इन Board Games के साथ बच्चों का होगा भरपूर मनोरंजन, स्क्रीन से भी रहेंगे दूर!

बच्चों को स्क्रीन से दूर रखना है और मनोरंजन भी करना है, तो बोर्ड Games For Kids बढ़िया हो सकते हैं। यहां आप कुछ रोचक, मनोरंजक और फोकस में मदद करने वाले विकल्प देख सकते हैं, जो बच्चों को खूब पसंद आएंगें और साथ ही उनके मानसिक विकास में भी सहायक हो सकते हैं।
बच्चों के लिए बोर्ड गेम्स
बच्चों के लिए बोर्ड गेम्स

क्या आप अपने बच्चों के स्क्रीन टाइम को कम करने और परिवार के साथ बैठने का समय बढ़ाने के तरीके खोज रहे हैं? बोर्ड गेम इसका एक शानदार समाधान हैं। ये केवल खेलने के लिए नहीं होते, बल्कि बच्चों को प्रॉब्लम सॉल्विंग, फोकस और टीम वर्क सिखाते हैं। आपको बच्चों की उम्र के अनुसार अलग-अलग Board Games मिल जाएंगें। यह बच्चों के साथ समय बिताने के लिए भी अच्छा है, और साथ ही उनके विकास में भी मदद करेगा। हम आपके लिए अमेजन पर मिलने वाले कुछ बढ़िया बोर्ड गेम्स के विकल्प लेकर आए हैं, जो बच्चों को काफी पसंद आ सकते हैं। इनमें आपको मार्बल, पज़ल, मेमोरी फ्लिप और फास्टेस्ट फिंगर जैसे कई गेम्स मिलेंगे, जिन्हें आप बच्चे की उम्र के अनुसार चुन सकते हैं। इन्हें बच्चों के साथ घर से लेकर पिकनिक या फिर खाली समय में कभी भी खेला जा सकता है।

नीचे देखिए बच्चों के लिए 5 बढ़िया बोर्ड गेम्स-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Toysbox Colourful Brainvita Senior Mind Challenging Board Game

    यह एक ऐसा बोर्ड गेम है, जिसे बच्चे के प्रॉब्लम-सॉल्विंग स्किल को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें कई सारे मार्बल मिलते हैं, जिन्हें एक बोर्ड पर इकट्ठा करना होता है। इसके बाद इन्हें एक-एक करके बोर्ड से हटाना होता है। इसके बोर्ड को पर्यावरण से अनुकूल रहने वाले PP प्लास्टिक से बनाया गया है, ताकी यह बच्चों के लिए सुरक्षित रहे। वहीं, स्मूद फिनिश और मजबूत बनावट के साथ इसमें सुरक्षित किनारे मिलते हैं, जिससे बच्चों को चोट लगने का खतरा कम रहता है। मजबूत प्लास्टिक से बने होने के कारण यह लंबे समय तक चल सकता है। इसमें एक बोर्ड के साथ कुल 32 मार्बल मिलते हैं। यह 5 साल या उससे ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए अच्छा रहने वाला है।

    01
  • Popcorn Games & Puzzles 10 in 1 Classic Board Games for Smart Kids

    इस बोर्ड गेम के साथ बच्चे स्क्रीन से दूर रह सकते हैं और उनका भरपूर मनोरंजन भी हो सकता है। यह 10-इन-1 क्लासिक बोर्ड गेम है, यानी इस एक बॉक्स में एकसाथ कुल 10 गेम मिलते हैं। इस Games For Kids में शतरंज, बैकगैमॉन, लूडो, चेकर्स, नाइन मेन्स मॉरिस और ड्राइव योर कार और मनी गेम जैसे कई गेम्स मिलते हैं। इसे 5 या उससे ज्यादा उम्र वाले बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है, जो उनके फोकस के साथ निर्णय लेने और स्ट्रेटजी बनाने की स्किल को बढ़ा सकते हैं। यह ट्रेवल-फ्रेंडली डिजाइन में आता है, जिस वजह से इसे अपने साथ बच्चों के लिए यात्राओं पर भी ले जा सकते हैं। वहीं, यह बड़ों द्वारा बच्चों के साथ बैठकर खेलने के लिए भी एक अच्छा विकल्प है।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • CountryLink Animal Memory Flip Chess Game Montessori Matching Puzzle Board Game

    बढ़ती उम्र के बच्चों के सीखने और समझने की क्षमता का विकास करने के लिए यह एक शानदार बोर्ड गेम हो सकता है। इसमें फ्लिप और मैच डिजाइन मिलता है, जिसमें बच्चे के जानवर का चेहरा पहचानकर उसे सही जगह पर रखना होता है। यह बच्चे का फोकस बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। यह ट्रेवल-फ्रेंडली कॉम्पैक्ट डिजाइन में आता है, जिस वजह से घर से लेकर पिकनिक और किसी भी यात्रा पर आपके बच्चे का मनोरंजन कर सकता है। इसे बच्चों के मनोरंजन और शिक्षा दोनों के उद्देश्य से बढ़िया कहा जा सकता है। इसमें एक मैचिंग बोर्ड के साथ 54 फ्लिप वाले टुकड़े, 2 स्टिक और 2 जानवरों के स्टीकर वाली शीट मिलती हैं।

    03
  • Clapjoy Slingo Fastest Finger First Board Game for Adults & Kids

    यह एक 2-इन-1 स्लिंग पक बोर्ड गेम है, जो बच्चों के मनोरंजन में भरपूर साथ निभा सकता है और उन्हें स्क्रीन से दूर रखते हुए व्यस्त भी रखेगा। यह मल्टीप्लेयर गेम लकड़ी से बने बोर्ड के साथ आता है, जिसमें इलास्टिक बैंड के साथ ऐक्रेलिक पक्स दिए गए हैं। इस Kids Game की चिकनी सतह बच्चों के लिए सुरक्षित हो सकती है। वहीं, लंबे समय तक चलने के लिए इसे हाई-क्वालिटी वाली लकड़ी से बनाया गया है। इस बोर्ड में फ्लेक्सिबल रबड़ के साथ ही बेहतरीन फिनिशिंग दी गई है। इस गेम को एकसाथ 2 लोग खेल सकते हैं। वहीं, यह बच्चों के साथ-साथ बड़ों के लिए भी बढ़िया है, जिससे आप अपने बच्चे के साथ एक अच्छा समय बिता सकते हैं।

    04
  • Trunk Works Let's Go Safari Board Game

    इस सफारी एडवेंचर गेम के साथ बच्चे को खेलते समय अफ्रीकन सफारी वाला मजा मिल सकता है। इसे 6 से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है, जिसे वे अपने मां-बाप और परिवार के साथ बैठकर भी खेल सकते हैं। इसके जरिए बच्चे जंगली जानवरों के बारे में सीख सकते हैं और साथ ही उनकी गणित स्किल भी अच्छी हो सकती हैं। इसमें एक इंस्ट्रक्शन शीट के साथ 36 जानवरों के टोकन, 4 जीप मीपल्स, 1 पासा और साथ ही एक गेम बोर्ड मिलता है। यह कॉम्पैक्ट डिजाइन में आता है, जिस वजह से इसे आप बच्चों के लिए अपने साथ किसी भी यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। इस स्ट्रेटजी गेम के साथ बच्चों का फोकस और समझने की शक्ति बढ़ सकती है।

    05

अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • छोटे बच्चों (3-5 वर्ष) के लिए कौन से बोर्ड गेम सबसे अच्छे हैं?
    +
    छोटे बच्चों के लिए 'कैंडी लैंड', 'सांप सीढ़ी' और 'एलिफेंट एंड माउस' जैसे सरल नियम, चमकीले रंग और कम खेलने वाले समय वाले गेम सबसे अच्छे होते हैं।
  • बच्चों के लिए बोर्ड गेम चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    उम्र उपयुक्तता, शैक्षिक मूल्य, खिलाड़ियों की संख्या, खेलने का समय, खेल की सामग्री की गुणवत्ता और बच्चे की रुचि का ध्यान रखना चाहिए।
  • क्या बोर्ड गेम बच्चों को स्क्रीन से दूर रख सकते हैं?
    +
    हां, बोर्ड गेम बच्चों को एक आकर्षक और इंटरैक्टिव विकल्प प्रदान करके स्क्रीन से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, जिससे उनका ध्यान खेल में लगता है।