Baffle Filter वाली 60 cm की Chimney जो मिनटों में गायब करेगी तेल और धुआं!

बैफल फिल्टर वाली Chimney काफी ज्यादा पसंद की जाती है, क्योंकि यह तेल, मसाले और धुएं को अच्छी तरह सोखकर अलग करती है, जिससे मोटर सुरक्षित रहती है और सक्शन पावर भी बढ़िया बनी रहती है। नीचे आप 60 सेंटीमीटर वाली किचन चिमनी के 5 विकल्पों को देख सकते हैं।
बैफल फिल्टर वाली 60 सेंटीमीटर की चिमनी
बैफल फिल्टर वाली 60 सेंटीमीटर की चिमनी

60 सेंटीमीटर वाली किचन चिमनी 2 से 4 बर्नर वाले स्टोव के लिए उपयुक्त हो ती है और इनका दाम भी अन्य के मुताबिक किफायती होता है। इनमें भी बैफल फिल्टर वाली चिमनी ज्यादा पसंद की जाती है। जाहिर है बैफल फिल्टर धुएं, तेल और गंदगी को सोखकर अलग करती है और चिमनी के नीचे जमा करती है। इससे मोटर सुरक्षित रहती है और लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहती है। इसी कारण सक्शन पावर भी बढ़िया बनी रहती है। सबसे जरूरी Baffle Filter वाली Kitchen Chimney का रखरखाव काफी आसान होता है। यहां हमने जिन 5 चिमनी के बारे में आपको जानकारी दी है वे सभी बैफल फिल्टर के साथ आती है। वहीं इन 60 सेंटीमीटर वाली चिमनी में आपको ऑटो क्लीन अलार्म, इन-बिल्ट ऑयल कलेक्टर और मूड लाइट जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इन चिमनी को प्रीमियम बनाते हैं। वहीं इनका शानदार डिजाइन आपकी किचन को यूनिक व आकर्षक बना दे सकता है। इनमें से कुछ चिमनी में जहां आपको बटन कंट्रोल मिलता है, तो कुछ में मोशन और टच कंट्रोल की सुविधा मिलती है। नीचे आप इनके सभी विकल्पों को देख सकते हैं।

ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Faber 60cm 1500 m/hr Autoclean Kitchen Chimney

    फैबर की यह चिमनी 60 सेंटीमीटर साइज में आती है। इसमें आपको 1500 m3/hr सक्शन पावर मिलती है, जो तेजी से किचन में जमा धुएं और गंध को बाहर खिंचती है। इसमें ऑटो क्लीन अलार्म की सुविधा मिलती है, जो समय-समय पर आपको चिमनी को साफ करने के लिए अलार्म देती है। इस चिमनी में मूड लाइटें लगी हैं जिससे खाना बनाते समय आपको कुकटॉप में अधिक रोशनी मिलती है। यह Faber Chimney बैफल फिल्टर के साथ आती है, जो धुआं, तेल और चिकनाई को अलग करने का काम करती है, जिससे चिमनी की मोटर लंबे समय तक सुरक्षित रहती है और इसके खराब होने का खतरा नहीं रहता है। यह टच और जेस्चर दोनों कंट्रोल के साथ आने वाली चिमनी है जिसमें आप अपनी सुविधा अनुसार स्पीड बदल सकते हैं या चिमनी को बंद व चालू कर सकते हैं।   

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Faber HCSC BK 60
    • साइज - 60 सेंटीमीटर
    • कलर - ब्लैक
    • सक्शन पावर - 1500 m3/hr
    • विशेष सुविधा - ऑटो क्लीन
    • फिनिश टाइप - ब्लैक फिनिश
    • नॉइज़ लेवल - 59dB

    खूबियां

    • इसमें ऑटो क्लीन फीचर मौजूद है जो चिमनी के अंदर की सफाई अपने आप करता है और गंदगी को ऑयल कलेक्टर में जमा कर देता है।
    • यह चिमनी बेहद कम शोर करती है, जिससे खाना बनाते समय किचन में अधिक शोर नहीं रहता है।

    कमी 

    • अभी तक अमेजन यूजर्स को इस चिमनी में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • Elica 60cm 1600 m3/hr Baffle Filter T-Shape Kitchen Chimney

    60 सेंटीमीटर साइज में आने वाली एलिका की यह चिमनी टी-शेप में आती है, जो कम जगह में भी आसानी से फिट हो जाती है। इस चिमनी को आप बटन से कंट्रोल कर सकते हैं यानी इसकी स्पीड को कम या ज्यादा कर सकते हैं और इसे बंद या चालू कर सकते हैं। इस चिमनी 1600 m3/hr की हाई सक्शन मिलती है जो धुएं और तेल को तेजी से खिंचती है। इससे किचन में ताजगी बनी रहती है। इसमें आपको LED लैंप लगी मिलती है जिससे किचन में खाना बनाते समय आपको अधिक रोशनी मिलती है। इस एलिका किचन चिमनी की मोटर भी अधिक टिकाऊ होती है और लंबे समय तक चलने पर भी शानदार प्रदर्शन कर सकती है। यह बहुत कम शोर के साथ काम करने वाली चिमनी है जिससे खाना बनाते समय किचन में शांति रहती है।  

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Elica SPT H4 60
    • साइज - 60 सेंटीमीटर
    • कलर - ब्लैक
    • सक्शन पावर - 1600 m3/hr
    • विशेष सुविधा - LED लाइटिंग
    • फिनिश टाइप - ब्लैक फिनिश
    • नॉइज़ लेवल - 58dB

    खूबियां

    • इस चिमनी में बैफल फिल्टर लगा होता है जो धुएं और गंदगी को अलग करता है, जिससे मोटर के खराब होने का खतरा कम रहता है। 
    • यह चिमनी 2 से 4 बर्नर वाले स्टोव के लिए बढ़िया विकल्प मानी जाती है।

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स ने इस चिमनी को लेकर अभी तक कुछ खास शिकायत नहीं की है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Crompton Intelli Sense 60cm 1417m3/hr Curved Chimney

    अगर आप भी अपनी छोटी किचन के लिए बढ़िया और स्टाइलिश डिजाइन वाली चिमनी ढूंढ रहे हैं, तो यह एक बढ़िया विकल्प हो सकती है। यह 60 सेंटीमीटर साइज में आती है और इसका कर्व्ड डिजाइन इसे अधिक यूनिक बनाता है। इसमें लगा बैफल फिल्टर चिमनी के मोटर को सुरक्षित और लंबे समय तक टिकाऊ बनाए रखता है। यह Chimney For Kitchen ऑयल कलेक्टर के साथ आती है यानी इसकी ऑटो क्लीन तकनीक अपने आप चिमनी को साफ करती है और चिकनाई व गंदगी को ऑयल कलेक्टर में जमा करती है, जिसे आपको समय-समय पर साफ करना होता है। इस चिमनी में आपको मोशन सेंसर और टच कंट्रोल की सुविधा मिलती है यानी आप इस चिमनी को जेस्चर और टच दोनों तरह से कंट्रोल कर सकते हैं और इसकी सेटिंग्स को बदल सकते हैं।   

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Crompton Intelli Sense
    • साइज - 60 सेंटीमीटर
    • कलर - ब्लैक
    • सक्शन पावर - 1417 m3/hr
    • विशेष सुविधा - बैफल फिल्टर
    • फिनिश टाइप - ब्लैक फिनिश
    • नॉइज़ लेवल - 50dB

    खूबियां

    • इसमें इंटेलिजेंट ऑटो क्लीन फीचर शामिल है, जो समय-समय पर अपने चिमनी को अंदर से साफ करता है। 
    • यह चिमनी बेहद कम शोर के साथ काम करती है। 

    कमी 

    • इस चिमनी को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    03
  • Glen 60 cm 1000 m/hr Baffle Filter Kitchen Chimney

    ग्लेन की यह किचन चिमनी 2 से 4 बर्नर वाले स्टोव के लिए बढ़िया विकल्प हो सकती है। इसमें 1000 m3/hr की सक्शन पावर मिलती है, जो किचन में जमा धुएं और तेल को तेजी से खिंचता है। इसका स्टाइलिश डिजाइन अधिक आकर्षक बनाता है। इसमें स्टेनलेस स्टील बैफल फिल्टर लगा होता है, जो धुएं, तेल व गंदगी को अलग करता है और मोटर को खराब होने से बचाता है। इससे मोटर अधिक लंबे समय तक टिकाऊ रह सकता है। इसमें पुश बटन मिलते हैं यानी आप इस चिमनी की सेटिंग्स को केवल बटन के माध्यम से बदल सकते हैं। यह 2 एनर्जी सेविंग LED लाइट्स के साथ आने वाली चिमनी है, जो खाना पकाते समय कुकटॉप पर अधिक रोशनी डालती है। इस चिमनी की मोटर अधिक टिकाऊ होती है और बेहतर प्रदर्शन करती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Glen Aqua Plus
    • साइज - 60 सेंटीमीटर
    • कलर - ब्लैक
    • सक्शन पावर - 1000 m3/hr
    • विशेष सुविधा - रस्ट प्रूफ
    • फिनिश टाइप - ब्लैक फिनिश
    • नॉइज़ लेवल - 58dB

    खूबियां

    • इसमें 3 स्पीड कंट्रोल की सुविधा मिलती है जिसे आप जरूरत अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं।
    • यह 155W की पावरफुल मोटर के साथ आती है, जो बेहतर प्रदर्शन करती है। 

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स की फिलहाल इस चिमनी को लेकर कोई खास शिकायत नहीं है।
    04
  • Whirlpool 60cm 900 m3/hr Baffle Filter Kitchen Chimney

    अगर आप किफायती विकल्प देख रहे हैं, तो यह व्हर्लपूल किचन चिमनी एक बढ़िया विकल्प हो सकती है। यह 60 सेंटीमीटर साइज में आती है, जो 2 से 3 बर्नर वाले स्टोव के लिए बढ़िया हो सकती है। इसमें 900 m3/hr की सक्शन पावर मिलती है जिससे यह तेजी से किचन में जमा धुएं और तेल को खिंचती है। इससे किचन अधिक फ्रेश और धुआं मुक्त रह सकती है। यह बैफल फिल्टर के साथ आने वाली Kitchen Chimney है, जो धुएं में मौजूद गंदगी को हटाकर मोटर को सुरक्षित रखती है। इसमें 3 स्पीड पुश बटन कंट्रोल मिलते हैं जिन्हें इस्तेमाल करना काफी आसान होता है और आप इनकी मदद से चिमनी की स्पीड को कम या ज्यादा कर सकते हैं। इस चिमनी में आपको LED लैंप लगी मिलती है जिससे खाना बनाते समय किचन में अधिक रोशनी मिलती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Whirlpool CLASSIC PLUS BF
    • साइज - 60 सेंटीमीटर
    • कलर - ब्लैक
    • सक्शन पावर - 900 m3/hr
    • विशेष सुविधा - पुश बटन 
    • फिनिश टाइप - ब्लैक फिनिश
    • नॉइज़ लेवल - 58dB

    खूबिया

    • इस किचन चिमनी की सबसे खास बात है कि यह बहुत कम शोर के साथ काम करती है।
    • इसकी मोटर 70W पावर के साथ काम करती है, जो कम बिजली खपत में भी बेहतर परफॉर्मेंस देती है। 

    कमी 

    • इस चिमनी को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    05

60 सेंटीमीटर चिमनी के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां हमने 60 सेंटीमीटर वाले चिमनी के 5 मॉडल्स की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि आपकी जरूरत अनुसार इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल्स नाम 

चिमनी साइज 

सक्शन पावर 

खास फीचर्स

Faber HOOD PRIMUS PLUS ENERGY IN HCSC BK 60

60 सेंटीमीटर 

1500 m3/hr

ऑटो क्लीन अलार्म, बैफल फिल्टर

Elica SPT H4 60 PB BF LTW NERO

60 सेंटीमीटर

1600 m3/hr

पुश बटन, टी-शेप डिजाइन

Crompton Intelli Sense

60 सेंटीमीटर

1417 m3/hr

इन-बिल्ट ऑयल कलेक्टर, स्मार्ट ऑन

Glen Hood Aqua Plus

60 सेंटीमीटर

1000 m3/hr

LED लाइट, पावरफुल मोटर

Whirlpool CLASSIC PLUS BF 60 BK HOOD

60 सेंटीमीटर

900 m3/hr

3 स्पीड पुश बटन, बैफल फिल्टर

इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • बैफल फिल्टर का चिमनी में क्या फायदा होता है?
    +
    बैफल फिल्टर चिमनी में तेल और ग्रीस को अलग करता है जिससे मोटर सुरक्षित रहता है और इसका रखरखाव भी आसान होता है।
  • बैफल फिल्टर को कितनी बार साफ करना चाहिए?
    +
    बैफल फिल्टर को आमतौर पर हर 2 से 4 सप्ताह में एक बार गर्म पानी और डिटर्जेंट से साफ करना चाहिए।
  • 60 सेमी चिमनी किस प्रकार की रसोई के लिए उपयुक्त है?
    +
    60 सेमी चिमनी आमतौर पर छोटे से मध्यम आकार की रसोई, जैसे 100-150 वर्ग फुट के लिए सबसे उपयुक्त होती है।