भीषण गर्मी के महीनों में बड़े कमरों, बैंक्वेट हॉल, दुकानों या ओपन एरिया जैसे बड़े स्पेस को ठंडा रखना एक सिरदर्द बन जाता है। आम कूलर अक्सर ऐसी जगहों पर सही से कूलिंग नहीं कर पाते हैं और एसी लगाने पर बिजली का बिल आसमान छूने लगता है। ऐसे में हर कोई एक ऐसा किफायती और दमदार विकल्प ढूंढता है, जो कम खर्च में बड़े स्पेस को बर्फीली हवा से भर दे। इसलिए आज हमने इस टॉपिक को चुनते हुए आपको समझाने कि कोशिश की है कि बड़े एरिया के लिए सही कूलर चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है और इसी के साथ कूलर के कुछ विकल्प भी दिए हैं ताकि आप एक सही और टिकाऊ कूलर का चयन कर सकें।
बड़े एरिया के लिए सही कूलर का चुनाव करते समय ध्यान रखने योग्य बातें -
बड़े एरिया जैसे बड़े हॉल, दुकान या लिविंग रूम के लिए कूलर चुनना आम कमरों के मुकाबले काफी अलग होता है। अक्सर लोग केवल सुंदर डिजाइन या कम कीमत देखकर Cooler घर ले आते हैं, लेकिन बाद में वह बड़े स्पेस में ठंडी हवा नहीं दे पाते हैं। ऐसे में आप कूलर चुनते समय इन बातों को ध्यान में जरूर रखें।
- बड़े स्पेस के लिए कूलर का एयर थ्रो कम से कम 40 से 60 फीट होना चाहिए। इसलिए कूलर लेते समय उसका CFM चेक करें।
- बड़े एरिया के कूलर को ज्यादा पानी की जरूरत होती है, ताकि बार-बार आधी रात को पानी भरने के झंझट से बच सकें। इसलिए कम से कम 70, 85 या 100 लीटर टैंक क्षमता वाला कूलर ही चुनें।
- हाई-डेंसिटी हनीकॉम्ब पैड्स घास वाले पैड्स के मुकाबले ज्यादा पानी सोखते हैं और लंबे समय तक चलते हैं। ये बड़े एरिया में हवा को ज्यादा ठंडा करते हैं और इनसे बदबू आने की समस्या भी नहीं होती।
- बड़े स्पेस के लिए हमेशा फैन वाले कूलर को चुनें, न कि ब्लोअर वाले को। पंखे वाले हैवी-ड्यूटी कूलर बहुत बड़े एरिया में दूर तक हवा फेंकने के लिए सबसे बढ़िया होते हैं।
- गर्मियों में पावर कट होना आम बात है। इसलिए ऐसा कूलर चुनें जो इन्वर्टर पर चलने योग्य हो, ताकि बिजली जाने के बाद भी आपका बड़ा हॉल या दुकान ठंडी बनी रहे और बिजली की खपत भी कम हो।
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।
