लंबे बालों को बेजान होने से बचाएं! ये हैं घर पर देखभाल के प्रभावी तरीके और प्रोडक्ट्स

अगर आप भी अपने लंबे बालों की देखभाल करना चाहती हैं, तो इन Hair केयर प्रोडक्ट को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकती हैं। ये ना केवल बालों का झड़ना कम करेंगे, बल्कि उन्हें मुलायम, चमकदार और घना बनाने में भी मदद कर सकते हैं।
घर पर कैसे करें लंबे बालों की देखभाल?
घर पर कैसे करें लंबे बालों की देखभाल?

आजकल के बढ़ते प्रदूषण, गलत खान-पान और हेयर प्रोडक्ट्स के कारण लंबे बालों की सही देखभाल करना काफी मुश्किल लगता है। इसी कारण बाल रूखे और कमजोर हो जाते हैं, जिससे बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। अगर आप भी ऐसी समस्या का सामना कर रही हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि यहां हम आपको 5 ऐसे Hair Care Products के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप घर पर आसानी से अपने लंबे बालों की देखभाल कर सकती हैं। यही नहीं, आप इनकी मदद से अपने बालों को स्वस्थ, चमकदार, मुलायम और मजबूत भी बना सकती हैं। यहां हमने तेल से लेकर सीरम तक हर स्टेप के बारे में आपको बताया है और यह भी जानकारी दी है कि इनकी मदद से आप कैसे अपने बालों को सही देखभाल कर सकती हैं।

घर पर लंबे बालों की देखभाल कैसे करें? 

लंबे बालों की सही देखभाल के लिए आपको एक आसान रूटीन अपनाने की जरूरत है। यहां हमने कुछ बेसिक स्टेप्स के बारे में आपको बताया है, जिससे आप घर पर बिना ज्यादा पैसे खर्च किए अपने बालों को लंबा, घना और मजबूत बना सकती हैं।

नियमित रूप से तेल लगाना: लंबे बालों को पोषण की जरूरत होती है। ऐसे में आप हफ्ते में 2 से 3 बार तेल से मालिश जरूर करें। अच्छे परिणाम के लिए तेल को हल्का गुनगुना करके जड़ों में अच्छे से मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बाल मजबूत होते हैं।

बालों को सही तरीके से साफ करें: अगर आप ऐसा सोचते हैं कि बालों को ज्यादा धोने से बाल साफ होंगे, तो आप गलत हैं। क्योंकि ऐसा करने से बालों को नुकसान पहुंचता है। इसलिए हफ्ते में केवल 2 से 3 बार हल्के शैम्पू से बाल धोएं। इससे बाल साफ रहते हैं और बालों में नमी भी बनी रहती है।

कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करें: कुछ लोग शैम्पू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल नहीं करते हैं और इसी कारण से बालों में रूखेपन की समस्या देखने को मिलती है। इसलिए शैम्पू के बाद कंडीशनर जरूर लगाएं। इससे बाल मुलायम रहते हैं, उलझते नहीं हैं और बालों का टूटना कम होता है। ध्यान रहे कि कंडीशनर को हमेशा बालों की लंबाई पर लगाएं। क्योंकि जड़ों में लगाने से बाल टूट सकते हैं।

हफ्ते में एक बार हेयर मास्क लगाएं: बालों को गहराई तक पोषण देने के लिए हफ्ते में एक बार हेयर मास्क लगाना बहुत जरूरी है। इससे बालों की ड्राइनेस खत्म होती है और बाल ज्यादा मुलायम और चमकदार बनते हैं।

सीरम का इस्तेमाल करें: बाल धोने के बाद हल्का सा सीरम बालों में जरूर लगाएं। इससे बाल फ्रिजी नहीं होते और आसानी से सेट हो जाते हैं। वहीं बालों को स्टाइल करना भी आसान हो जाता है।

जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Indulekha Bringha Ayurvedic Hair Oil with Comb Applicator

    अगर आप भी अपने लंबे बालों की सही देखभाल करना चाहती हैं, तो यह आयुर्वेदिक हेयर ऑयल आपके लिए बढ़िया हो सकता है। यह ना केवल बालों का झड़ना कम करता है, बल्कि बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में भी मदद करता है। इसमें भृंगराज और नारियल तेल का मिश्रण है, जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और स्कैल्प को गहराई तक पोषण देने में मदद करते हैं। इसकी सबसे खास बात है कि इस Indulekha Oil में कंघी वाला एप्लीकेटर लगा होता है, जिससे तेल सीधे स्कैल्प तक पहुंचता है और जड़ों में सही तरीके से पोषण मिलता है। कंपनी का दावा है कि हफ्ते में 2 से 3 बार इस तेल का इस्तेमाल करने से बालों की जड़ें मजबूत हो सकती हैं और बाल टूटना कम हो सकते हैं। इसमें किसी तरह का हानिकारक केमिकल्स इस्तेमाल नहीं किया गया है, जिससे यह बालों के लिए सुरक्षित माना जा सकता है।

    किसके लिए सही है ये हेयर ऑयल - 

    • जिन्हें बाल झड़ने की समस्या रहती है। 
    • जिनके बाल पतले और कमजोर हैं।
    • जो बालों की ग्रोथ बढ़ाना चाहते हैं।
    01
  • L'Oral Professionnel Paris Absolut Repair Shampoo for Dry & Damaged Hair

    यह शैम्पू ना केवल लंबे बालों की अच्छी देखभाल करने में मददगार हो सकता है, बल्कि जिनके बाल ड्राई, डैमेज और कमजोर हैं उनको भी ठीक करने में मदद करता है। इस शैम्पू में प्रोटीन और ओमेगा-9 जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो बालों को अंदर से पोषण देकर उसे बेहतर करने में मदद करते हैं। यह बालों की डैमेज लेयर को ठीक करने में भी मदद कर सकता है और उन्हें धीरे-धीरे मजबूत बनाता है। यह सिर्फ बालों को साफ ही नहीं करता, बल्कि उन्हें मुलायम बनाने में भी मदद करता है। इसकी सबसे खास बात है कि यह बालों की नैचुरल नमी को बनाए रखने के साथ-साथ बालों की गंदगी को भी साफ करता है। यह बालों को हल्का, मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करता है। यह पुरुष और महिलाओं दोनों के लिए उपयुक्त है। 

    किसके लिए सही है ये हेयर शैम्पू - 

    • जिनके बाल ड्राई और डैमेज हैं।
    • जो स्प्लिट एंड्स और टूटते बालों से परेशान हैं। 
    • जिनके बाल हीट या केमिकल से खराब हो चुके हैं।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Dove Intense Repair Conditioner With Keratin Actives to Smoothen Dry and Frizzy Hair

    अगर आप भी चाहती हैं कि आपके लंबे बाल रूखे, फ्रिजी और उलझे ना रहे, तो यह हेयर कंडीशनर आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। यह बालों को गहराई से पोषण देने और उन्हें मुलायम बनाने में मदद करती है। जाहिर है शैम्पू करने के बाद बालों की नमी कम हो जाती है, लेकिन इस कंडीशनर के इस्तेमाल से आप उस नमी को वापस ला सकते हैं। इस Hair Conditioner में केराटिन एक्टिव्स हैं, जो बालों की डैमेज लेयर को ठीक करते हैं और उन्हें अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इस कंडीशनर का इस्तेमाल करने से बाल तुरंत सॉफ्ट महसूस होते हैं और उनमें उलझन कम हो जाती है, जिससे बाल भी कम टूटते हैं। इसका टेक्सचर क्रीमी होता है और यह बालों पर आसानी से फैल जाता है। इसे 2 से 3 मिनट तक बालों की लंबाई पर लगाने के बाद धोने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

    किसके लिए सही है ये हेयर कंडीशनर - 

    • जिनके फ्रिजी और रूखे बाल हैं। 
    • जिनके बाल अक्सर उलझे रहते हैं।
    03
  • TRESemme Keratin Smooth Mask With Keratin Protein and Argan Oil

    हेयर मास्क बालों को ना केवल मुलायम बनाते हैं, बल्कि उन्हें अंदर तक पोषण देकर उन्हें मजबूत भी करते हैं। ऐसे में यह हेयर मास्क आपके लंबे बालों के लिए बढ़िया साबित हो सकता है। इस TRESemme मास्क में केराटिन प्रोटीन और आर्गन ऑयल का मिश्रण होता है, जो बालों को मुलायम करता है और उन्हें अंदर से मजबूत बनाता है। यह मास्क सिर्फ 3 मिनट में बालों को सैलून जैसा फिनिश देने का दावा करता है। हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल करने से बालों की ड्राइनेस कम हो सकती है और बाल ज्यादा मुलायम व चमकदार दिख सकते हैं। अगर आपके बाल बार-बार रूखे हो जाते हैं या उनमें जान नहीं दिखती, तो यह मास्क बढ़िया परिणाम दे सकता है।

    किसके लिए सही है ये हेयर मास्क - 

    • जिनके बहुत ज्यादा ड्राई और डैमेज बाल हैं। 
    • जो सैलून जैसा स्मूद लुक घर पर चाहते हैं।
    04
  • Livon Serum For Dry & Rough Hair for 24 Hour Frizz-free Smoothness

    अगर आप भी अधिकतर अपने बालों को स्टाइल करती है या फिर आपके लंबे बाल भी अक्सर उलझे या ड्राई रहते हैं, तो यह हेयर सीरम आपके लिए बढ़िया हो सकता है। यह बालों को तुरंत मुलायम, चमकदार और फ्रिज-फ्री बनाने में मदद करता है। इसमें आर्गन ऑयल और विटामिन E जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को पोषण देने के साथ-साथ उन्हें चमकदार भी बनाते हैं। बाल धोने के बाद हल्का सा सीरम लगाने से बालों की उलझन कम हो जाती है और वे आसानी से सेट हो जाते हैं। कंपनी का दावा है कि यह 24 घंटे तक आपके बालों को मुलायम बनाए रखने में मदद करता है। इस Hair Serum का टेक्सचर बहुत हल्का होता है, इसलिए यह बालों को चिपचिपा या ऑयली नहीं बनाता। बालों को हीटिंग स्टाइल करने से पहले भी आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं, जिससे बालों को कम नुकसान होता है। 

    किसके लिए सही है ये हेयर सीरम - 

    • जिनके फ्रिजी और रूखे बाल हैं।
    • जो तुरंत स्मूद और शाइनी लुक चाहते हैं।
    05

ऐसे अन्य लेख के लिए ब्यूटी बास्केट की कैटेगरी पर क्लिक करें।

निष्कर्ष - यहां हमने आपको बताया कि कैसे आप अपने लंबे बालों की घर पर आसानी से सही देखभाल कर सकती हैं। इसके लिए हमने आपको इस लेख में 5 हेयर केयर प्रोडक्ट की जानकारी भी दी, लेकिन हम इसका दावा नहीं करते हैं कि ये लंबे बालों के लिए कारगर हैं। इसलिए अपनी जरूरत व समझदारी अनुसार सही विकल्प चुनें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • लंबे बालों को कितनी बार धोना चाहिए?
    +
    आमतौर पर हफ्ते में 2-3 बार धोना पर्याप्त होता है।
  • क्या लंबे बालों में तेल लगाना जरूरी है?
    +
    हां, तेल लगाने से बालों को पोषण मिलता है और वे मजबूत बनते हैं। हफ्ते में कम से कम एक बार तेल मालिश जरूर करें।
  • लंबे बालों को कंघी करने का सही तरीका क्या है?
    +
    हमेशा नीचे से शुरू करके गांठों को धीरे-धीरे सुलझाएं और चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें।