इंडक्शन कुकवेयर विशेष रूप से इंडक्शन कुकटॉप्स पर काम करने के लिए डिजाइन किए गए बर्तन होते हैं। ये फेरोमैग्नेटिक सामग्री से बने होते हैं, जो इंडक्शन कुकटॉप की मैग्नेटिक सतह के साथ प्रतिक्रिया करते हैं। यह प्रक्रिया सीधे बर्तन को गर्म करती है, जिससे ऊर्जा की बचत होती है और खाना तेजी से पकता है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ बढ़िया क्वालिटी वाले Induction Cookware के विकल्प लेकर आए हैं, जो भारतीय रसोई और कुकिंग के लिए अच्छे हो सकते हैं। ये सभी अलग-अलग बर्तनों के सेट में आते हैं, जिस वजह से इन्हें कई प्रकार की चीजों को पकाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें से कुछ नॉन स्टिक स्टेनलेस स्टील तो वहीं कुछ ग्लास और एल्युमीनियम जैसे मटेरियल से बने हैं। ऐसे में आप अपने अनुसार इनमें से किसी को भी चुन सकते हैं, और कम समय में स्वादिष्ट खाना तैयार करने का अनुभव पा सकते हैं।
नीचे देखिए इंडक्शन कुकवेयर के कुछ बढ़िया विकल्प-
Hawkins 6-Piece Triply with Shielded Nonstick
यह Hawkins ब्रांड का कुकवेयर सेट है, जिसे PFOA-मुक्त हाई क्वालिटी वाले नॉन स्टिक मटेरियल से बनाया गया है। इसमें खाना चिपकने की परेशानी नहीं होती है और साथ ही ट्राई-प्लाई मेटल गर्माहट को एकसमान रूप से फैलाता है। इस नॉनस्टिक कुकवेयर में एक कड़ाई, एक पैन, एक तवा और दो चम्मच मिलते हैं। इस सेट में मिलने वाली कड़ाई पारदर्शी ढक्कन के साथ आती है, जिसे ढककर खाना जल्दी पकाया जा सकता है और बाहर से उसे पकते हुए देखा भी जा सकता है। इसके सभी बर्तनों में सुविधाजनक हैंडल दिए गए हैं, ताकी इन्हें आराम से पकड़ा जा सके। स्टेनलेस स्टील से बने होने के करण इन्हें साफ करना आसान रहेगा और साथ ही ये लंबे समय तक चल सकते हैं।
01
6 Pcs Pots and Pans Cookware Combo
6 पीस सेट में आने वाला यह कुकवेयर सेट आपके किचन के लिए काफी उपयोगी हो सकता है। इसका नॉन स्टिक स्टेनलेस स्टील मटेरियल साफ-सफाई में आसान रहता है, फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है और डिशवॉशर में भी धुला जा सकता है। इस Nonstick Cookware सेट में आपको 1 सॉस पैन, 1 सिलिकॉन ग्लास लिड, 2 अलग-अलग साइज के फ्राई पैन, 1 अलग होने योग्य हैंडल और 1 सिलिकॉन का चमचा मिलता है। इसके अलग होने योग्य हैंडल को आप जरूरत के अनुसार किसी भी पैन में लगा सकते हैं। यह सेट आपको क्रीम व्हाइट, ब्लैक, स्टोन ब्लैक और सफेद जैसे अलग-अलग रंगों में मिल सकता है। इसमें मिलने वाले सभी बर्तनों को मोटे मटेरियल के साथ तैयार किया गया है, ताकी खाना जल्दी जलने या चिपकने की समस्या ना हो।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Prestige Omega Granite Non-Stick 3 Pc Cookware Set
तवा, फ्राई पैन और कड़ाई तीन के सेट में आने वाले ये Prestige कुकवेयर रोजमर्रा की कुकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए अच्छे हो सकते हैं। इन्हें एडवांस्ड जर्मन टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया गया है, जिसमें मिलने वाली 5 परतों की नॉन-स्टिक कोटिंग मजबूती, बेहतर प्रदर्शन और खाना पकाने की क्षमता सुनिश्चित करती है। इनका टिकाऊ ग्रेनाइट फिनिश देखने में बेहतरीन लगता है और साथ ही खरोंच आदि से बचाते हुए लंबा प्रदर्शन देता है। ये 100% PFOA-मुक्त नॉन स्टिक कोटिंग से बने हैं, जो आपके खाने को हेल्दी बनाए रखने के लिए अच्छी है। इन्हें डिशवॉशर में धुला जा सकता है और साथ ही इंडक्शन के अलावा गैस स्टोव पर भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
03
Milton Pro Cook Induction Cookware
इन बर्तनों को बनाने के लिए 5 परतों वाली एडवांस्ड नॉन स्टिक कोटिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो खाने को तेजी से पकाने के साथ ही उसे सतह में चिपकने से बचाती है। इन्हें इंडक्शन और गैस स्टोव दोनों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। ये कम तेल में ही खाने को बेहतरीन स्वाद के साथ पका सकते हैं। इनका PFOA मुक्त और नॉन टॉक्सिक ग्लास मटेरियल इसे रोजाना में बिना किसी परेशानी के इस्तेमाल करने के लिए बढ़िया बनाता है। Induction वाले इस Cookware Set में एक ढक्कन के साथ आने वाली कड़ाई, एक पैन और तवा मिलता है, जिनमें आप अलग-अलग चीजें तैयार कर सकते हैं। ये सभी सुरक्षित और गर्म ना होने वाले हैंडल के साथ आते हैं।
04
Amazon Brand - Solimo Aluminium 6 Piece Non-Stick Cookware
ये इंडक्शन कुकवेयर प्रेस्ड एल्युमीनियम मटेरियल से बने हैं, जो गर्माहट को तेजी से फैलाते हुए खाने को एकसमान रूप से पकाने के लिए जाना जाता है। इनका मटेरियल PFOA मुक्त भी है, जिस वजह से रोजमर्रा का खाना बनाने के लिए ये सुरक्षित रहने वाले हैं। नॉन स्टिक होने की वजह से इनमें खाना चिपकने की समस्या नहीं होती है, जिस वजह से इनका रख-रखाव और सफाई भी आपके लिए आसान रहने वाली है। इनमें फेनोलिक हैंडल दिए गए हैं, जो संचालन के वक्त गर्म नहीं होते हैं और बेहतर ग्रिप प्रदान करते हैं। यह सेट एक कड़ाई, एक तवा, एक पैन और दो चमचों के साथ आता है। ये आसानी से डिशवॉशर में भी धुले जा सकते हैं।
05
अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।