सावन का महीना भगवान शिव का होता है और इस दौरान भक्त सोमवार के दिन व्रत रखते हैं, जिसे सावन सोमवार व्रत कहा जाता है। इस व्रत के दिन भक्त उपवास रखते हैं और दिनभर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं। व्रत के दौरान सात्विक और हल्का व्रत भोजन किया जाता है, ताकि शरीर को ऊर्जा मिल सकें। जैसे व्रती फल, दूध, दही, मखाना, साबूदाना, आलू, सिंघाड़े का आटा, और कुट्टू का आटा खा सकते हैं। हालांकि कुछ लोग सिर्फ जल, दूध या फलाहार पर ही रहते हैं, जबकि कुछ एक समय का सात्विक भोजन करते हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं उन फ़ूड आइटम को जिनको आप सोमवार व्रत के दौरान खा सकते हैं। जो आपको दिनभर एनर्जी दें और शरीर में ताकत बनाये रखें। ऐसे में फ़ूड आइटम जानने के लिए यहां टॉप 5 उत्पाद देखें, जो शरीर को एनर्जी देने का काम करते हैं। साथ ही पचाने में भी आसान होते हैं। इनमें किसी भी प्रकार के प्रिज़र्वेटिव्स का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, जो खाने के लिए सुरक्षित और स्वस्थ होते हैं।
सावन सोमवार व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए? जानिए व्रत के नियम
सावन सोमवार व्रत भगवान शिव का पवित्र उपवास है। इस दिन भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं। व्रत के दौरान कुछ खास नियमों का पालन करना होता है, आइये जानें-
सावन सोमवार व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए:
- सावन सोमवार व्रत के दौरान अनाज और दालें जैसे चावल, गेहूं, चने, मूंग आदि अनाज और दालों नहीं खानी चाहिए।
- नमक – सामान्य नमक (टेबल सॉल्ट) का सेवन नहीं किया जाता है। अगर खाना है तो इसकी जगह सेंधा नमक का सेवन करें।
- प्याज और लहसुन – सावन व्रत के दिन इन्हें नहीं खाना चाहिए। कुछ लोग तो पूरे सावन महीने के दौरान ही प्याज और लहसुन नहीं खाते हैं।
- मांसाहार और अंडा – किसी भी प्रकार का मांस, मछली या अंडा पूरी तरह से बंद होता है।
- पैकेज्ड या प्रोसेस्ड फूड – चिप्स, नमकीन, बिस्किट आदि चीजें नहीं खानी चाहिए।
- तल-भुना और अधिक मिर्च-मसाले वाला खाना खाने से बचना चाहिए।
व्रत के कुछ प्रमुख नियम इस प्रकार है -
- सूर्योदय से पहले नहा-धो कर भगवान शिव की पूजा करें।
- दिनभर फलाहार या एक समय सात्विक भोजन करें।
- शिव मंत्रों का जाप करें।
- संयम, शांति और भक्ति का पालन करें।
इन नियमों का पालन कर आप व्रत को श्रद्धा भक्ति से पूरा करें।
Atipriya Samak Chawal
अतिप्रिया समक चावल सावन सोमवार व्रत और अन्य उपवास के लिए बढ़िया भोजन है। यह सामा चावल जिसे बार्नयार्ड मिलेट भी कहा जाता है, पूरी तरह से ग्लूटेन-फ्री और हल्का है। उपवास के दौरान इसको खाने से फाइबर और पौष्टिक तत्व मिलते हैं, जिससे शरीर में एनर्जी के साथ-साथ पाचन भी सही बना रहता है। सामा चावल पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है। साथ ही यह वजन घटाने में भी सहायक है, क्योंकि इसकी फाइबर सामग्री शरीर में कैलोरी की खपत को कम करती है। इसका सावन सोमवार व्रत के दौरान आसानी से सेवन किया जा सकता है।
01
Browell Varalakshmi Subudana Papad
यह साबूदाना पापड़ सावन सोमवार व्रत के लिए स्वादिष्ट और सेहतमंद विकल्प है, जिसको सावन सोमवार व्रत और अन्य उपवास के लिए तैयार किया गया है। यह पापड़ सेंधा नमक से बना है, जिसको व्रत के दौरान खाया जा सकता है। इसमें किसी भी प्रकार के सोडा (सोडियम बाईकार्बोनेट) और प्रिज़र्वेटिव्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है, जिससे यह पूरी तरह से प्राकृतिक और सुरक्षित है। इसके अलावा, इसमें कोई भी आर्टिफिशियल रंग नहीं डालें गए हैं, जिससे स्वाद और गुणवत्ता बनी रहती है। यह रेडी टू ईट पापड़ है, जिसको बस घी या तेल में डालना है और मिनटों में आपको खाने के लिए कुरकुरे और स्वादिष्ट पापड़ मिल जायेंगे। इसका सेवन व्रत के दौरान पेट को तो भरता ही है साथ ही यह हल्का भी होता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
BURLY FIELD Fasting Flour
इस ग्लूटेन-फ्री व्रत मिक्स आटा को सावन सोमवार व्रत और अन्य उपवास के लिए तैयार किया गया है। यह 100% प्राकृतिक और पोषक तत्वों से भरपूर आटा है, जिसमें राजगीरा (अमरंथ), भगर (बार्नयार्ड मिलेट) और साबूदाना के आटे को साथ में मिलाया गया है। इस आटे में कोई एडिटिव्स या प्रिज़र्वेटिव्स नहीं है और साथ ही इसमें कोई आर्टिफिशियल रंग या स्वाद भी नहीं मिलाया गया है। इससे आप जल्दी और आसानी से थालीपीठ, पूरी, डोसा या फराली पैनकेक जैसी हल्की, और व्रत की डिशेज़ बना सकते हैं। यह व्रत आटा हल्का और आसानी से पचने योग्य है। इसको आप 8 महीने तक उपयोग कर सकते हैं।
03
Keeros Multigrain Roasted & Healthy Snacks
यह एक हल्का, स्वादिष्ट और हेल्दी व्रत स्नैक है, जो विशेष रूप से सावन सोमवार व्रत जैसे उपवास के लिए बढ़िया विकल्प है। यह 100% प्राकृतिक, शाकाहारी और प्लांट-बेस्ड है, जिसमें कोई आर्टिफिशियल रंग, स्वाद या प्रिज़र्वेटिव्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसमें पर्ल मिलेट्स (मोती बाजरा) और 5 सुपरग्रेन्स जैसे सफेद गेहूं, ड्यू बीन्स, सोयाबीन, चिउड़े और हरी मूंग को मिलाया गया है, जो इसे और भी ज्यादा स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाते हैं। यह रेडी-टू-ईट और हल्के नमक वाला स्नैक है, जिसे आप तुरंत खा सकते हैं। आप इसे अपनी पसंदीदा भेल, पोहा या अन्य खाने में भी मिलाकर खा सकते हैं। इस स्नैक का क्रंची और स्वादिष्ट स्वाद व्रत के दौरान आपको ताजगी और एनर्जी देता है।
04
Fore Noon Vrat special FALAHARI cookies
अगर आपको सावन व्रत के दौरान कुकीज खाने का मन करता है, तो ये कुकिंग उपवास के लिए बहुत ही बढ़िया विकल्प है। इनको विशेष रूप से व्रत और उपवास के लिए तैयार किया गया है, जो बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी कुकी है। ये कुकी राजगीरा आटा, नारियल, ऑर्गेनिक गुड़ पाउडर, सेंधा नमक और गाय के घी से बनी हैं। ये पूरी तरह से ग्लूटेन-फ्री और ग्रेन-फ्री है, जिसे व्रत के दौरान आराम से खाया जा सकता है। इन कुकीज़ में किसी भी प्रकार की चीनी का इस्तेमाल नहीं किया गया है, बल्कि स्वाद और पोषण देने के लिए इनमें गुड़ का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, ये कुकीज़ गाय के घी से बनाई गई हैं, जो पेट के लिए हल्की और पौष्टिक होती हैं। साथ ही ये पाचन में आसान होती हैं और एनर्जी देती हैं, जिससे शरीर में पूरे दिन ताजगी और एनर्जी बनी रहती है।
05
क्या आप सावन सोमवार व्रत में ये 5 चीजें खा सकते हैं?
सावन सोमवार व्रत में ये 5 चीजें खा सकते हैं -
सावन सोमवार व्रत के दौरान सबसे लोकप्रिय और आसानी से बनने वाला खाना साबूदाना है। इससे बनी साबूदाना खिचड़ी, साबूदाना वड़ा, या फिर साबूदाना कचोरी खाई जा सकती है। वहीं मखाना हल्का और पौष्टिक होता है, जिसे भूनकर या खीर में डालकर खाया जा सकता है। यह व्रत के लिए बढ़िया स्नैक है। इसके अलावा व्रत के दौरान ताजे फल जैसे केला, सेब, पपीता, अनार, और आम भी खाए जा सकते हैं। इनसे शरीर को ऊर्जा मिलती रहती है और पाचन भी रहता है। सोमवार व्रत के दौरान आलू का सेवन भी बहुत ही बढ़िया माना गया है। आलू की सब्ज़ी, आलू की टिक्की या आलू की चाट बनाई जा सकती है। साथ ही आप सिंघाड़े का आटा और कुट्टू के आटे से बनी पूरी, पराठा, चीला या हलवा भी खा सकते हैं।
ऊपर बताई गई इन चीज़ों का सेवन सावन सोमवार व्रत में आसानी से कर सकते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होती हैं।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।