ये मिनी कूलर भयंकर गर्मी में भी छोटे कमरों को तेजी से करेंगे ठंडा!

सिंगल रहने वालों और छोटे कमरों के लिए मिनी कूलर बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं। यहां आप इनके 5 विकल्पों को देख सकते हैं, जिनमें आपको एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर, शक्तिशाली एयर थ्रो क्षमता और इन्वर्टर कंपैटिबल जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
कमरों के लिए मिनी कूलर
कमरों के लिए मिनी कूलर

क्या आप भी एक ऐसा एयर कूलर ढूंढ रहे हैं, जिसका साइज काफी ज्यादा छोटा हो और इन्हें आसानी से कम जगह में रखा जा सके? तो मिनी एयर कूलर आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकते हैं। ये बेहद कॉम्पैक्ट होते हैं, कम बिजली खपत करते हैं और इन्हें आसानी से कहीं भी लेकर जा सकते हैं। वहीं सबसे बड़ी बात यह किफायती होते हैं। यही कारण है कि सिंगल रहने वाले और किराए के मकान में रहने वाले इन कूलर को अधिक पसंद करते हैं। यहां हमने अमेजन पर उपलब्ध 5 मिनी एयर कूलर के बारे में बताया है, जो कम जगह वाले कमरों के लिए बढ़िया हो सकते हैं। इनमें से अधिकतर कूलर में एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे होते हैं, जो सामान्य पैड्स की तुलना में अधिक साफ और ताजी हवा प्रदान करते हैं और हवा में मौजूद बैक्टीरिया को भी हटाते हैं। इसके अलावा इनमें से कुछ इन्वर्टर कंपैटिबल होते हैं यानी आप इन मिनी कूलर को बिजली जाने के बाद भी इस्तेमाल कर सकते हैं और बिना रुकावट ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। नीचे आप इन कूलर के फीचर्स के बारे में अधिक जान सकते हैं।

जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Bajaj PX25 Torque Air Cooler For Room

    24 लीटर क्षमता वाला यह बजाज एयर कूलर छोटे कमरों के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह कूलर लगभग 16 फीट तक की दूरी पर ठंडी हवा फेंकता है यानी दूर बैठे व्यक्ति को भी पूरी हवा लगती है। यह हाई स्पीड फैन के साथ आता है, जो काफी तेज हवा करता है। इससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। यह इन्वर्टर कंपैटिबल कूलर है यानी बिजली नहीं होने पर भी आप इस कूलर को चला सकते हैं और ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। इसमें लगे वाटर लेवल इंडिकेटर की मदद से आप देख सकते हैं कि टैंक में पानी कब खत्म होने वाला है। वहीं यह एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स के साथ आता है, जो अधिक ठंडी हवा के साथ-साथ साफ और ताजी हवा देता है। यह उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद होता है, जिन्हें सांस से जुड़ी समस्या होती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Bajaj PX25 Torque
    • क्षमता - 24 लीटर 
    • कलर - सफेद
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 16 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • विशेष सुविधा - एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर
    • मटेरियल - PP प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 6300 ग्राम

    खूबियां

    • इसमें 3 स्पीड कंट्रोल मिलते हैं यानी आप हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
    • यह 4 वे स्विंग डिफ्लेक्शन फीचर के साथ आता है, जो ठंडी हवा को हर दिशा में फैलाता है।

    कमी 

    • फिलहाल इस एयर कूलर को लेकर अमेजन यूजर्स ने कोई खास शिकायत नहीं की है।
    01
  • Cadlec AeroMini 20L Personal Air Cooler For Home

    अगर आप भी सिंगल रहते हैं, तो 20 लीटर वाला यह मिनी एयर कूलर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। इसमें एक बार पानी भरने पर आप 4 से 8 घंटे तक ठंडी हवा पा सकते हैं। इसमें हाई स्पीड फैन लगी होती है, जो तेज हवा देने में सक्षम होता है। वहीं इसकी पावरफुल एयर थ्रो कमरे को जल्दी ठंडा करने में मदद करता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड्स लगे हैं, जो सामान्य पैड्स की तुलना में अधिक साफ और ताजी हवा देते हैं। इसी के साथ यह हवा में मौजूद बैक्टीरिया को भी खत्म करते हैं। इसमें 360 डिग्री व्हील्स लगे होते हैं, जिससे कूलर को घूमाना या खिसकाना काफी आसान हो जाता है। सबसे बढ़िया बात है कि यह कूलर बेहद कम शोर करता है, जिसका फायदा यह है कि आप रात में शांति से ठंडी हवा में आरामदायक नींद का मजा उठा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Cadlec AeroMini
    • क्षमता - 20 लीटर 
    • कलर - सफेद
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 16 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • विशेष सुविधा - ड्यूरेबल पंप
    • मटेरियल - PP प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 8700 ग्राम

    खूबियां

    • यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है यानी बिजली नहीं होने पर भी आप इसे इन्वर्टर पर चला सकते हैं।
    • यह हाई स्पीड मोटर के साथ आता है, जो लंबे समय तक चलने पर भी शानदार परफॉर्मेंस देता है।

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स ने फिलहाल इस एयर कूलर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Symphony Diet 12T Tower Air Cooler

    अगर आपको स्टडी टेबल के पास रखने के लिए कूलर चाहिए, तो 12 लीटर वाला यह टॉवर कूलर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। इसका साइज काफी कॉम्पैक्ट होता है, जिससे आप इसे कम जगह में भी आसानी से रख सकते हैं। यह पावरफुल ब्लोअर के साथ आता है, जिससे तेज हवा मिलती है और कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। इस टॉवर कूलर में ऑटो लूवर्स लगे हैं यानी ठंडी हवा अपने आप हर दिशा में फैलती है। यह मिनी कूलर हाई एफिशिएंसी हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स के साथ आता है, जो अधिक से अधिक पानी सोखकर हवा को तेजी से ठंडा करता है। इसकी सबसे खास बात है कि यह बेहद कम बिजली खपत के साथ कूलिंग करता है, जिससे आप बिजली बिल में भी बचत कर सकते हैं। इसमें बड़ा वाटर इनलेट लगा होता है, जिसकी मदद से आप टैंक में पानी आसानी से भर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Symphony Diet
    • क्षमता - 12 लीटर 
    • कलर - सफेद
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 100 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • विशेष सुविधा - एडजस्टेबल स्पीड
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 7 किलोग्राम

    खूबियां

    • यह इन्वर्टर कंपैटिबल कूलर है यानी बिजली नहीं होने पर भी आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं और लगातार कूलिंग का आनंद उठा सकते हैं। 
    • इसमें हैवी ड्यूटी कैस्टर व्हील्स लगे होते हैं, जिससे कूलर को आप अकेले भी खिसका या घूमा सकते हैं। 

    कमी 

    • इस कूलर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स ने कोई खास शिकायत नहीं की है।
    03
  • Havells Tuono 18L Personal Air Cooler for home

    हैवेल्स का यह एयर कूलर छोटे कमरों के लिए बढ़िया हो सकता है। इसमें 18 लीटर की वाटर टैंक मिलती है, जिसमें एक बार पानी भरने पर यह 4 घंटे तक ठंडी हवा दे सकता है। इस कूलर को आप बच्चों के कमरे, छोटी दुकान या अपने पर्सनल स्पेस के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यह कूलर बेहद कम शोर के साथ काम करता है, जिससे रात को सोते समय आपको परेशानी नहीं होती है और आप आरामदायक नींद का मजा उठा सकते हैं। इस मिनी कूलर में आपको आइस चैंबर भी मिलता है, जिसमें आप बर्फ को रखकर हवा को अधिक ठंडा कर सकते हैं। यह डस्ट फिल्टर नेट के साथ आता है, जिससे आपको अधिक शुद्ध हवा मिलती है। यह उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद मानी जाती है, जिन्हें सांस से जुड़ी समस्या होती है। वहीं इसके हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स ज्यादा पानी सोखकर हवा को लंबे समय तक ठंडा रखते हैं।  

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Havells Tuono
    • क्षमता - 18 लीटर 
    • कलर - सफेद
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 1200 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • विशेष सुविधा - वाटर लेवल इंडिकेटर
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 7000 ग्राम

    खूबियां

    • यह मल्टी-डायरेक्शनल कैस्टर व्हील्स के साथ आता है, जिससे कूलर को इधर-उधर करना आसान होता है।
    • इन्वर्टर कंपैटिबल होने के कारण इस कूलर को बिजली जाने के बाद भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स ने फिलहाल इस एयर कूलर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    04
  • Kenstar PULSE HC 20 Air Cooler For Home

    केनस्टार का यह एयर कूलर 20 लीटर क्षमता के साथ आता है, जिसमें एक बार पानी भरने पर आप लंबे समय तक कूलिंग प्राप्त कर सकते हैं। इसमें लगे हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स अधिक ठंडी हवा देने में सक्षम माने जाते हैं। वहीं यह 15 फीट तक की दूरी पर ठंडी हवा फेंकता है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। अगर आप ऐसे एरिया में रहते हैं जहां अक्सर बिजली कटने की समस्या रहती है, तो इन्वर्टर कंपैटिबल वाला यह कूलर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। इसका कॉम्पैक्ट साइज इसे कम जगह में रखने योग्य बनाता है। इसमें लगे वाटर लेवल इंडिकेटर से आप देख सकते हैं कि टैंक में पानी कब खत्म होने वाला है। वहीं यह कूलर पूरी तरह से बंद होने वाले लूवर्स के साथ आता है यानी कूलर बंद होने पर यह भी अपने आप बंद हो जाते हैं। इसका फायदा यह होता है कि टैंक में मच्छर और गंदगी नहीं जाती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Kenstar PULSE HC
    • क्षमता - 20 लीटर 
    • कलर - सफेद और पर्पल
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 353.15 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • विशेष सुविधा - इन-बिल्ट व्हील्स
    • मटेरियल - थर्मोप्लास्टिक
    • आइटम का वजन - 5300 ग्राम

    खूबियां

    • इसमें आइस चैंबर लगा हुआ है, जिसमें आप बर्फ को रखकर हवा को अधिक समय के लिए ठंडा कर सकते हैं।
    • यह बेहद कम बिजली खपत के साथ कूलिंग करता है, जिससे आप बिजली बिल में बचत कर सकते हैं। 

    कमी 

    • इस एयर कूलर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    05

रूम के लिए मिनी कूलर के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां हमने ऊपर बताए गए मिनी कूलर के 5 मॉडल्स की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है। 

मॉडल्स नाम 

कूलर टैंक क्षमता 

एयर फ्लो कैपेसिटी 

खास फीचर्स

Bajaj PX25 Torque

24 लीटर

16 क्यूबिक फीट पर मिनट

एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर

Cadlec AeroMini

20 लीटर

16 क्यूबिक फीट पर मिनट

ड्यूरेबल पंप

Symphony Diet

12 लीटर

100 क्यूबिक फीट पर मिनट

एडजस्टेबल स्पीड

Havells Tuono

18 लीटर

1200 क्यूबिक फीट पर मिनट

वाटर लेवल इंडिकेटर

Kenstar PULSE HC

20 लीटर

353.15 क्यूबिक फीट पर मिनट

इन-बिल्ट व्हील्स

ऐसे अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या मिनी कूलर पूरे कमरे को ठंडा कर सकता है?
    +
    मिनी कूलर मुख्य रूप से छोटे क्षेत्रों को ठंडा करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। ये बड़े कमरे के लिए नहीं हैं।
  • मिनी कूलर कितनी बिजली खपत करता है?
    +
    मिनी कूलर बहुत कम बिजली का उपयोग करते हैं, जिससे बिजली बिल में काफी अच्छी बचत की जा सकती है।
  • मिनी कूलर में कितनी बार पानी भरना चाहिए?
    +
    यह उपयोग और मॉडल की टैंक क्षमता पर निर्भर करता है। हालांकि, मिनी कूलर में हर 4 से 8 घंटे में पानी भरने की आवश्यकता हो सकती है।