क्या आप भी ऑफिस या पढ़ाई के दौरान एक साथ कई डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं? तो आपके लिए मल्टी-डिवाइस ब्लूटूथ कीबोर्ड काफी बढ़िया रहेगा। ये वायरलेस कीबोर्ड ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के माध्यम से चलते हैं यानी इसमें वायर का कोई झंझट नहीं होता है। इसके अलावा, ये अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे - Windows, macOS, iOS, एंड्रॉयड को बिना किसी रुकावट के सपोर्ट करते हैं। वहीं इनमें दिए गए डेडिकेटेड इजी-स्विच बटन या हॉट-कीज की मदद से आप बिना रुकावट अलग-अलग डिवाइस में स्क्रीन स्विच कर सकते हैं, जिससे आपका काम अधिक आसानी और तेजी से पूरा होगा।
नीचे आप इन कीबोर्ड के विकल्पों को देख सकते हैं।
Logitech Pebble Keys 2 K380s, Multi-Device Bluetooth Wireless Keyboard
लॉजिटेक एक बेहद भरोसेमंद ब्रांड है। इसका यह K380s मॉडल एक सिंपल, गोल कीज वाला वायरलेस कीबोर्ड है। इस Logitech के Keyboard का कॉम्पैक्ट और अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन देखने में बेहद आकर्षक है। छोटा होने के कारण यह आसानी से आपके बैग में फिट हो जाता है और रोजमर्रा के ट्रैवल और वर्क-फ्रॉम-होम के लिए सबसे बढ़िया विकल्प माना जाता है।
हमने क्यों चुना?
- इसमें दिए गए तीन डेडिकेटेड बटन्स से आप एक क्लिक में 3 अलग-अलग डिवाइसेस के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं।
- यह कीबोर्ड 2 AAA बैटरियों पर चलता है और इसमें 3 साल तक की शानदार बैटरी लाइफ मिलती है।
- लॉगी ऑप्शंस+ ऐप की मदद से आप इसकी F-कीज को अपनी पसंद के शॉर्टकट्स के लिए री-मैप कर सकते हैं।
- यह हर ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आसानी से कनेक्ट हो जाता है।
किसके लिए सही?
- जो लोग अक्सर कैफे या यात्रा के दौरान काम करते हैं, उनके लिए इसका हल्का और स्लिम आकार बैग में ले जाने के लिए सबसे परफेक्ट है।
- जो एक ही समय में अपने मैकबुक, आईपैड और एंड्रॉइड स्मार्टफोन के बीच बिना रुके तेजी से टाइपिंग स्विच करना चाहते हैं, उनके लिए यह बेहतरीन है।
क्यों देखें दूसरा विकल्प?
यदि आपको डेटा एंट्री या एक्सेल पर काम करने के लिए पूरी तरह नंबर पैड और रात में काम करने के लिए बैकलाइटिंग की जरूरत है, तो आपको दूसरे विकल्प देखने चाहिए।
01
Portronics Bubble 3.0 Wireless Keyboard with Bluetooth
पोर्ट्रोनिक्स भारत का एक बेहद लोकप्रिय और किफायती इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड है। इसका यह बबल 3.0 मॉडल फुल-साइज लेआउट के साथ आता है, जिसमें अलग से न्यूमपैड दिया गया है। इस Portronics कीबोर्ड की मैट ब्लैक फिनिश और एर्गोनॉमिक डिजाइन लंबे समय तक टाइपिंग करने के दौरान हाथों को अच्छा सपोर्ट और आराम प्रदान करता है।
हमने क्यों चुना?
- इसमें इन-बिल्ट रीचार्ज करने वाली बैटरी दी गई है, जिससे आपको बार-बार बाजार से पेंसिल सेल खरीदने का झंझट नहीं रहता है।
- यह ब्लूटूथ के साथ-साथ 2.4 GHz USB डॉन्गल दोनों को सपोर्ट करता है।
- इसमें हाइट एडजस्टमेंट की सुविधा दी गई है, जिससे इसे अपने अनुसार सेट करना आसान होता है।
- फुल-साइज कीबोर्ड होने के कारण इसमें नंबर और कैलकुलेशन के लिए अलग से कीपैड की सुविधा मिलती है।
किसके लिए सही?
- जिन्हें दिनभर एक्सेल शीट्स पर काम करना होता है, उनके लिए इसका अलग से दिया गया नंबर पैड काम को बेहद तेज बनाता है।
- जो कम कीमत में सभी एडवांस फीचर्स की सुविधा चाहते हैं उनके लिए यह बढ़िया रहेगा।
क्यों देखें दूसरा विकल्प?
यदि आप बहुत छोटे और हल्के कीबोर्ड की तलाश में हैं जिसे छोटे बैग में रखकर आसानी से ले जाया जा सके, तो यह फुल-साइज कीबोर्ड आपके लिए काफी बड़ा रहेगा।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
HP 970 Creator Keyboard
एचपी एक प्रीमियम और काफी पसंदीदा ब्रांड है। इसका यह 970 क्रिएटर मॉडल कंटेंट क्रिएटर्स और डेवलपर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसका सिल्वर मैटेलिक फिनिश इसे काफी आकर्षक बनाता है। वहीं इसका एर्गोनॉमिक डिजाइन इसे मजबूत, टिकाऊ और आरामदायक बनाता है।
हमने क्यों चुना?
- इसे एचपी एक्सेसरी सेंटर ऐप के जरिए 20 से ज्यादा कस्टमाइजेबल शॉर्टकट कीज के साथ री-प्रोग्राम कर सकते हैं।
- इस HP कीबोर्ड में मोशन और एंबियंट लाइट सेंसर्स दिए गए हैं, जिससे टाइपिंग शुरू करने से पहले यह अपने आप ऑन हो जाता है।
- इसकी इन-बिल्ट बैटरी टाइप-सी के जरिए एक बार फुल चार्ज होने पर 6 महीने तक का बैकअप देती है।
- यह कीबोर्ड 128-बिट AES एन्क्रिप्शन तकनीक के साथ आता है, जिससे डेटा और की-स्ट्रोक्स सुरक्षित रहता है।
किसके लिए सही?
- अगर आप एक प्रीमियम ब्रांड का भरोसेमंद कीबोर्ड लेना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है।
- जो कम रोशनी या अंधेरे कमरे में टाइपिंग करते हैं, उनके लिए इसके बैकलाइट सेंसर्स अच्छी रोशनी देते हैं।
क्यों देखें दूसरा विकल्प?
यदि आपका बजट सीमित है और आपको केवल बेसिक इस्तेमाल के लिए कीबोर्ड चाहिए तो इस पर इतना पैसा लगाना एक गलत फैसला हो सकता है। तो इसकी अधिक कीमत आपके लिए सही नहीं रहेगी। इसलिए आप किफायती कीमत वाला विकल्प देख सकते हैं।
03
Amkette New and Improved Optimus BT 4 in 1 Multi Device Wireless Keyboard
एचपी जितना यह मशहूर ब्रांड तो नहीं है, लेकिन अपने किफायती और टिकाऊ कीबोर्ड के लिए यह काफी पसंद किया जाता है। इसका यह मॉडल 4 इन 1 मल्टी-डिवाइस Wireless Keyboard है, जो ग्रे कलर में आता है। इसका छोटा साइज और पतला डिजाइन डेस्क पर बहुत कम जगह घेरता है। वहीं इस पर टाइपिंग करना भी काफी आरामदायक रहता है।
हमने क्यों चुना?
- यह एक समय में 4 डिवाइसेस से कनेक्ट हो सकता है।
- इसमें खास एआई एक्सेस की दी गई है, जो विंडोज या मैक में कोपायलट या सिरी को तुरंत लॉन्च कर देती है।
- इसकी कीज टाइपिंग के दौरान बहुत ही कम आवाज करती हैं।
- इसमें ऑन या ऑफ स्विच और ऑटो-स्लीप मोड दिया गया है, जिससे बैटरी की बर्बादी नहीं होती।
किसके लिए सही?
- जो अपनी पढ़ाई या काम के दौरान अक्सर ChatGPT, Copilot या Siri का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए इसकी डेडिकेटेड AI की बेहद मददगार रहेगी।
- जो लाइब्रेरी या शांत ऑफिस स्पेस में बिना किसी शोर-शराबे के स्मूथ टाइपिंग करना चाहते हैं, उनके लिए यह बढ़िया साबित हो सकती है।
क्यों देखें दूसरा विकल्प?
यदि आप रीचार्जएबल टाइप-सी बैटरी चाहते हैं या पेंसिल सेल बदलने की झंझट से दूर रहना चाहते हैं, तो आपको रीचार्जएबल बैटरी वाले कीबोर्ड को देखना चाहिए।
04
acer Clearview Curved Transparent Wireless Rechargeable Keyboard
एसर एक जाना-माना ब्रांड है जिसके लैपटॉप और कीबोर्ड अपनी एडवांस तकनीक के कारण काफी लोकप्रिय है। acer का यह क्लियरव्यू मॉडल एक बेहद एडवांस कीबोर्ड है, जो कर्व्ड बॉडी और ट्रांसपेरेंट बेस के साथ आता है और देखने में भी काफी यूनिक व आकर्षक लगता है।
हमने क्यों चुना?
- इसका यूनिक डिजाइन और हल्का कर्व्ड शेप हाथों के दर्द को कम करता है।
- इसमें इन-बिल्ट बैटरी मिलती है, जो 2 घंटे चार्ज करने पर 45 दिनों तक चलती है।
- कम-प्रोफाइल कीज और सिजर स्विच के कारण इस पर टाइपिंग बिना रुकावट होती है।
- यह ब्लूटूथ और 2.4G वायरलेस के जरिए 3 ब्लूटूथ + 1 USB डिवाइस से आसानी से पेयर हो जाता है।
किसके लिए सही?
- जो अपनी टेबल को सबसे अलग लुक देना चाहते हैं, उनके लिए यह कीबोर्ड सबसे बढ़िया रहेगा।
- जिन्हें घंटों टाइपिंग करने पर कलाई में दर्द महसूस होता है उनके लिए इसका एर्गोनॉमिक कर्व्ड डिजाइन काफी बढ़िया रहेगा।
क्यों देखें दूसरा विकल्प?
अगर आपको एडवांस कीबोर्ड की जरूरत है, तो यह आपके लिए सही नहीं रहेगा। वहीं इसका वजन भी थोड़ा ज्यादा है, जिससे इसे बाहर जाने के दौरान साथ लेकर जाना मुश्किल रहता हो सकता है।
05
मल्टी-डिवाइस ब्लूटूथ कीबोर्ड के मॉडल्स की तुलना
यहां हमने ऊपर बताए गए सभी मॉडल्स की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
इसे भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।