किफायती कीमत में भरोसेमंद और एडवांस फीचर्स से लैस वाटर प्यूरीफायर की तलाश कर रहे हैं, तो यहां हम आपको अमेजन पर उपलब्ध ₹9000 से कम कीमत वाले प्यूरीफायर के 5 विकल्पों की जानकारी दे रहे हैं। इनमें Livpure, Aquaguard, Faber, AQUA D PURE और Pureit ब्रांड शामिल हैं। इन प्यूरीफायर की सबसे खास बात है कि ये हर प्रकार के पानी को शुद्ध करते हैं। वहीं इनमें 6 से 10 स्टेज प्यूरीफिकेशन सिस्टम शामिल हैं, जो पानी को ना केवल साफ करते हैं बल्कि उनमें जरूरी मिनरल्स को भी जोड़ते हैं। यहां आपको 6 से लेकर 15 लीटर स्टोरेज टैंक वाले प्यूरीफायर मिलेंगे, जिन्हें आप अपनी जरूरत अनुसार चुन सकते हैं। इनमें शामिल अन्य फीचर्स की बात करें, तो इनमें आपको कॉपर व मिनरल एहांसर, टैंक फुल इंडिकेटर और वाटर सेविंग जैसी तकनीक शामिल मिलती है। नीचे आप इन 5 प्यूरीफायर मॉडल्स को देख सकते हैं।
अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।
Livpure Glo Lite RO+UF+Carbon Filter 7 L Storage Water Purifier
लिवप्योर का यह 7 लीटर क्षमता वाला प्यूरीफायर 3 से 4 लोगों के परिवार के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसमें RO+UF+कार्बन फिल्टर शामिल है, जो पानी को 3 स्तर पर शुद्ध करता है। कार्बन फिल्टर पानी से क्लोरीन और गंध को हटाता है, आरओ मेम्ब्रेन टीडीएस, भारी धातुओं और बैक्टीरिया को खत्म करता है। वहीं यूएफ छोटे-छोटे बैक्टीरिया व वायरस को पानी से हटाकर उसे शुद्ध करता है। इसके अलावा इस Water Purifier for Home में 6 स्टेज प्यूरीफिकेशन सिस्टम शामिल है, जो पानी को पूरी तरह से शुद्ध करने में सक्षम होता है। इसकी खासियत है कि यह बोरवेल, टैंकर और नगरपालिका के पानी को भी शुद्ध करने में सक्षम होता है। इसमें LED इंडिकेटर लगा होता है जिसकी मदद से आप यह जान सकते हैं कि टैंक में पानी प्यूरीफाय हो रहा है या नहीं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Livpure Glo Lite
- कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
- कलर - सफेद
- विशेष सुविधा - RO+UF
- प्यूरीफिकेशन स्टेज - 6 स्टेज फिल्ट्रेशन
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 7.4 किलोग्राम
खूबियां
- यह प्यूरीफायर 2000 ppm TDS वाले पानी को भी अच्छी तरह शुद्ध करके उसे पीने योग्य बनाता है।
- इसका कॉम्पैक्ट साइज इसे कम जगह में आसानी से फिट होने योग्य बनाता है।
कमी
- फिलहाल अमेजन यूजर्स को इस प्यूरीफायर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
01
Aquaguard Sure Delight RO+MC 1X Water Purifier
एक्वागार्ड का यह प्यूरीफायर उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद हो सकता है, जिनके एरिया में बोरवेल और टैंकर का पानी आता है। क्योंकि यह प्यूरीफायर इन दोनों प्रकार के पानी को अच्छी तरह शुद्ध करने में सक्षम होता है। इस कंपनी का दावा है कि यह Aquaguard Water Purifier लोकल प्यूरीफायर के मुकाबले 30 गुणा अधिक पानी को साफ कर सकता है। वहीं 10 गुणा अधिक केमिकल से सुरक्षा प्रदान करता है और 99.99% बैक्टीरिया व वायरस को हटाता है। इस वाटर प्यूरीफायर में शामिल सुपीरियर आरओ मैक्स तकनीक पानी से हानिकारक रसायनों, भारी धातुओं और छोटे बैक्टीरिया को हटाकर उन्हें 100% शुद्ध और सुरक्षित बनाता है। वहीं इसका 2 इन 1 मिनरल चार्ज ना केवल पानी का स्वाद बढ़ाता है बल्कि उसमें जरूरी मिनरल्स को भी जोड़ता है जिससे पानी शुद्ध होता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Aquaguard Sure Delight
- कैपेसिटी - 6.2 किलोग्राम
- कलर - काला
- विशेष सुविधा - चेंज फिल्टर इंडिकेटर
- प्यूरीफिकेशन स्टेज - 6 स्टेज फिल्ट्रेशन
- मटेरियल - ABS प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 6.2 किलोग्राम
खूबियां
- इसमें 6 स्टेज प्यूरीफिकेशन सिस्टम शामिल है, जो पानी को 6 अलग-अलग लेवल पर साफ करता है।
- इसका स्टाइलिश डिजाइन और ब्लैक फिनिश इसे प्रीमियम लुक देता है जो आपकी किचन की शोभा बढ़ा सकता है।
कमी
- कई अमेजन यूजर्स को इस वाटर प्यूरीफायर में लीकेज की समस्या देखने को मिली है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Faber CUV 8000 (UV + UF + Copper) Water Purifier
7 लीटर स्टोरेज टैंक वाला यह वाटर प्यूरीफायर छोटे परिवारों के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसमें 7 स्टेज प्यूरीफिकेशन सिस्टम शामिल है, जो पानी को 7 अलग-अलग तकनीक के साथ साफ करके उसे पीने योग्य बनाता है। यह प्री और पोस्ट कार्बन फिल्टर के साथ आता है, जो पहले पानी से क्लोरीन और गंध को दूर करके उसे साफ करता है और फिर पानी का स्वाद बेहतर करने में मदद करता है। इसमें टैंक फुल इंडिकेटर लगा हुआ है जो आपको जानकारी देता है कि पानी का टैंक भर चुका है ताकि आप समय रहते हैं प्यूरीफायर को बंद कर दें। इससे बिजली की खपत भी कम हो सकती है। अगर आपके यहां नगरपालिका का पानी आता है, तो यह प्यूरीफायर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इस प्रकार के पानी को अच्छी तरह शुद्ध करने में सक्षम माना जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Faber CUV
- कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
- कलर - काला
- विशेष सुविधा - प्यूरीफिकेशन इंडिकेटर
- प्यूरीफिकेशन स्टेज - 7 स्टेज फिल्ट्रेशन
- मटेरियल - कॉपर
- आइटम का वजन - 7000 ग्राम
खूबियां
- इसमें शामिल कॉपर गार्ड तकनीक पानी में कॉपर के गुणों को जोड़ती है और उसे हेल्दी बनाती है, जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद हो सकती है।
- इसमें शामिल यूवी फिल्ट्रेशन तकनीक पानी से बैक्टीरिया व वायरस को दूर रखती है और हर समय पानी को ताजा बनाए रखती है।
कमी
- अमेजन यूजर्स ने अभी तक इस प्यूरीफायर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
03
AQUA D PURE Alkaline RO Water Purifier
बड़े परिवारों के लिए 12 लीटर स्टोरेज टैंक वाला यह वाटर प्यूरीफायर बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसमें RO+UV+UF+TDS कंट्रोल तकनीक शामिल है, जो पानी को अच्छी तरह शुद्ध करके उसे पीने योग्य बनाती है। जहां आरओ पानी से खारेपन और भारी धातु को हटाती है, तो वहीं यूवी बैक्टीरिया को मारता है और यूएफ छोटे-छोटे कणों को छानता है। वहीं TDS कंट्रोल पानी में जरूरी मिनरल्स को बनाए रखकर उसका स्वाद बेहतर करता है। इस Alkaline Water प्यूरीफायर की सबसे बड़ी खासियत है कि यह हर प्रकार के पानी को शुद्ध करने में सक्षम होता है यानी यह प्यूरीफायर हर किसी के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें 4x एल्कलाइन तकनीक शामिल है, जो पानी की हर बूंद को साफ करने के साथ-साथ उसे हेल्दी भी बनाता है। इसमें 10 स्टेज प्यूरीफिकेशन सिस्टम शामिल है यानी यह 10 अलग-अलग तकनीक के साथ पानी को शुद्ध करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - AQUA D Pure Alkaline
- कैपेसिटी - 12 किलोग्राम
- कलर - काला
- विशेष सुविधा - ऑटोमैटिक शट-ऑफ
- प्यूरीफिकेशन स्टेज - 10 स्टेज फिल्ट्रेशन
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 7 किलोग्राम
खूबियां
- यह मिनरल एनहांसर के साथ आता है जो पानी में 100% जरूरी मिनरल्स जैसे - कैल्शियम व मैग्निशियम को जोड़ता है।
- कंपनी का दावा है कि यह प्यूरीफायर पानी को डबल प्रोटेक्शन के साथ साफ करता है।
कमी
- अमेजन यूजर्स को फिलहाल इस प्यूरीफायर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
04
Pureit Wave Prime Water Purifier for Home
किफायती कीमत में जो लोग भरोसेमंद ब्रांड का प्यूरीफायर लेना चाहते हैं उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। प्योरिट का यह प्यूरीफायर 7 लीटर स्टोरेज टैंक के साथ आता है जो 2 से 3 लोगों के परिवार के लिए बढ़िया हो सकता है। यह बोरवेल, टैंकर और नगरपालिका के पानी को भी अच्छी तरह शुद्ध करता है। इसकी सबसे खास बात है कि यह 45% पानी की बचत करता है यानी इसमें पानी की बर्बादी कम से कम होती है। इस प्यूरिट वाटर प्यूरीफायर में 6 स्टेज प्यूरीफिकेशन सिस्टम शामिल है, जो पानी को 6 अलग-अलग स्तर पर साफ करता है। वहीं इस प्यूरीफायर का कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश डिजाइन प्रीमियम व क्लासी टच देता है जो इसे मॉडर्न किचन के लिए परफेक्ट विकल्प बना सकता है। इसकी हाई स्पीड प्यूरीफिकेशन पानी को जल्दी शुद्ध करती है जिससे आपको पानी पीने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Pureit Wave Prime
- कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
- कलर - काला
- विशेष सुविधा - वाटर सेविंग तकनीक
- प्यूरीफिकेशन स्टेज - 6 स्टेज फिल्ट्रेशन
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 7.4 किलोग्राम
खूबियां
- इसमें स्मार्टसेंस इंडिकेटर लगा हुआ है, जो 15 दिन पहले आपको फिल्टर बदलने का अलर्ट भेज देता है।
- यह WQA द्वारा टेस्ट किया हुआ वाटर प्यूरीफायर है, जो इसे सुरक्षित विकल्प बनाता है।
कमी
- कुछ यूजर्स को इस प्यूरीफायर में लीकेज की समस्या देखने को मिली है।
05
वाटर प्यूरीफायर के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने ₹9000 के अंदर मिलने वाले वाटर प्यूरीफायर के 5 विकल्पों की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।
नोट - यहां हमने जिन 5 वाटर प्यूरीफायर के विकल्प दिए हैं अभी अमेजन पर उनकी कीमत ₹9000 से कम है। हालांकि, इन कीमतों में आगे बदलाव हो सकता है। इसलिए हमारी सलाह है कि कोई भी प्यूरीफायर लेने से पहले अमेजन पर जाकर लेटेस्ट प्राइस जरूर चेक करें।
ऐसे अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।