वीकेंड पर अधिक सब्जियां लेकर आ गए हैं या फिर अचानक से मेहमानों के आ जाने पर फ्रिज में सामान रखने के लिए स्टोरेज की समस्या होने लगती है। भारतीय रसोई में रोजाना खाना पकाने की जरूरत बदलती रहती है। आपकी रोजाना की समस्या का स्मार्ट और परफेक्ट सॉल्यूशन हैं कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर। ये आपकी ज़रूरत के हिसाब से फ्रीजर को नॉर्मल फ्रिज में बदल देते हैं, ताकि आपको अधिक स्टोरेज स्पेस मिल सकें। Samsung, हायर, LG, गोदरेज और Whirlpool ब्रांड के कुछ मॉडल्स में आपको विभिन्न मोड्स मिलते हैं, जो बिजली की कम खपत करने के लिए अच्छे माने जाते हैं। कन्वर्टिबल फ्रिज खासतौर पर त्योहार या घर में होने वाली पार्टी के लिए बढ़िया रहते हैं और सामान रखने के लिए अधिक जगह प्रदान करते हैं।
यहां आपको कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर के विकल्प मिलेंगे।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए आपको विभिन्न कैटेगरी के बारे में जानकारी मिलेगी।
Haier 596 L 3 Star Frost Free Expert Inverter 2-Door Side by Side Refrigerator
596 लीटर की क्षमता वाला यह हायर रेफ्रिजरेटर 5 या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवारों के लिए अच्छा माना जाता है। इसकी 3 स्टार एनर्जी रेटिंग ऊर्जा दक्षता को दर्शाती है, जिस वजह से बिजली की कम खपत होती है।
क्यों बढ़िया है?
- अगर आप रसोई के रोजाना के सामान को रखने के लिए अधिक स्पेस वाला साइड बाय साइड फ्रिज लेना चाहते हैं, तो इसमें आपको विभिन्न कन्वर्टिबल मोड्स मिलते हैं।इससे फ्रीजर को फ्रिज में बदला जा सकता है और सामान रखने के लिए सामान्य से अधिक स्पेस मिलता है।
- Haier ब्रांड के इस साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर में एक्सपर्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी है, जिस वजह से यह बिजली की बचत, कम शोर और लंबे समय तक बेहतर कूलिंग प्रदर्शन करता है। वहीं दरवाजा बार-बार खोलने या अंदर ज्यादा सामान रखने पर स्पीड को बढ़ा देता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Haier
- क्षमता - 596 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 69.7D x 90.5W x 177.5H सेंटीमीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 518 किलोवाट घंटे
- ताजा भोजन रखने की क्षमता - 392 लीटर
खासियत
- एलईडी डिस्प्ले पैनल
- एंटी बैक्टीरियल गैस्केट
कमी
- इस फ्रिज में कूलिंग की समस्या हो सकती है।
01
LG 251 L, 2 Star, Frost-Free Smart Inverter Double Door Convertible Refrigerator
अगर आप भी रोजाना के सामान को रखने के लिए कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर लेना चाहते हैं, तो एलजी ब्रांड का चयन करना सही रहेगा। इसकी बॉडी हाई ग्लॉसी फिनिश में आती है, जो आपकी किचन को आधुनिक बनाने में मदद करता है।
क्यों बढ़िया है?
- घर के लिए इस LG डबल डोर फ्रिज को अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें स्मार्ट और डेयरी मोड मिलता है, जो खाने की चीजों के हिसाब से तापमान को सेट करते हैं। वहीं डेयरी मोड दूध, पनीर, मक्खन और अन्य कई उत्पादों को सही तापमान पर सेट करके लंबे समय तक ताजा रखता है और खराब होने से बचाने में मदद करता है।
- अगर आपको भी बार-बार कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर की बर्फ को मैन्युअली पिघलाना पड़ता है, तो अब चिंता छोड़ दीजिए क्योंकि इसमें ऑटो डीफ्रॉस्ट फंक्शन शामिल है, जो बर्फ को जमने से रोकता है और लंबे समय तक बेहतर कूलिंग करता है साथ ही इसका रखरखाव करना काफी आसान है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - LG
- क्षमता - 251 लीटर
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- शेल्फ का प्रकार - मजबूत कांच
- आइटम का वजन- 48 किलोग्राम
- फ्रीजर क्षमता - 59 लीटर
खासियत
- स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर
- मल्टी एयर फ्लो सिस्टम
कमी
- इस प्राइस रेंज में स्मार्ट फंक्शन वाला मॉडल मिल सकता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Samsung 236 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter Frost Free Double Door Refrigerator
फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी वाला यह सैमसंग डबल डोर फ्रिज पावरफुल कूलिंग और लंबे समय तक बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए अच्छा माना जाता है। 236 लीटर की क्षमता वाले इस मॉडल को 2 से 3 सदस्यों वाले परिवारों के लिए बढ़िया रहेगा।
क्यों बढ़िया है?
- अगर आप घर के लिए कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर लेना चाहते हैं, तो इसमें आप अपनी जरूरत के अनुसार फ्रीजर को आसानी से सामान्य फ्रिज में बदल सकते हैं, जिससे आपको 88 लीटर तक का स्टोरेज स्पेस मिलता है। यह मोड खासतौर पर त्योहारों या फिर अधिक फल-सब्जियां लाने पर काम आता है।
- Samsung ब्रांड के इस डबल डोर फ्रिज में कूल पैक फंक्शन मिलता है, जो लाइट जाने पर भी फल, सब्जियां और अन्य उत्पादों को लगभग 12 घंटे तक ताजा बनाए रखने में मदद करता है। इससे पानी लंबे समय तक ठंडा रहता है और बर्फ भी नहीं पिघलती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Samsung
- क्षमता - 236 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 65.7D x 55.5W x 154.5H सेंटीमीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - प्रति वर्ष 200 किलोवाट घंटे
- ताजा भोजन रखने की क्षमता - 183 लीटर
खासियत
- डिजिटल डिस्प्ले
- विभिन्न कन्वर्टिबल मोड
कमी
- यह लंबे सम तक उपयोग करने के लिए बढ़िया नहीं है।
03
Godrej 600L 3Star Toughened Glass Door Side by Side Refrigerator
गोदरेज ब्रांड का यह साइड बाय साइड फ्रिज 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जो ऊर्जा दक्षता को दर्शाता है। 600 लीटर की क्षमता में मिलने वाला यह मॉडल ऑटो डीफ्रॉस्ट फंक्शन के साथ मिलता है, जो बर्फ को जमने से रोकने में मदद करता है।
क्यों बढ़िया है?
- शानदार ग्लास फिनिश में आने वाले इस Godrej साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर के शेल्फ को मजबूत कांच के साथ डिजाइन किया गया है, जिस पर आप आसानी से भारी बर्तन रख सकते हैं और यह लंबे समय तक खराब नहीं होते हैं।
- इसमें एडवांस्ड इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर है, जिस वजह से यह लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन, पावरफुल कूलिंग और चलते समय कम शोर करता है। इससे किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Godrej
- क्षमता - 600 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 73D x 91W x 177H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 99 किलोग्राम
- ताजा भोजन रखने की क्षमता - 387 लीटर
खासियत
- 3 इंटेलिजेंट मोड
- मजबूत कांच से बनाए गए शेल्फ
कमी
- यह रेफ्रिजरेटर चलते समय अधिक शोर करता है।
04
Whirlpool 308 L 3 Star Convertible Frost Free inverter Double Door Refrigerator
व्हर्लपूल ब्रांड का यह रेफ्रिजरेटर 308 लीटर की क्षमता और बिजली की बचत के लिए 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग मिलती है। यह बेहतरीन ओमेगा ब्लैक फिनिश और एडवांस कूलिंग फीचर्स के साथ आता है, जो खाने को लंबे समय तक ताजा रखने में मदद करता है और जबरदस्त कूलिंग करता है।
क्यों बढ़िया है?
- Whirlpool के इस डबल डोर फ्रिज में 6th सेंस टेक्नोलॉजी मिलती है, जो खाने को ताजा रखने के लिए बेहतरीन कूलिंग करती है। इससे रेफ्रिजरेटर में लगभग 15 से 20 दिनों तक ताजगी बनी रहती है। यह सेंसर के जरिए कूलिंग को ऑटोमेटिक नियंत्रित करती है, जिस वजह से बिजली की भी काफी बचत होती है।
- इस कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर में आपको 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स मिलते हैं, जिनका इस्तेमाल आप रोजाना में रसोई के सामान को रखने के लिए कर सकते हैं। यह फ्रीजर को केवल 27 मिनट में फ्रिज मोड में बदलने की क्षमता रखता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Whirlpool
- क्षमता - 308 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 71.6D x 61.5W x 167.6H सेंटीमीटर
- फ्रीजर क्षमता - 73 लीटर
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- ताजा भोजन रखने की क्षमता - 235 लीटर
खासियत
- एंटी बैक्टीरियल गैस्केट
- मजबूत कांच के शेल्फ
कमी
- इस बजट के अंदर आप वाईफाई सक्षम वाला फ्रिज चुन सकते हैं।
05
5 कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर की तुलना
यहां आपको तालिका के माध्यम से 5 बढ़िया माने जाने वाले कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर के बारे में जानकारी दी जा रही है। इन मॉडल्स का चयन आप अपनी जरूरत को ध्यान में रखते हुए कर सकते हैं।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।