VIP मीडियम साइज Trolley Bags: स्टाइल, स्पेस और सुरक्षा का परफेक्ट कॉम्बो!

क्या आप अपनी अगली यात्रा के लिए एक विश्वसनीय और स्टाइलिश मीडियम साइज Trolley Bag की तलाश में हैं? सही चुनाव करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन चिंता न करें। हमने VIP के मीडियम आकार वाले ट्रॉली बैगों के बढ़िया विकल्प यहां शामिल किए हैं ताकि आप अपनी यात्रा आवश्यकताओं के अनुसार सबसे उपयुक्त बैग चुन सकें।
VIP ट्रॉली बैग के मीडियम साइज वाले विकल्प
VIP ट्रॉली बैग के मीडियम साइज वाले विकल्प

VIP, भारत में लगेज का एक जाना-पहचाना नाम, अपने मजबूत और स्टाइलिश ट्रॉली बैग के लिए मशहूर है। खास तौर से मध्यम आकार के ट्रॉली बैग यात्रियों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं, क्योंकि वे पर्याप्त जगह और आसान पोर्टेबिलिटी का सही संतुलन प्रदान करते हैं। ऐसे में चाहे आप एक सप्ताह की छुट्टी पर जा रहे हों या व्यावसायिक यात्रा पर, एक मीडियम साइज VIP Trolley Bag आपकी यात्रा को आरामदायक और व्यवस्थित बना सकता है। आप यहां पर इनके कुछ बढ़िया विकल्प देख सकते हैं। इनमें आपको हार्ड केस से लेकर पॉलिस्टर फैब्रिक वाले बैग भी देखने को मिलेंगे, जो आपकी अगली यात्रा के लिए बढ़िया साबित हो सकते हैं। इतना ही नहीं, इनमें बढ़िया स्टोरेज कंपार्टमेंट के साथ ही मजबूत ज़िपर और लॉक सिस्टम मिलता है, जो आपके सामान को सुरक्षित रखने का काम करेंगे। ये आपको अलग-अलग रंग, डिजाइन और पैटर्न में मिल जाएंगें, जिन्हें आप अपनी पसंद ले ले सकते हैं।

नीचे आप 5 बेहतरीन क्वालिटी वाले वीआईपी मीडियम साइज ट्रॉली बैग देख सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • VIP Lexus Check-in Trolley Bag 66cm

    इसे बाहर की तरफ से मजबूत पॉलीप्रोपाइलीन मटेरियल से बनाया गया है, जो ना सिर्फ बेहतरीन मजबूती देता है बल्कि इसे यात्रा के दौरान झटकों, गिरने और खराब तरीके से हैंडल करने पर भी सुरक्षा प्रदान करता है। इसके 360 डिग्री घूमने वाले दोहरे स्पिनर पहिए बैग को खींचने और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आसानी से ले चलने में मदद करते हैं। यह फ्लश TSA लॉक के साथ आता है, जिसमें आप अपना पासकोड सेट करके बैग को सुरक्षित तरीके से बंद कर सकते हैं। वहीं, आपके सामान को अंदर साफ और सुरक्षि रखने के लिए इसमें एंटी-थेफ्ट ज़िपर दिया गया है। इस मीडियम साइज चेक-इन ट्रॉली बैग का आकार 66 सेमी रहने वाला है, जो कि उन यात्रियों के लिए बढ़िया रहेगा जो अक्सर हवाई यात्राएं करते रहते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • आकार- 66 सेमी
    • रंग- मस्टर्ड
    • मटेरियल- पॉलीप्रोपाइलीन
    • शेल टाइप- हार्ड केस
    • पहियों की संख्या- 8
    • कंपार्टमेंट- 2
    • मॉडल नंबर- ‎Lexus

    खूबियां

    • इसके कंपार्टमेंट में बढ़िया स्पेस के साथ ही टॉइलेट्री और गीले कपड़ों को रखने के लिए अलग से जगह दी गई है।
    • चोरों से आपके सामान को सुरक्षित रखने के लिए एंटी-थेफ्ट ज़िपर और TSA लॉक दिया गया है।
    • यात्राओं को सुविधाजनक बनाने के लिए यह 5 साल तक की इंटरनेशनल वॉरंटी के साथ आता है।

    कमी

    • एक ग्राहक ने इसके कंपनी द्वारा बताए गए वजन से ज्यादा भारी होने की समस्या बताई है।
    01
  • VIP Quad Active 66 Cm Medium Check-in Trolley Bag

    8 सुविधाजनक और चिकने पहियों के साथ आने वाला यह मीडियम ट्रॉली बैग विभिन्न तरह के रास्तों, हवाई अड्डों से लेकर रेलवे स्टेशनों तक पर ले जाने के लिए बढ़िया हो सकता है। इसमें 3 प्वाइंट वाला कॉम्बीनेशन लॉक दिया गया है, जिसमें अपना पासकोड सेट करके आप सामान को सुरक्षित रख सकते हैं। इस Luggage Bag में 3 स्टेज वाला टेलेस्कोपिक हैंडल दिया गया है, जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार 3 अलग-अलग ऊंचाइयों पर पुश बटन के जरिए सेट कर सकते हैं। इसका दो हिस्सों वाला कंपार्टमेंट आपको अपनी जरूरत की चीजों को व्यवस्थित तरीके से रखने की सुविधा देता है। वहीं, यह पॉलीप्रोपाइलीन मटेरियल से बना है, जो कि कई सालों तक इस्तेमाल करने के लिए मजबूत और टिकाऊ साबित हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • आकार- 66 सेमी
    • रंग- काला
    • मटेरियल- पॉलीप्रोपाइलीन
    • शेल टाइप- हार्ड केस
    • पहियों की संख्या- 8
    • कंपार्टमेंट- 2
    • मॉडल नंबर- ‎‎QUAACT66BLK

    खूबियां

    • यह स्मूद डुअल व्हील्स के साथ आता है, जो आपको आसान पोर्टेबिलटी दे सकते हैं।
    • सामान को सुरक्षित रखने के लिए लॉक के साथ ही मजबूत ज़िपर दिया गया है।
    • अंदर कंपार्टमेंट में सामान को इधर-ऊधर होने से बचाने के लिए एडजस्टेबल स्ट्रेप मिलता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों को इसकी ज़िपर क्वालिटी पसंद नहीं आई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • VIP Aristocrat Trolley Bag Set 65 cm

    VIP ब्रांड का यह ट्रॉली बैग 65 सेमी वाले मीडियम आकार में आता है, जो कि छोटी-मोटी यात्राओं के लिए अच्छा हो सकता है। इसका पॉलीप्रोपाइलीन वाला हार्ड केस मजबूती के लिहाज से अच्छा होने के साथ ही खराब रास्तों पर इसे झटकों व गिरने पर अधिकतम सुरक्षा प्रदान करता है। इस बैग में डुअल स्पिनर पहिए लगे हुए हैं, जो विभिन्न प्रकार के रास्तों पर इसे बिना किसी ज़ोर लगाए आसानी से खींचने में मदद करते हैं। यह 10 नंबर वाले सुविधाजनक कॉम्बीनेशन ज़िपर लॉक सिस्टम के साथ आता है, जो यात्राओं के दौरान आपकी कीमती चीजों को सुरक्षा प्रदान करता है। इसमें आपको आइवरी, ब्राउन और ओशियन ब्लू तीन शानदार रंगों के विकल्प भी मिल सकते हैं। इसके अलावा बैग का धारीदार पैटर्न इसे एक बेहतरीन लुक देता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • आकार- 65 सेमी
    • रंग- आइवरी
    • मटेरियल- पॉलीप्रोपाइलीन
    • शेल टाइप- हार्ड केस
    • पहियों की संख्या- 8
    • कंपार्टमेंट- 2
    • मॉडल नंबर- ‎VIP

    खूबियां

    • इसके हैंडल को मल्टी स्टेज सिस्टम के जरिए विभिन्न ऊंचाइयों पर सेट किया जा सकता है।
    • मजबूत ज़िपर और 10 नंबर वाला लॉक सिस्टम सामान की अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।
    • बैग पर मिलने वाली 7 साल तक की वॉरंटी लंबा निवेश और सुरक्षा मुहैया करती है।

    कमी

    • अभी तक अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
    03
  • VIP Tourish Dft 58cm Medium Size Duffle Trolley Bag

    यह एक हल्का और टिकाऊ ट्रॉली बैग है, जिसे पॉलिस्टर मटेरियल से बनाया गया है। इसकी ऊंचाई 34 सेमी, लंबाई 58 सेमी और चौड़ाई 20 सेमी रहने वाली है। इस बैग में 54 लीटर की क्षमता मिलती है और इसका वजन करीब 1.4 किलोग्राम तक रहने वाला है। यह Travel Bag एक बड़े आकार वाले मुख्य कंपार्टमेंट के साथ आता है। वहीं, इसमें बाहर की तरफ भी जेब दी गई हैं, जिनमें आप बार-बार जरूरत पड़ने वाले छोटे-मोटे सामान को रख सकते हैं। इसका डफल वाला स्टाइल इसे देखने में बेहतरीन और यात्राओं पर ले जाने के लिए आसान बनाता है। यह 2 पहियों के साथ आता है, ऐसे में आपको इसे हाथ में उठाकर ले चलने की परेशानी भी नहीं झेलनी पड़ेगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • आकार- 58 सेमी
    • रंग- ग्रे
    • मटेरियल- पॉलिस्टर
    • शेल टाइप- फैब्रिक
    • पहियों की संख्या- 2
    • कंपार्टमेंट- 1
    • क्षमता- 54 लीटर

    खूबियां

    • यह एक टेलीस्कोपिक और 2 फैब्रिक वाले हैंडल के साथ आता है।
    • इसमें मजबूत ज़िपर और लॉक सिस्टम दिया गया है।
    • पॉलिस्टर से बने होने के कारण इसका वजन काफी हल्का रहने वाला है।

    कमी

    • अभी तक अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
    04
  • VIP Polypropylene (PP) Rigel Check-in 67 Cm (Medium)

    इस ट्रॉली बैग में आपको सिर्फ साधारण 2 कंपार्टमेंट नहीं मिलते, बल्कि इसके ऊपरी हिस्से में टॉइलेट्री और गीले कपड़ों को रखने के लिए अलग से जगह दी गई है। यह 67 सेमी के आकार में आने वाला एक बेहतरीन वीआईपी ट्रॉली बैग है, जो आपकी विभिन्न यात्राओं के लिए बढ़िया हो सकता है। इसका हार्ड केस वाला पॉलीप्रोपाइलीन मटेरियल इसे सालों तक इस्तेमाल करने के लिए मजबूत और टिकाऊ बनाता है, जो रास्तों की मार झेल सकता है। इसमें TSA लॉक सिस्टम भी दिया गया है, ताकी आप रास्तों में सामान को सुरक्षित रखने के लिए अपना पासकोड सेट करते हुए इसे बंद कर सकें। इसके अलाा यह बढ़िया क्वालिटी वाले ज़िपर के साथ आता है, जिससे सामान को अधिकतम सुरक्षा मिल सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • आकार- 67 सेमी
    • रंग- नीला
    • मटेरियल- पॉलीप्रोपाइलीन
    • शेल टाइप- हार्ड केस
    • पहियों की संख्या- 8
    • कंपार्टमेंट- 2
    • मॉडल नंबर- ‎RIGELS67ELB

    खूबियां

    • इसमें 3 स्टेज वाला हैंडल दिया गया है, जिसे पुश बटन के जरिए सेट कर सकते हैं।
    • बैग को आसानी से खींचने और चलाने के लिए इसमें 8 स्पिनर व्हील्स दिए गए हैं।
    • हार्ड केस स्टाइल में आने के बाद भी यह वजन के मामले में हल्का रहने वाला है।

    कमी

    • एक ग्राहक द्वारा हैंडल सही से काम ना करने की शिकायत की गई है।
    05

मीडियम साइज वाले VIP ट्रॉली बैग्स की तुलना

वीआईपी विभिन्न Trolley Bag के Medium Size वाले मॉडल प्रदान करता है, जिनमें से प्रत्येक की अपनी अनूठी विशेषताएं हैं। ऐसे में आप बैग की क्वालिटी, सुविधाओं, क्षमता और कीमत आदि बिन्दुओं की तुलना करते हुए अपनी जरूरत के हिसाब से एक सबसे अच्छा बैग चुन सकते हैं-

मॉडल

आकार

मटेरियल

अन्य

VIP Lexus Check-in Trolley Bag

66 सेमी

मजबूत पॉलीप्रोपाइलीन शेल

फ्लश्ड टीएसए लॉक

VIP Quad Active Check-in Trolley Bag

66 सेमी

पॉलीप्रोपाइलीन हार्ड साइडेड

8 स्पिनर व्हील्स

VIP Aristocrat Trolley Bag

65 सेमी

हार्डसाइड PP शेल

मल्टी-स्टेज सिस्टम

VIP Tourish Dft Medium Trolley Bag

58 सेमी

पॉलिस्टर फैब्रिक

डफल स्टाइल

VIP Rigel Check-in Trolley Bags for Travel

67 सेमी

पॉलीप्रोपाइलीन हार्डकेस

टीएसए लॉक सिस्टम

अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • वीआईपी मीडियम ट्रॉली बैग कितने दिनों की यात्रा के लिए पर्याप्त है?
    +
    एक वीआईपी मीडियम ट्रॉली बैग आमतौर पर 5 से 7 दिनों की यात्रा के लिए पर्याप्त सामान रखने की क्षमता रखता है, जो आपकी पैकिंग शैली पर निर्भर करता है।
  • हार्डसाइड या सॉफ्टसाइड वीआईपी मीडियम ट्रॉली बैग में से कौन सा बेहतर है?
    +
    हार्डसाइड बैग (जैसे पॉलीकार्बोनेट) बेहतर सुरक्षा और पानी प्रतिरोध प्रदान करते हैं, जबकि सॉफ्टसाइड बैग अधिक लचीले होते हैं और अक्सर बाहरी पॉकेट्स के साथ आते हैं। चुनाव आपकी प्राथमिकता पर निर्भर करता है।
  • क्या वीआईपी मीडियम ट्रॉली बैग में TSA लॉक होता है?
    +
    हां, वीआईपी के कई मीडियम ट्रॉली बैग मॉडलों में इन-बिल्ट TSA कॉम्बिनेशन लॉक होता है, जो अमेरिकी और अन्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।