्ड केस

    खूबियां

    • कंपार्टमेंट को अलग-अलग रखने के लिए एक सुरक्षित स्ट्रेप मिलता है।
    • यह मजबूत पुश बटन वाले कैरी हैंडल के साथ आता है।
    • PC और ABS जैसे मजबूत मटेरियल से बने होने के कारण टिकाऊ हो सकता है।

    कमी

    • लॉक मैकेनिज्म को लेकर कुछ ग्राहकों द्वारा की गई शिकायतें सुरक्षा पर सवाल खड़ा करती हैं, जिनपर आपको गौर करना चाहिए।
    • कुछ ग्राहक पहिए सही से ना घूमने की भी बात कहते हैं। ऐसे में आपके सफर में यह परेशानी खड़ी कर सकता है।
    06

4 पहियों वाले स्पिनर ट्रॉली बैग के मॉडल और तुलना

ऊपर शामिल किए गए प्रत्येक मॉडल, उसकी प्रमुख विशेषताओं, सामग्री, पहियों के प्रदर्शन, स्थायित्व, और मूल्य के लिहाज से अच्छे हैं। मगर, हम इनकी एक तुलनात्मक तालिका प्रदान करेंगे ताकि आप विभिन्न मॉडलों के बीच आसानी से अंतर कर सकें और अपनी आवश्यकताओं के अनुसार सबसे उपयुक्त विकल्प चुन सकें-

मॉडल्स

मटेरियल

आकार

अन्य

American Tourister Ivy Spinner

टिकाऊ पॉलीप्रोपाइलीन हार्ड शेल

68 सेमी मीडियम

धंसा हुआ TSA लॉक

Aristocrat Large Oasis Plus Size Soft Check in Luggage

पॉलिस्टर

79 सेमी लार्ज

स्टर्डी पुश बटन ट्रॉली

Skybags Cabin Stroke Abs Hardshell Luggage

ABS हार्डशेल

55 सेमी स्मॉल

एडजस्टेबल ट्रॉली हैंडल

Kamiliant American Tourister Harrier

हार्ड केस पॉलीप्रोपाइलीन

56 सेमी स्मॉल

कॉम्बीनेशन लॉक

Safari Genius Alley Medium Check-in Trolley Bag

पॉलीप्रोपाइलीन हार्ड केस

66 सेमी मीडियम

ड्यूराटेक पहिए

SWISS MILITARY Ember Cabin Luggage Trolley Bag

ABS+PC हार्ड शेल

45 सेमी

लैपटॉप कंपार्टमेंट

अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करिए।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 4 व्हील स्पिनर ट्रॉली बैग के क्या फायदे हैं?
    +
    4 व्हील स्पिनर ट्रॉली बैग आसानी से 360-डिग्री घूम सकते हैं, जिससे उन्हें किसी भी दिशा में धकेलना या खींचना आसान हो जाता है, खासकर भीड़भाड़ वाली जगहों पर। यह उपयोगकर्ता के कंधों और कलाई पर तनाव कम करता है और बेहतर स्थिरता प्रदान करता है।
  • हार्डशेल और सॉफ्टशेल स्पिनर बैग में क्या अंतर है?
    +
    हार्डशेल बैग पॉलीकार्बोनेट या एबीएस जैसी कठोर सामग्री से बने होते हैं, जो सामान को बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं और खरोंच प्रतिरोधी होते हैं। सॉफ्टशेल बैग नायलॉन या पॉलिएस्टर से बने होते हैं, जो हल्के होते हैं, अधिक लचीले होते हैं और अक्सर बाहरी पॉकेट्स प्रदान करते हैं।
  • मेरे लिए कौन सा आकार का 4 व्हील ट्रॉली बैग सही है?
    +
    बैग का आकार आपकी यात्रा की अवधि और एयरलाइन की लगेज नीतियों पर निर्भर करता है। छोटी यात्राओं के लिए 20-22 इंच का कैरी-ऑन उपयुक्त है, जबकि लंबी यात्राओं के लिए 24-28 इंच के बड़े बैग की आवश्यकता होगी।