वर्टिकल क्लाइंबर मशीन घर पर कार्डियो और वज़न घटाने की एक्सरसाइज करने के लिए तेज़ी से लोकप्रिय हो रही हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि ये ट्रेडमिल या साइकिल की तरह सिर्फ बॉडी के एक हिस्से पर नहीं, बल्कि पूरे शरीर को एक साथ काम में लेती हैं। चढ़ने की प्रक्रिया में हाथ, पैर और कोर की मसल्स शामिल होती हैं, जिससे कम समय में भी ज़्यादा ज़ोरदार वर्कआउट किया जा सकता है। इसी कारण कई लोग इसे फुल बॉडी कार्डियो मशीन भी मानते हैं। कुछ फिटनेस जानकार मानते हैं कि वर्टिकल क्लाइंबर कम प्रभाव वाली एक्सरसाइज है, जिसका मतलब है कि दौड़ने की तुलना में जोड़ों पर कम दबाव पड़ता है। घर के लिए ये मशीन चुनते समय, सिर्फ कैलोरी बर्न पर ध्यान देना काफी नहीं है। रेजिस्टेंस लेवल, फोल्डेबल डिज़ाइन, अधिकतम वज़न झेलने की क्षमता और डिस्प्ले ट्रैकिंग जैसे फ़ीचर भी ज़रूरी होते हैं। साथ ही, छोटे घरों के लिए कॉम्पैक्ट डिज़ाइन बहुत उपयोगी है, क्योंकि ये कम जगह घेरते हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया वर्टिकल क्लाइंबर मशीन मॉडल।
SEAHELTON Stair Stepper for Home Gym
अगर घर में जगह कम है लेकिन ऐसी मशीन चाहिए जो कार्डियो और पैरों की एक्सरसाइज दोनों में मदद करे, तो यह वर्टिकल क्लाइंबर सही विकल्प हो सकता है। यह सीढ़ियां चढ़ने जैसी मूवमेंट पर काम करता है, जिससे पैरों, कूल्हों, कमर और कोर मसल्स पर असर पड़ता है। लगातार इस्तेमाल के दौरान कैलोरी बर्न और कार्डियो फिटनेस सुधारने में मदद मिल सकती है। इसकी एडजस्टेबल हैंडलबार अलग ऊंचाई वाले लोगों के लिए आरामदायक पोजिशन सेट करने की सुविधा देती है। 135 किलोग्राम तक वजन सपोर्ट करने वाला मजबूत स्टील फ्रेम तेज वर्कआउट के दौरान स्थिरता बनाए रखता है। LCD डिस्प्ले पर स्टेप्स, समय, स्पीड और कैलोरी जैसी जानकारी देख सकते हैं, जिससे प्रोग्रेस ट्रैक करना आसान हो जाता है। सबसे उपयोगी बात इसका फोल्डेबल डिजाइन है, जिसे लगभग 30 सेकंड में मोड़कर बिस्तर के नीचे या कोने में रखा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - SEAHELTON
- कलर - ब्लैक
- मटेरियल - अलॉय स्टील
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 85D x 56W x 89H
- आइटम का वजन - 4 किलोग्राम
खूबियां
- वर्कआउट के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा के लिए एंटी-स्लिप फुट मेट्स
- 30 सेकेंड में फोल्ड करके कोने में रखने की सुविधा
कमी
- मशीन को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
01
Cult Ever Climb Climber Machine
अगर घर पर ऐसी मशीन चाहिए जो ट्रेडमिल जैसी ज्यादा जगह न घेरे लेकिन पूरे शरीर की एक्सरसाइज करा सके, तो CULT की इस वर्टिकल क्लाइंबर को घर ला सकते हैं। इसकी 19 इंच लंबी स्ट्राइड सीढ़ियां चढ़ने जैसी मूवमेंट को ज्यादा नैचुरल महसूस कराती हैं, जिससे पैरों और कोर पर लगातार काम हो सकता है। 8 लेवल मैग्नेटिक रेजिस्टेंस हल्के कार्डियो से लेकर ज्यादा हार्ड वर्कआउट तक बदलाव की सुविधा देते हैं और आवाज भी कम रखने की कोशिश करते हैं। 3 लेवल इन्क्लाइन और पैडल एडजस्टमेंट अलग मसल्स पर फोकस बदलने में मदद कर सकते हैं। 150 किलोग्राम तक वजन सपोर्ट करने वाला मजबूत फ्रेम भारी उपयोग के दौरान अतिरिक्त स्थिरता देता है। LED डिस्प्ले पर आप समय, दूरी, कैलोरी और स्टेप्स जैसी जानकारी को देख सकते हैं, जबकि टैबलेट होल्डर वर्कआउट के दौरान वीडियो या ट्रेनिंग कंटेंट देखने की सुविधा देता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - CULT
- कलर - ब्लैक
- मटेरियल - अलॉय स्टील
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 122L x 58W x 165H
- आइटम का वजन - 26.5 किलोग्राम
खूबियां
- अलग-अलग ट्रेनिंग जरुरतों के हिसाब से 8 एडजस्टेबल रजिस्टेंस लेवल
- क्लाइंब को 37 से लेकर 57 डिग्री तक ले जाने की सुविधा
कमी
- क्लाइंबर की बिल्ड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Lifelong Vertical Climber
यह वर्टिकल क्लाइंबर मशीन चढ़ाई जैसी मूवमेंट पर काम करता है, जिससे हाथ, पैर, कोर और ग्लूट्स एक साथ एक्टिव हो जाते हैं और फुल-बॉडी वर्कआउट अच्छे से हो जाता है। इस Lifelong मशीन का लगातार इस्तेमाल करने से कार्डियो फिटनेस बढ़ाने और कैलोरी बर्न में मदद मिलती है। इस Stepper में 2 लेवल रेजिस्टेंस दिए गए हैं, जिससे शुरुआती और थोड़े अनुभवी यूजर अपनी क्षमता के अनुसार कठिनाई बदल सकते हैं। एडजस्टेबल हैंडलबार्स अलग ऊंचाई वाले लोगों के लिए ज्यादा आरामदायक पोजिशन बनाने में उपयोगी हो सकते हैं। LCD डिस्प्ले वर्कआउट का टाइम, स्टेप्स, रिप्स और कैलोरी जैसी जानकारी दिखाता है। मजबूत ट्राउंगलर फ्रेम और नॉन-स्लिप पैडल फास्ट वर्कआउट के दौरान स्टेबिलिटी बनाए रखते हैं। इसके फोल्डेबल डिजाइन को इस्तेमाल के बाद छोटे कमरे या फ्लैट में आसानी से रखा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Lifelong
- कलर - ब्लैक
- मटेरियल - अलॉय स्टील
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 45.5L x 128W x 86H
- आइटम का वजन - 1.025 किलोग्राम
खूबियां
- बिगनर्स से लेकर प्रो-लेवल फिटनेस वाले लोगों के लिए 2-गियर एडजस्टमेंट
- लंबे समय तक बिना परेशानी भरोसेमंद यूज के लिए मजबूत और सुरक्षित डिजाइन
कमी
- वर्कआउट की जानकारी दिखाने वाली एलसीडी डिस्पले को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
EMNDR Vertical Climber Stair Stepper for Home Workout
घर पर कार्डियो और स्ट्रैंथ दोनों तरह की एक्सरसाइज करनी हो लेकिन बड़ी मशीन के लिए जगह न हो, तो यह वर्टिकल क्लाइंबर काम आ सकता है। इस मशीन से आप हाथ, पैर, पीठ, कोर और नित्मबों जैसे कई बॉडी पार्ट्स को एक साथ एक्टिव कर सकते हैं। रोजाना इस मशीन पर वर्कआउट करने से कैलोरी बर्न और स्टैमिना सुधारने में मदद मिल सकती है। 150 किलोग्राम तक वजन सपोर्ट करने वाला हैवी ड्यूटी ट्राउंगलर स्टील फ्रेम स्टेबिलिटी बनाए रखता है, जिससे तेज वर्कआउट में अतिरिक्त भरोसा मिल जाता है। इसकी खास बात कम शोर वाला ऑपरेशन बताया गया है, इसलिए सुबह जल्दी या रात में एक्सरसाइज करने पर आसपास कम परेशानी हो सकती है। एक्सरसाइज का समय, स्टेप्स और कैलोरी जैसी जानकारी देखने के लिए LCD डिस्पले दी गई है, जिससे प्रगति ट्रैक करना आसान रहता है। फोल्डेबल डिजाइन होने के कारण कमरे के किसी भी कोने में इसे रखा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - EMNDR
- कलर - मल्टी
- मटेरियल - मेटल
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 47D x 83W x 119.4H
- आइटम का वजन - 9 किलोग्राम
खूबियां
- समय, कैलोरी बर्न, स्टैपस जैसी 4 स्मार्ट फिटनेस ट्रेकिंग की सुविधा
- मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ में 150 किलोग्राम तक वजन उठाने की क्षमता
कमी
- मशीन की बिल्ड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
04
YOGIMOONI Stair Stepper for Home Gym
घर में कम जगह में कार्डियो और मसल ट्रेनिंग करने के लिए यह मशीन बढ़िया विकल्प हो सकती है। इससे पैर, कूल्हे, कमर, पेट और कोर मसल्स सभी का एक साथ वर्कआउट किया जा सकता है। एडजस्टेबल हैंडलबार अलग-अलग हाईट वाले लोगों के लिए आरामदायक एक्सरसाइज पोजिशन बनाने की सुविधा देता है। 135 किलोग्राम तक वजन सपोर्ट करने वाला मजबूत स्टील फ्रेम हार्ड-कोर वर्कआउट के दौरान भी स्थिरता बनाए रखाता है। LCD डिस्प्ले पर आप समय, स्टेप्स, स्पीड और कैलोरी जैसी जानकारी देख सकते हैं, जिससे रोजाना प्रगति देखना आसान रहता है। इसका फोल्डेबल डिजाइन है, जिसे लगभग 30 सेकंड में मोड़कर अलमारी, कोने या बिस्तर के नीचे रखा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Stair Stepper
- कलर - ब्लैक
- मटेरियल - अलॉय स्टील
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 85L x 55.5W x 89H
- आइटम का वजन - 4 किलोग्राम
खूबियां
- हार्ड-कोर वर्कआउट के लिए 45 डिग्री तक इन्कलाइन की सुविधा
- LCD डिस्पले के साथ रियल-टाइम प्रोग्रेस ट्रेकिंग की सुविधा
कमी
- क्लाइंबर की बिल्ड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
तुलना: भारत में अमेजन पर उपलब्ध बढ़िया वर्टिकल क्लाइंबर मशीन
यहां पर हमने ऊपर बताए गए वर्टिकल क्लाइंबर मशीन मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों के साथ में जानकारी प्रदान की है जिससे आप सभी प्रोडक्ट्स की तुलनात्मक अध्धयन कर सकते हैं और उस हिसाब से सही विकल्प चुन सकते हैं।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें फिट-किट का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।