Nautapa 2026 मई-जून के 9 सबसे गर्म दिन होते हैं, जब सूरज की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं। इससे गर्म हवा चलती है और भीषण गर्मी पड़ती है। ऐसे में अगर आप भी इस नौतपा की गर्मी से राहत पाना चाहते हैं, तो यहां हम अमेजन पर उपलब्ध 5 हैवी ड्यूटी एयर कूलर की जानकारी लेकर आए हैं। ये एयर कूलर 100 से 155 लीटर टैंक क्षमता के साथ आते हैं, जो 50 डिग्री सेल्सियस तक की तपती गर्मी में भी आपको ठंडी हवा का आनंद दे सकते हैं। इन एयर कूलर की सबसे बड़ी खासियत है कि इनमें आपको बार-बार टैंक भरने की जरूरत नहीं पड़ती है और आप लंबे समय तक गर्मी से राहत पा सकते हैं। वहीं इसमें शामिल शक्तिशाली एयर थ्रो क्षमता कमरे में तेजी से हवा को फैलाती है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा होता है। ये एयर कूलर इन्वर्टर कंपैटिबल हैं यानी बिजली नहीं होने पर भी आप इन्हें इन्वर्टर के माध्यम से चला सकते हैं और गर्मी से राहत पा सकते हैं। इसके अलावा इन कूलर में ऑटो रिस्टार्ट, कूलर फ्लो डिस्पेंसर, 4 वे एयर डिफ्लेक्शन, एडजस्टेबल स्पीड और ऑटोमैटिक वाटर रिचार्ज जैसी सुविधाएं भी शामिल होती हैं। नीचे आप इन कूलर के बारे में अधिक जान सकते हैं।
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।
Bhaburly 140L Heavy Duty Air Cooler
भीषण गर्मी से अलर्ट के बीच 140 लीटर क्षमता वाला यह एयर कूलर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। यह हैवी ड्यूटी एयर कूलर शक्तिशाली कूलिंग क्षमता के साथ आता है, जो कमरे को तेजी से ठंडा करने में मदद करता है। इस Desert Cooler में लगे एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड्स अधिक साफ, ताजी और ठंडी हवा देते हैं। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद होता है, जिन्हें सांस से जुड़ी समस्या होती है। इस डेजर्ट कूलर में 275W मोटर लगी होती है, जो तेजी से हवा फैलाने का काम करती है और लंबे समय तक चलने पर भी शानदार प्रदर्शन करती है। यह ऑटो रिफील की सुविधा के साथ आता है, जिससे वाटर टैंक में पानी भरना काफी आसान होता है। इन्वर्टर कंपैटिबल होने के कारण आप इस एयर कूलर को बिजली कटने के बाद भी इस्तेमाल कर सकते हैं और बिना रुकावट ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Bhaburly Cooler
- क्षमता - 140 लीटर
- कलर - ग्रे
- विशेष सुविधा - ऑटो रिस्टार्ट
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 9500 क्यूबिक फीट पर मिनट
- कंट्रोल टाइप - नॉब्स
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 33 किलोग्राम
खूबियां
- इसमें 4 वे एयर डिफ्लेक्शन तकनीक शामिल है, जो हर दिशा में ठंडी हवा को फैलाती है। इससे कमरे का हर कोना ठंडा रहता है।
- इसमें स्पीड कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिससे आप हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
कमी
- 33 किग्रा वजन होने के कारण इसे हिलाना-डुलाना मुश्किल हो सकता है।
01
Symphony Sumo 115XL Desert Air Cooler for Home
सिम्फनी का यह 115 लीटर वाला एयर कूलर नौतपा की प्रचंड गर्मी से आपको राहत दे सकता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आपको बार-बार वाटर टैंक भरने की जरूरत नहीं पड़ती है यानी एक बार पानी भरने पर आप लंबे समय तक कूलिंग प्राप्त कर सकते हैं। यह कूलर फ्लो डिस्पेंसर के साथ आता है, जो पैड्स में पानी को अच्छी तरह फैलाता है। इससे अधिक ठंडी व ताजी हवा मिलती है। इस Symphony Cooler में आइस चैंबर की सुविधा भी मिलती है, जिससे आप इसमें बर्फ को डालकर हवा को कुछ समय के लिए अधिक ठंडा कर सकते हैं और तेज गर्मी से राहत पा सकते हैं। यह एयर कूलर Drainage आउटलेट की सुविधा के साथ आता है, जिसकी मदद से आप टैंक में जमा गंदा पानी आसानी से बाहर कर सकते हैं। इसमें लगे हाई एफिशिएंसी हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स अधिक से अधिक पानी सोखकर हवा को लंबे समय के लिए ठंडा करते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Symphony Sumo
- क्षमता - 115 लीटर
- कलर - सफेद
- विशेष सुविधा - कूल फ्लो डिस्पेंसर
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 9900 क्यूबिक फीट पर मिनट
- कंट्रोल टाइप - नॉब्स
- मटेरियल - प्लास्टिक1
खूबियां
- यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है यानी बिजली नहीं होने पर भी आप इसे चला सकते हैं और बिना रुकावट ठंडी हवा प्राप्त कर सकते हैं।
- इसमें i-Pure तकनीक शामिल है यानी इस कूलर से आने वाली हवा अधिक साफ और ताजी रहती है।
कमी
- चूंकि इसकी टैंक क्षमता 115 लीटर है, इसलिए इसका फिजिकल साइज काफी बड़ा है। छोटे कमरों में इसे रखने पर स्पेस की दिक्कत हो सकती है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Crompton Optimus 100L Desert Air Cooler for Home
क्रॉम्पटन का यह 100 लीटर एयर कूलर 650 स्क्वायर फीट तक के एरिया को आसानी से ठंडा कर सकता है। इसकी हाई एयर डिलीवरी तेजी से हवा को कमरे में फैलाती है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा होता है। वहीं बड़ी टैंक होने के कारण इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आपको बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती है। Nautapa 2026 की भीषण गर्मी से यह कूलर आपको राहत दे सकता है, क्योंकि इसमें हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे होते हैं, जो ज्यादा से ज्यादा पानी सोखकर हवा को तेजी से लंबे समय तक ठंडा रखते हैं। वहीं यह आइस चैंबर के साथ आता है, जिसमें बर्फ को रखकर हवा को अधिक ठंडा किया जा सकता है। यह ऑटो फील की सुविधा के साथ आता है यानी वाटर टैंक में पानी भरना काफी आसान होता है। वहीं इसमें ऑटो ड्रेन की सुविधा भी मिलती है, जिससे आप टैंक का गंदा पानी आसानी से बाहर निकाल सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Crompton Optimus
- क्षमता - 100 लीटर
- कलर - सफेद
- विशेष सुविधा - एडजस्टेबल स्पीड
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 1 क्यूबिक फीट पर मिनट
- कंट्रोल टाइप - नॉब
- मटेरियल - प्लास्टिक
खूबियां
- इस कूलर की मोटर ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर के साथ आती है, जो मोटर के अधिक गर्म होने पर कूलर को अपने आप बंद कर देती है।
- इसमें 4 वे एयर डिफ्लेक्शन फीचर शामिल है, जो हर दिशा में ठंडी हवा को फैलाता है।
कमी
- 100 लीटर टैंक और बड़े साइज के कारण पानी भरने के बाद यह काफी भारी (लगभग 120 किलो) हो जाता है।
03
Orient Electric Stark 110 L Heavy Duty Commercial Air Cooler
ओरिएंट का यह एयर कूलर 110 लीटर टैंक क्षमता के साथ आता है, जो तेज और लंबे समय तक कूलिंग प्रदान करने में सक्षम होता है। यह हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स के साथ आता है, जो अधिक से अधिक पानी सोखकर हवा को अधिक तेजी से ठंडा करता है। वहीं इसमें शक्तिशाली एयर थ्रो क्षमता होती है, जिसकी मदद से गर्म कमरा भी जल्दी ठंडा हो सकता है। यह Home Cooler, 18 मीटर तक हवा को फैलाता है, जिससे कमरे में दूर तक हवा पहुंचती है। इस ओरिएंट कूलर में हैवी ड्यूटी व्हील्स लगे हैं, जिससे आप इस कूलर को अकेले भी आसानी से खिसका सकते हैं। यह ऑटो फिल टैंक के साथ आता है, जिससे पानी की सप्लाई लगातार बनी रहती है। इसमें लगी शक्तिशाली मोटर लंबे समय तक चलने पर भी शानदार परफॉर्मेंस देती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Orient Electric Stark
- क्षमता - 110 लीटर
- कलर - ग्रे
- विशेष सुविधा - ऑटोमैटिक वाटर रिचार्ज
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 4708 क्यूबिक फीट पर मिनट
- कंट्रोल टाइप - नॉब्स
- मटेरियल - प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 28 किलोग्राम
खूबियां
- यह वाटर लेवल इंडिकेटर के साथ आता है, जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में पानी कब खत्म होने वाला है।
- 110 लीटर क्षमता वाला यह एयर कूलर बड़े कमरों या आउटडोर एरिया के लिए बढ़िया हो सकता है।
कमी
- 110 लीटर की भारी क्षमता और मजबूत प्लास्टिक बिल्ड के कारण यह कूलर काफी ज्यादा जगह घेरता है।
04
HAVAI Thunder 17+ Desert Cooler
इस प्रचंड गर्मी से बचने के लिए आप इस 100 लीटर वाले एयर कूलर को चुन सकते हैं। इसमें 17 इंच के फैन ब्लेड्स लगे होते हैं, जो तेज हवा देते हैं और अधिक टिकाऊ भी होते हैं। इसमें 32mm की हैवी ड्यूटी मोटर होती है, जो लंबे समय तक चलने पर भी शानदार परफॉर्मेंस देती है। यह Air Cooler ऑटो स्विंग फीचर के साथ काम करता है, जो हवा को अपने आप हर दिशा में फैलाता है। इससे कमरा अधिक लंबे समय के लिए ठंडा रहता है। यह 3 साइड हनीकॉम्ब पैड्स के साथ आता है, जो अधिक तेजी से हवा को ठंडा करता है। इस कूलर की सबसे खास बात है कि यह साइलेंट ऑपरेशन के साथ काम करता है यानी यह कूलिंग के दौरान बहुत कम शोर करता है, जिससे आप रात को आरामदायक नींद का लाभ उठा सकते हैं। इसमें वाटर लेवल इंडिकेटर लगा है, जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी बचा हुआ है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - HAVAI Thunder
- क्षमता - 100 लीटर
- कलर - सफेद और ब्राउन
- विशेष सुविधा - साइलेंट ऑपरेशन
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 2000 क्यूबिक फीट पर मिनट
- कंट्रोल टाइप - नॉब्स
- मटेरियल - PP प्लास्टिक
- आइटम का वजन - 20 किलोग्राम
खूबियां
- इसमें ऑटो शट-ऑफ फीचर शामिल है यानी मोटर के अधिक गर्म होने पर कूलर अपने आप बंद हो जाता है।
- पोर्टेबल डिजाइन में आने के कारण इसे एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट करना आसान हो सकता है।
कमी
- 100 लीटर की विशाल क्षमता और 17 इंच के बड़े फैन के कारण यह एक हैवी डेजर्ट कूलर है। यह छोटे कमरों के लिए बिल्कुल नहीं है और आपके कमरे में अच्छी-खासी जगह घेरेगा।
05
नौतपा 2026 के लिए हैवी ड्यूटी डेजर्ट एयर कूलर्स के 5 मॉडल्स की तुलना
नौतपा 2026 में अगर आप भी एक बढ़िया हैवी ड्यूटी डेजर्ट एयर कूलर की तलाश में हैं, तो यहां हमने ऊपर बताए गए मॉडल्स की तुलना कि है ताकि आपको अपने लिए सही विकल्प चुनने में आसानी हो।
ऐसे अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।