वैसे तो सैलिसिलिक एसिड एक बेहतरीन इंग्रीडिएंट है, लेकिन यह हर किसी की त्वचा के लिए एक जैसा काम नहीं करता। जी हां, यह केवल ऑयली, एक्ने-प्रोन, कॉम्बिनेशन और ड्राय व सेंसिटिव स्किन के लिए बेहतर माना जाता है। दरअसल, यह सीरम त्वचा पर आने वाले एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है। वहीं जिन लोगों को बार-बार एक्टिव पिंपल्स, ब्लैकहेड्स या व्हाइटहेड्स की समस्या रहती है, उनके लिए भी यह सीरम काफी बढ़िया रहता है, क्योंकि यह नए पिंपल्स को निकलने से रोकता है। वहीं अगर आपका टी-जोन ऑयली है और गाल ड्राय रहते हैं, तो आप इसे सिर्फ अपने ऑयली जोन या पिंपल्स वाले हिस्से पर लगा सकते हैं और ड्राय स्किन वालों को इसका इस्तेमाल बहुत कम या डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए, क्योंकि यह त्वचा को और ज्यादा रूखा बना सकता है और अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो हमेशा 1% या इससे कम कंसंट्रेशन वाले सीरम का इस्तेमाल करें।
ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।
