₹30,000 से कम में मिलने वाले Marshall Speakers के भारत में मशहूर मॉडल्स देखें यहां, मिलेगा पावरफुल साउंड

अगर आप घर पर तेज, दमदार और बेहतर गुणवत्ता वाला संगीत सुनना पसंद करते हैं, तो ₹30,000 के बजट में Marshall के कई शानदार स्पीकर आपको मिल जाएंगे जो भारत में मशहूर हैं। हालांकि, अलग-अलग मॉडल में साउंड, आकार और फीचर्स का अंतर हो सकता है, इसलिए लेने से पहले अपनी जरूरत को ध्यान में रख सकते हैं।
30,000 के अंदर मिलने वाले मार्शल स्पीकर्स
30,000 के अंदर मिलने वाले मार्शल स्पीकर्स

अगर आप संगीत सुनने के शौकीन हैं और अपने घर में दमदार आवाज के साथ बेहतर ऑडियो अनुभव चाहते हैं, तो मार्शल के स्पीकर आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। अपने रेट्रो डिजाइन, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और पावरफुल साउंड के कारण Marshall Speakers ने बाजार में अलग जगह बनाई है। खास बात यह है कि ₹30,000 के बजट में भी कंपनी के कई ऐसे मॉडल मिल जाते हैं, जो घर के साथ-साथ पोर्टेबल इस्तेमाल के लिए भी उपयोगी होते हैं। ये बढ़िया साउंड आउटपुट और बैटरी बैकअप के साथ आते हैं जिससे एक बार चार्ज करने पर घंटों म्यूजिक का मजा बिना किसी रुकावट के ले सकते हैं। 

देखें 5 मॉडल नीचे - 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें अन्य प्रोडक्ट के बारे में।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Marshall Acton III 60 W Bluetooth Powered Home Speaker, Brown

    क्यों चुनें 

    • बात करें इस मॉडल को क्यों चुनना चाहिए तो इसका विंटेज लुक, लेदरेट फिनिश, ब्रास के कंट्रोल नॉब्स और सामने की तरफ लगे हुए क्लासिक मार्शल लोगो, इसे किसी भी कमरे के लिए एक शानदार डेकोर आइटम बना सकता है और साथ ही, छोटा साइज़ में आने की वजह से इसे किसी भी जगह आराम से रखा जा सकता है। 
    • अपने कॉम्पैक्ट साइज के बावजूद यह 60 वाट का कुल आउटपुट देता है। इसमें एक 30W क्लास D एम्पलीफायर और दो 15W क्लास D एम्पलीफायर लगे हैं, जो बहुत ही साफ और भारी साउंड देते हैं। जिससे आपके घर के पार्टी का माहौल बदल जाएगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मॉडल - ACTNB3
    • अधिकतम रेंज - 10 मीटर 
    • स्पीकर डाईमीटर - 5.25 इंच 
    • वजन - 2 किलो 850 ग्राम 
    • स्पीकर साइज़ - 260 मिलीमीटर

    खासियत 

    • एनालॉग कंट्रोल नॉब्स
    • ब्लूटूथ 5.2

    कमी 

    • यह स्पीकर केवल प्लग-इन होकर चलता है इसलिए इसे कहीं भी लेकर आना-जाना मुश्किल है।
    01
  • Marshall Emberton III Compact Portable Bluetooth Speaker

    क्यों चुनें 

    • अगर आप दमदार साउंड के साथ बढ़िया बैटरी लाइफ वाला स्पीकर चाहते हैं तो Marshall का यह मॉडल आपके लिए सही चॉइस रहेगा। क्योंकि इसे एक बार फुल चार्ज करने पर यह 32 घंटे से ज्यादा का प्लेटाइम देता है। इसके साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद है है, जिससे मात्र 20 मिनट चार्ज करने पर लगभग 6 घंटे का प्लेबैक मिल जाएगा। 
    • इस मॉडल में बिल्ट-इन माइक्रोफोन दिया गया है, जिससे आप Bluetooth Speaker के जरिए ही सीधे क्लियर कॉल्स पर बात कर सकते हैं। इसके अलावा, स्पीकर के ऊपर दिया गया ब्रास कंट्रोल बटन की मदद से प्ले व पॉज, वॉल्यूम एडजस्ट और ट्रैक चेंज करने में काफी सुविधाजनक महसूस हो सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मॉडल - Emberton III
    • ऑडिओ ड्राइवर टाइप - डायनामिक ड्राइवर
    • कनेक्टिविटी प्रोटोकॉल - ब्लूटूथ 
    • वजन - 670 ग्राम 
    • ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो

    खासियत 

    • 360° ट्रू स्टीरियोफोनिक साउंड
    • IP67 डस्टप्रूफ 

    कमी

    • इसमें कस्टम EQ का एडजस्टमेंट नहीं दिया गया है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Marshall Acton III Wired Connectivity Stereo Home Speakers

    क्यों चुनें 

    • इस Acton III में नए ट्वीटर को बाहर की तरफ एंगल पर दिया गया है और साउंड गाइड को अपग्रेड किया गया है। इससे यह छोटे आकार का होने के बावजूद पूरे कमरे को शानदार और इमर्सिव साउंड से भर देगा। साथ ही, इसमें बिल्ट-इन डायनामिक लाउडनेस फीचर मौजूद है, जो हर वॉल्यूम लेवल पर साउंड का टोनल बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है। चाहे आप धीमी आवाज में गाना सुन रहे हो या फुल वॉल्यूम में।
    • यह स्पीकर Bluetooth 5.2 के साथ आता है, जिससे बहुत ही स्टेबल कनेक्टिविटी, तेज पेयरिंग और बेहतर ऑडियो सिंक मिलता है। साथ ही यह भविष्य की ऑडियो तकनीकों जैसे LE Audio के लिए तैयार है इससे बाद में कोई परेशानी नहीं होगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मॉडल - Acton III
    • अधिकतम रेंज - 33 फिट
    • स्पीकर डाईमीटर - 3 इंच
    • वजन - 2 किलो 850 ग्राम
    • स्पीकर साइज़ - 4 इंच 

    खासियत 

    • एनालॉग कंट्रोल नॉब्स
    • आरसीए इनपुट

    कमी

    • इसमें किसी भी प्रकार की कोई स्मार्ट कनेक्टिविटी की सुविधा नहीं दी गई है।
    03
  • Marshall Stockwell II Portable Bluetooth Speaker

    क्यों चुनें 

    • सिलिकॉन बॉडी और IPX4 वॉटर-रेजिस्टेंस की वजह से यह हल्के-फुल्के पानी के छीटों या बारिश को आसानी से झेल सकता है। जिसकी वजह से अगर आप कहीं बाहर पार्टी का प्लान बना रहे हैं तो इस स्पीकर को आराम से लेकर जाया जा सकता है। 
    • ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी के साथ इस Portable Speaker में मल्टी-होस्ट फीचर दिया गया है, जिससे एक साथ दो अलग-अलग मोबाइल फोन कनेक्ट किए जा सकते हैं और बारी-बारी से गाने बजाए जा सकते हैं। वहीं, इसके टॉप पैनल पर एनालॉग नॉब्स दिए गए हैं, जिनसे आप अपनी पसंद के अनुसार बेस, और वॉल्यूम को आसानी से सेट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मॉडल - Stockwell 2 
    • अधिकतम रेंज - 10 मीटर 
    • स्पीकर डाईमीटर - 6.99 सेमी 
    • वजन - 1 किलो 180 ग्राम 
    • स्पीकर साइज़ - 6.99 सेमी

    खासियत 

    • लेदर-स्टाइल का कैरी स्ट्रैप
    • रेट्रो लुक

    कमी

    • एकदम फुल वॉल्यूम पर इसे चलाने पर बेस फटने की समस्या आ सकती है।
    04
  • Marshall Kilburn II 36W Portable Bluetooth Speaker - Black & Brass

    क्यों चुनें 

    • आपको बता दें, इसमें तीन क्लास-डी एम्पलीफायर्स लगे हैं जो मिलकर 36W आउटपुट प्रदान करते हैं। Blumlein स्टिरियो साउंड आर्किटेक्चर की वजह से यह 360-डिग्री जैसा साउंड का अनुभव देने में मदद करेगा जिससे आवाज हर दिशा से आती हुई महसूस होगी। साथ ही, इसे एक बार फुल चार्ज करने पर यह लगातार 20 घंटे से अधिक का प्लैबैक टाइम मिलेगा। 
    • इसके टॉप पैनल पर वॉल्यूम, बास और ट्रेबल को एडजस्ट करने के लिए दिए गए नॉब्स दिए गए हैं जिसकी मदद से आप अपने हिसाब से ट्यून को एडजेस्ट कर सकते हैं। वहीं, इसमें IPX2 वाटर-रेसिस्टेंट रेटिंग मिलती है, जिसका मतलब है कि यह हल्की पानी की छीटों या बारिश की बूंदों को आसानी से झेल सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मॉडल - Kilburn II
    • अधिकतम रेंज - 30 फिट 
    • स्पीकर डाईमीटर - 24 सेमी 
    • वजन - 2 किलो 500 ग्राम 
    • स्पीकर साइज़ - 243 मिलीमीटर

    खासियत 

    • ब्लूटूथ 5.0 तकनीक
    • विंटेज मेश ग्रिल

    कमी

    • इसमें इन-बिल्ट माइक नहीं दिया गया है।
    05

जानें कौन-सा Marshall स्पीकर्स आपके लिए रहेगा बढ़िया 

यहां तालिका के माध्यम से ऊपर के विकल्पों के बीच कुछ मुख्य बातों की तुलना की गई हैं जिसकी मदद से आप अपने लिए एक बढ़िया मार्शल स्पीकर्स ले सकते हैं वह भी 30,000 रुपये के अंदर - 

मॉडल 

कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी 

फ़्रीक्वेंसी रिस्पांस 

अधिकतम आउटपुट पॉवर 

Marshall Acton III- ACTNB3

ऑक्सिलरी, ब्लूटूथ

20 KHz

60 वॉट

Marshall Emberton III 

ब्लूटूथ

Marshall Acton III

ऑक्सिलरी, ब्लूटूथ

20 Hz

60 वॉट

Marshall Stockwell II

ब्लूटूथ, USB

110 Hz

20 वॉट

Marshall Kilburn II

ब्लूटूथ

20000 Hz

20 वॉट

इन्हें भी पढ़ें 

  • boAt और JBL जैसे ब्रांड के ब्लूटूथ स्पीकर्स पर 70% तक की छूट, अमेजन पर मिलेंगे टॉप विकल्प
  • ₹1,500 तक में लें Ubon स्पीकर्स, कॉलेज स्टूडेंड्स की हॉस्टेल लाइफ बनेगी मजेदार

गैजेट गली पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख। 

नोट - लेख लिखते समय सभी स्पीकर्स की कीमत 30,000 रुपए के अंदर है। लेकिन अमेजन की कीमत परिवर्तन के अधीन है इसलिए बाद में इनकी कीमत में उतार-चढ़ाव होने पर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। इसलिए ग्राहकों से अनुरोध है कि कोई भी प्रोडक्ट लेते समय अमेजन पर असली कीमत चेक कर लें।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ₹30,000 के अंदर मार्शल का कौन सा स्पीकर लेना चाहिए?
    +
    ₹30,000 के बजट में मार्शल के कई मॉडल उपलब्ध हो हैं, लेकिन सही विकल्प आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। अगर आप घर के लिए पावरफुल और कमरे में भरपूर आवाज देने वाला स्पीकर चाहते हैं, तो Acton III और Stanmore III जैसे मॉडल पर विचार किया जा सकता है। वहीं, पोर्टेबल इस्तेमाल के लिए Emberton III, Kilburn II और Middleton जैसे विकल्प अधिक सुविधाजनक रहेंगे।
  • क्या मार्शल के स्पीकर तेज और दमदार आवाज देते हैं?
    +
    आमतौर पर, मार्शल के स्पीकर अपने दमदार ऑडियो आउटपुट और साफ आवाज के लिए लोकप्रिय हैं। अलग-अलग मॉडल में साउंड प्रोफाइल और पावर अलग होती है, इसलिए लेने से पहले कमरे के आकार और अपने सुनने के तरीके को ध्यान में रखना बेहतर होता है।
  • क्या मार्शल स्पीकर घर के लिए अच्छे हैं?
    +
    मार्शल के कई स्पीकर घर में संगीत सुनने के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं। Acton III जैसे कॉम्पैक्ट मॉडल छोटे या मध्यम कमरे के लिए सुविधाजनक हैं, जबकि बड़े मॉडल बड़े कमरे में ज्यादा भरपूर साउंड दे सकते हैं।
  • क्या ₹30,000 के अंदर मार्शल का पोर्टेबल स्पीकर मिल सकता है?
    +
    इस बजट में मार्शल के कुछ पोर्टेबल मॉडल उपलब्ध हो सकते हैं। Emberton III, Kilburn II और Middleton जैसे स्पीकर आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। हालांकि, कीमत और उपलब्धता समय के साथ बदल सकती है।