क्या आप अपने नाश्ते में साउथ इंडिया का स्वाद घोलना चाहते हैं, लेकिन अप्पम बनाने में परेशानी होती है? नॉन-स्टिक अप्पम मेकर आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है! यह सिर्फ एक बर्तन नहीं, बल्कि स्वादिष्ट और फूले हुए अप्पम बनाने का आपका सबसे अच्छा साथी है। बता दें कि, नॉन स्टिक Appam Maker एक खास तरह का पैन होता है, जिसमें कई छोटे-छोटे गोल सांचे बने होते हैं। इनमें अप्पे का घोल डालकर फटाफट से स्वादिष्ट और कुरकुरे पनियारम तैयार किए जा सकते हैं। वहीं, इनकी सतह पर एक नॉन-स्टिक कोटिंग होती है, आमतौर पर टेफ्लॉन या सिरेमिक की, जो भोजन को चिपकने से रोकती है। यह कोटिंग सुनिश्चित करती है कि अप्पम आसानी से पैन से निकल जाए और कम तेल का उपयोग हो। इसके अलावा इनका डिजाइन समान रूप से गर्मी फैलाने के लिए होता है, जिससे अप्पम हर तरफ से अच्छी तरह पकते हैं और सुनहरे भूरे हो जाते हैं।
आप नीचे ऐसे ही नॉन स्टिक कोटिंग वाले अप्पम मेकर देख सकते हैं-
