रूखे और बेजान हाथ भला किसे पसंद होते हैं लेकिन बार-बार साबुन या हैंड वॉश से हाथों को धोने से वे सूखने लगते हैं और कभी-कभी खुजली और हल्की दरारें भी पड़ने लगती हैं। ऐसे में एक अच्छी हैंड क्रीम आपकी त्वचा को तुरंत नमी देकर उसे मुलायम और आरामदायक बनाने में मदद करेगी। अगर आप भी अपने हाथों को लंबे समय तक कोमल और चमकदार बनाए रखना चाहते हैं, तो ऐसी हैंड क्रीम चुनें जिनमें ग्लिसरीन, शीया बटर, नारियल तेल, बादाम का तेल या विटामिन ई जैसे पोषण देने वाले तत्व मौजूद हों। ये सारी चीजें त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद करती हैं और रूखेपन को कम करती हैं।
नोट: दिन में दो से तीन बार, खासकर हाथ धोने के बाद और रात को सोने से पहले हैंड क्रीम लगाने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। नियमित उपयोग से त्वचा पहले से अधिक मुलायम और स्वस्थ महसूस होती है। हालांकि सबकी स्किन टाइप अलग होता है इसलिए इसे लेने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी माना जाता है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर क्लिक करके अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ सकते हैं।
