घर पर फिटनेस बनाए रखने का चलन तेजी से बढ़ा है और इसी वजह से ट्रेडमिल अब सिर्फ जिम तक सीमित नहीं रहे। PowerMax होम फिटनेस कैटेगरी में लोकप्रिय ब्रांडस में गिना जाता है, खासकर उन लोगों के बीच जो वॉकिंग, जॉगिंग और हल्की रनिंग के लिए छोट साइज की मशीन चाहते हैं। पावरमैक्स ने अपने Treadmill For Home में फोल्डेबल डिजाइन, शोक ऑब्जर्बशन सिस्टम और मल्टीफंक्शन डिस्पले जैसे फीचर्स पर ज्यादा ध्यान दिया है, ताकि छोटे घरों में भी इनका इस्तेमाल करना आसान हो सके। कई मॉडल्स में प्री-सेट वर्कआउट प्रोग्राम्स और हार्ट रेट ट्रेकिंग जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं, जो घर पर ट्रेडमिल इस्तेमाल करने वालों के लिए व्यवहारिक मानी जाती हैं। ट्रेडमिल चुनते समय सिर्फ मोटर पावर देखना काफी नहीं होता। इसके अलावा रनिंग एरिया का साइज, कुशनिंग सिस्टम और मशीन की स्टेबिलिटी भी उतनी ही जरूरी होती है, क्योंकि यही लंबे समय तक आरामदायक और सुरक्षित वर्कआउट तय करते हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध पावरमैक्स ब्रांड की 5 बढ़िया ट्रेडमिल।
PowerMax Fitness TDA-125 5.0HP DC Motorized Treadmill
इस ट्रेडमिल में 5.0HP DC मोटर दिया गया है, जो तेज रफ्तार पर भी मशीन को लगातार चलाने में मदद करता है। 18 किलो. प्रति घंटा तक की स्पीड मिलने की वजह से यह सिर्फ वॉकिंग ही नहीं बल्कि रनिंग प्रैक्टिस के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती है। इसमें 15 लेवल ऑटो-इन्कलाइन दिया गया है, जिससे एक्सरसाइज को आसान या कठिन बनाया जा सकता है। साथ में 99 वर्कआउट मोड्स भी मिलते हैं, जो अलग-अलग फिटनेस गोल के हिसाब से इस्तेमाल किए जा सकते हैं। 1300x460mm का रनिंग एरिया दौड़ते समय पैरों को अच्छी जगह देता है। नीचे दिया गया रबर कुशन सिस्टम घुटनों पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में मदद करता है। इस PowerMax मशीन में LED डिस्पले दिया गया है, जहां समय, दूरी, कैलोरी और प्लस जैसी जानकारी देखी जा सकती है। साथ में मोबाइल होल्डर भी मिलता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - PowerMax Fitness TDS-125
- कलर - ब्लैक/सिल्वर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 169.1D x 72.2W x 134.5H सें.मी.
- मटेरियल - अलॉय स्टील
- डिस्पले टाइप - LED
- आइटम का वजन - 57 किलोग्राम
खासियत
- स्पीड से लेकर टाइम और कैलोरी बर्न जैसी जानकारी देखने के लिए एलईडी डिस्पले
- इस्तेमाल के बाद कहीं भी आसानी से रखने के लिए फोल्डेबल डिजाइन
कमी
- ट्रेडमिल की बिल्ड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
01
PowerMax Fitness TDM-96B 4HP DC Treadmill for Home
घर पर रोज एक्सरसाइज करने वालों के लिए यह ट्रेडमिल अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें 4HP DC मोटर मिलती है, जो 1 से 14 किलो. प्रति घंटा तक की स्पीड दे सकता है। इस Powermax Fitness ट्रेडमिल में 4 लेवल मैनुअल इन्कलाइन मिलता है, जिससे वर्कआउट को थोड़ा मुश्किल बनाया जा सकता है। इन्कलाइन बढ़ाने पर पैरों पर ज्यादा काम पड़ता है और कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है। 1100 x 400mm का रनिंग एरिया छोटे और मिड हाईट यूजर्स के लिए ठीक जगह देता है। साथ में PVC कुशनिंग शॉक ऑब्जोर्बशन दिया गया है, जो दौड़ते समय घुटनों और टखनों पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में मदद करता है। 5 इंच LED स्क्रीन पर समय, दूरी, स्पीड और कैलौरी जैसी जानकारी देखी जा सकती है। इसमें 12 प्री-सेट प्रोग्राम्स और BMI की जांच भी मिलता है, जिससे अलग-अलग फिटनेस गोल्स के हिसाब से एक्सरसाइज करना आसान हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - PowerMax Fitness TDM-96B
- कलर - ब्लैक/ग्रे
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 147.5D x 60.4W x 112.5H सें.मी.
- मटेरियल - अलॉय स्टील
- डिस्पले टाइप - LED
- आइटम का वजन - 29.8 किलोग्राम
खासियत
- वर्कआउट के दौरान गाने सुनने के लिए बिल्ट-इन स्पीकर का सपोर्ट
- ब्लूटूथ की मदद से ट्रेडमिल को FitShow, Kinomap और Zwift जैसे ऐप्स से जोड़ने की सुविधा
कमी
- ट्रेडमिल को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
PowerMax Fitness TD-A1 6HP Foldable Treadmill
इस पावरमैक्स ट्रेडमिल में दमदार 6HP मोटर मिलती है, जो 14 किलोमीटर प्रति घंटा तक की स्पीड के साथ बिगनर्स से लेकर रेगुलर रनिंग करने वाले लोग भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 15 लेवल ऑटो इन्कलाइन मिल जाता है, जिससे वर्कआउट को अपनी जरूरत के हिसाब से मुश्किल बनाया जा सकता है। 1210x410mm का रनिंग एरिया पैरों को आरामदायक जगह देता है। साथ में OptiPlex स्प्रिंग सस्पेंशन और लेयर्ड रनिंग बोर्ड दिया गया है, जो दौड़ते समय घुटनों पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में मदद करता है। 10cm LCD स्क्रीन पर समय, दूरी, हार्ट रेट और कैलोरी बर्न जैसी जानकारी देखी जा सकती है। इसमें 12 प्री-सेट प्रोग्राम्स और 3 टारगेट बेस्ड मॉडल्स भी मिलते हैं, जिससे अलग-अलग फिटनेस गोल्स के हिसाब से एक्सरसाइज करना आसान हो सकता है। इस ट्रेडमिल को Gfit ऐप से कनेक्ट किया जा सकता है, जिससे प्रोग्रेस ट्रेक करने में मदद मिलती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - PowerMax Fitness TD-A1
- कलर - ब्लैक
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 159.7D x 74.3W x 126.6H सें.मी.
- मटेरियल - अलॉय स्टील
- डिस्पले टाइप - LCD
- आइटम का वजन - 48 किलोग्राम
खासियत
- उपयोग के बाद कम जगह में रखने के लिए डुअल फोल्डिंग डिजाइन
- अलग-अलग फिटनेस गोल्स के हिसाब से 3 टारगेट बेस्ट प्री-सेट मोड्स
कमी
- ट्रेडमिल चलते समय थोडी आवाज करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
PowerMax Fitness WalkPad-2 Under Desk Walking Pad Treadmill
घर या ऑफिस में लंबे समय तक बैठे रहने वालों के लिए यह वॉकिंग पैड उपयोगी विकल्प हो सकता है। इसका छोटा डिजाइन इसे टेबल के नीचे इस्तेमाल करने की सुविधा देता है, इसलिए काम करते समय भी हल्की वॉकिंग की जा सकती है। इस्तेमाल के बाद इसे आसानी से एक तरफ रखा जा सकता है, जिससे ज्यादा जगह नहीं घिरती। इस Treadmill For Home में 3.0HP मोटर दी गई है, जो 0 से 6 Km प्रति घंटा तक की स्पीड देती है। यह तेज रनिंग के बजाय नियमित वॉकिंग और हल्की एक्सरसाइज के लिए ज्यादा उपयुक्त लगती है। 2% मैनुअल इन्कलाइन की मदद से वॉकिंग को थोड़ा कठिन बनाया जा सकता है, जिससे सामान्य चलने की तुलना में पैरों पर थोड़ा ज्यादा काम पड़ सकता है। शॉक ऑब्जोबशन सिस्टम चलते समय पैरों और घुटनों पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में मदद करता है, इसलिए लंबे समय तक इस्तेमाल थोड़ा आरामदायक महसूस हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - PowerMax Fitness WalkPad-2
- कलर - रेड/ब्लैक
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 108.7D x 50W x 11.5H सें.मी.
- मटेरियल - अलॉय स्टील
- डिस्पले टाइप - LED
- आइटम का वजन - 16 किलोग्राम
खासियत
- रिमोट कंट्रोल की मदद से स्पीड बदलने की सुविधा
- ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ में वर्कआउट प्रोग्रेस ट्रेक करने का सपोर्ट
कमी
- ट्रेडमिल की बिल्ड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
04
PowerMax Fitness TAC-600 6HP AC Treadmill for Home
यह मशीन उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो एक मजबूत और भारी इस्तेमाल के लिए बनी ट्रेडमिल चाहते हैं। इसमें 6HP AC मोटर दी गई है, जो लगातार लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी अच्छी परफॉर्मेंस देती है। 20 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार होने के कारण इसे सिर्फ चलने या हल्की दौड़ने के लिए ही नहीं, बल्कि तेज दौड़ने की प्रैक्टिस के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस Running Machine का 1500x520 मिमी का रनिंग एरिया काफी बड़ा है, जिससे दौड़ते समय पैरों को काफी जगह मिलती है। इसमें ऑटो इन्क्लाइन फीचर है, जिससे आप कसरत को अलग-अलग स्तर पर कठिन बना सकते हैं। 18 इंच की LED डिस्प्ले पर समय, दूरी, गति, हृदय गति और अन्य ज़रूरी जानकारी देखी जा सकती है। ब्लूटूथ सपोर्ट की मदद से इसे FitShow, Kinomap और Zwift जैसे ऐप्स से जोड़ा जा सकता है, जिससे अपनी फिटनेस प्रोग्रेस को ट्रैक करना आसान हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - PowerMax Fitness TAC-600
- कलर - ब्लैक
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 189D x 91W x 151H सें.मी.
- मटेरियल - अलॉय स्टील
- डिस्पले टाइप - LED
- आइटम का वजन - 102 किलोग्राम
खासियत
- रनिंग बेल्ट को चिकना बनाए रखने के लिए ऑटो लुब्रिकेशन सिस्टम
- घुटनों और टखनों पर पड़ने वाले दबाव को कम करने के लिए रबड़ कुशन और स्प्रिंग शॉक एब्जॉर्प्शन सिस्टम
कमी
- ट्रेडमिल को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
05
तुलना - अमेजन पर उपलब्ध बढ़िया पावरमैक्स ट्रेडमिल
यहां पर हमने ऊपर बताए गई PowerMax ट्रेडमिल मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तुलनात्मक जानकारी प्रदान की है। इससे आप सभी प्रोडक्ट्स की खासियतों का अध्धयन करके अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें फिट-किट का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।