55 Inch LED TV की तलाश? इन ऑपरेटिंग सिस्टम के बीच का अंतर जरुर समझें!

सिर्फ बड़ी स्क्रीन या अच्छी पिक्चर ही एक बेहतर स्मार्ट टीवी की पहचान नहीं होती। सही ऑपरेटिंग सिस्टम रोजाना इस्तेमाल को आसान बनाता है, ऐप्स तक जल्दी पहुंच देता है और पूरे मनोरंजन के अनुभव को ज्यादा सहज बना सकता है। इसलिए फैसला करने से पहले अलग-अलग प्लेटफॉर्म की खूबियां समझना जरूरी है।
55 इंच एलईडी टीवी के लिए कौन-सा ऑपरेटिंग सिस्टम है बढ़िया? जानें यहां
55 इंच एलईडी टीवी के लिए कौन-सा ऑपरेटिंग सिस्टम है बढ़िया? जानें यहां

आज 55 इंच का टीवी लेते समय लोग केवल डिस्प्ले और साउंड पर ही ध्यान नहीं देते। अब यह भी देखा जाता है कि टीवी का ऑपरेटिंग सिस्टम कितना आसान है और रोजाना इस्तेमाल में कैसा अनुभव देता है। आखिरकार, ऐप्स खोलने से लेकर वॉइस सर्च, सॉफ्टवेयर अपडेट और नई सुविधाओं तक हर चीज इसी पर निर्भर करती है। यही वजह है कि Google TV, Android TV, webOS, Tizen और Fire TV जैसे प्लेटफॉर्म अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। हर सिस्टम की अपनी खूबियाँ हैं, इसलिए किसी एक को सभी के लिए सबसे बेहतर नहीं कहा जा सकता। सही चुनाव आपकी देखने की आदत, पसंदीदा ऐप्स और इस्तेमाल के तरीके पर निर्भर करता है।

किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम का असली फर्क रोजाना इस्तेमाल के दौरान महसूस होता है। कुछ प्लेटफॉर्म कंटेंट ढूंढना आसान बनाते हैं, कुछ तेज परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं, जबकि कुछ स्मार्ट होम डिवाइस के साथ बेहतर तालमेल देते हैं। 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

55-इंच स्मार्ट टीवी के लिए बेहतरीन ऑपरेटिंग सिस्टम

55 इंच के बड़े LED टीवी में सही ऑपरेटिंग सिस्टम चुनना बहुत जरूरी है। यहाँ मार्केट में उपलब्ध सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद विकल्पों की संक्षिप्त जानकारी दी गई है।

  • गूगल टीवी - इसमें ऐप्स का सबसे बड़ा कलेक्शन मिलता है। यह आपकी पसंद के हिसाब से फ़िल्में और शो सजेस्ट करता है। इसमें गूगल असिस्टेंट और क्रोमकास्ट इन-बिल्ट होते है।
  • सैमसंग टाइजन OS - यह सैमसंग टीवी का अपना सिस्टम है जो बहुत तेज चलता है। गेमिंग लवर्स के लिए यह बेस्ट है क्योंकि इसमें बिना कंसोल के क्लाउड गेमिंग की जा सकती है।
  • एलजी webOS - इसका इंटरफेस इस्तेमाल करना बहुत आसान है। इसके मैजिक रिमोट से आप माउस की तरह स्क्रीन पर कर्सर चला सकते हैं। ऐप्स के बीच स्विच करना इसमें बहुत आसान है।
  • अमेज़न Fire TV - अगर आप एलेक्सा और अमेज़न प्राइम वीडियो ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो यह बढ़िया हो सकता है। इसमें वॉइस कमांड बहुत अच्छे से काम करती है और सेट-अप भी आसान है।
  • Roku टीवी - यह सबसे आसान और सादा सिस्टम है। इसमें कोई फालतू विज्ञापन नहीं होते। अगर आप बिना किसी उलझन के टीवी चलाना चाहते हैं, तो इसे चुनें।

गूगल टीवी - ऐप्स और फीचर्स का पावरहाउस

  • इसमें गूगल प्ले स्टोर का सपोर्ट मिलता है, जिससे आप नेटफ्लिक्स और यूट्यूब के अलावा 10,000 से भी ज्यादा ऐप्स और गेम्स डाउनलोड कर सकते हैं।
  • गूगल असिस्टेंट की मदद से आप बोलकर अपनी पसंद की फिल्में ढूंढ सकते हैं। यह आपकी पसंद को समझकर खुद अच्छे शो सजेस्ट करता है।
  • इसमें क्रोमकास्ट इन-बिल्ट होता है, जिससे आप अपने स्मार्टफोन की फोटो, वीडियो या ऑफिस की प्रेजेंटेशन को सीधे 55 इंच की बड़ी स्क्रीन पर देख सकते हैं।

सैमसंग टाइजन OS - गेमिंग और तेज स्पीड

  • इसमें सैमसंग गेमिंग हब मिलता है। आप बिना किसी महंगे गेमिंग कंसोल (जैसे PS5) के, सीधे इंटरनेट की मदद से टीवी पर हाई-क्वालिटी गेम्स खेल सकते हैं।
  • सैमसंग का यह सिस्टम बहुत हल्का और तेज है। यह टीवी को जल्दी स्टार्ट करता है और ऐप्स को बिना किसी रुकावट या लैग के तुरंत खोलता है।
  • इसकी मदद से आप अपने घर के दूसरे स्मार्ट डिवाइसेस को टीवी से ही कंट्रोल कर सकते हैं और फ्री टीवी चैनल देख सकते हैं।

एलजी webOS - आसान और स्मार्ट नेविगेशन

  • एलजी का खास रिमोट माउस की तरह काम करता है। आप स्क्रीन पर केवल हाथ हिलाकर कर्सर से किसी भी ऐप को आसानी से चुन सकते हैं।
  • इसका डिजाइन बहुत साफ-सुथरा है। नीचे की तरफ एक लॉन्चर बार होता है, जिससे आप अपना चालू वीडियो बंद किए बिना दूसरे ऐप्स पर जा सकते हैं।
  • यह एप्पल एयरप्ले 2 को सपोर्ट करता है। अगर आपके पास आईफोन या मैकबुक है, तो आप अपनी स्क्रीन को बहुत आसानी से शेयर कर सकते हैं।

नीचे देखें अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आने वाले 5 बढ़िया स्मार्ट टीवी मॉडल्स और जानें विस्तार से।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier H6E Series 139cm (55) 4K QLED Ultra HD Smart LED Google TV

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Haier {55H6E}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 30 वॉट

    खूबियां

    • डाउन फायरिंग स्पीकर
    • गूगल अस्सिटेंट

    कमी

    • कमजोर डिस्पले कलर क्वालिटी
    01
  • Sony 139 cm (55 inches) BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony {K-55S25BM2}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट

    खूबियां

    • स्लिम फ्लोटिंग डिजाइन
    • X-प्रोटेक्शन प्रो

    कमी

    • टीवी लैग करके चलने की समस्या
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LG 139 cms (55 inches) NU87 AI Series Nano 4K Ultra HD Smart webOS LED TV

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG {55NU870BPLA}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट

    खूबियां

    • AI साउंड प्रो
    • AI मैजिक रिमोट

    कमी

    • टीवी के साथ मैजिक रिमोट ना होना
    03
  • Samsung 138 cm (55 inches) Crystal 4K Vista Ultra HD Smart LED TV

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {UA55UE81AFULXL}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 50Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट

    खूबियां

    • 100+ फ्री टीवी चैनल्स
    • स्मार्ट थिंग्स हब

    कमी

    • रिमोट ठीक से काम ना करने की समस्या
    04
  • Philips 138 cm (55 inches) 4K Ultra HD QLED Smart QD-Mini LED Google TV

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Philips {55MLED610/94}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QD Mini-LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 120Hz 
    • साउंड आउटपुट - 36 वॉट

    खूबियां

    • स्क्रीन मिररिंग 
    • 178 डिग्री व्यूइंग एंगल

    कमी

    • कमजोर साउंड क्वालिटी
    05

तुलना - टॉप ऑपरेटिंग सिस्टम स्मार्ट टीवी मॉडल्स

यहां पर हमने ऊपर बताए गए अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आने वाले 5 बढ़िया स्मार्ट टीवी मॉडल्स की मुख्य खासियतों के साथ में जानकारी प्रदान की है जो किसी भी खरीदारी से पहले आपके लिए उपयोगी हो सकती है।

मॉडल

साउंड आउटपुट

ऑपरेटिंग सिस्टम

खास फीचर्स

Haier {55H6E}

30 वॉट

गूगल OS

डाउन फायरिंग स्पीकर, गूगल अस्सिटेंट

Sony {K-55S25BM2}

20 वॉट

गूगल OS

स्लिम फ्लोटिंग डिजाइन, X-प्रोटेक्शन प्रो

LG {55NU870BPLA}

20 वॉट

वेब OS

AI साउंड प्रो, AI मैजिक रिमोट

Samsung {UA55UE81AFULXL}

20 वॉट

टाइजन OS

100+ फ्री टीवी चैनल्स, स्मार्ट थिंग्स हब

Philips {55MLED610/94}

36 वॉट

गूगल OS

स्क्रीन मिररिंग, 178 डिग्री व्यूइंग एंगल

निष्कर्ष: आपके लिए कौन-सा सिस्टम सही है? 

55 इंच का एलईडी टीवी आपके घर के मनोरंजन का सेंटर होता है। ऊपर बताए गए सभी ऑपरेटिंग सिस्टम अपनी जगह बेहतरीन हैं, लेकिन सही चुनाव आपकी निजी पसंद और इस्तेमाल पर निर्भर करता है।

  • Google TV - अगर आप ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के शौकीन हैं, तो यह बढ़िया है। इसमें ढेर सारे ऐप्स मिलते हैं और इसका पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशन फीचर आपको वही फिल्में दिखाता है जो आपको पसंद आती हैं। अगर आप अपने फोन को टीवी से कनेक्ट करना चाहते हैं, तो इसका इन-बिल्ट क्रोमकास्ट बहुत काम आता है।
  • Samsung Tizen OS - अगर आप टीवी पर गेम खेलना पसंद करते हैं या चाहते हैं कि टीवी बटन दबाते ही फटा-फट खुले, तो सैमसंग के पास जाएं। इसका इंटरफेस बहुत ही आर्गनाइज्ड है। अगर आपके पास घर में सैमसंग का फ्रिज या एसी है, तो आप उन्हें टीवी स्क्रीन से ही कंट्रोल कर सकते हैं, जो इसे एक स्मार्ट हब बनाता है।
  • LG webOS - अगर आप चाहते हैं कि घर का हर सदस्य, चाहे वो बच्चे हों या बुजुर्ग, टीवी को बिना किसी उलझन के चला सके, तो LG का webOS सबसे अच्छा है। इसका मैजिक रिमोट कर्सर की तरह काम करता है जिससे मेन्यू ब्राउज़ करना बहुत आसान हो जाता है।

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 55 इंच के टीवी के लिए कौन-सा ऑपरेटिंग सिस्टम सबसे अच्छा माना जाता है?
    +
    इसका जवाब आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। Google TV ज्यादा ऐप्स और सुझाव देता है, जबकि webOS, Tizen और Fire TV भी अपने आसान इंटरफेस और स्मार्ट फीचर्स के लिए पसंद किए जाते हैं।
  • गूगल टीवी और एंड्राइड टीवी में क्या अंतर है?
    +
    गूगल टीवी नया इंटरफेस देता है जो अलग-अलग ऐप्स का कंटेंट एक जगह दिखाता है। एंड्राइड टीवी ज्यादा पारंपरिक लेआउट के साथ आता है और दोनों में Google Play Store का सपोर्ट मिलता है।
  • क्या सभी ऑपरेटिंग सिस्टम में OTT ऐप्स मिलते हैं?
    +
    Netflix, Prime Video, YouTube और Disney+ Hotstar जैसे लोकप्रिय ऐप्स ज्यादातर बड़े स्मार्ट टीवी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहते हैं। फिर भी खरीदने से पहले ऐप सपोर्ट जरूर जांच लें।
  • क्या ऑपरेटिंग सिस्टम से टीवी की स्पीड पर असर पड़ता है?
    +
    हाँ, ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ टीवी का प्रोसेसर और RAM भी महत्वपूर्ण होते हैं। दोनों मिलकर ऐप्स की स्पीड, नेविगेशन और पूरे यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं।
  • क्या ऑपरेटिंग सिस्टम को बाद में अपडेट किया जा सकता है?
    +
    हाँ, ज्यादातर स्मार्ट टीवी कंपनियां समय-समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करती हैं। इनसे नए फीचर्स, सुरक्षा सुधार और बेहतर परफॉर्मेंस मिल सकती है।