बड़े बेडरूम के लिए बजाज के शक्तिशाली डेजर्ट एयर कूलर, जो भीषण गर्मी में भी देंगे बर्फीली ठंडक का अहसास!

बजाज ब्रांड अपने शक्तिशाली, टिकाऊ और एडवांस कूलिंग तकनीक वाले कूलर के लिए बेहद पसंद किया जाता है। ऐसे में भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम में बड़े बेडरूम को ठंडा रखने के लिए इसके डेजर्ट एयर कूलर बढ़िया साबित होंगे। इनमें तेज एयर डिलीवरी, बड़े वॉटर टैंक और एंटी-बैक्टीरियल हेक्साकूल पैड्स जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
बड़े बेडरूम के लिए बजाज के 5 शक्तिशाली डेजर्ट एयर कूलर्स
बड़े बेडरूम के लिए बजाज के 5 शक्तिशाली डेजर्ट एयर कूलर्स

तेज गर्मी में छोटे व सामान्य एयर कूलर बड़े बेडरूम को ठीक तरह से ठंडा नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आप अपने बड़े बेडरूम के लिए बजाज के डेजर्ट एयर कूलर को चुन सकते हैं, जो अपने शक्तिशाली, टिकाऊ और किफायकी कूलर के लिए काफी प्रसिद्ध है। इनके 54 से लेकर 115 लीटर क्षमता वाले कूलर लंबे समय तक कूलिंग प्रदान करने में सक्षम होते हैं। वहीं इनमें शामिल तेज एयर थ्रो भीषण गर्मी में भी कमरे को जल्दी ठंडा करने में मदद करता है। सबसे अच्छी बात है कि इनमें से अधिकतर में आपको इन्वर्टर तकनीक मिलती है यानी आप इन कूलर को बिजली नहीं होने पर भी इन्वर्टर के माध्यम से चला सकते हैं। वहीं इनकी मोटर काफी टिकाऊ होती है, जो लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन देती है और कुछ कूलर में आने वाले एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड्स हवा को ठंडा करने के साथ-साथ उसे साफ भी करते हैं।

नीचे आप बजाज के डेजर्ट एयर के विकल्पों को देख सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Bajaj DMH 65 Neo 65L Desert Air Cooler for Home

    हमारी राय

    यह 65 लीटर का डेजर्ट एयर कूलर बड़े कमरों के लिए टिकाऊ और भरोसेमंद विकल्प साबित होगा। इसका डिजाइन सिंपल लेकिन स्टाइलिश है। कंपनी की तरफ से इस पर आपको 3 साल की वारंटी भी मिल रही है, यानी एक बार इसे लेने पर आप सालों तक टेंशन फ्री रह सकते हैं।

    क्यों चुनें?

    • यह 90 फीट तक की दूरी पर ठंडी हवा फेंकता है, जिससे बड़े बेडरूम जल्दी ठंडे हो सकते हैं।
    • इसमें लगे एंटी-बैक्टीरियल पैड हवा को साफ रखते हैं।
    • यह हाई-स्पीड फैन के साथ तेज ठंडक देता है।
    • इसमें हवा की गति को अपने हिसाब से कंट्रोल करने के लिए 3 स्पीड कंट्रोल मिलते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Bajaj DMH 65 Neo
    • क्षमता - 65 लीटर 
    • रंग - सफेद
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 5600 CFPM
    • मटेरियल - प्लास्टिक

    किसके लिए सही?

    • बड़े कमरों के लिए
    • लंबी वारंटी चाहने वालों के लिए

    कमी 

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इस एयर कूलर के वॉटर पंप में समस्या देखने को मिली है।
    01
  • Bajaj DC 55 DLX 54 Litre Desert Air Cooler For Home

    हमारी राय

    अगर आप ऐसी जगह रहते हैं जहां थोड़ी कम गर्मी रहती है, तो बड़े बेडरूम के लिए भी यह 54 लीटर का एयर कूलर बढ़िया विकल्प रहेगा। इसकी सबसे अच्छी बात है कि डेजर्ट कूलर होने के बाद भी इसका डिजाइन ऐसा है कि यह कम जगह में आसानी से फिट हो सकता है। वहीं इस बजाज कूलर पर आपको 3 साल की प्रोडक्ट वारंटी के साथ-साथ 1 साल स्टैंडर्ड और 2 साल की एक्सटेंड वारंटी भी मिलती है। सीधे शब्दों में कहें तो अगर आप एक बार पैसा लगाकर सालों तक टेंशन फ्री रहना चाहते हैं तो बजाज का यह कूलर आपके लिए काफी बढ़िया रहने वाला है।

    क्यों चुनें?

    • किफायती कीमत में बेहतरीन फीचर्स संग डेजर्ट कूलिंग की सुविधा मिल रही है।
    • इसकी दमदार एयर थ्रो कमरे में दूर तक तेज ठंडी हवा फैलाता है।
    • इसकी सेटिंग्स को कंट्रोल करना काफी आसान है, जिससे कोई भी इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकता है।
    • बिजली नहीं होने पर इसको इन्वर्टर के माध्यम से भी चला सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Bajaj DC 55 DLX
    • क्षमता - 54 लीटर 
    • रंग - सफेद
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 3600 CFPM
    • मटेरियल - ABS प्लास्टिक

    किसके लिए सही?

    • जो लंबी वारंटी चाहते हैं।
    • जिनके यहां थोड़ी कम गर्मी रहती है।

    कमी

    • कुछ यूजर्स का कहना है कि यह एयर कूलर काफी ज्यादा शोर करता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Bajaj DMH60 DESSERT AIR COOLER

    हमारी राय

    अगर आप अपने बड़े बेडरूम के लिए ऐसा एयर कूलर तलाश रहे हैं, जो भीषण गर्मी से राहत दे सके तो यह 60 लीटर डेजर्ट एयर कूलर आपके लिए काफी बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। इसकी सबसे अच्छी बात हमें यह लगी की यह काफी बड़े स्पेस को भी बहुत कम समय में ठंडा कर सकता है। वहीं यह ना केवल ठंडी बल्कि साफ व ताजी हवा भी प्रदान करता है।

    क्यों चुनें?

    • यह 100 फीट की दूरी तक तेज हवा फेंकता है।
    • इसका एंटी-बैक्टीरियल पैड साफ व ताजी ठंडी हवा देने में सक्षम है।
    • 60 लीटर टैंक के कारण बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती।
    • इसमें लगे व्हील्स के कारण इसे खिसकाना काफी आसान होता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Bajaj DMH60
    • क्षमता - 60 लीटर 
    • रंग - सफेद
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 4500 CFPM
    • मटेरियल - प्लास्टिक

    किसके लिए सही?

    • ज्यादा बड़े कमरों के लिए 
    • जिन्हें कम शोर में सोना पसंद हो।

    कमी

    • फिलहाल अमेजन यूजर्स को इस एयर कूलर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    03
  • Bajaj DMH 115L Desert Air Cooler for Home

    हमारी राय

    अगर आप अपने बेडरूम के लिए एक स्टाइलिश और बड़ी क्षमता वाला एयर कूलर लेने का विचार कर रहे हैं, तो बजाज का यह 115 लीटर की विशाल वॉटर टैंक वाला कूलर काफी बढ़िया रहेगा। अगर आप ऐसी जगह रहते हैं जहां बहुत अधिक तपती गर्मी पड़ती है, तो इसमें आपको बार-बार टैंक भरने की दिक्कत नहीं रहेगी। हां, लेकिन आपका बजट कम है तो आपको यह एयर कूलर थोड़ा महंगा लग सकता है।

    क्यों चुनें?

    • इसकी 115 लीटर टैंक के कारण इसमें बार-बार पानी भरने का झंझट नहीं रहता है।
    • बिजली कटने के बाद भी इसे आप इन्वर्टर के माध्यम से चला सकते हैं।
    • इसमें लगे आइस चैंबर में आप बर्फ को डालकर कुछ समय के लिए हवा को अधिक ठंडा कर सकते हैं।
    • बहुत बड़े बेडरूम के लिए काफी उपयुक्त विकल्प हो माना जाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Bajaj DMH
    • क्षमता - 115 लीटर 
    • रंग - सफेद
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 3178 CFPM
    • मटेरियल - प्लास्टिक

    किसके लिए सही?

    • जो अधिक गर्म इलाके में रहते हैं।
    • जिनके यहां अधिक बिजली कटने की समस्या रहती हो।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स का कहना है कि यह एयर कूलर काफी शोर करता है।
    04
  • Bajaj DMH 85X 85L Desert Air Cooler

    हमारी राय

    बजट कम है लेकिन बड़े बेडरूम के लिए शक्तिशाली एयर थ्रो वाला कूलर चाहिए तो 85 लीटर क्षमता वाला बजाज का यह मॉडल आपके लिए बढ़िया रहेगा। हमें इस डेजर्ट कूलर की सबसे अच्छी बात यह लगी है कि इतने किफायती कीमत में भी आपको इसमें वह सभी फीचर्स मिल रहे हैं जो एक प्रीमियम कूलर में उपलब्ध होते हैं। खासकर यह उन जगहों के लिए काफी बढ़िया माना जाता है जहां अधिक गर्मी पड़ती है। 

    क्यों चुनें?

    • इसकी टर्बो फैन तकनीक बेहद तेज और ज्यादा ठंडी हवा देता है।
    • इसमें चारों तरफ 3 साइड हनीकॉम्ब पैड्स लगे हैं, जो तेजी से कमरे को ठंडा करते हैं।
    • इसकी 4 वे एयर स्विंग कमरे में चारों तरफ ठंडी हवा फैलाता है।
    • बिजली नहीं होने पर भी आप इसको इन्वर्टर के माध्यम से चला सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Bajaj DMH 85X
    • क्षमता - 85 लीटर 
    • रंग - सफेद
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 2350 CFPM
    • मटेरियल - प्लास्टिक

    किसके लिए सही?

    • जिनके यहां बिजली कटने की समस्या अधिक हो।
    • जिनका बजट कम हो।

    कमी

    • फिलहाल इस एयर कूलर को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    05

बजाज डेजर्ट एयर कूलर के मॉडल्स की आपस में तुलना

यहां हमने ऊपर बताए गए बजाज के सभी मॉडल्स की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल का नाम  

टैंक क्षमता 

एयर थ्रो क्षमता 

खास फीचर

Bajaj DMH 65 Neo

65 लीटर 

5600 CFPM

90 फीट दूरी तरह तेज हवा

Bajaj DC 55 DLX

54 लीटर 

3600 CFPM

स्पीड कंट्रोल

Bajaj DMH60

60 लीटर 

4500 CFPM

वॉटर इनलेट

Bajaj DMH

115 लीटर 

3178 CFPM

एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड्स

Bajaj DMH 85X

85 लीटर 

2350 CFPM

4 वे स्विंग 

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑप एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या बजाज के डेजर्ट कूलर्स बड़े बेडरूम को जल्दी ठंडा कर सकते हैं?
    +
    देखिए, इनमें शक्तिशाली फैन होते हैं और ये 80 से 90 फीट दूरी तरह हवा को फैलाते हैं जिससे बड़े बेडरूम भी जल्दी ठंडे हो सकते हैं।
  • बड़े बेडरूम के लिए कितनी वॉटर टैंक कैपेसिटी होनी चाहिए?
    +
    बड़े बेडरूम में रात भर बिना रुके ठंडक पाने के लिए 54 से 90 लीटर क्षमता वाला डेजर्ट कूलर सबसे सही रहता है।
  • क्या बजाज के डेजर्ट एयर कूलर्स इन्वर्टर पर भी चलाए जा सकते हैं?
    +
    जी हां, बजाज के लगभग सभी डेजर्ट कूलर्स इनवर्टर पर चलने वाले होते हैं और बिजली कटने पर भी आसानी से चलते हैं।
  • बजाज डेजर्ट कूलर्स में इस्तेमाल होने वाले हेक्साकूल पैड्स का क्या फायदा है?
    +
    हेक्साकूल पैड्स कम पानी में भी अधिक ठंडक देते हैं और बैक्टीरिया व बदबू को रोककर कमरे में साफ हवा फैलाते हैं।
  • क्या डेजर्ट एयर कूलर का इस्तेमाल करने से बिजली का बिल बहुत ज्यादा आता है?
    +
    नहीं, एयर कंडीशनर की तुलना में बजाज डेजर्ट कूलर्स 80% से 90% तक कम बिजली की खपत करते हैं।