आज के समय में होम एंटरटेनमेंट और प्रेज़ेंटेशन के लिए प्रोजेक्टर की डिमांड तेज़ी से बढ़ रही है। इसी सेगमेंट में Portronics ब्रांड ने अपने किफायती और फीचर-पैक मॉडल्स से खास पहचान बनाई है। पोर्ट्रोनिक्स के प्रोजेक्टर शानदार पिक्चर क्वालिटी, आसान कनेक्टिविटी और पोर्टेबल डिजाइन के लिए जाने जाते हैं। अगर आप भी एक भरोसेमंद और बजट-फ्रेंडली प्रोजेक्टर तलाश रहे हैं, तो यहां हम आपको अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया पोर्ट्रोनिक्स Projectors के बारे में बता रहे हैं, ताकि आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही विकल्प आसानी से चुन सकें। ये मूवी नाइट, ऑनलाइन क्लास, ऑफिस प्रेज़ेंटेशन और गेमिंग के लिए बेहतरीन विकल्प माने गए हैं।
आइए फीचर्स, पिक्चर क्वालिटी और बजट के हिसाब से टॉप 5 पोर्ट्रोनिक्स प्रोजेक्टर के विकल्प देखें -
Portronics Beem 540 Android 13 Smart LED Projector
पोर्ट्रोनिक्स का यह एक एडवांस और पावरफुल प्रोजेक्टर है, जिसे होम थिएटर, मूवी नाइट, गेमिंग और प्रेजेंटेशन के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 4000 ल्यूमेंस की हाई ब्राइटनेस दी गई है, जिससे दिन या रात किसी भी रोशनी में साफ, ब्राइट और विविड दृश्य मिलते हैं। इस LED Projector का 720p नेटिव रेजोल्यूशन शार्प पिक्चर देता है और साथ ही यह 4K अल्ट्रा HD कंटेंट सपोर्ट करता है, जिससे मूवी और गेम देखने का अनुभव और भी बेहतर हो जाता है। इसमें ऑटो-फोकस और ऑटो कीस्टोन करेक्शन की सुविधा दी गई है, जो इमेज को अपने आप शार्प और सही एंगल में सेट कर देता है, जिससे बार-बार मैन्युअली एडजस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - पोर्ट्रोनिक्स
- मॉडल नाम - बीम 540
- आइटम मॉडल नंबर - पीओआर-2313
- कनेक्टिविटी तकनीक - HDMI
- डिस्प्ले रेजोल्यूशन - 1024 x 720
- रिफ्रेश रेट - 30 हर्ट्ज़
खूबियां
- इसमें Android 13 स्मार्ट सिस्टम दिया गया है, जिससे आप सीधे प्रोजेक्टर पर स्ट्रीमिंग ऐप्स चला सकते हैं।
- इसमें कनेक्टिविटी के लिए डुअल-बैंड Wi-Fi और ब्लूटुथ सपोर्ट है।
- इसमें बिल्ट-इन टेलीस्कोपिक स्टैंड दिया गया है, जिससे आप प्रोजेक्टर की ऊंचाई और व्यूइंग एंगल आसानी से एडजस्ट कर सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने iOS डिवाइस पर कास्टिंग फेल होने की शिकायत की है।
01
Portronics Beem 440 Smart LED Projector
अमेजन पर मौजूद यह पोर्ट्रोनिक्स प्रोजेक्टर एक स्टाइलिश और पोर्टेबल विकल्प है, जो आपके घर को आसानी से होम थिएटर में बदल सकता है। यह एंड्राइड 11 आधारित स्मार्ट OS पर चलता है, जिससे आप सीधे नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज्नी+ हॉटस्टार, युट्यूब जैसे लोकप्रिय OTT ऐप्स बिना किसी एक्स्ट्रा डिवाइस के चला सकते हैं। इसमें 720p HD रेजोल्यूशन और 2000 ल्यूमेंस ब्राइटनेस दी गई है, जिससे दिन या हल्की रोशनी में भी साफ और चमकदार दृश्य दिखाई देते हैं। इस प्रोजेक्टर में ऑटो वर्टिकल कीस्टोन करेक्शन और मैनुअल फोकस दिया गया है, जिससे हर बार इमेज अपने आप सही शेप में सेट हो जाती है और खराबी नहीं आती है। इसका 180° रोटेटेबल स्टैंड आपको दीवार, छत या फर्श पर प्रोजेक्शन कर किसी भी जगह पर मूवी या गेम का मजा लिया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - पोर्ट्रोनिक्स
- मॉडल नाम - बीम
- आइटम मॉडल नंबर - POR-2106
- कनेक्टिविटी तकनीक - वाईफ़ाई
- डिस्प्ले रेजोल्यूशन - 1280 x 720
- रिफ्रेश रेट - 60 हर्ट्ज़
खूबियां
- इसकी स्क्रीन साइज को 40 इंच से लेकर 150 इंच तक एडजस्ट किया जा सकता है।
- पोर्टेबल डिजाइन के चलते इसे कहीं भी ले जाना आसान है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इसकी आवाज़ बहुत कम बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Portronics Beem 550 Smart Android Projector
इस प्रोजेक्टर में 6000 ल्यूमेंस की दमदार ब्राइटनेस मिलती है, जिससे रोशनी वाले कमरे में भी साफ़ और ब्राइट विज़ुअल्स दिखाई देते हैं। यह HD 1080p सपोर्ट के साथ 720p नेटिव रेजोल्यूशन देता है और 100 इंच तक की बड़ी स्क्रीन पर शानदार देखने का अनुभव मिलता है। इसमें एंड्राइड TV सिस्टम दिया गया है, जिससे आप सीधे ऑनलाइन ऐप्स और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं, साथ ही स्क्रीन मिररिंग की सुविधा भी मिलती है। यह ऑटो फोकस, ऑटो ट्रेपेज़ॉइड करेक्शन और मैनुअल कीस्टोन जैसे स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है, जिससे इमेज अपने आप सही एंगल और शेप में सेट हो जाती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - पोर्ट्रोनिक्स
- मॉडल नाम - बीम 550
- आइटम मॉडल नंबर - POR-2314
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
- डिस्प्ले रेजोल्यूशन - 1280 x 720
- रिफ्रेश रेट - 60 हर्ट्ज़
खूबियां
- इसका ऊंचाई और एंगल एडजस्ट होने वाला फोल्डेबल डिजाइन है।
- इसमें HDMI, USB, डुअल-बैंड Wi-Fi और ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी सपोर्ट है।
- इसमें 5W का इन-बिल्ट स्पीकर दिया गया है।
- इसकी LED लाइट सोर्स की लाइफ लगभग 40,000 घंटे है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इसकी वीडियो क्वालिटी को बहुत ही घटिया बताया है।
03
Portronics Beem 480 Smart LED Projector
यह Beem 480 मॉडल एक दमदार और पोर्टेबल प्रोजेक्टर है, जिसको आप अमेजन से घर ला सकते हैं। कॉम्पैक्ट और हल्के डिज़ाइन के चलते इसे कहीं भी आसानी ले जा सकते हैं। शार्प डिटेल्स और चमकदार रंगों के साथ क्रिस्टल-क्लियर दृश्य देने के लिए यह प्रोजेक्टर फुल HD 1080p रेजोल्यूशन के साथ आता है। वहीं इसकी 5100 ल्यूमेंस की हाई ब्राइटनेस की वजह से हल्की रोशनी वाले कमरे में भी शानदार पिक्चर क्वालिटी दिखाई देती है। इससे आप दिन और रात किसी भी समय में मूवी और गेम का मजा अच्छे से ले सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - पोर्ट्रोनिक्स
- मॉडल नाम - बीम 480
- आइटम मॉडल नंबर - POR-2752
- कनेक्टिविटी तकनीक - HDMI
- डिस्प्ले रेजोल्यूशन - 1920 x 1080
- रिफ्रेश रेट - 60 हर्ट्ज़
खूबियां
- इस प्रोजेक्टर में इन-बिल्ट OTT ऐप्स मिलते हैं, जिससे आप सीधे कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं।
- इसमें 5W के पावरफुल इन-बिल्ट स्टीरियो स्पीकर्स हैं, जो बिना एक्सटर्नल स्पीकर के भी साफ़ और दमदार आवाज़ देते हैं।
- यह वायरलेस स्क्रीन मिररिंग की सुविधा के साथ आता है, जिससे बिना केबल के मोबाइल या टैबलेट की स्क्रीन बड़ी स्क्रीन पर दिखाई जा सकती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया कि इसकी होम स्क्रीन पर कई एप्लिकेशन दिखते हैं, उन्हें हटाने का कोई तरीका नहीं है।
04
Portronics Beem 420 Led Projector with 3200 Lumens
अमेजन पर मिलने वाला यह प्रोजेक्टर बड़ी स्क्रीन, शानदार पिक्चर क्वालिटी और फ्लेक्सिबल कनेक्टिविटी के साथ एक दमदार होम थिएटर मॉडल है। यह 250 इंच तक की बड़ी स्क्रीन प्रोजेक्ट कर सकता है, जिससे मूवी, स्पोर्ट्स और गेमिंग का असली सिनेमैटिक मजा मिलता है। साथ ही, 30,000 घंटे की लंबी लैम्प लाइफ होने से यह एक भरोसेमंद विकल्प बन जाता है। इसमें 1080p फुल HD नेटिव रेजोल्यूशन और 3200 ल्यूमेंस (300 ANSI) ब्राइटनेस मिलती है, जिससे पिक्चर क्वालिटी बेहद साफ, शार्प और ब्राइट दिखाई देती है। कनेक्टिविटी के मामले में Beem 420 बहुउपयोगी है। इसको आप स्मार्टफोन, लैपटॉप, USB ड्राइव, सेट-टॉप बॉक्स, माइक्रोSD कार्ड जैसे कई डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं और iOS स्क्रीन मिररिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - पोर्ट्रोनिक्स
- मॉडल नाम - बीम
- आइटम मॉडल नंबर - POR-1985
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, एचडीएमआई, यूएसबी
- डिस्प्ले रेजोल्यूशन - 1920 x 1080
- रिफ्रेश रेट - 60 हर्ट्ज़
खूबियां
- दमदार आवाज़ के लिए इसमें 5W का इन-बिल्ट स्पीकर मिलता है। इमेज सेट-अप को आसान बनाने के लिए इसमें मैनुअल फोकस और वर्टिकल कीस्टोन करेक्शन दिया गया है, जिससे स्क्रीन सीधी और साफ़ दिखाई देती है।
- इस प्रोजेक्टर में HDMI, USB, AV AUX और TF कार्ड जैसे कई इनपुट पोर्ट्स दिए गए हैं, जिससे आप अलग-अलग डिवाइस आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने एक वर्ष के उपयोग के भीतर लेंस खराब होने की शिकायत की है।
05
अमेजन पर मौजूद टॉप 5 पोर्ट्रोनिक्स प्रोजेक्टर की संक्षिप्त जानकारी
यहां नीचे सारणी में अमेजन पर मौजूद पोर्ट्रोनिक्स प्रोजेक्टर के टॉप 5 मॉडल्स के बारे में संक्षिप्त में बताया है ताकि फीचर्स, कनेक्टिविटी और अन्य विशेषताओं के आधार पर आप अपने लिए बढ़िया सा प्रोजेक्टर चुन सकें।
इसी तरह के लेख को पढ़ने के लिए अन्य की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।