हमने गर्मियों के मौसम में बिजली कटने की समस्या और यूजर्स की जरूरत को देखते हुए इस विषय को चुना है। तपती गर्मी में लाखों लोग लगातर एसी चलाते हैं, जिस कारण लोड ज्यादा पड़ने पर कभी-कभी बिजली काटनी पड़ जाती है और इन्वर्टर पर एसी भी नहीं चलता है। इसलिए इन्वर्टर सपोर्ट वाले कूलर ऐसी स्थिति में काफी उपयोगी रहते हैं, क्योंकि इन्हें बिजली कटने के बाद इन्वर्टर पर आसानी से चला सकते हैं।
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।
Kenstar TallDe HC 45 L Personal Air Cooler For Home
- हमने इसे क्यों चुना - इसे हमने इसलिए चुना क्योंकि इसमें डबल बॉल बेयरिंग मोटर लगी है, जो बेहद कम शोर और बिजली खपत के साथ कूलिंग करती है और अन्य मोटर के मुकाबले अधिक टिकाऊ होती है, जिससे यह सालों-साल खराब होने से बची रहती है।
- अमेजन क्या कहता है - यह कम शोर करता है और यह 360 डिग्री कूलिंग के साथ काम करता है यानी ठंडी हवा कमरे में हर तरफ फैलती है। दूसरा इसमें वाटर इनलेट लगा होता है, जिससे कूलर की टैंक को बिना झंझट आसानी से भर सकते हैं।
- हमारी राय - कम बिजली खर्च के साथ बिजली नहीं होने पर भी इन्वर्टर चलने वाला यह कूलर हमारे हिसाब से छोटे कमरों के लिए परफेक्ट है, क्योंकि इस कम जगह में भी आसानी से रख सकते हैं। दूसरा इसमें ठंडी हवा के साथ-साथ डस्ट फिल्टर लगा है, जिससे साफ और ताजी हवा मिलती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Kenstar TallDe HC
- क्षमता - 45 लीटर
- कलर - सफेद और काला
- एयर थ्रो क्षमता - 2200 क्यूबिक फीट पर मिनट
- मटेरियल - प्लास्टिक
खूबियां
- डस्ट फिल्टर
- 360 डिग्री कूलिंग
कमी
- यह 45 लीटर का टैंक के साथ आता है, इसलिए गर्मियों में इसका टैंक जल्दी खाली हो सकता है, जिससे आपको रात में दोबारा पानी भरना पड़ सकता है।
01
Livpure KoolBliss Neo Desert Cooler 50L
- हमने इसे क्यों चुना - इसकी टंकी 50 लीटर की है, जिससे एक बार पानी भरने पर इसे बार-बार नहीं भरना पड़ता है यानी रात को उठने का झंझट नहीं है। दूसरा इसकी 43 फीट दूरी की शक्तिशाली एयर थ्रो दूर तक हवा को फैलाता है।
- अमेजन क्या कहता है - इसमें कस्टम एयर कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिससे हवा की गति को अपनी जरूरत अनुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं। इसमें लगे कैस्टर व्हील्स से कूलर को खिसकाना आसान होता है।
- हमारी राय - हमारे हिसाब से यह कूलर ना केवल ठंडी हवा देता है, बल्कि सुरक्षित व लंबे समय तक टिकाऊ भी रहता है। दरअसल, इसमें थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर दिया गया है, जिससे मोटर अधिक गर्म होने पर कूलर अपने आप बंद हो जाता है। इससे मोटर के खराब होने का डर नहीं रहता है या कूलर से बिजली का झटका लगने या आग लगने का डर नहीं रहता।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Livpure KoolBliss Neo
- क्षमता - 50 लीटर
- कलर - सफेद
- एयर थ्रो क्षमता - 2600 क्यूबिक फीट पर मिनट
- मटेरियल - प्लास्टिक
खूबियां
कमी
- इसमें एक्सील फैन है, जिससे यह फैन हवा तो बहुत तेज फेंकता है, लेकिन काफी ज्यादा शोर करता है। इससे सोने में थोड़ी परेशानी हो सकती है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Hindware Smart Appliances Vectra Plus 70L Desert Air Cooler
- हमने इसे क्यों चुना - बड़े कमरों में यह तेजी से ठंडक फैलाता है और बड़ी क्षमता होने के कारण इसकी एयर थ्रो भी काफी तेज होती है, जिससे तपती गर्मी में भी तुरंत राहत मिलती है। वहीं 4 वे एयर डिफ्लेक्शन होने के कारण कमरे का हर कोना ठंडा हो जाता है।
- अमेजन क्या कहते हैं - इसमें टर्बो फैन लगा है, जो हवा को तेज करके तुरंत गर्मी से राहत देता है। इसके अलावा इसमें लगे हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स बैक्टोशील्ड तकनीक के साथ आते हैं, जो ठंडी हवा के साथ-साथ शुद्ध व ताजी हवा देते हैं।
- हमारी राय - इसमें पुराने जमाने वाले लकड़ी के घास यानी वूड वूल पैड्स लगे हैं, जिससे यह एकदम मस्त ठंडी हवा देता है। दूसरा इसमें लगे पहिए के कारण इसे घर के किसी भी कमरे में आसानी से रख सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Hindware Vectra Plus
- क्षमता - 70 लीटर
- कलर - सफेद और ग्रे
- विशेष सुविधा - 4 कैस्टर व्हील्स
- एयर थ्रो क्षमता - 2800 क्यूबिक फीट पर मिनट
- मटेरियल - प्लास्टिक
खूबियां
- बड़ा आइस-चैंबर
- इन्वर्टर सपोर्ट
कमी
- इस कूलर में हनीकॉम्ब पैड्स की जगह वुडवूल पैड्स दिए गए हैं। इन्हें हर साल या हर सीजन में बदलना पड़ता है।
03
Orient Electric Durachill 40 L Portable Air Cooler For Home
- हमने इसे क्यों चुना - सीधे शब्दों में कहें तो कम बिजली खपत के साथ ज्यादा ठंडक देने के लिए इस कूलर को चुना गया है। दूसरा बिजली जाने के बाद भी इन्वर्टर पर चलने के कारण आपको गर्मी परेशान नहीं करता है।
- अमेजन क्या कहता है - यह जबरदस्त हवा फेंकता है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा होता है। यह दूर तक ठंडी हवा फैलाता है और इसमें हवा की गति को कम या ज्यादा कर सकते हैं।
- हमारी राय - अगर आपके घर में रोजाना ज्यादा धूल-मिट्टी होती है, तो इसमें लगे हनीकॉम्ब पैड्स और पूरी तरह बंद होने वाले लूवर्स इस कूलर को आपके लिए बढ़िया बनाते हैं, क्योंकि पहला तो इसकी टैंक में धूल-मिट्टी नहीं घुसती और दूसरा इसके पैड्स ऐसे हैं कि शुद्ध व ताजी हवा मिलती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Orient Electric Durachill
- क्षमता - 40 लीटर
- कलर - सफेद और ग्रे
- एयर थ्रो क्षमता - 1750 क्यूबिक फीट पर मिनट
- मटेरियल - प्लास्टिक
खूबियां
- चारों तरफ कूलिंग
- स्पीड कंट्रोल
कमी
- इसमें पानी भरने का छोटा इनलेट दिया गया है, जिससे इसे भरते समय पानी नीचे गिर सकता है।
04
Crompton Marvel Neo Inverter Compatible Portable Personal Air Cooler
- हमने इसे क्यों चुना - यह साइज में छोटा और किफायती है। सबसे जरूरी इसकी मोटर सुरक्षित और टिकाऊ है क्योंकि यह थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन के साथ काम करती है।
- अमेजन क्या कहते हैं - इसमें आइस चैंबर लगा है, जिसमें बर्फ को डालकर हवा को अधिक ठंडा कर सकते हैं। दूसरा इसमें लगे वाटर लेवल इंडिकेटर की मदद से देखा जा सकता है कि टैंक में कब कितना पानी भरना है।
- हमारी राय - अगर आपका बजट बहुत ज्यादा कम है और आप अकेले या किराए के मकान में रहते हैं, तो यह कूलर हमारे हिसाब से काफी बढ़िया है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Crompton Marvel Neo
- क्षमता - 40 लीटर
- कलर - सफेद
- एयर थ्रो क्षमता - 1300 क्यूबिक फीट पर मिनट
- मटेरियल - प्लास्टिक
खूबियां
- इन्वर्टर सपोर्ट
- तेज कूलिंग
कमी
- इसमें काफी छोटा आइस चैंबर दिया गया है, जिससे एकसाथ ज्यादा बर्फ के टुकड़े नहीं डाल पाएंगें है।
05
इन्वर्टर कंपैटिबल कूलर के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने ऊपर बताए गए इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर के मॉडल्स की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि आपकी जरूरत अनुसार इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए बढ़िया हो सकता है।
ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।