TRIUMPH Scrambler 400 X बाइक एक पावरफुल और स्टाइलिश मोटरसाइकिल है, जो खासतौर पर एडवेंचर और ऑफ-रोड राइडिंग के लिए बनाई गई है। इसमें 398.15 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, 4 वाल्व DOHC इंजन लगा है, जो 8,000 आरपीएम पर 40 पीएस की अधिकतम पावर और 6,500 आरपीएम पर 37.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। साइज में यह बाइक 1418 mm लंबी, 1169 mm ऊंची और 901 mm चौड़ी है और इसकी सीट की हाइट 835 mm है, जो ज़्यादातर राइडर के लिए आरामदायक है। इसमें व्हीलबेस 1418 mm है और ग्राउंड क्लियरेंस 170 mm है, जिससे यह खराब रास्तों पर भी आसानी से चलती है। इस triumph की scrambler 400 का फ्यूल टैंक 13 लीटर की क्षमता का है और इसका कर्ब वजन 185 किलोग्राम है। स्पीड के लिए इस बाइक में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स है, जिसमें वेट मल्टी-प्लेट स्लिप क्लच मौजूद है, जो गियर शिफ्टिंग को आसान बनाता है। इसका फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम बेहतर माइलेज और पावर एफिशिएंसी देता है। इसके अलॉय व्हील्स हैं, जो मजबूती और स्टाइल दोनों बढ़ाते हैं। ब्रेक के लिए फ्रंट में 320 mm फिक्स्ड डिस्क और रियर में 230 mm फिक्स्ड डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जो सुरक्षा और कंट्रोल को बढ़ाते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- इंजन - सिंगल सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, 4 वाल्व, DOHC, फ्यूल इंजेक्शन
- डिस्प्लेसमेंट - 398.15 सीसी
- पावर - 40 PS @ 8000 RPM
- टॉर्क - 37.5 Nm @ 6500 RPM
- ट्रांसमिशन - 6-स्पीड मैनुअल, वेट मल्टी-प्लेट स्लिप क्लच
- ब्रेक - फ्रंट 320 mm फिक्स्ड डिस्क, रियर 230 mm फिक्स्ड डिस्क
- सस्पेंशन - फ्रंट 43 mm अपसाइड डाउन फोर्क्स, रियर मोनोशॉक (150 mm व्हील ट्रैवल)
- टायर - फ्रंट 100/90-19 ट्यूबलर, रियर 140/80-17 ट्यूबलर
- व्हील - अलॉय व्हील्स
- सीट हाइट - 835 mm
- ग्राउंड क्लियरेंस - 170 mm
- फ्यूल टैंक - 13 लीटर
- वजन - 185 किलोग्राम (कर्ब वेट)
खूबियां
- इसमें एनालॉग स्पीडोमीटर के साथ एक मल्टी-फंक्शन LCD स्क्रीन लगी है।
- इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी गई है, जिससे आप अपने स्मार्टफोन को कनेक्ट कर सकते हैं।
- इस बाइक में तीन राइड मोड मौजूद हैं- इको, राइड और स्पोर्ट, जो अलग-अलग अनुभव देते हैं।
- डिजिटल ट्रिप और स्पीडोमीटर भी आपको राइड के दौरान जरूरी जानकारी देते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने कोई कमी नहीं बताई है।