Summer Vacation को बनाएं मजेदार इन Craft सप्लाई के साथ, बच्चे भी रहेंगे व्यस्त

Summer Vacation बच्चों के लिए मस्ती और उत्साह का समय होता है, लेकिन माता-पिता के लिए यह चुनौती भी बन सकती है कि उन्हें कैसे व्यस्त और रचनात्मक रखा जाए। बोरियत को दूर भगाने और बच्चों की कल्पना को उड़ान देने का सबसे अच्छा तरीका है क्राफ्ट एक्टिविटीज़! इसके लिए देखिए यहां कुछ बढ़िया क्राफ्ट सप्लाई।
गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को रखें बिजी क्रॉफ्ट एक्टिविटी के साथ
गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को रखें बिजी क्रॉफ्ट एक्टिविटी के साथ

क्या आपके बच्चे गर्मी की छुट्टी में घर पर बोर हो रहे हैं? चिंता न करें! क्राफ्टिंग एक शानदार तरीका है जिससे बच्चे न केवल मनोरंजन कर सकते हैं, बल्कि महत्वपूर्ण कौशल भी सीख सकते हैं। यहां आपको बच्चों की उम्र के अनुसार विभिन्न प्रकार के क्राफ्ट प्रोजेक्ट्स मिलेंगे, साथ ही उन सभी आवश्यक क्राफ्ट सामग्रियों की सूची भी, जिनकी आपको आवश्यकता होगी। आइए मिलकर बच्चों की रचनात्मक दुनिया को रंगीन बनाएं!

बच्चों के लिए क्राफ्टिंग क्यों जरूरी है?

Crafting बच्चों के संपूर्ण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह उनकी रचनात्मकता और कल्पना को बढ़ावा देती है, हाथ व आंख के कॉर्डिनेशन में सुधार करती है, और मोटर कौशल को मजबूत करती है। बच्चे समस्याओं को हल करना सीखते हैं, धैर्य विकसित करते हैं और अपनी क्रिएटिविटी को पूरा करने में गर्व महसूस करते हैं। यह उन्हें रंगों, आकारों और बनावटों को पहचानने में भी मदद करता है। हमारा इस विषय को चुनने का कारण भी यही है कि, बच्चे अपने खाली समय में मनोरंजन के साथ कुछ नया सीख सकें।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • OFIXO 100 Pieces A4 Color Paper

    गर्मी की छुट्टी में बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करने और उन्हें कुछ नया सिखाने के लिए ये क्राफ्ट पेपर बहुत काम के होने वाले हैं। इसमें A4 साइज के कुल 100 पेपर शीट मिलती हैं। इनमें पीले, लाल, नीले और हरे जैसे कई रंगों के पेपर मिलते हैं।

    इनसे क्या-क्या बना सकते हैं?

    इन रंग-बिरंगे पेपर की मदद से बच्चे अपनी गर्मियों की छुट्टियों में स्कूल में मिले प्रोजेक्ट्स के लिए चार्ट, कार्ड, मेमो जैसी अलग-अलग चीजें बना सकते हैं। वहीं, वे इनका इस्तेमाल करते हुए अलग-अलग आकृतियां जैसे चिड़िया, फूल, जानवर और अन्य हैंडीक्रॉफ्ट्स भी तैयार कर सकते हैं। ये पेपर काफी चिकने हैं, जिस वजह से इन्हें किसी भी आकार में आसानी से मोड़कर कोई भी आकृति बना सकते हैं।

    01
  • INDIKONB 22 in 1 Art and Craft Kit for Girls and Boys

    यह अमेजन पर मिलने वाली एक 22-इन-1 आर्ट एंड क्राफ्ट किट है, जो बच्चों के खूब काम आएगी। इसे 8 से लेकर 12 साल तक के बच्चे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें पाइप क्लीनर, कैंची, शीशे, फोम फ्लावर, वॉटर कलर, पॉम-पॉम बॉल्स, आइस्क्रीम स्टिक जैसी कुल 22 चीजें मिलती हैं।

    इनसे क्या-क्या बना सकते हैं?

    Summer Vacation में अलग-अलग तरह के क्राफ्ट बनाने के लिए यह किट बहुत काम आएगी। इसमें मिलने वाली अलग-अलग चीजों के जरिए बच्चे क्रॉफ्ट से झूला, बाल्टियां, गुड़िया-गुड्डा, पर्स, फूल, गमले, टोकरियां, स्टिक हाउस, झालरें आदि बना सकते हैं। वहीं, कैंची, टेप, गम साथ मिलने की वजह से सारा सामान अलग-अलग लेने की झंझट भी नहीं झेलनी पड़ेगी।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • FINEMOE 108 Origami Paper with Instruction Book for Kids

    इन Origami पेपर के जरिए बच्चे अपनी छुट्टियों के खाली टाइम में स्क्रीन से दूर रहते हुए बेहतरीन क्रॉफ्ट्स तैयार कर सकते हैं। इसमें कुल 108 पेपर मिलते हैं, साथ ही इन्हें सही तरह से इस्तेमाल करने के लिए इंस्ट्रक्शन बुक भी मिलती है।

    इनसे क्या-क्या बना सकते हैं?

    इस शीट में मिलने वाले पेपर में कुल 54 डिजाइन मिलते हैं। यानी बच्चे इनके जरिए पेपर को काटे-पीटे बिना 54 अलग-अलग तरह क्राफ्ट बना सकते हैं। इनके जरिए बच्चे निर्देशों के अनुसार आइस्क्रीम, टोपी, शर्ट, स्ट्रॉबेरी, रॉकेट, प्लेन जैसी अलग-अलग आकृतियां तैयार कर सकते हैं। इनमें डिजाइन पहले से बना है, यानी बच्चों को बस उस पेपर को सही तरह से मोड़ते हुए डिजाइन तैयार करना है।

    03
  • Asian Hobby Crafts 25 in 1 Art and Craft Kit for Girls & Boys

    इस किट में बच्चों की छुट्टियों में बिजी और स्क्रीन से दूर रखने के लिए 200 से भी ज्यादा क्राफ्ट मटेरियल मिलते हैं। इसे 7 से लेकर 16 साल तक की उम्र वाले बच्चे आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। एक ही किट में सबकुछ मिलने की वजह से सामान अलग-अलग करके नहीं लेना पड़ेगा।

    इनसे क्या-क्या बना सकते हैं?

    समर वेकेशन में मिलने वाले स्कूल प्रोजेक्ट्स से लेकर बच्चे इसे Craft किट के जरिए ढेरों चीजें बना सकते हैं। फिर चाहें आइस्क्रीम स्टिक से घर हो या फिर एक सुंदर बर्ड हाउस। इसके अलावा फूल, पत्तियां, गमले, फूलों का गुच्छा भी इससे बन जाएगा। बच्चियों इसे अपनी गुड़िया को सजाने या फिर उसके लिए नए कपड़े तैयार कर सकती हैं और उन्हें मोतियों आदि से सुंदर तरीके से सजा भी सकती हैं।

    04
  • Asian Hobby Crafts 100 Pcs Pastel Multicolor Pipe Cleaners for Craft

    यह 100 पीस वाले पेस्टल पाइप क्लीनर, 5 पीस हरे रंग के फ्लोरल वायर और साथ ही एक हरे रंग के फ्लोर टेप के साथ आता है। हालांकी इसमें आपको कई अन्य अलग-अलग रंग भी मिलते हैं, जिन्हें आप बच्चों की क्रॉफ्ट की जरूरत के हिसाब से ले सकते हैं।

    इनसे क्या-क्या बना सकते हैं?

    ये पेस्टल पाइप क्लीनर एक सुंदर गुलदस्ता बनाने के लिए इस्तेमाल की जा सकती हैं। इनकी मदद से बच्चे अलग-अलग प्रकार के फूल, उनकी डंडियां और साथ ही पत्तियां बना सकते हैं। इन्हें आसानी से किसी भी आकार में मोड़ा जा सकता है, जिस वजह से फूलों के गुच्छे पर बैठाने के लिए तितलियां, मधुमक्खियां वगैरा भी बनाई जा सकती हैं।

    05

जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर एक्सप्लोर करें अन्य कैटेगरी।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।