ये बढ़िया Electric Breast Pump ब्रेस्टफीडिंग को बना देंगे आसान! देखें शानदार विकल्प

क्या आप सुरक्षित और आरामदायक इलेक्ट्रिक Breast Pump लेना चाहती हैं? तो यहां जानें सबसे अच्छे विकल्प। ये कम आवाज, यूएसबी चार्जिंग, पोर्टेबल डिज़ाइन और मल्टी सक्शन मोड की मदद से मां के दूध को आसानी से निकालकर सुरक्षित रख सकते हैं और बच्चे को जब चाहे मां का दूध पीला सकते हैं।
बढ़िया इलेक्ट्रिक ब्रेस्ट पंप
बढ़िया इलेक्ट्रिक ब्रेस्ट पंप

आज के समय में इलेक्ट्रिक ब्रेस्ट पंप नई-नई मां बनी महिलाओं के लिए एक बेहद उपयोगी उपकरण बन गया है। ये कामकाजी महिलाओं और उन माताओं के लिए खास तौर पर मददगार होता है, जो अपने बच्चे को नियमित रूप से मां का दूध पिलाना चाहती हैं, लेकिन हर समय साथ नहीं रह पाती हैं। इन इलेक्ट्रिक ब्रेस्ट पंप की मदद से आसानी और कम समय में दूध निकालकर सुरक्षित रखा जा सकता है। ये Electric Breast Pump आरामदायक डिज़ाइन, अलग-अलग सक्शन मोड, कम आवाज और आसान उपयोग जैसी सुविधाओं के साथ आते हैं, जिससे माताओं को अधिक सुविधा मिलती है। इस लेख में हम सबसे अच्छे इलेक्ट्रिक ब्रेस्ट पंप के बारे में जानेंगे, जो आराम, सुरक्षा और बेहतर प्रदर्शन के साथ नई माताओं के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। 

तो चलिए बेहतर प्रदर्शन के साथ आने वाले इलेक्ट्रिक ब्रेस्ट पंप के विकल्पों पर नजर डालते हैं - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Bump2Cradle Electric Breast Pump

    यह इलेक्ट्रिक ब्रेस्ट पंप दूध निकालने की प्रक्रिया को आसान, आरामदायक और सुरक्षित बनाने के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह उत्पाद ISO 9001:2015 प्रमाणित है और डॉक्टरों तथा स्तनपान विशेषज्ञों द्वारा भरोसेमंद ब्रांड माना गया है। इसमें ऑटोमेटिक निप्पल करेक्टर की पेटेंट तकनीक दी गई है, जो स्तनपान में होने वाली कठिनाइयों को कम करने में मदद कर सकती है। यह Breast Milk Pump हैंड्स-फ्री डिज़ाइन के साथ आता है, जिससे इसे कपड़ों के अंदर आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका हल्का और पोर्टेबल डिज़ाइन माओं को कहीं भी आराम से उपयोग करने की सुविधा देता है। इसमें मुलायम सिलिकॉन कुशन दिए गए हैं, जो त्वचा पर आरामदायक महसूस होते हैं और बिना दर्द के सक्शन का अनुभव दे सकते हैं। बेहतर फिटिंग के लिए इसमें 17, 19, 21 और 25 मिलीमीटर के अलग-अलग फ्लैंज दिए गए हैं, जिससे हर माँ अपनी जरूरत के अनुसार सही आकार चुन सकती है। इसमें 3 अलग मोड और 9 सक्शन स्तर दिए गए हैं, जिससे दूध निकालने की स्पीड और दबाव को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।

    01
  • Infantso MELO (2-in-1 Wearable + Bottle) Electric Breast Pump for Breastfeeding

    इसका छोटा, हल्का और कॉर्डलेस डिज़ाइन घर, ऑफिस या यात्रा के दौरान आसानी से इस्तेमाल करने के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह दो तरह से उपयोग किया जा सकता है -पहला हैंड्स-फ्री मोड, जिसमें इसे कपड़ों के अंदर आसानी से लगाया जा सकता है, और दूसरा सामान्य मोड, जिसमें पारंपरिक तरीके से उपयोग किया जाता है। इस Infantso ब्रेस्ट पंप में 3 अलग-अलग पंपिंग मोड दिए गए हैं, जिनमें मसाज, स्टिमुलेशन और एक्सप्रेशन मोड शामिल हैं। ये मोड दूध के प्रवाह को बेहतर बनाने में मदद करते हैं और दूध निकालने की प्रक्रिया को अधिक आरामदायक बना सकते हैं। साथ ही इस Breast Feeding Pump इलेक्ट्रिक में 15 अलग-अलग सक्शन लेवल दिए गए हैं, जिससे हर मां अपनी सुविधा के अनुसार दबाव को कंट्रोल कर सकती हैं। यह पंप एंटी-बैकफ्लो सिस्टम के साथ आता है, जो दूध को मशीन की ट्यूब में वापस जाने से रोकता है। इससे स्वच्छता बनी रहती है और दूध सुरक्षित रह सकता है। इसका अल्ट्रा-क्वाइट मोटर बहुत कम आवाज़ में काम करता है, जिससे दिन या रात में बिना किसी परेशानी के इस्तेमाल कर सकते हैं।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Promom Electric Breast Pump

    आरामदायक अनुभव के लिए इस ब्रेस्ट पंप में 3 अलग-अलग मोड मिलते हैं, जिनमें सक्शन, मसाज और स्टिमुलेशन मोड हैं, जिनको अपनी जरूरत के अनुसार चुन सकती हैं। साथ ही इसमें 8 सक्शन लेवल मिलते हैं, जिससे मां अपनी सुविधा के अनुसार दबाव और स्पीड को कंट्रोल कर सकती हैं। इस Promom Breast Pump में पेटेंटेड डायाफ्राम तकनीक दी गई है, जो 450 mmHg तक की शक्तिशाली सक्शन क्षमता दे सकता है, जिससे कम समय में बेहतर मात्रा में दूध मिल सकता है। बेहतर फिटिंग और आराम के लिए इसमें 17, 19, 21 और 24 मिलीमीटर के मुलायम सिलिकॉन फ्लैंज दिए गए हैं, जो त्वचा पर आरामदायक महसूस होते हैं और दर्द या जलन नहीं होने देते हैं। इसमें 1000mAh की रिचार्जेबल बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 6 से 8 बार उपयोग की सुविधा देती है। यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग की मदद से इसे आसानी से चार्ज किया जा सकता है।

    03
  • Luvlap Adore Electric Breast Pump with 2 Phase Pumping

    इस ब्रेस्ट पंप में 2 मोड वाली पंपिंग सुविधा दी गई है, जिसमें मसाज और एक्सप्रेशन मोड शामिल हैं। मसाज मोड दूध के प्रवाह को शुरू करने में मदद करता है, जबकि एक्सप्रेशन मोड आराम से दूध निकालने का काम करता है। दोनों मोड में 9 अलग-अलग इंटेंसिटी स्तर दिए गए हैं, जिससे हर मां अपनी सुविधा और आराम के अनुसार दबाव को कंट्रोल कर सकती हैं। वहीं इस LuvLap ब्रांड के इस Electric Breast Pump में फुल डिजिटल टच स्क्रीन और एलसीडी डिस्प्ले होने से सभी सेटिंग को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। इसका स्मार्ट मेमोरी फीचर पिछली बार इस्तेमाल की गई सेटिंग्स को याद रखता है, जिससे हर बार दोबारा सेटिंग करने की जरूरत नहीं पड़ती है। बेहतर आराम के लिए इसमें मुलायम सिलिकॉन मसाज कुशन दिया गया है, जो त्वचा पर कोमल महसूस होता है और दर्द या असहजता को कम कर सकते हैं। यह बीपीए-फ्री सामग्री से बनाया गया है, जिससे माँ और बच्चे दोनों की सुरक्षा बनी रहती है।

    04
  • Philips Avent Electric Breast Pump

    फिलिप्स के इस ब्रेस्ट पंप में 4 स्टिमुलेशन और 4 एक्सप्रेशन सेटिंग दी गई हैं, जिससे हर मां अपनी सुविधा के अनुसार दूध निकालने की स्पीड और प्रेशर को कंट्रोल कर सकती हैं। यह दूध के प्रवाह को सही बनाए रखने में मदद करता है और उपयोग के दौरान अधिक आराम महसूस हो सकता है। इस Philips Breastfeeding Pump में मुलायम और एडजस्ट होने वाला सिलिकॉन कुशन दिया गया है, जो अलग-अलग आकार के अनुसार आसानी से फिट हो सकता है। इसका नरम डिज़ाइन त्वचा पर आरामदायक महसूस होता है और दूध निकालते समय दर्द या असहजता कम करता है। इस ब्रेस्ट पंप की खास बात है इसका अनोखा डिज़ाइन, जिसमें दूध सीधे स्तन से बोतल में जाता है। इसके लिए आगे झुककर बैठने की जरूरत नहीं होती है। इससे मां आराम से सीधा बैठकर भी दूध निकाल सकती हैं।

    05

इस तरह के प्रोडक्ट को आप जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज पर देख सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • इलेक्ट्रिक ब्रेस्ट पंप क्या होता है और इसका उपयोग क्यों किया जाता है?
    +
    इलेक्ट्रिक ब्रेस्ट पंप एक उपकरण है, जिसकी मदद से मां आसानी से दूध निकालकर सुरक्षित रख सकती हैं। यह कामकाजी और व्यस्त माताओं के लिए बहुत उपयोगी हो सकता है।
  • क्या इलेक्ट्रिक ब्रेस्ट पंप सुरक्षित होता है?
    +
    हाँ, अच्छी गुणवत्ता वाले बीपीए-फ्री और फूड-ग्रेड सामग्री से बने इलेक्ट्रिक ब्रेस्ट पंप पूरी तरह सुरक्षित माने जाते हैं।
  • इलेक्ट्रिक ब्रेस्ट पंप लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    ब्रेस्ट पंप लेते समय सक्शन स्तर, आरामदायक सिलिकॉन कुशन, कम आवाज़, बैटरी बैकअप, सफाई में आसानी और बीपीए-फ्री सामग्री जैसी सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए।