मानसून में फ्रिजी और बेजान बालों की छुट्टी! अमेजन पर उपलब्ध 5 हेयर केयर प्रोडक्ट्स आएंगे काम

अक्सर मानसून में नमी के कारण बाल रूखे, बेजान, उलझे और ज्यादा टूटने लगते हैं। तो अमेजन पर उपलब्ध 5 मानसून हेयर सेवियर्स प्रोडक्ट्स, ट्रेसम्मे सीरम, विशकेयर हेयर ग्रोथ सीरम, पिलग्रिम कंडीशनर, मामाअर्थ शैम्पू और लोरियल हेयर रिपेयर मास्क आपके लिए बढ़िया हो सकते हैं, जो बालों को नमी देकर उन्हें मुलायम बनाने और फ्रिज कम करने में मदद कर करेंगे।
मानसून में रूखे और फ्रिजी बालों से बचाएंगे अमेजन के ये 5 हेयर केयर प्रोडक्ट्स
मानसून में रूखे और फ्रिजी बालों से बचाएंगे अमेजन के ये 5 हेयर केयर प्रोडक्ट्स

मानसून के मौसम में गर्मी से तो राहत मिल जाती है, लेकिन बालों के लिए कई समस्या खड़ी हो जाती है। क्योंकि हवा में बढ़ती नमी के कारण बाल रूखे हो जाते हैं, उनकी चमक कम हो जाती है और बाल झड़ने की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में अमेजन पर उपलब्ध ट्रेसम्मे सीरम, विशकेयर हेयर ग्रोथ सीरम, पिलग्रिम कंडीशनर, मामाअर्थ शैम्पू और लोरियल हेयर रिपेयर मास्क जैसे प्रोडक्ट्स को चुन सकते हैं, जो बालों को नमी देकर उन्हें मुलायम बनाए रखने और बालों का झड़ना कम करके उन्हें स्वस्थ और चमकदार बनाने में मददगार हैं।

ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।

मानसून में बाल सबसे ज्यादा रूखे और उलझे क्यों हो जाते हैं?

इस वक्त हवा में नमी काफी बढ़ जाती है, जिसका असर बालों पर पड़ता है। वहीं इस दौरान इन कारणों से भी बालों पर खराब असर पड़ता है, जैसे - 

  • हवा में बढ़ी नमी से के कारण बाल रूखे हो जाते हैं।
  • स्कैल्प पर ऐसे समय में अधिक तेल जमा हो सकता है, जिससे बाल झड़ने लगते हैं।
  • बालों की चमक कम हो सकती है और बाल अधिक रूखे और बेजान लगते हैं।
  • बारिश के मौसम में बालों की सही देखभाल नहीं करने से बालों की समस्या अधिक बढ़ जाती है।

बारिश के मौसम में बालों को हाइड्रेट और मुलायम रखने के लिए क्या करें?

जैसा कि हमने बताया कि बारिश के दौरान बालों में नमी काफी बढ़ जाती है और बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में आप उन्हें मुलायम और आसानी से संभालने के लिए ऐसे देखभाल कर सकते हैं।

  • हर बार बाल धोने के बाद कंडीशनर लगाएं और ध्यान रहे कि स्कैल्प में कंडीशनर का उपयोग ना करें।
  • बालों को जरूरत से ज्यादा गर्मी से बचाएं और ऐसे मौसम में अधिक हीट स्टाइलिंग से बचें।
  • हेयर सीरम या लीव-इन कंडीशनर का उपयोग करें।
  • अपने आप को पूरी तरह से हाइड्रेट रखें और जरूरत अनुसार पानी पीएं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • TRESEMME Ultimate Gloss Serum

    अगर आपके बाल भी इस दौरान अधिक रूखे और उलझे हुए नजर आ रहे हैं, तो TRESEMME का यह सीरम आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। यह बालों को मुलायम बनाने और उनकी चमक बनाए रखने में मदद करता है।

    इसे चुनने का कारण

    • इसमें शामिल अमीनो ग्लॉस कॉम्प्लेक्स बालों को अधिक चमकदार बनाता है।
    • इसकी लैमेलर ग्लॉसिंग तकनीक बालों को मुलायम बनाने में मदद करती है।
    • इसमें पैराबेन नहीं है, जिससे यह रोजाना इस्तेमाल के लिए बेहतर विकल्प है।
    • यह हीटिंग स्टाइल के दौरान 230 डिग्री तक गर्माहट से बालों को सुरक्षा देने में मदद करता है।
    01
  • WishCare Hair Growth Serum For Scalp

    अगर आपके बाल भी बारिश के मौसम में ज्यादा झड़ रहे हैं और नए बालों का बढ़ना बिल्कुल कम हो गया है, तो WishCare का यह हेयर सीरम आपके लिए बढ़िया हो सकता है। यह बालों की जड़ों की देखभाल करने और हेयर फॉल कम करने में मदद करने का दावा करता है।

    इसे चुनने का कारण

    • इसमें शामिल रेडेंसिल बालों की जड़ों को मजबूती देता है।
    • इसमें रोजमेरी तेल का मिश्रण है जो बालों को बढ़ाने में मदद करता है।
    • महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
    • यह इन-वीवो द्वारा टेस्ट किया गया है जो इसे सुरक्षित बनाता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Pilgrim Australian Tea Tree Anti-Dandruff Unscented Conditioner

    इस सीजन में कुछ लोगों को डैंड्रफ की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में Pilgrim का यह कंडीशनर अच्छा विकल्प हो सकता है। यह बालों को मुलायम बनाने के साथ-साथ डैंड्रफ की समस्या से भी राहत देता है।

    इसे चुनने का कारण

    • इसमें शामिल टी ट्री बालों और स्कैल्प को साफ रखने में मदद करता है।
    • यह बालों को मुलायम बनाकर उन्हें उलझने से बचाता है।
    • यह डैंड्रफ दोबारा होने की संभावना कम करने में मदद करने का दावा करता है।
    • सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त है।
    03
  • Mamaearth Rosemary Anti-Hair Fall Shampoo

    अगर मानसून में आपके बाल भी बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं, तो आप Mamaearth का यह शैंपू इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बालों को साफ करने के साथ-साथ उन्हें मजबूत बनाने और टूटने की समस्या कम करने में मदद करता है।

    इसे चुनने का कारण

    • इसमें शामिल रोजमेरी और मेथी दाना बालों को मजबूत बनाने में मददगार है।
    • इसमें सल्फेट नहीं है जो सेंसिटिव बालों को भी अच्छी तरह साफ करने में मदद करता है।
    • कंपनी के अनुसार इसके लगातार इस्तेमाल से बाल झड़ने और टूटने की समस्या कम होती है।
    • किफायती कीमत में आपको बड़ा पैक मिलता है।
    04
  • L'Oral Professionnel Absolut Repair Mask

    क्या आपके बाल भी बेजान हो गए हैं? तो L'Oréal Professionnel का यह हेयर मास्क आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। यह रूखे बालों को मुलायम बनाने और कमजोर बालों को मजबूत करने में मदद करता है।

    इसे चुनने का कारण

    • यह प्रोटीन और ओमेगा-9 के साथ आता है, जो बालों को पोषण देने में मदद करते हैं।
    • यह रूखे और बेजान बालों को ठीक करने में सहायक है।
    • इसके लगातार इस्तेमाल से बालों स्वास्थ्य महसूस हो सकते हैं।
    • यह बालों को चिपचिपा नहीं करता है।
    05

इस सीजन में हेयर केयर प्रोडक्ट्स चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें?

हर प्रोडक्ट हर तरह के बालों के लिए सही नहीं होता। इसलिए अपने लिए कोई भी हेयर प्रोडक्ट लेने से पहले कुछ जरूरी बातों पर ध्यान जरूर रखें - 

  • अपने बालों के प्रकार के अनुसार प्रोडक्ट का चयन करें।
  • अगर बाल बहुत ज्यादा रूखे हैं, तो डैमेज रिपेयर वाला हेयर मास्क चुनें।
  • बहुत भारी या चिपचिपे हेयर मास्क से बचें, क्योंकि यह बालों का झड़ना बढ़ा सकता है।
  • हमेशा भरोसेमंद ब्रांड का चुनाव करें।
  • किसी भी प्रोडक्ट को लेने से पहले यह जरूर देखें कि उसकी एक्सपायरी डेट क्या है। 

मानसून में रोजाना बालों की देखभाल कैसे करें?

अक्सर लोग बारिश के मौसम में अपने बालों की देखभाल को नजरअंदाज करके समस्या को अधिक बढ़ा लेते हैं और अगर आप ये गलती नहीं करना चाहती हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें - 

  • बाल धोने के बाद उन्हें अच्छी तरह सुखाएं उसके बाद ही बालों को में कंघी करें।
  • गीले बालों को कभी भी बांधने की गलती ना करें। इससे बालों का झड़ना बढ़ सकता है।
  • बालों की तेल से मालिश करें ताकि वह मजबूत बनें।
  • अगर जरूरत हो तभी हेयर सीरम या लीव-इन कंडीशनर जैसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।

ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए ब्यूटी-बास्केट की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • बारिश के मौसम में बाल रूखे और उलझे क्यों हो जाते हैं?
    +
    हवा में बढ़ती नमी और मौसम में बदलाव की वजह से बाल रूखे, उलझे और बेजान दिखने लगते हैं।
  • बालों को मुलायम रखने के लिए क्या इस्तेमाल करना चाहिए?
    +
    मॉइस्चर देने वाले हेयर केयर प्रोडक्ट्स बालों को मुलायम बनाने में मदद कर सकते हैं।
  • मानसून में बालों का फ्रिज कैसे कम करें?
    +
    नियमित रूप से हाइड्रेटिंग हेयर मास्क या कंडीशनर का उपयोग करें।
  • मानसून में बालों की देखभाल के लिए कौन-से प्रोडक्ट्स जरूरी हैं?
    +
    एक अच्छा हाइड्रेटिंग शैंपू, कंडीशनर, हेयर सीरम, हेयर मास्क आदि अच्छे विकल्प हो सकते हैं।
  • क्या मानसून में हेयर सीरम लगाना चाहिए?
    +
    हां, हेयर सीरम बालों को मुलायम बनाने और फ्रिज कम करने में मदद कर सकता है।