अगर आप अभी-भी महंगे कैफे और रेस्टोरेंट में जाकर स्मूदी पीते हैं, तो आपको ऐसा करने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। जी हां, अमेजन पर आपको ₹2500 के ही अंदर ऐसे बढ़िया ब्लेंडर मिलते हैं, जिनमें आप घर पर ही टेस्टी स्मूदी तैयार कर सकते हैं। ये जिम फ्रीक और हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने वालों के लिए भी बढ़िया हैं। इनमें आप अपने स्वाद के हिसाब से एक परफेक्ट स्मूदी बना सकते हैं। भले ही इनकी कीमत कम है, लेकिन क्वालिटी के मामले में ये काफी अच्छे हैं। इन स्मूदी ब्लेंडर में शक्तिशाली मोटर के साथ मजबूत बॉडी और जार, धारदार ब्लेड मिलते हैं। वहीं, ये सभी कॉम्पैक्ट भी हैं, जिस वजह से इन्हें किचन में कहीं भी रख सकते हैं। स्मूदी के अलावा आप इनमें प्यूरी, बेबी फूड, चटनी, लस्सी जैसी चीजें भी फटाफट बना सकते हैं।
2500 रुपये से कम के ये Blender आपकी स्मूदी बनाएंगे लाजवाब! अमेजन पर देखें विकल्प

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Balzano Bullet Mixer Grinder 500W
अगर आप घर पर अपने हिसाब से टेस्टी डिप, सालसा, नट बटर, मिल्कशेक, स्मूदी और जूस तैयार करना चाहते हैं, तो इस बुलेट मिक्सर ग्राइंडर ब्लेंडर को अपनी रसोई में शामिल करें। इसमें आप कॉफी बीन्स, नट्स और शीड्स को भी आसानी से पीस और तोड़ सकते हैं।
ये सुविधाएं बनाती हैं इसे खास
- ब्लेंडिंग, मिक्सिंग और ग्राइंडिंग के बीच आसानी से स्विच करने के लिए इस ब्लेंडर में पल्स टेक्नोलॉजी दी गई है। इससे आपको बीच-बीच में पिसाई रोकनी नहीं पड़ती है।
- इसके सिंगल नॉब ऑपरेशन की वजह से स्पीड के साथ-साथ इसकी पावर को कंट्रोल करना काफी आसान रहता है, जिससे आप इसे ऑन-ऑफ भी कर सकते हैं।
- यह खास तौर से डिजाइन किए गए ब्लेंडिंग ब्लेड के साथ आता है, जिससे आपको स्मूदी बनाने पर स्वाद के साथ ही एक शानदार टेक्सचर भी मिलता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- रंग- सिल्वर
- क्षमता- 500 मिली
- मटेरियल- एबीएस
- वॉटेज- 500 वॉट्स
- कंट्रोल टाइप- सिंगल नॉब
खूबियां
- शक्तिशाली 500 वॉट मोटर
- ऑटो शट-ऑफ फंक्शन
कमी
- कमजोर प्रोडक्ट क्वालिटी।
01Goodscity Blender For Smoothie And Juices
सिर्फ स्मूदी ही नहीं बल्कि इस ब्लेंडर में आप ताजा जूस, मिल्क शेक, सालसा, पेस्टो, प्रोटीन शेक और आइस ड्रिंक्स तक सबकुछ बना सकते हैं। BPA फ्री मटेरियल से बने होने के कारण आपकी हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए पूरी तरह सुरक्षित रहता है और ड्रिंक्स को नेचुरल बनाए रखता है।
ये सुविधाएं बनाती हैं इसे खास
- यह एक पोर्टेबल ब्लेंडर है, यानी इससे सिर्फ घर पर ही नहीं बल्कि आप जिम, ऑफिस या ट्रेवल में कहीं भी मिनटों में स्मूदी तैयार कर सकते हैं।
- बिना किसी लंप के एकदम सिल्की टेक्सचर वाली स्मूदी बनाने के लिए इसमें 6 किनारों वाले स्टेनलेस स्टील ब्लेड मिलते हैं।
- यह USB चार्जिंग केबल के साथ आता है, जिसे आप अपने घर, ऑफिस, जिम, कार में कभी भी चार्ज कर सकते हैं। इसे लैपटॉप या पावर बैंक की मदद से भी चार्ज किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- रंग- ब्लैक और सिल्वर
- क्षमता- 450 मिली
- मटेरियल- BPA फ्री
- पावर सोर्स- बैटरी पावर्ड
- ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
- ऑटो शट-ऑफ फीचर
- बोरोसिलिकेट ग्लास जार
कमी
- यह एक रीचार्जेबल ब्लेंडर है ना कि बिजली से चलने वाला।
02Philips HR2612/00 Mini Blender
घर पर ही मिनटों में टेस्टी स्मूदी, चटनी, शेक, डिप, चटनी और नट बटर जैसी चीजें तैयार करने के लिए आप इस Philips मिनी ब्लेंडर को देख सकते हैं। इसका ब्लेंड एंड कैरी जार स्मूदी बनाने और उसे अपने साथ कहीं भी लेकर जाने के लिए एकदम परफेक्ट रहता है।
ये सुविधाएं बनाती हैं इसे खास
- बिना ज्यादा समय लगाए बेहतरीन स्वाद और बनावट वाली स्मूदी बनाने के लिए इस ब्लेंडर में MicroX ब्लेड्स और वी आकार वाला जार दिया गया है।
- इस Blender Mixer की प्रोब्लेंड टेक्नोलॉजी फलों, नट्स, बैरीज़, हर्ब्स आदि को बारीकी से पीसती है, जिससे स्मूदी में एक सिल्क स्मूद टेक्सचर मिलता है।
- यह टिकाऊ पॉलीकार्बोनेट जार के साथ आता है, जो ट्रेवल, जिम आदि जगहों पर ले जाने के लिए मजबूत साबित होता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- रंग- ग्रे
- क्षमता- 500 मिली
- मटेरियल- पॉलीकार्बोनेट
- वॉटेज- 350 वॉट्स
- कंट्रोल टाइप- पुश बटन
खूबियां
- 100% ज़ंग मुक्त ब्लेड्स
- लीक-प्रूफ जार ढक्कन
कमी
- V आकार के जार में ज्यादा सामग्री एकसाथ नहीं आती है।
अन्य कैटेगरी जागरण स्मार्ट च्वाइस पर देखिए।
03Wonderchef Nutri-blend 500W Mixer Grinder
इस ब्लेंडर के जरिए आप ब्लेंडिंग के साथ-साथ मिक्सिंग और ग्राइंडिंग जैसे काम भी आसानी से कर सकते हैं। यह Wonderchef ब्लेंडर मिक्सर ग्राइंडर स्मूदी बनाने से लेकर सूखे मसालों को पीसने और कॉफी बीन्स को ग्राइंड करने के लिए काफी बेहतरीन विकल्प है।
ये सुविधाएं बनाती हैं इसे खास
- इसमें आसान पुश और ट्विस्ट ऑपरेशन की सुविधा मिलती है। जार को मशीन में दबाकर लगाने और घुमाने के बाद पीसने की प्रक्रिया चालू हो जाती है।
- फलों, नट्स और अन्य चीजों के पोषक तत्वों को बनाए रखने हुए बारीकी से पीसने के लिए मजबूत स्टेनलेस स्टील ब्लेड्स लगे हुए हैं।
- यह ब्लेंडर 300 मिली और 500 मिली दो अलग-अलग क्षमता वाले जार के साथ आता है, जिन्हें आप अपनी जरूरत के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- रंग- काला
- क्षमता- 300 मिली
- मटेरियल- प्लास्टिक
- वॉटेज- 500 वॉट्स
- कंट्रोल टाइप- ऑन/ऑफ
खूबियां
- टिकाऊ पॉलीकार्बोनेट जार
- तेज धार वाले स्टील ब्लेड्स
कमी
- इसके जार साथ ले जाने वाले नहीं हैं।
04Preethi MiniBlend, Blender Mixer Grinder
स्मूदी से लेकर बेबी फूड और प्यूरी तक सेकेंड में तैयार करने के लिए आप अपनी रसोई के लिए इस Preethi मिनीब्लेंड ब्लेंडर को चुन सकते हैं। इसमें स्मूदी बनाने पर लंप (गांठे) नहीं रहते हैं, जिससे आपको एक परफेक्ट टेक्सचर और टेस्ट मिलता है।
ये सुविधाएं बनाती हैं इसे खास
- कुशल ब्लेंडिंग के साथ-साथ चीजों को बारीकी से काटने और पीसने के लिए यह 2 निंजा स्टाइल ब्लेड सेट के साथ आता है।
- इसमें स्मूदी बनाने के बाद आपको उसे दूसरे कप में करनी की फिक्र नहीं करना है। इस ब्लेंडर के साथ लीकप्रूफ जार मिलते हैं, जिन्हें अपने साथ बाहर भी ले जा सकते हैं।
- इसके साथ मिलती है लाइफलॉन्ग सर्विस। यानी भविष्य में आने वाली खराबियों को लेकर आपको ज्यादा सोचना नहीं है।
स्पेसिफिकेशन्स
- रंग- काला
- क्षमता- 800 मिली
- मटेरियल- प्लास्टिक
- वॉटेज- 300 वॉट्स
- ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
- सक्शन बेस डिजाइन
- पोर्टेबल लीकप्रूफ जार
कमी
- ऑन/ऑफ या स्पीड कंट्रोल बटन नहीं मिलता है।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
नोट: इन ब्लेंडर की MRP 2500 रूपए से अधिक है। मगर, वर्तमान में सभी अमेजन पर इस कीमत के अंदर उपलब्ध हैं। इनकी कीमतों में होने वाले बदलाव को लेकर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। आप सटीक कीमत अमेजन पर ही चेक करें।
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में ऐसे अन्य उपकरणों की जानकारी देख सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- ₹2500 के तहत कौन सा ब्लेंडर सबसे शक्तिशाली है?+₹2500 के तहत, 300-400 वॉट मोटर वाले ब्लेंडर आमतौर पर सबसे शक्तिशाली होते हैं जो स्मूदी के लिए पर्याप्त हैं। ब्रांड जैसे Wonderchef, Philips के कुछ मॉडल इस रेंज में आते हैं।
- क्या मैं ₹2500 के ब्लेंडर में बर्फ पीस सकता हूँ?+हां, अधिकांश 300 वॉट से अधिक शक्ति वाले ब्लेंडर, विशेष रूप से स्टेनलेस स्टील ब्लेड वाले, बर्फ को पीस सकते हैं। हालांकि, बड़े बर्फ के टुकड़ों की बजाय छोटे टुकड़ों का उपयोग करना बेहतर होता है।
- स्मूदी ब्लेंडर खरीदते समय मुख्य बातें क्या हैं?+स्मूदी ब्लेंडर खरीदते समय मोटर शक्ति, जार की क्षमता और सामग्री, ब्लेड का प्रकार, सफाई में आसानी और कॉम्पैक्ट डिज़ाइन जैसी बातों पर ध्यान देना चाहिए।
- पर्सनल ब्लेंडर और सामान्य ब्लेंडर में क्या अंतर है?+पर्सनल ब्लेंडर छोटे होते हैं, आमतौर पर एक या दो सर्विंग के लिए बने होते हैं, और अक्सर पोर्टेबल होते हैं। सामान्य ब्लेंडर बड़े होते हैं और बड़ी मात्रा में सामग्री को पीसने के लिए डिज़ाइन किए जाते हैं।
- स्मूदी ब्लेंडर की सफाई कैसे करें?+ब्लेंडर को साफ करने के लिए, जार में थोड़ा पानी और साबुन डालकर कुछ सेकंड के लिए चलाएं, फिर धो लें। ब्लेड को सावधानी से हाथ से साफ करें।
You May Also Like