भारत में मिलने वाले शानदार Bajaj Air Cooler दमदार कूलिंग से गर्मियों में देंगे राहत

अगर आप भी बजट में गर्मी से राहत पाना चाहते हैं और उसके लिए कूलर देख रहे हैं? तो Bajaj एयर कूलर पर्सनल, टावर और डेजर्ट तीनों प्रकार में उपलब्ध होते हैं। नीचे हमने अलग-अलग टैंक क्षमता और एयर थ्रो वाले 5 बेहतरीन मॉडल्स की जानकारी दी है, जो छोटे कमरे से लेकर बड़े हॉल तक प्रभावी और लगातार कूलिंग दे सकते हैं।
भारत में बढ़िया बजाज एयर कूलर
भारत में बढ़िया बजाज एयर कूलर

गर्मियों के मौसम में सही एयर कूलर चुनना घर के आराम को काफी हद तक बेहतर बना सकता है, खासकर तब जब तेज हवा और लंबे समय तक चलने वाली कूलिंग की जरूरत हो। Bajaj के Air Cooler भारत में भरोसेमंद माने जाते हैं क्योंकि इनमें बढ़िया पंप, हनीकॉम्ब कूलिंग पैड और टिकाऊ मोटर जैसी सुविधाएं मिलती हैं जो लंबे समय तक स्थिर प्रदर्शन देती हैं। छोटे कमरों के लिए 23 से 36 लीटर क्षमता वाले पर्सनल कूलर उपयुक्त रहते हैं, जबकि बड़े कमरों या हॉल के लिए 55 से 90 लीटर टैंक क्षमता वाले डेजर्ट कूलर बेहतर कूलिंग प्रदान करते हैं। इनके कई मॉडल्स में पावरफुल एयर थ्रो, एंटीबैक्टीरियल पैड और मल्टी-स्पीड कंट्रोल जैसी सुविधाएं दी जाती हैं, जिससे उपयोग करने वाला अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग लेवल सेट कर सकता है। एयर कूलर लेते समय कमरे का आकार, पानी टैंक क्षमता और एयर थ्रो दूरी को ध्यान में रखना सबसे उपयोगी रहता है ताकि गर्मियों में लगातार आरामदायक ठंडक मिल सके।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध बजाज एयर कूलर के 5 बढ़िया मॉडल्स।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Bajaj DMH90 Neo 90L Desert Air Cooler

    यह डेजर्ट एयर कूलर बड़े कमरों में दमदार कूलिंग देने के लिए खास तरीके से डिजाइन किया गया है। इसका 90 लीटर का बड़ा टैंक लंबे समय तक बिना बार-बार पानी भरे लगातार ठंडक दे सकता है, जिससे गर्मियों में आराम बना रहता है। 90 फीट तक का एयर थ्रो बड़े हॉल या खुले कमरों में भी प्रभावी कूलिंग दे सकता है। इस कूलर में 3 तरफ लगे हनीकॉम्ब कूलिंग पैड हवा को बेहतर तरीके से ठंडा करते हैं। बड़ा आइस चैंबर बर्फ रखने के लिए जगह प्रदान करता है, जिससे अत्यधिक गर्मी में भी तेज कूलिंग मिलती है। टर्बो फैन तकनीक मजबूत एयर सर्कुलेशन बनाकर कमरे में समान रूप से हवा फैलाती है। चार-तरफा एयर डिफ्लेक्शन और 3 स्पीड कंट्रोल की सुविधा उपयोगकर्ता को अपनी जरूरत के अनुसार हवा की दिशा और गति सेट करने की सुविधा देती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Bajaj DMH90 Neo 9
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • माउटिंग टाइप - फ्री-स्टैंडिंग
    • स्पेशल फीचर - एडजस्टबल स्पीड
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 5600 क्यूबिक फीट प्रति मिनट
    • आइटम का वजन - 17.40 किलोग्राम

    खूबियां

    • ब्रांड की तरफ से कूलर पर 1 साल की वांरटी
    • कमरें में बढ़िया ठंड़क के लिए 3-साइड हनीकॉम्ब पैड और कूलर मास्टर तकनीक

    कमी

    • कूलर चलते समय थोडी आवाज करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Bajaj PX97 Torque New 36L Personal Air Cooler For Home

    छोटे कमरे में आसानी से फिट हो जाने वाला यह कूलर गर्मी से राहत पाने के लिए किफायती समाधान हो सकता है। इसका 36 लीटर वाला पानी का टैंक लंबे समय तक लगातार कूलिंग बनाए रखने में मदद करता है। 30 फीट तक का एयर थ्रो कमरे के हर कोने तक हवा पहुंचाकर आरामदायक माहौल बनाता है। इस Room Cooler में एंटी-बैक्टीरियल हेक्साकूल पैड लगाए गए हैं, जो हवा को साफ और ताज़ा बनाए रखते हैं साथ ही कम पानी में बेहतर कूलिंग देते हैं। हाई स्पीड फैन और टर्बो फैन तकनीक तेज एयर सर्कुलेशन तैयार करती है, जिससे हवा बेहतर तरीके से फैलती है। तीन स्पीड कंट्रोल की सुविधा के साथ यूजर अपनी जरूरत के अनुसार हवा की गति सेट कर सकता है। चार-तरफा एयर डिफ्लेक्शन हवा को समान रूप से फैलाता है, जबकि मजबूत कास्टर व्हील्स इसे घर के किसी भी हिस्से में आसानी से ले जाने की सुविधा देते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Bajaj PX97 Torque
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • माउटिंग टाइप - फ्री-स्टैंडिंग
    • स्पेशल फीचर - एडजस्टबल स्पीड, पोर्टेबल
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 1177 क्यूबिक फीट प्रति मिनट
    • आइटम का वजन - 8.70 किलोग्राम

    खूबियां

    • कमरे के हर कोने में हवा पहुचांने के लिए टर्बो फैन टेक्नोलॉजी
    • हवा में आने वाले गंदे बैक्टीरिया को हटाने के लिए एंटी-बैक्टीरियल हेक्साकूल मास्टर

    कमी

    • कूलर की फैन स्पीड कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Bajaj PX25 Torque Personal Air Cooler 24L For Home

    24 लीटर टैंक क्षमता वाला यह पर्सनल एयर कूलर छोटे कमरों और व्यक्तिगत उपयोग के बढ़िया विकल्प हो सकता है। लगभग 16 फीट तक की हवा फेंकने की क्षमता इसे बेडरूम या छोटे ऑफिस के लिए उपयुक्त बनाती है। इस मॉडल में हाई स्पीड पंखा लगा है, जो तेज हवा का बहाव बनाकर कमरे को जल्दी ठंडा करने में मदद करता है। टर्बो फैन तकनीक एयर सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है, जिससे ठंडी हवा समान रूप से फैलती है। एंटी-बैक्टीरियल हेक्साकूल पैड हवा को साफ और ताज़ा रखने में सहायक होते हैं। ड्यूरामरीन पंप नमी से सुरक्षित रहता है, जिससे मोटर लंबे समय तक चलती है। चार-तरफा स्विंग डिफ्लेक्शन हवा को हर दिशा में फैलाकर आरामदायक ठंडक का अनुभव देता है, और इसे इन्वर्टर के साथ बिजली कटने पर भी उपयोग कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Bajaj PX25 Torque 
    • मटेरियल - पॉलीप्रोपलीन
    • माउटिंग टाइप - फ्री-स्टैंडिंग
    • स्पेशल फीचर - एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 16 क्यूबिक फीट प्रति मिनट
    • आइटम का वजन - 6.3 किलोग्राम

    खूबियां

    • छोटे बेडरुम के हिसाब से लगभग 16 फीट का लंबा एयर थ्रो
    • कूलर की हवा को साफ और ताजा बनाए रखने के लिए एंटी-बैक्टीरियल हेक्साकूल पैड

    कमी

    • कूलर से वॉटर लीक होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Bajaj Shield Series Glanza 42L Personal Air Cooler

    बजाज का यह एयर कूलर गर्मियों में आरामदायक ठंडक देने के लिए मजबूत बिल्ड क्वालिटी और जबरदस्त कूलिंग तकनीक के साथ आता है। इसका 42 लीटर का बड़ा टैंक एक बार पानी भरकर करीब पूरी रात और दिन आराम से चल जाता है और उपयोग अधिक सुविधाजनक बनता है। इस Bajaj Air Cooler में लगाया गया ड्यूराटफ प्रो मोटर तेज और स्थिर प्रदर्शन देता है, जबकि ड्यूरामरीन प्रो पंप नमी से सुरक्षित रहकर लंबे समय तक टिकाऊ काम करता है। हाई एयर डिलीवरी और लंबी एयर थ्रो दूरी के कारण यह कमरे के कोनों तक ठंडी हवा पहुंचाने में सक्षम है, जिससे बड़े कमरों में भी अच्छा अनुभव मिलता है। एंटी-बैक्टीरियल हेक्साकूल मास्टर पैड हवा को अधिक स्वच्छ और ताज़ा बनाए रखने में मदद करते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Bajaj Shield Series Glanza 
    • मटेरियल - पॉलीप्रोपलीन
    • माउटिंग टाइप - फ्री-स्टैंडिंग
    • स्पेशल फीचर - एंटी-बैक्टीरियल हैक्साकूल मास्टर, कम बिजली खपत, यूजर-फ्रेंडली
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - NA
    • आइटम का वजन - 10 किलोग्राम

    खूबियां

    • पूरी रात और दिन आराम से इस्तेमाल करने के लिए 42 लीटर का बड़ा पानी टैंक
    • नमी से सुरक्षित रहकर लंबे समय तक काम करने के लिए ड्यूरामरीन प्रो पंप

    कमी

    • कूलर को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
    04
  • Bajaj DMH 115L Desert Air Cooler For Home

    यह डेजर्ट एयर कूलर बड़े कमरों के लिए तैयार किया गया है, जो गर्मियों में लंबे समय तक ठंडी हवा प्रदान कर सकता है। इसका 115 लीटर का बड़ा टैंक बार-बार पानी भरने की जरूरत कम करता है, जिससे लगातार कूलिंग मिलती रहती है। कूलर में दिया गया बड़ा आइस चेंबर पानी के साथ-साथ अधिक गर्मी में बर्फ डालने की सुविधा भी देता है, जिससे तेज गर्मी में भी आरामदायक माहौल बना रहता है। ड्यूरामरीन पंप बेहतर इंसुलेशन के साथ आता है, जो नमी से सुरक्षा देता है और मोटर की उम्र बढ़ाने में सहायक होता है। एंटी-बैक्टीरियल कूलिंग पैड हवा को अधिक स्वच्छ और ताजा बनाए रखते हैं, जिससे कमरे में बेहतर एयर क्वालिटी मिलती है। मजबूत एयर थ्रो बड़े एरिया में भी हवा को समान रूप से फैलाता है, इसलिए यह बड़े हॉल या बड़े कमरों के लिए उपयुक्त रहता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Bajaj DMH 
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • माउटिंग टाइप - फ्री-स्टैंडिंग
    • स्पेशल फीचर - 2 साल की वारंटी के साथ ड्यूरामरीन पंप 
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 3178 क्यूबिक फीट प्रति मिनट
    • आइटम का वजन - 18.2 किलोग्राम

    खूबियां

    • हवा को अधिक स्वच्छ और ताजा बनाए रखने के लिए एंटी-बैक्टीरियल कूलिंग पैड
    • बड़े एरिया में भी हवा को समान रूप से फैलाने के लिए मजबूत एयर थ्रो

    कमी

    • कूलर की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना: भारत में उपलब्ध बजाज एयर कूलर मॉडल्स

यहां पर हमने ऊपर बताए गए Bajaj एयर कूलर मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

टैंक क्षमता

खास फीचर्स

Bajaj DMH90 Neo 9

90 लीटर

90 फीट तक का एयर थ्रो, हनीकॉम्ब कूलिंग पैड

Bajaj PX97 Torque

36 लीटर

एंटी-बैक्टीरियल हेक्साकूल पैड, हाई स्पीड फैन और टर्बो फैन

Bajaj PX25 Torque

24 लीटर

हाई स्पीड पंखा, चार-तरफा स्विंग डिफ्लेक्शन

Bajaj Shield Series Glanza

42 लीटर

एंटी-बैक्टीरियल हैक्साकूल मास्टर, कम बिजली खपत, यूजर-फ्रेंडली

Bajaj DMH

115 लीटर

बड़ा आइस चेंबर, ड्यूरामरीन पंप, मजबूत एयर थ्रो

ऐसे ही और लेख पढ़नें के लिए देखें हाउस ऑफ एप्पलाइंसेस का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • बजाज एयर कूलर में कौन सा प्रकार बेहतर रहता है?
    +
    छोटे कमरे के लिए पर्सनल कूलर और बड़े कमरे या हॉल के लिए डेजर्ट कूलर अधिक प्रभावी कूलिंग प्रदान करते हैं।
  • एयर कूलर लेते समय टैंक क्षमता क्यों महत्वपूर्ण होती है?
    +
    बड़ा पानी टैंक लंबे समय तक बिना बार-बार पानी भरने के निरंतर कूलिंग देता है, जिससे उपयोग अधिक सुविधाजनक हो जाता है।
  • क्या बजाज एयर कूलर बिजली की खपत कम करते हैं?
    +
    अधिकतर मॉडल कम बिजली खपत के साथ डिजाइन किए जाते हैं, जिससे लंबे समय तक उपयोग करने पर भी बिजली का बिल कंट्रोल में रहता है।