Brass से बने ये Utensils For Cooking आपके खाने में जोड़ेंगे स्वाद और सेहत!

भारतीय रसोई में Brass Utensils का इस्तेमाल सदियों से होता आ रहा है, जो न केवल खाने को एक अनूठा स्वाद देते हैं बल्कि स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करते हैं। ऐसे में आप यहां अमेजन पर मिलने वाले ऐसे ही बर्तन देख सकते हैं, जो आपकी रसोई में बहुत काम आ सकते हैं।
खाना पकाने के लिए देखें पीतल से बने बर्तन
खाना पकाने के लिए देखें पीतल से बने बर्तन

पीतल के बर्तन केवल एक धातु नहीं, बल्कि सदियों से भारतीय रसोई का अहम हिस्सा भी रहे हैं। अपनी सुनहरी चमक और भोजन को धीरे-धीरे पकाने की क्षमता के लिए जाने जाने वाले ये बर्तन कई परिवारों में इस्तेमाल किए जाते हैं। ये आपके खाने में स्वाद और सेहत का खजाना जोड़ सकते हैं। इसी वजह से, हम आपके लिए इनके कुछ शानदार विकल्प लेकर आए हैं, जो अमेजन पर उपलब्ध हैं। इन Brass से बने Kitchen Utensils में आपको पतीला, कड़ाई, हांडी, फ्राइंग पैन के साथ-साथ चमचे आदि भी मिल जाएंगें। ये बर्तन गर्मी को समान रूप से वितरित करते हैं, जिससे भोजन धीरे-धीरे और अच्छी तरह से पकता है, उसके पोषक तत्व बने रहते हैं। पीतल के कुछ गुण भोजन को एक विशेष स्वाद प्रदान करते हैं, खासकर दाल और धीमी आंच पर पकने वाली सब्जियों को। तो चलिए एक नजर इनके विकल्पों पर डाल लेते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • P-TAL Brass Patila for Cooking

    पीतल से बना यह पतीला 1 लीटर की क्षमता में आता है, जो कि विभिन्न तरह की चीजों को पकाने, उबालने या रखने के लिए भी काम आ सकता है। इसे बाहर की तरफ गोल्डन और अंदर टिन-कोटिंग वाले टिकाऊ व नॉन स्टिक मटेरियल के साथ तैयार किया गया है। शुद्ध पीतल से बने होने के कारण यह खाने के पोषक तत्वों और दूध को लंबे समय तक ताजा बनाए रख सकता है। इसकी एकसमान गर्माहट फैलाने की क्षमता कम गैस खपत के साथ खाने को तेजी से पकाने का काम करती है। बेहतरीन हथौड़े से तैयार की गई फिनिश इसे देखने में शानदार बनाता है, जो कि रोजमर्रा में इस्तेमाल के लिए बढ़िया हो सकता है।

    01
  • HOKOYA Pure Brass Handi with Lid (2Liters)

    गोल्डन रंग में आने वाली यह हांडी किचन में शानदार दिखने के साथ आपके खाने के स्वाद को बढ़ा सकती है। इसका शानदार बनावट और नीचे से समतल आकार गैस की आंच को एकसमान रूप से फैलाता है, ताकी खाना जल्दी और अच्छी तरह पक सके। इस Handi के साथ ढक्कन भी मिलता है, जिससे आप इसमें कुछ भी पकाते समय इसे आराम से ढ़क सकते हैं। 2 लीटर की क्षमता में आने वाली इस हांडी को पीतल से बनाया गया है और इसका फिनिश भी पीतल ही है। इसमें चावल से लेकर खीर, बिरयानी जैसी अलग-अलग चीजें बनाई जा सकती हैं।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • P-TAL Brass Kadhai Flat Base 3L

    इस शानदार कड़ाई के साथ आपको कांच से बना ढक्कन मिलता है, जिससे आप बाहर से पकती हुई चीजों को देख सकते हैं और भाप भी अंदर बनी रहती है। इसमें आपके खाने को सुरक्षित और सेहतमंद बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार के हानिकारक कैमिकल्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है। यह कड़ाई Brass से बनी है, जिसमें बेहतर गर्मी फैलाने और कम तेल का इस्तेमाल करने के लिए अंदर की तरफ टिन की कोटिंग की गई है। इसकी क्षमता 3 लीटर है, जिसमें एकसाथ 3-4 लोगों का खाना पकाया जा सकता है। इसमें दो हैंडल दिए गए हैं, जिनकी मदद से इसे आसानी से उठाया और रखा जा सकता है।

    03
  • Karigar Creations Pure Brass Spoon Set of 5

    यह एक 5 चम्मचों का सेट है, जिन्हें खाना बनाने से लेकर परोसने तक के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। शुद्ध पीतल से बने ये चम्मच शानदार गहरे गोल्डन फिनिश के साथ आते हैं, जो किचन में बेहतरीन दिख सकते हैं। इस Spoon Set में एक करछी, एक स्पैटुला, एक सर्विंग स्पून, एक सलाद स्पून और एक फ्लिपिंग स्पून शामिल है। मजबूत पीतल मटेरियल के साथ ही इनमें बेहतर ग्रिप वाला लकड़ी का हैंडल दिया गया है, ताकी इन्हें आराम से पकड़ा जा सके। इन्हें माइल्ड साबुन से धुलने और हल्के कपड़े से पोछने की सलाह दी जाती है। ये सभी ट्रेडिशनल स्टाइल में आते हैं, जो रोजाना से लेकर मेहमानों के आने पर इस्तेमाल में लिए जा सकते हैं।

    04
  • Yadav Craft Brass Pital Kadhai

    भारी वजन वाली इस कड़ाई को 1.5, 2, 2.5 और 3 लीटर जैसी अलग-अलग क्षमताओं के विकल्प मिल जाएंगें, जिन्हें आप अपनी जरूरत के हिसाब से ले सकते हैं। यह गोल्डन रंग में आती है और शुद्ध पीतल से बनाई गई है, जो कि मजबूती के मामले में बेहतरीन हो सकती है। इसे बेहतरीन फिनिश और टिकाऊपन के लिए हथौड़े के साथ तैयार किया गया है। इस Kadhai को फ्राई पैन की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिस वजह से यह कई तरह के व्यंजनों को पकाने के लिए अच्छी हो सकती है। इसमें दोनों तरफ बेहतर ग्रिप वाले हैंडल लगे हैं, जिनकी मदद से कड़ाई को पकड़ना आसान हो सकता है।

    05

अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • पीतल के बर्तनों में खाना पकाना स्वास्थ्य के लिए कैसे फायदेमंद है?
    +
    पीतल के बर्तन भोजन के पोषक तत्वों को बनाए रखने में मदद करते हैं और आयुर्वेद के अनुसार, शरीर को कुछ सूक्ष्म खनिज प्रदान कर सकते हैं। यह भोजन को धीरे-धीरे पकाकर उसके प्राकृतिक स्वाद को बढ़ाता है।
  • पीतल के बर्तनों को काला पड़ने से कैसे रोकें?
    +
    पीतल के बर्तनों को काला पड़ने से रोकने के लिए उन्हें उपयोग के बाद तुरंत धोकर सुखा लें। नींबू और नमक, या इमली के पानी से नियमित सफाई करें। नमी के संपर्क में आने से बचाएं और सूखे स्थान पर स्टोर करें।
  • पीतल के बर्तनों में कौन से खाद्य पदार्थ अच्छे से पकते हैं?
    +
    पीतल के बर्तनों में दाल, सब्जियां, हलवा और अन्य धीमी आंच पर पकने वाले व्यंजन बहुत अच्छे बनते हैं। यह भोजन को समान रूप से पकाते हैं और एक अनूठा स्वाद प्रदान करते हैं।