इन सोलर लाइट से रात होते ही जन्नत जैसा चमक उठेगा आउटडोर गार्डन और बालकनी!

आउटडोर गार्डन और बालकनी को रोशन भी करना है और बिजली बिल भी नहीं बढ़ाना, तो इसका सबसे अच्छा और सस्ता विकल्प है सोलर लाइट्स, जो दिन में सूरज की रोशनी से चार्ज होती हैं और रात होते ही खुद जल जाती हैं।
आउटडोर गार्डन और बालकनी के लिए सोलर लाइट्स
आउटडोर गार्डन और बालकनी के लिए सोलर लाइट्स

क्या आप भी अपने आउटडोर गार्डन और बालकनी को खूबसूरत लाइट्स से सजाना चाहते हैं, लेकिन तारों का जाल बिछाना झंझट भरा काम लगता है और बिल बढ़ने की टेंशन अलग रहती है? तो आपकी इस समस्या का पक्का इलाज है सोलर लाइट्स। ये मोशन सेंसर सोलर लाइट सीधे धूप से चार्ज होती हैं और शाम होने के बाद अपने आप जल जाती हैं। सबसे अच्छी बात है कि ये पूरी तरह से वाटरप्रूफ होती हैं और इनमें ना तो बिजली का झटका लगने का खतरा होता है और ना बिजली बिल बढ़ने की टेंशन रहती है।

ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • ROSHWEY Solar Garden Decor Lights Waterproof Outdoor Lanterns

    किस जगह के लिए सही?

    यह हैंगिंग लालटेन बालकनी की सीलिंग, गार्डन में लगे पेड़ों की डालियों और सिटिंग एरिया के लिए सबसे बढ़िया है। इसके अलावा यह वहां के लिए भी सही है जहां आपको तेज रोशनी नहीं, बल्कि सुकून देने वाला माहौल चाहिए।

    क्यों चुनें?

    • इसमें ऊपर हैंडल दिया गया है, जिससे इसे किसी भी हुक या पेड़ की डाली पर आसानी से लटकाया जा सकता है।
    • इसकी 30 LED लाइट्स रात में जुगनू जैसी दिखती हैं, जो बालकनी का लुक बदल देंगी।
    • यह डेकोरेटिव सोलर लाइट्स पूरी तरह वॉटरप्रूफ है, यानी बारिश में बाहर टंगे रहने पर भी खराब नहीं होगी।
    • इसे लटकाने के अलावा आप सीधे बालकनी की टेबल या जमीन पर भी सजाकर रख सकते हैं।

    कैसे सजाएं?

    अपनी बालकनी की ग्रिल पर दोनों को थोड़ी-थोड़ी दूरी पर लटका दें। या फिर अगर गार्डन में कोई छोटा पेड़ या बड़ा पौधा है, तो इसकी डालियों पर इसे टांग दें। शाम को जब आप बालकनी में चाय पीने बैठेंगे, तो इसकी रोशनी बहुत प्यारी लगेगी।

    01
  • XERGY Solar Lights Outdoor Waterproof Dancing Fire Mashaal Flame

    किस जगह के लिए सही?

    यह लाइट आउटडोर गार्डन, घर के मेन गेट के दोनों तरफ, या गाड़ी आने-जाने के रास्ते के दोनों साइड लगाने के लिए एकदम बढ़िया है। यह ऐसी जगहों पर दूर से ही एक शानदार और शाही लुक देती है।

    क्यों चुनें?

    • यह बिना किसी खतरे या धुएं के असली आग की लपटों की तरह लगती है।
    • इसमें 2200 mAh की बड़ी बैटरी है, जिसका मतलब है कि यह रात में लंबे समय तक रोशनी देती है।
    • यह बड़े साइज में आती है, जिससे यह गार्डन की झाड़ियों या घास के बीच साफ नजर आती है।
    • इस सोलर बालकनी लैंप का सेटअप करना काफी आसान होता है और यह हर शाम अपने आप चालू हो जाती है और सुबह बंद हो जाती है।

    कैसे सजाएं?

    अगर गार्डन में अंदर आने का कोई रास्ता है या आपके मेन गेट की तरफ आने के लिए कोई रास्ता है, जिसके दोनों तरफ पेड़-पौधे हैं, तो दोनों किनारों पर दो-दो मशालें मिट्टी में गाड़ दें। यह रात के समय ऐसा लुक देंगी जैसे किसी शाही महल का रास्ता हो।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Solpex Acrylonitrile Butadiene Styrene 8 Pack Solar Pathway Lights

    किस जगह के लिए सही?

    यह लाइट गार्डन के लॉन, घर के चारों तरफ की बाउंड्री के लिए सबसे सही है। यह सफेद चमकदार रोशनी देती है। अगर आपको रात में अपने गार्डन की घास और रास्तों को साफ-साफ देखना है, ताकि चलते समय चोट ना लगे और घर का मुख्य हिस्सा देखने में आकर्षक लगे, तो यह काफी बढ़िया है।

    क्यों चुनें?

    • एक ही पैकेट में 8 लाइट्स मिलती हैं, जिससे गार्डन का एक बड़ा हिस्सा आसानी से कवर हो जाता है।
    • यह ABS प्लास्टिक से बनी है, जो तेज धूप और भारी बारिश दोनों को आराम से झेल लेती है।
    • जब इसकी लाइट नीचे जमीन पर पड़ती है, तो घास पर एक सुंदर पैटर्न या डिजाइन बनता है।
    • इसे बस नीचे दिए गए स्टैंड की मदद से सीधे मिट्टी या घास में गाड़ना होता है।

    कैसे सजाएं?

    अपने लॉन या घास के चारों तरफ घेरा बनाते हुए इन्हें बराबर दूरी पर गाड़ दें। रात में जब सफेद रोशनी घास पर चमकेगी, तो पूरा गार्डन चमक उठेगा।

    03
  • Epyz Solar Light Outdoor Garden Waterproof Sakura Flower String Light for Garden

    किस जगह के लिए सही?

    यह एक लड़ी वाली लाइट है, जिसमें खूबसूरत फूल के डिजाइन वाले 30 LED बल्ब लगे हैं। यह बालकनी की दीवारों, मनी प्लांट या पौधों के गमलों, और किसी छोटे पेड़ को लपेटकर सजाने के लिए सबसे बढ़िया है।

    क्यों चुनें?

    • इसके बल्ब छोटे-छोटे फूलों जैसे दिखते हैं, जो बंद होने पर भी सुंदर लगते हैं।
    • इस सोलर स्ट्रिंग लाइट्स की तार को आप किसी भी पौधे, ग्रिल या खंभे पर आसानी से लपेट सकते हैं।
    • यह पूरी तरह सोलर है, इसलिए बालकनी में बाहर किसी स्विच बोर्ड की जरूरत नहीं पड़ती।
    • इसकी हल्की पीली रोशनी आंखों को चुभती नहीं है और सूकुन भरा माहौल बनाती है।

    कैसे सजाएं?

    अपनी बालकनी में रखे सबसे बड़े पौधे या मनी प्लांट की बेल पर इस लड़ी को नीचे से ऊपर तक लपेट दें। जब रात में पौधे के पत्तों के बीच से ये फूल चमकेंगे, तो बालकनी बहुत खूबसूरत दिखेगी।

    04
  • GIGALUMI Solar Wall Lights Outdoor

    किस जगह के लिए सही?

    यह एक वॉल लाइट है, जो घर के मुख्य दरवाजे, बालकनी की दीवार और सीढ़ियों के पास लगाने के लिए सबसे सही है। इस डेकोरेटिव सोलर लाइट्स में मोशन सेंसर लगा है, जिसका मतलब है कि जब कोई इसके पास से गुजरेगा, तो यह अपने आप जलने लगेगी।

    क्यों चुनें?

    • कोई भी इंसान या जानवर पास आते ही यह तेज चमकने लगती है।
    • इसमें काम के हिसाब से लाइट को कम, तेज या सेंसर पर सेट करने के 3 अलग मोड मिलते हैं।
    • इसे स्क्रू की मदद से किसी भी दीवार पर आसानी से सेट कर सकते हैं। 
    • दिनभर सूरज की रोशनी से खुद चार्ज होती है और रात होते ही जरूरत के हिसाब से अपने आप जलने लगती है।

    कैसे सजाएं?

    अपनी बालकनी की मुख्य दीवार पर ठीक बीच में या फिर मेन गेट के ठीक ऊपर इसे फिट कर दें। इससे वहां रोशनी भी रहेगी और जब भी कोई रात में बालकनी में आएगा, तो अपने आप रोशनी हो जाएगी।

    05

ऐसे अधिक लेख पढ़ने के लिए अन्य की कैटेगरी पर क्लिक करें।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या सोलर लाइटें बारिश और सर्दियों के मौसम में भी काम करती हैं?
    +
    हां, ये लाइटें पूरी तरह वॉटरप्रूफ होती हैं और सर्दियों के कम धूप वाले दिनों में भी चार्ज होकर जलती हैं।
  • दिन में सोलर लाइट्स को फुल चार्ज होने में कितना समय लगता है और ये रात में कितनी देर जलती हैं?
    +
    इन्हें पूरी तरह चार्ज होने में 6 से 8 घंटे की सीधी धूप चाहिए, जिसके बाद ये रात में आराम से 8 से 10 घंटे तक जलती हैं।
  • क्या इन सोलर लाइट्स को रोज खुद चालू और बंद करना पड़ता है?
    +
    नहीं, इनमें ऑटोमैटिक सेंसर होता है जिससे ये शाम को खुद जल जाती हैं और सुबह होते ही अपने आप बंद हो जाती हैं।
  • क्या बालकनी में जहां सीधी धूप नहीं आती, वहां सोलर लाइट्स काम करेंगी?
    +
    इन्हें चार्ज होने के लिए सीधी धूप की जरूरत होती है, इसलिए बिना धूप या सिर्फ छांव वाली बालकनी में ये ठीक से काम नहीं कर पाएंगी।
  • क्या सोलर लाइट्स लगाने के लिए वायरिंग की जरूरत होती है?
    +
    नहीं, इन्हें किसी तार या मैकेनिक की जरूरत नहीं होती, इन्हें आप खुद लगा सकते हैं।