बारिश के मौसम में सामान को पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए आप इस लैपटॉप बैकपैक को ला सकते हैं, जिसको खासतौर पर कॉलेज, ऑफिस, ट्रैवल और मानसून सीज़न को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। लैपटॉप, कपड़े, किताबों, गैजेटऔर जरूरी सामान को बारिश में भीगने से बचाने के लिए 40 लीटर की बड़ी क्षमता दी गई है, जिसमें 4 बड़े कम्पार्टमेंट साथ में आते हैं। इसकी पेडेड लैपटॉप स्लिव 15.6 इंच तक के लैपटॉप और टैबलेट को सुरक्षित रखती है। विशेष रूप से मानसून और उमस वाले मौसम में आराम देने के लिए इसका एर्गोनॉमिक डिज़ाइन है, जो पीठ और कंधों को ध्यान में रखकर बना है। इसमें बैक पैनल, प्रीमियम कुशनिंग और एयरफ्लो मेकैनिज्म के चलते गर्मी और पसीने से राहत मिलती है। वहीं इसके पेडेड और एडजस्टेबल शोल्डर स्ट्रैप लंबे समय तक बैग पहनने में थकान नहीं होने देते है।
खासियत
- यह वाटरप्रूफ बैग वॉटर रेसिस्टेंट फैब्रिक से बना है और साथ में बिल्ट-इन रेन कवर भी देता है, जो ज़िप वाले बॉटम पॉकेट में छिपा होता है।
- इस बारिश में इस्तेमाल करने वाले बैग में हेवी ड्यूटी की लम्बे समय तक चलने वाली ज़िपर्स और बार-टैकेड लोड पॉइंट्स लगे हुए है, जो इसे और भी मजबूत और टिकाऊ बनाते हैं।
- सुरक्षा के लिए इसमें हिडन एंटी-थेफ्ट पॉकेट भी दी गई है, जिसमें आप अपने कीमती सामान जैसे वॉलेट, फोन या कार्ड्स सुरक्षित रख सकते हैं।
निष्कर्ष:
यह गियर Turbo 4 बैकपैक एक शानदार ऑल-राउंडर रेन प्रूफ ट्रैवल बैग है, जो मानसून की बारिश में भी आपके कीमती सामान को पूरी सुरक्षा देता है। यह मानसून के लिए वाटरप्रूफ बैग छात्रों, ऑफिस प्रोफेशनल्स और ट्रैवलर्स के लिए खासकर बरसात के दिनों में एक भरोसेमंद साथी है।