दाल-चावल हो या नमकीन-बिस्कुट, इन किचन डिब्बा सेट में सबकुछ रहेगा सुरक्षित!

भारतीय रसोई में डिब्बा सेट सिर्फ सामान रखने का एक जरिया नहीं, बल्कि यह व्यवस्थित किचन के लिए भी जरूरी है। सही डब्बा सेट न केवल आपके भोजन को ताजा रखता है, बल्कि आपके रसोईघर को भी आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाता है। ऐसे में यहां देखिए कुछ ऐसे ही सेट, जो आपके किचन में बहुत काम आएंगें।
किचन में काम आने वाले डिब्बों के सेट
किचन में काम आने वाले डिब्बों के सेट

क्या आप अपने किचन में फैले हुए सामान से परेशान हैं और एक स्मार्ट स्टोरेज समाधान ढूंढ रहे हैं? किचन डब्बा सेट इसका सबसे आसान और प्रभावी जवाब है! चाहे आप दालें, मसाले, अनाज या स्नैक्स स्टोर करना चाहते हों, सही डब्बा सेट आपके काम को आसान बना सकता है। इनमें अलग-अलग मटेरियल और साइज वाले विकल्प भी मिल जाते हैं। इसकी वजह से आपको अपनी जरूरत के हिसाब से भी सबसे सही सेट का चुनाव करने में आसानी रहती है। वहीं, लगभग सभी सेट में अलग-अलग साइज के डिब्बे होते हैं, जिससे किचन में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न चीजों को उनकी मात्रा के हिसाब से इनमें रखा जा सकता है। अगर आपको भी अपने किचन को व्यवस्थित और खाने-पीने की चीजों को सुरक्षित बनाना है, तो नीचे इनके विकल्प देख सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • CELLO Checkers Kitchen Storage Container Box Set

    यह CELLO 18-पीस कंटेनर सेट आपके किचन को व्यवस्थित और स्टाइलिश बनाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। प्रीमियम फूड-ग्रेड और BPA-मुक्त प्लास्टिक से बना यह डिब्बा सेट पूरी तरह से सुरक्षित, ना टूटने वाला और टिकाऊ है। इसमें आपको 300ml, 650ml और 1200ml के 6-6 जार मिलते हैं, जो मसालों और मेवों से लेकर दालों व अनाजों तक, हर तरह की सामग्री को आसानी से स्टोर करने के लिए बिल्कुल सही हैं। वहीं, 100% एयरटाइट सील मिलने की वजह से नमी और हवा को बाहर रखकर आपकी खाने-पीने की सामग्रियों को लंबे समय तक ताजा और कुरकुरा बनाए रखता है।

    01
  • Milton Hexa Airtight Containers for Kitchen Storage

    Milton का हाई-क्वालिटी वाले 100% फूड-ग्रेड और BPA-मुक्त PET प्लास्टिक से बना यह जार सेट मजबूत और दैनिक उपयोग के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। इसमें 270ml, 665ml और 1.24L क्षमता वाले 6-6 जार का कॉम्बो मिलता है, जो मसालों, चाय, चीनी, मेवों से लेकर दालों और स्नैक्स तक हर तरह की सामग्री को आसानी से स्टोर करने में मदद करता है। इन Kitchen Container की सिलिकॉन या थ्रेडेड लिड लॉक तकनीक सामग्री को सीलन, नमी और हवा से बचाकर लंबे समय तक ताजा रखती है। वहीं, ये जार एक के ऊपर एक आसानी से फिट हो जाते हैं, जिससे किचन की अलमारियों और काउंटरटॉप पर जगह की बचत होती है।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Sumeet Stainless Steel Small Containers

    यह 12-पीस स्टेनलेस स्टील कंटेनर सेट आपकी रसोई को एक ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक देने के साथ-साथ स्टोरेज को बेहद आसान बनाता है। प्रीमियम क्वालिटी, जंग-रोधी और टिकाऊ स्टेनलेस स्टील से बना यह कंटेनर सेट पूरी तरह से सेफ और लंबे समय तक चलने वाला है। इसमें अलग-अलग क्षमता वाले डिब्बे मिलते हैं, जो मसालों, चायपत्ती, चीनी, स्नैक्स और ड्राई फ्रूट्स रखने के लिए सही रहते हैं। वहीं, हर किचन डिब्बे के साइड में पारदर्शी एक्रिलिक विंडो दी गई है, जिससे बिना ढक्कन खोले अंदर रखे सामान की मात्रा आसानी से देखी जा सकती है। इसका स्मूथ सरफेस और मजबूत बनावट इसे आसानी से धोने और रोजाना इस्तेमाल करने योग्य बनाती है।

    03
  • Amazon Brand - Solimo Plastic Storage Jar and Container Set

    6 डिब्बों के साथ आने वाला यह सेट आपकी रसोई को आधुनिक, व्यवस्थित और एकसमान लुक देने के लिए डिजाइन किया गया है। 100% फूड-ग्रेड और BPA-मुक्त प्लास्टिक से बना यह सेट रोजमर्रा के किचन स्टोरेज के लिए बेहद सुरक्षित और टिकाऊ है। इसमें 900 मिली क्षमता वाले 6 स्टोरेज बॉक्स मिलते हैं, जो दालों, चावल, स्नैक्स, चीनी, चायपत्ती और बेकिंग सामग्री को आसानी से स्टोर करने के लिए एक परफेक्ट साइज हैं। Storage Box की ट्रांसपेरेंट बॉडी के कारण आपको सामान की पहचान करने के लिए ढक्कन खोलने की जरूरत नहीं पड़ती और अंदर बची मात्रा का भी आसानी से अंदाजा हो जाता है।

    04
  • MILTON Quadra Modular Multi-Purpose Plastic Containers with Lid

    इस मिल्टन 3-पीस प्लास्टिक कंटेनर सेट को रसोई में राशन और अनाज को सही तरीके से व्यवस्थित करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। 100% फूड-ग्रेड और BPA-मुक्त प्लास्टिक से बना यह सेट सेहत के लिए पूरी तरह सुरक्षित और बेहद टिकाऊ है। इस किचन कंटेनर सेट में आपको बड़ी क्षमताओं वाले 3 जार मिलते हैं, जो आटा, चावल, दालें, चीनी और बड़े स्नैक पैकेट्स को आसानी से स्टोर करने के लिए एकदम सही हैं। इसका चौकोर डिजाइन अलमारी या पेंट्री में कोनों की खाली जगह का पूरा इस्तेमाल करता है और गोल डिब्बों की तुलना में काफी स्पेस भी बचाता है।

    05

जागरण स्मार्ट च्वाइस पर देखिए अन्य कैटेगरी से जुड़ी जानकारी।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • किचन डब्बा सेट के लिए कौन सी सामग्री सबसे अच्छी है?
    +
    यह आपकी जरूरतों पर निर्भर करता है। स्टील टिकाऊ और स्वच्छ है, प्लास्टिक हल्का और सस्ता है, जबकि कांच माइक्रोवेव-सुरक्षित और पारदर्शी है। भोजन की ताजगी के लिए एयरटाइट ढक्कन वाली सामग्री सबसे अच्छी होती है।
  • एयरटाइट डब्बे क्यों महत्वपूर्ण हैं?
    +
    एयरटाइट डब्बे भोजन को हवा और नमी से बचाते हैं, जिससे वह लंबे समय तक ताजा रहता है, उसकी खुशबू बनी रहती है और कीड़े लगने का खतरा कम होता है।
  • छोटे किचन के लिए किस तरह के डब्बे बेहतर होते हैं?
    +
    छोटे किचन के लिए स्टैकेबल (एक के ऊपर एक रखे जा सकने वाले) और मॉड्यूलर डब्बे सबसे अच्छे होते हैं, क्योंकि ये जगह बचाने में मदद करते हैं और अलमारियों में आसानी से फिट हो जाते हैं।
  • क्या डिब्बे सेट सिर्फ अनाज के लिए होते हैं?
    +
    नहीं, वे मसाले, स्नैक्स, दालें, सूखे मेवे और अन्य खाद्य पदार्थों को स्टोर करने के लिए भी आदर्श होते हैं। ताकी ये चीजें हवा से खराब ना हों, और लंबे समय तक ताजी बनी रह सकें।
  • डिब्बे सेट को कैसे साफ करें और उनकी चमक कैसे बनाए रखें?
    +
    गर्म पानी और हल्के साबुन से धोएं, फिर अच्छी तरह सुखाएं। स्टेनलेस स्टील के लिए, सिरके का उपयोग चमक बनाए रखने में मदद कर सकता है।