छोटे घरों के Tower Cooler, जो कम जगह में भी दे कमाल की ठंडक

टॉवर कूलर पतले और कॉम्पैक्ट डिजाइन में आते हैं, जो बेहद कम जगह घेरते हैं और इनका मॉडर्न डिजाइन इन्हें छोटे घरों के लिए उपयुक्त बनाता है। वहीं Tower Cooler बेहतर एयर फ्लो के साथ बढ़िया कूलिंग प्रदान करते हैं। नीचे आप इनके 5 विकल्पों को देख सकते हैं।
घर के लिए स्पेस सेविंग टॉवर कूलर
घर के लिए स्पेस सेविंग टॉवर कूलर

क्या आप भी अपने घर के लिए ऐसा एयर कूलर ढूंढ रहे हैं, जो कम जगह घेरता हो? तो पतले और छोटे साइज में आने वाले टॉवर कूलर शानदार विकल्प हो सकते हैं। इनमें आपको 12 लीटर से लेकर 50 लीटर तक का वाटर टैंक मिलता है, जिसमें एक बार पानी भरने के बाद आप लंबे समय तक ठंडक पा सकते हैं। वहीं Tower स्टाइल वाले इन Air Cooler में आपको आइस चैंबर की सुविधा मिलती है, जिसमें आप बर्फ के छोटे-छोटे टुकड़ों को रखकर हवा को एसी जैसा ठंडा कर सकते हैं। इनमें से कुछ में आपको डस्ट फिल्टर लगा मिलता है, जो हवा को शुद्ध रखने के साथ-साथ कूलर के अंदर धूल-मिट्टी जाने से रोकता है। यहां बताए गए 5 टॉवर कूलर में आपको उच्च गुणवत्ता वाले हनीकॉम्ब पैड्स लगे मिलते हैं, जो अधिक से अधिक पानी को सोखकर लंबे समय तक हवा को ठंडा बनाए रखने में मदद करते हैं। 

ऐसी अधिक जानकारी प्राप्त करनी है तो आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज को देख सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Cello Tower 50 Ltrs Tower Air Cooler

    सेलो का यह टॉवर कूलर 50 लीटर वाटर टैंक क्षमता के साथ आता है, जिससे आपको इसमें बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती है और यह लंबे समय तक ठंडक देता है। इस Cello कूलर में असरदार हनीकॉम्ब पैड्स लगे होते हैं, जो अधिक पानी को सोखकर हवा को ठंडा करने में मदद करते हैं। इसमें 1800m3/hr की एयर डिलीवरी मिलती है यानी यह कूलर दूर तक ठंडी हवा को फैलाता है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। इस Tower Cooler में आपको 3 स्पीड कंट्रोल मिलते हैं यानी आप ठंडी हवा को 3 अलग-अलग स्पीड में एडजस्ट कर सकते हैं। इसमें लगे कैस्टर व्हील्स कूलर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लेकर जाने में आसानी देते हैं। इसमें आपको शक्तिशाली मोटर इन-बिल्ट मिलती है, जो लंबे समय तक चलने पर भी बेहतर प्रदर्शन दे सकती है। वहीं इस टॉवर कूलर का ऑपरेटिंग वोल्टेज 230 वोल्टेज रेंज पर भी तेज ठंडी हवा प्रदान कर सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Cello Tower 50
    • टैंक क्षमता - 50 लीटर
    • रंग - ग्रीन
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • कंट्रोल टाइप - रिमोट
    • विशेष सुविधा - पावरफुल एयर थ्रो
    • वजन - 9500 ग्राम

    खूबियां

    • इसमें वाटर इंडिकेटर लगा होता है, जिससे आप देख सकते हैं कि कूलर में पानी कब खत्म होने वाला है।
    • यह कूलर कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल डिजाइन में आता है, जिससे इस कम जगह में भी आसानी से रखा जा सकता है।

    कमी 

    • इस कूलर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    01
  • Elista COZY COOL 50, Personal Tower Air Cooler

    अगर आप भी अपने छोटे कमरे या लिविंग रूम के लिए किफायती कीमत में बढ़िया टॉवर कूलर ढूंढ रहे हैं, तो Elista का यह एयर कूलर आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसके फीचर्स की बात करें, तो यह कूलर 28 फीट तक की दूरी पर भी ठंडी हवा फेंकता है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। इसमें 50 लीटर की वाटर टैंक शामिल होती है, जिससे आप इसमें एक बार में काफी पानी भर सकते हैं, जो देर तक कूलिंग देता है। इसमें आपको बड़े हनीकॉम्ब पैड्स लगे मिलते हैं, जिससे यह पानी अधिक सोखता है और हवा को अधिक समय के लिए ठंडा बनाए रखने में मदद करता है। इस टॉवर एयर कूलर में आपको Mosquitos और डस्ट फिल्टर नेट लगा मिलता है, जो कूलर के अंदर मच्छर और धूल-मिट्टी को जाने से रोकता है, जिससे हवा शुद्ध रहती है और अंदर से कूलर भी साफ रहता है। इसमें लगे वाटर इंडिकेटर की मदद से आप देख सकते हैं कि कूलर में कितना पानी मौजूद है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Elista Cozy Cool
    • टैंक क्षमता - 50 लीटर
    • रंग - नीला और सफेद
    • मटेरियल - ABS
    • कंट्रोल टाइप - नॉब्स कंट्रोल
    • विशेष सुविधा - डस्ट फिल्टर
    • वजन - 14.5 किलोग्राम

    खूबियां

    • इस एयर कूलर में आपको आइस चैंबर लगा मिलता है, जिससे आप इसमें बर्फ के टुकड़ों को डालकर हवा को अधिक ठंडा कर सकते हैं। 
    • इसमें आपको नॉब्स कंट्रोल दिया गया है, जिससे आप कूलर की स्पीड और अन्य सेटिंग्स को एडजस्ट कर सकते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स ने फिलहाल इस कूलर को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • V-Guard Arido T50 H Air Cooler for Home

    वी-गार्ड का यह एयर कूलर 50 लीटर क्षमता वाले वाटर टैंक के साथ आता है, जिसमें बार-बार पानी भरने की समस्या नहीं रहती है। इस कूलर के ऊपर हिस्से पर आइस चैंबर लगा होता है, जिसमें आप बर्फ रखकर हवा को एसी जैसा ठंडा कर सकते हैं। इस V Guard कूलर में वाटर इंडिकेटर की सुविधा शामिल होती है, जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी बचा हुआ है। इस Room Cooler में कैस्टर व्हील्स लगे हैं, जिससे कूलर को खिसकाना आसान होता है। यह टॉवर कूलर मच्छर और डस्ट रोकने वाले फिल्टर के साथ आता है, जिससे हवा को शुद्ध रहती है और कूलर भी अंदर से गंदा नहीं होता है। इसमें लगा Concealed पंप बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है और हार्ट वाटर में भी बेहतर ढंग से काम करता है। इसमें Nano Pores वाले हनीकॉम्ब पैड्स लगे हैं, जो सामान्य पैड्स की तुलना में अधिक पानी सोखते हैं और हवा को लंबे समय तक ठंडा रखने में मदद करते हैं। इसकी शक्तिशाली एयर थ्रो कमरे को जल्दी ठंडा करने में मदद कर सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - V-Guard Arido
    • टैंक क्षमता - 50 लीटर
    • रंग - व्हाइट और पर्पल
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • कंट्रोल टाइप - नॉब्स कंट्रोल
    • विशेष सुविधा - एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर
    • वजन - 11.6 किलोग्राम

    खूबियां

    • इसमें 4D एयर सर्कुलेशन तकनीक शामिल है, जो कूलर की हवा को कमरे में चारों तरफ फैलाती है, जिससे हर कोने में ठंडी हवा पहुंचती है। 
    • यह एयर कूलर इन्वर्टर रेडी है यानी बिजली कटने के बाद आप इसे इन्वर्टर से कनेक्ट करके इस्तेमाल कर सकते हैं। 

    कमी 

    • फिलहाल अमेजन यूजर्स को इस कूलर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    03
  • Crompton Optimus Neo 35 Litres Tower Air Cooler for home

    क्रॉम्पटन का यह टॉवर कूलर खासतौर पर छोटे कमरों या लिविंग एरिया के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 35 लीटर की वाटर टैंक शामिल होती है, जिसमें एक बार पानी भरने के बाद आप लंबे समय तक ठंडक पा सकते हैं। इस Crompton कूलर में आइस चैंबर की सुविधा मिलती है, जिसमें आप बर्फ के टुकड़ों को रखकर हवा को अधिक ठंडा कर सकते हैं और इस चैंबर को साफ करना भी बेहद आसान होता है। इसमें लगे हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब पैड्स पानी को ज्यादा से ज्यादा सोखकर हवा को लंबे समय तक ठंडा रखने में मदद करते हैं। इसमें Everlast Pump लगा हुआ है, जो अधिक टिकाऊ होता है और इसमें जंग लगने की समस्या कम रहती है। इसमें शामिल मोटर ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर लंबे समय तक मोटर के चलने पर उसे जलने या गर्म होने से बचाता है। इसमें 4 वे एयर सर्कुलेशन तकनीक शामिल है, जो हवा को कमरे के चारों कोनो में फैलाता है। वहीं इसमें लगे कैस्टर व्हील्स कूलर को एक जगह से दूसरी जगह तक खिसकाने में मदद करता है।  

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Crompton Optimus Neo
    • टैंक क्षमता - 35 लीटर
    • रंग - नीला और सफेद
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • कंट्रोल टाइप - रिमोट
    • विशेष सुविधा - ऑटो फिल
    • वजन - 11000 किलोग्राम

    खूबियां

    • इस एयर कूलर की स्पीड व अन्य सेटिंग्स को कंट्रोल करने के लिए इसमें आपको रिमोट की सुविधा मिलती है। 
    • इसमें लगा वाटर इंडिकेटर आपको बताता है कि पानी कब खत्म होने वाला है। 

    कमी 

    • इस कूलर को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स ने कुछ खास शिकायत नहीं की है।
    04
  • Symphony Diet 12T Tower Air Cooler

    सिंगल रहने वाले लोगों के लिए यह 12 लीटर वाटर टैंक वाला एयर कूलर बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसका कॉम्पैक्ट साइज इसे छोटे कमरों के लिए उपयुक्त बनाता है। इसमें हाई एफिशिएंसी हनीकॉम्ब पैड्स लगे होते हैं, जो पानी को ज्यादा सोखकर हवा को ठंडा करते हैं। यह Air Cooler इन्वर्टर रेड तकनीक के साथ आने वाला कूलर है यानी इस कूलर को आप बिजली जाने पर इन्वर्टर से जोड़कर ठंडी हवा पा सकते हैं। इसमें लगा वाटर इंडिकेटर आपको दिखाता है कि कूलर में कितना पानी मौजूद है, ताकि आप पानी खाली होने से पहले वाटर टैंक को भर सकें। इस Symphony कूलर में लगे हैवी ड्यूटी कैस्टर व्हील्स कूलर को खिसकाने में मदद करते हैं। इसमें शामिल ऑटो लूवर्स मूवमेंट अपने आप हर दिशा में हवा को फैलाने में मदद करते हैं, जिससे कमरे के हर कोने में ठंडी हवा पहुंचती है। इस कूलर की शक्तिशाली एयर फ्लो तकनीक कमरे को जल्दी ठंडा करने में मदद करती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Symphony Diet
    • टैंक क्षमता - 12 लीटर
    • रंग - सफेद
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • कंट्रोल टाइप - नॉब्स कंट्रोल
    • विशेष सुविधा - एडजस्टेबल स्पीड
    • वजन - 7 किलोग्राम

    खूबियां

    • इस कूलर में नॉब्स कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिससे आप हवा की गति और अन्य सेटिंग्स को इनकी मदद से एडजस्ट कर सकते हैं। 
    • यह कूलर इस तरह से डिजाइन किया गया है कि कम बिजली की खपत के साथ बेहतर कूलिंग प्रदर्शन दे सकता है।

    कमी 

    • फिलहाल, अमेजन यूजर्स ने इस कूलर को लेकर कुछ खास शिकायत नहीं की है।
    05

टॉवर कूलर के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां हमने ऊपर बताए गए टॉवर Cooler के 5 मॉडल्स की तुलना की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल्स नाम 

वाटर टैंक क्षमता

एयर डिलीवरी 

खास फीचर्स

Cello Tower 50

50 लीटर 

1800 m3/hr

3 स्पीड कंट्रोल, ऑपरेटिंग वोल्टेज

Elista COZY COOL

50 लीटर

1600 m3/hr

डस्ट फिल्टर नेट, आइस चैंबर

V-Guard Arido

50 लीटर 

1406 m3/hr

Nano Pores वाले हनीकॉम्ब पैड्स, 4D एयर सर्कुलेशन

Crompton Optimus Neo

35 लीटर

1350 m3/hr

मोटर ओवरलोड प्रोटेक्शन, एवरलास्ट पंप

Symphony Diet

12 लीटर 

100 क्यूबिक फीट पर मिनट

हैवी ड्यूटी कैस्टर व्हील्स, वाटर इंडिकेटर

इसी तरह के अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • टावर कूलर साधारण कूलर से कैसे अलग होते हैं?
    +
    टावर कूलर पतले और कॉम्पैक्ट डिजाइन के होते हैं, जो कम जगह घेरते हैं और मॉडर्न दिखते हैं और इसी के साथ ये बेहतर एयर फ्लो और कम शोर के साथ आते हैं।
  • क्या टावर कूलर छोटे कमरों के लिए पर्याप्त ठंडक देते हैं?
    +
    हां, ये छोटे से मध्यम आकार के कमरों के लिए डिजाइन किए गए हैं और कुशल कूलिंग प्रदान करते हैं।
  • टावर कूलर खरीदने से पहले किन फीचर्स पर ध्यान देना चाहिए?
    +
    पानी की टंकी की क्षमता, बिजली की खपत, एयर फ्लो (CFM), शोर स्तर, रिमोट कंट्रोल और ऑसिलेशन जैसी सुविधाओं पर विचार करना चाहिए।