3 साइड हनीकॉम्ब पैड वाले एयर कूलर में मिलेगी तेज हवा से लेकर बेहतर ठंडक सब कुछ!

भारत के किसी ऐसे इलाके में रहते हैं, जहां बहुत तेज गर्मी पड़ती है? तो 3 साइड हनीकॉम्ब पैड्स वाले एयर कूलर आपके लिए बढ़िया रहेंगे। दरअसल, ये तीनों तरफ हवा खींचने में सक्षम होते हैं और साधारण पैड्स की तुलना में अधिक पानी सोखकर तेज और लंबी ठंडक देते हैं, जिससे कमरे के हर कोने में बेहतर हवा मिलती है।
3 साइड हनीकॉम्ब पैड वाले एयर कूलर
3 साइड हनीकॉम्ब पैड वाले एयर कूलर

क्या आपका पुराना कूलर भी तपती गर्मी में ठीक तरह से ठंडक नहीं कर रहा है? तो आपके लिए 3 साइड हनीकॉम्ब पैड्स वाले एयर कूलर काफी बढ़िया रहेंगे। ये इसलिए इतने पसंद किए जाते हैं, क्योंकि ये केवल एक तरफ नहीं बल्कि तीनों तरफ से गर्म हवा को अंदर खींचते हैं। वहीं इनके पैड्स इस तरह से डिजाइन होते हैं कि ये ज्यादा से ज्यादा पानी रोक कर रखते हैं, जिससे लंबे समय तक तेज ठंडक मिलती है। इनका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इन्हें बार-बार बदलने का झंझट भी नहीं रहता है, जिससे आपका फालतू खर्च बच जाता है।

नीचे आप 3 साइड हनीकॉम्ब पैड्स वाले एयर कूलर के विकल्पों को देख सकते हैं।

साधारण पैड्स की तुलना में क्यों बेहतर हैं 3 साइड हनीकॉम्ब पैड्स?

अगर आप भी 3 साइड हनीकॉम्ब पैड्स वाले कूलर लेने से पहले यह जानना चाहते हैं कि साधारण पैड्स की तुलना में ये अधिक बेहतर कैसे हैं? तो इसके कारण नीचे बताए गए हैं - 

  • साधारण घास वाले पैड्स एक सीजन में सड़ जाते हैं, लेकिन हनीकॉम्ब पैड्स काफी मजबूत होते हैं और बिना किसी दिक्कत 3 से 5 साल तक चलते हैं।
  • हनीकॉम्ब पैड्स का डिजाइन इस तरह से होता है कि इनमें पानी लंबे समय तक टिका रहता है, जिससे हवा लंबे समय तक ठंडी रहती है।
  • साधारण घास वाले पैड्स में पानी जमा रहने से उनमें फंगस लगने का खतरा रहता है, लेकिन हनीकॉम्ब पैड्स एंटी-बैक्टीरियल गुणों के साथ आते हैं और इनसे हमेशा ताजी हवा मिलती है।
  • हनीकॉम्ब पैड्स वाले Air Coolers अधिक पानी सोखने में सक्षम होते हैं, जिससे बार-बार वॉटर पंप चलाने की जरूरत नहीं पड़ती है। इससे पानी भी कम लगता है और बिजली की खपत भी कम होती है।

ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Havells Velo 36 L Personal Air Cooler for Room

    बहुत से पर्सनल एयर कूलर में बदबू की समस्या देखने को मिलती है, लेकिन हैवेल्स के इस कूलर में लगे तीन तरफ वाले हनीकॉम्ब पैड्स ना केवल कूलिंग क्षमता को कई गुना बढ़ा देते हैं, बल्कि अपनी एंटी-बैक्टीरियल तकनीक से हवा शुद्ध भी करते हैं, जिससे बदबू या फंगस जैसी समस्या नहीं रहती।

    हमारी राय

    • अगर आपके कमरे में जगह कम है, तो यह एयर कूलर काफी बढ़िया रहेगा क्योंकि इसका छोटा साइज आसानी से बिना जगह घेरे कहीं भी फिट हो जाता है।
    • वहीं अगर आपको ब्रांड का भरोसा चाहिए तो Havells एक जाना-माना ब्रांड है जिसके एयर कूलर काफी टिकाऊ व मजबूत होते हैं।

    क्यों चुनें?

    • इसके 3 साइड पैड्स हवा से हानिकारक बैक्टीरिया और धूल-मिट्टी को साफ करके ताजी हवा फैलाते हैं।
    • इसकी डबल बॉल बेयरिंग मोटर बिना ज्यादा शोर किए लंबे समय तक बिना रुके चल सकता है।
    • इसमें एयरोडायनामिक फैन कम बिजली में भी हवा को तेजी से फेंकते हैं।
    • इसके आगे के पहियों में ब्रेक दिए गए हैं, जिससे कूलर को एक जगह फिक्स करना बेहद आसान हो जाता है।

    कौन लें?

    • छात्रों के लिए।
    • छोटे कमरों के लिए।

    कौन देखें दूसरा विकल्प?

    जिन्हें बड़े हॉल के लिए बड़ा कूलर चाहिए या जो लोग बार-बार पानी भरने के झंझट से बचना चाहते हैं उनके लिए यह कूलर सही विकल्प नहीं है।

    01
  • USHA Striker 100SD1 Desert Air Cooler for Large Rooms

    एक तो उषा का यह एयर कूलर 100 लीटर टैंक के साथ आता है ऊपर से इसमें लगे 3 साइड हनीकॉम्ब पैड्स छत्तेदार डिजाइन में आते हैं जिससे इनमें पानी लंबे समय तक टिका रहता है और तपती गर्मी में भी जबरदस्त कूलिंग मिलती है। इससे बड़े से बड़ा कमरा भी मिनटों में ठंडा-ठंडा कूल-कूलर हो जाता है।

    हमारी राय

    • अगर आपको अपने लिविंग एरिया के लिए एक ऐसा कूलर चाहते हैं जो ठंडक पूरे कमरे में अच्छी तरह फैला सके तो Usha का यह Desert Cooler बढ़िया रहेगा।
    • वहीं हमें इसकी सबसे अच्छी बात यह लगी की इतना बड़ा साइज होने के बाद भी यह बेहद कम बिजली खपत पर काम करता है। 

    क्यों चुनें?

    • इतनी बड़ी पानी की टंकी होने के कारण इसे पूरे दिन में सिर्फ एक बार भरना ही काफी होता है।
    • इसकी शक्तिशाली फैन हवा को कमरे के कोने तक बहुत तेजी से फैलाती है।
    • बिजली नहीं होने पर भी आप इसको इन्वर्टर के माध्यम से चला सकते हैं।
    • यह केवल कुछ मिनटों में हवा को तेजी से ठंडा करने में सक्षम है।

    कौन लें?

    • बड़े परिवार वाले।
    • जिनके यहां बिजली अधिक कटती हो।

    कौन देखें दूसरा विकल्प?

    अगर आपके पास जगह की कमी है, तो आपके लिए यह एयर कूलर काफी बड़ा रहेगा। इसलिए इसमें इतना पैसा लगाना बर्बाद हो सकता है।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Symphony Jumbo 75XL+ Desert Air Cooler

    अगर जबरदस्त कूलिंग चाहिए तो सिम्फनी का यह एयर कूलर बहुत बढ़िया विकल्प रहने वाला है क्योंकि इसके हनीकॉम्ब पैड्स इसमें शामिल सीएफडी तकनीक के साथ मिलकर काम करते हैं। वहीं ये आसानी से सड़ते नहीं हैं, जिसके कारण इन्हें बदलने का झंझट भी नहीं रहता है।

    हमारी राय

    • अगर बात भरोसेमंद ब्रांड के एयर कूलर की हो तो सिम्फनी एक प्रसिद्ध कंपनी है। इसके एयर कूलर अपनी टिकाऊ मोटर और किफायती कीमत के कारण काफी पसंद किए जाते हैं।
    • वहीं यह बेहद कम बिजली खपत के साथ काम करते हैं यानी यह एक फैन जितनी बिजली खपत करके शानदार कूलिंग देते हैं।

    क्यों चुनें?

    • इसकी CFD तकनीक दोगुना तेजी से हवा को ठंडा करते हैं। 
    • ऑटो लूवर मूवमेंट के कारण कमरे की हर दिशा में एक समान हवा फैलाती है।
    • 75 लीटर क्षमता होने के कारण मध्यम और बड़े आकार के कमरों के लिए यह बढ़िया रहता है।
    • इस पर एक साल की वारंटी मिलती है, जो इसे भरोसेमंद बनाती है।

    कौन लें?

    • जिनके यहां अधिक गर्मी पड़ती हो।
    • जो कम बिजली खपत चाहते हो।

    कौन देखें दूसरा विकल्प?

    जो लोग बहुत छोटा कूलर लेना चाहते हैं, जिसे वह अपने स्टडी रूम या पूजा रूम में रख सके तो उनके लिए इससे छोटे साइज का कूलर सही रहेगा।

    03
  • Kenstar Wondercool HC 90 Desert Air Cooler

    केनस्टार का यह एयर कूलर भी 3 तरफा हनीकॉम्ब पैड्स के साथ आता है, जो इतने मोटे होते हैं कि इनमें पानी लंबे समय तक रुका रहता है। इसका फायदा यह होता है कि लंबे समय तक हवा में ठंडक रखते हैं और यह पैड्स खारे पानी की वजह से जल्दी खराब नहीं होते।

    हमारी राय

    • अगर आप ऐसा कूलर चाहते हैं जो कम बिजली खपत करे, तो Kenstar Cooler आपके लिए सही रहेगा क्योंकि इसकी 5 स्टार BEE रेटिंग इसे ऊर्जा कुशल बनाती है।
    • दूसरा इस पर मिलने वाली 5 साल की लंबी वारंटी इसे अधिक भरोसेमंद बनाती है और यह यकीन दिलाती है कि इस पर पैसा लगाकर आप लंबे समय तक टेंशन फ्री रह सकते हैं।

    क्यों चुनें?

    • इसकी मोटर अधिक टिकाऊ व मजबूत है, जो लंबे समय तक चलती है।
    • यह कूलर बिजली की खपत को बेहद कम रखता है।
    • एक बार वॉटर टैंक भरने के बाद इसे बार-बार भरने का टेंशन नहीं रहता है।
    • इसे बिजली नहीं होने पर इन्वर्टर के माध्यम से चला सकते हैं।

    कौन लें?

    • जिनका बेडरूम बड़ा हो।
    • जिनके यहां अधिक गर्मी पड़ती हो।

    कौन देखें दूसरा विकल्प?

    जिन्हें केवल अपने छोटे केबिन या छोटे बेडरूम के लिए हल्की हवा वाला कूलर चाहिए उन लोगों का इस पर पैसा लगाना बेकार है।

    04
  • Orient Electric Durachill 40 L Portable Air Cooler For Home

    ओरिएंट के इस कूलर में डेंसनेस्ट वाले हनीकॉम्ब पैड्स का इस्तेमाल किया गया है। ये पैड्स नॉर्मल हनीकॉम्ब के मुकाबले 25% ज्यादा मोटे होते हैं, जिसके कारण ये पानी को बहुत देर तक रोककर रखते हैं। वहीं इसके पैड्स धूल और कीड़ों से भी बचाते हैं, जिससे पैड्स की परफॉर्मेंस सालों-साल बनी रहती है।

    हमारी राय

    • अगर आप किराए के मकान में रहते हैं, जिन्हें बार-बार अपने घर बदलना पड़ता हो उनके लिए यह छोटे साइज को कूलर बढ़िया रहेगा।
    • वहीं इस किफायती कीमत में इतने दमदार फीचर्स का मिलना काफी बड़ी बात है, जो इस कूलर को वैल्यू-फॉर मनी बनाता है।

    क्यों चुनें?

    • इसमें लगे पैड्स अधिक पानी सोखते हैं और लंबे समय तक कूलिंग प्रदान करते हैं।
    • इसमें पूरी तरह से बंद होने वाले लूवर्स लगे हैं, जिससे टैंक में गंदगी नहीं जाती है।
    • इसका साइज काफी छोटा है जिससे कम जगह वाले कमरे में आसानी से रखा जा सकता है।
    • छोटा होने के बाद भी यह काफी तेज ठंडी हवा फेंकता है।

    कौन लें?

    • जिनका बजट कम हो।
    • जिनके यहां बिजली अधिक कटती हो।

    कौन देखें दूसरा विकल्प?

    अगर आपके एरिया में अधिक गर्मी पड़ती है, तो आपके लिए यह कूलर बढ़िया नहीं रहेगा, क्योंकि छोटी टैंक के कारण इसमें पानी जल्दी खत्म हो जाता है।

    05

3 साइड हनीकॉम्ब पैड्स कूलर के मॉडल्स की तुलना

यहां 3 साइड हनीकॉम्ब पैड्स कूलर के मॉडल्स की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल का नाम 

टैंक क्षमता 

एयर फ्लो कैपेसिटी 

खास फीचर

Havells Velo 

36 लीटर 

1417 CFPM 

डबल बॉल बेयरिंग मोटर

USHA Striker 

100 लीटर 

2740 CFPM 

इन्वर्टर पर चलने वाला

Symphony Jumbo 

75 लीटर 

17400 CFPM 

ऑटो लूवर्स मूवमेंट

Kenstar Wondercool 

90 लीटर 

1350 CFPM 

5 स्टार एनर्जी रेटिंग

Orient Electric Durachill 

40 लीटर 

1750 CFPM

पूरी तरह बंद होने वाले लूवर्स

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑप एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या 3 साइड हनीकॉम्ब पैड्स वाले कूलर साधारण घास वाले कूलर से ज्यादा ठंडी हवा देते हैं?
    +
    हाँ, क्योंकि ये तीनों तरफ से हवा खींचते हैं और इनका हनीकॉम्ब डिजाइन पानी को ज्यादा देर रोककर हवा को तेजी से ठंडा करता है।
  • हनीकॉम्ब पैड्स वाले एयर कूलर की लाइफ कितनी होती है?
    +
    अच्छी क्वालिटी के हनीकॉम्ब पैड्स बिना किसी दिक्कत के आराम से 3 से 5 साल तक चलते हैं, जिसके बाद इन्हें बदलने की जरूरत होती है।
  • क्या 3 साइड हनीकॉम्ब पैड्स वाले कूलर बंद कमरे में काम कर सकते हैं?
    +
    नहीं, किसी भी हनीकॉम्ब पैड कूलर से बेहतरीन कूलिंग पाने के लिए कमरे के खिड़की या दरवाजा का खुला होना बेहद जरूरी है।
  • हनीकॉम्ब पैड्स को कैसे साफ करें?
    +
    पैड्स को कूलर से बाहर निकालकर हल्के हाथों से पानी और सिरके से धोकर आसानी से साफ किया जा सकता है।
  • क्या 3 साइड हनीकॉम्ब पैड वाले कूलर में बहुत ज्यादा बिजली का बिल आता है?
    +
    बिल्कुल नहीं, ये कूलर बहुत ही कम बिजली पर चलते हैं और इनमें बिजली की खपत एसी से 80% तक कम होती है।