बेडरूम के लिए Personal Air Cooler, जिनमें एडवांस फीचर्स संग मिलेगी दमदार कूलिंग

बेडरूम के लिए भरोसेमंद और पोर्टेबल कूलर ढूंढ रहे हैं? तो पर्सनल Air Cooler आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है। ये साइज में छोटे होते हैं और इनमें शामिल आइस चैंबर, हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब पैड्स और हाई एयर डिलीवरी जैसे एडवांस फीचर्स तेज कूलिंग देने में सहायक होते हैं।
पर्सनल एयर कूलर
पर्सनल एयर कूलर

बेडरूम के लिए पर्सनल एयर कूलर को बढ़िया विकल्प माना जाता है। जाहिर है ये साइज में छोटे होते हैं जो कम जगह में भी आसानी से रखे जा सकते हैं और इनका किफायती दाम इन्हें हर किसी के बजट में आसानी से फिट होने योग्य बनाता है। वहीं इन Personal Air Cooler में आपको एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं जो हवा को अधिक ठंडा करने में मदद करते हैं। इनमें मौजूद हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स पानी को अधिक मात्रा में सोखकर हवा को ठंडा करते हैं और इनमें से कुछ में आपको आइस चैंबर भी लगा मिलता है, जिससे आप बर्फ के टुकड़ों को इसमें रखकर एसी जैसी ठंडी हवा प्राप्त कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आप इन एयर कूलर को बिजली जाने के बाद भी उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि ये इन्वर्टर कंपैटिबल होते हैं। नीचे आप इन पर्सनल एयर कूलर के 5 विकल्पों को देख सकते हैं। 

ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Kenstar PULSE HC 20 Personal Air Cooler

    केनस्टार का यह एयर कूलर 20 लीटर क्षमता के साथ आता है, जो कम जगह वाले कमरों के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसमें आपको अलग से आइस चैंबर मिलता है जिसमें आप बर्फ के टुकड़ों को डालकर हवा को ज्यादा ठंडा कर सकते हैं। यह केनस्टार कूलर इन्वर्टर कंपैटिबल है यानी आप इस कूलर को आप बिजली कटने के बाद भी इन्वर्टर से कनेक्ट करके चला सकते हैं। इस पर्सनल कूलर में कोलैप्सिबल लूवर लगे होते हैं यानी कूलर अगर बंद है तो यह भी अपने आप बंद हो जाते हैं, जिससे बाहर की गंदगी कूलर के अंदर नहीं जाती है। यह कूलर 20 मीटर तक के एरिया को कवर करता है, जिससे ठंडी हवा दूर तक जाती है। इसमें हैवी ड्यूटी डबल बॉल बेयरिंग मोटर लगी है, जो अधिक टिकाऊ होती है और शांति से तेज हवा प्रदान करती है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है।  

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Pulse HC 20
    • क्षमता - 20 लीटर 
    • कलर - सफेद और पर्पल
    • मटेरियल - थर्मोप्लास्टिक
    • विशेष सुविधा - इन-बिल्ट व्हील्स
    • एयर फ्लो क्षमता - 353.15 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • आइटम का वजन - 5300 ग्राम

    खूबियां

    • इसमें हाई कैपेसिटी पंप लगा हुआ है, जो नमी से खराब नहीं होता है और लंबे समय तक टिकाऊ रहता है।
    • इसमें आपको वाटर इंडिकेटर लगा मिलता है, जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी बचा हुआ है।

    कमी 

    • फिलहाल, अमेजन यूजर्स को इस एयर कूलर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • Bajaj Shield Series Glanza 30L Personal Air Cooler

    बजाज का यह पर्सनल एयर कूलर कॉम्पैक्ट साइज में आता है, जिसे आप कम जगह में आसानी से रख सकते हैं। इसमें 30 लीटर की वाटर टैंक लगी होती है, जिसमें आप एक बार में काफी पानी भर सकते हैं और यह लंबे समय तक ठंडक बनाए रखता है। इस एयर कूलर में DuraMarine प्रो पंप लगा होता है, जो अधिक टिकाऊ होता है और इसमें नमी के कारण जंग लगने की समस्या नहीं होती है और यह हार्ड वाटर में भी बढ़िया ढंग से काम करता है। वहीं यह Bajaj कूलर DuraTuff प्रो मोटर के साथ आता है, जो लंबे समय तक चलने पर भी बढ़िया प्रदर्शन करता है और अधिक टिकाऊ रहता है। बजाज का यह एयर कूलर हाई एयर डिलीवरी के साथ काम करता है यानी यह ठंडी हवा को कमरे में तेजी से फैलाता है जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। इस कूलर में आपको यूजर-फ्रेंडली कंट्रोल पैनल मिलता है जिससे आप हवा की गति व अन्य सेटिंग्स को आसानी से बदल सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Bajaj Shield Series Glanza
    • क्षमता - 30 लीटर 
    • कलर - सफेद
    • मटेरियल - ABS प्लास्टिक
    • विशेष सुविधा - आइस चैंबर 
    • एयर फ्लो क्षमता - 100 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • आइटम का वजन - 8 किलोग्राम

    खूबियां

    • बजाज के इस एयर कूलर में आपको आसानी से निकल जाने वाले कूलिंग पैड्स लगे मिलते हैं, जिन्हें आप निकाल कर साफ कर सकते हैं। 
    • इस एयर कूलर में दिए वाटर इंडिकेटर की मदद से आप टैंक में देख सकते हैं कि कितना पानी बचा हुआ है।

    कमी 

    • इस एयर कूलर में अभी तक अमेजन यूजर्स को कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • HAVAI Arizona 9 Personal Air Cooler

    यह पर्सनल एयर कूलर बेडरूम के लिए बढ़िया हो सकता है। इसमें 9 इंच के ब्लेड्स लगे मिलते हैं, जो तेज हवा देते हैं। यह कूलर 5 फीट तक की दूरी पर हवा को फेंकता है जिससे दूर बैठे व्यक्ति को भी ठंडी हवा लगती है। इस एयर कूलर में 25 लीटर की टैंक मिलती है, जिसमें एक बार में पानी भरकर आप लंबे समय तक कूलिंग प्राप्त कर सकते हैं। इस Room Cooler में बॉल बेयरिंग मोटर लगी होती है, जो अधिक टिकाऊ और लंबे समय तक चलने पर बेहतर प्रदर्शन करती है। इसमें आपको स्पीड कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिससे आप हवा की गति को अपने अनुसार सेट कर सकते हैं। यह 3 साइड हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स वाले कूलर है जो ज्यादा पानी सोखकर हवा को ठंडा करने में मदद करते हैं। HAVAI का यह कूलर काफी हल्का होता है जिस कारण इसे उठाकर दूसरी जगह रखना काफी आसान हो सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - HAVAI Arizona
    • क्षमता - 25 लीटर 
    • कलर - सफेद
    • मटेरियल - PP
    • विशेष सुविधा - ऑटो स्विंग लूवर 
    • एयर फ्लो क्षमता - 2200 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • आइटम का वजन - 5.7 किलोग्राम

    खूबियां

    • इस कूलर में टॉप हैंडल लगा होता है जिससे इसे पकड़ना काफी आसान हो जाता है।
    • यह एयर कूलर कम शोर के साथ काम करता है, जिससे आप शांत माहौल में ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं।

    कमी 

    • इस एयर कूलर में फिलहाल अमेजन यूजर्स को कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    03
  • Livpure Zencool Personal Air Cooler

    लिवप्योर का यह एयर कूलर खासतौर पर बेडरूम या छोटी जगह के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 48 लीटर की वाटर टैंक लगी होती है, जिसमें आपको बार-बार पानी भरने की समस्या नहीं होती और आप एक बार में टैंक को भरकर लंबे समय तक कूलिंग पा सकते हैं। इस Livpure कूलर में लगी मोटर थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन के साथ काम करती है यानी अगर मोटर ज्यादा गर्म हो जाता है या उसके जलने का खतरा रहता है, तो यह तकनीक अपने आप एयर कूलर को बंद कर देती है जिससे मोटर सुरक्षित रहती है और दुघर्टना की संभावना भी कम हो जाती है। इस एयर कूलर में वाटर इंडिकेटर लगा हुआ है, जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में पानी कब खत्म होने वाला है। यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है यानी बिजली चले जाने के बाद भी आप इन्वर्टर पर इस कूलर का उपयोग कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - HAVAI Arizona
    • क्षमता - 48 लीटर 
    • कलर - सफेद
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • विशेष सुविधा - पोर्टेबल 
    • एयर फ्लो क्षमता - 250 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • आइटम का वजन - 12 किलोग्राम

    खूबियां

    • इसमें एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड्स लगे हैं, जो ना केवल ज्यादा पानी सोखकर हवा को ठंडा करते हैं बल्कि हवा में मौजूद बैक्टीरिया, वायरस और गंदगी को भी हटाते हैं। 
    • इसकी हाई एयर डिलीवरी तेजी से ठंडी हवा को कमरे में फैलाते हैं। 

    कमी 

    • अभी तक अमेजन यूजर्स को इस एयर कूलर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    04
  • V-Guard Airotron 26ltrPersonal Air Cooler

    26 लीटर वाटर टैंक वाले इस वी-गार्ड एयर कूलर में आप लंबे समय तक ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। यह बेडरूम या छोटे कमरों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें आपको बड़े हनीकॉम्ब पैड्स लगे मिलते हैं, जो ज्यादा पानी सोखकर हवा को ठंडा करने में मदद करते हैं। यह एयर कूलर वाइड वोल्टेज के साथ काम करता है यानी यह 160V से 270V तक के वोल्टेज रेंज को आसानी से हैंडल कर सकता है। यह इन्वर्टर रेडी है यानी आप इस एयर कूलर को बिजली कटने के बाद इन्वर्टर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें लगे कैस्टर व्हील्स के कारण इस कूलर को एक स्थान से दूसरे स्थान तक खिसकाना काफी आसान होता है। वहीं इसका ग्रे कलर और स्टाइलिश डिजाइन इसे आकर्षक बनाता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - V-Guard Airotron
    • क्षमता - 26 लीटर 
    • कलर - ग्रे
    • मटेरियल - PP
    • विशेष सुविधा - पोर्टेबल 
    • एयर फ्लो क्षमता - 765 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • आइटम का वजन - 8 किलोग्राम

    खूबियां

    • इसमें लगे वाटर इंडिकेटर की मदद से आप देख सकते हैं कि कूलर टैंक में कितना पानी बचा हुआ है।
    • इसमें वाटर इंटेल लगा हुआ है, जिसमें आप पाइप डालकर आसानी से टैंक में पानी भर सकते हैं। 

    कमी

    • इस एयर कूलर को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    05

पर्सनल एयर कूलर के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां हमने ऊपर बताए गए 5 Room Cooler मॉडल्स की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल्स नाम 

क्षमता   

एयर फ्लो 

खास फीचर्स

Kenstar Pulse

20 लीटर

353.15 मीटर क्यूब घंटे

इन्वर्टर कंपैटिबल, हाई कैपेसिटी पंप

Bajaj Shield Series Glanza

30 लीटर

100 मीटर क्यूब घंटे

DuraMarine प्रो पंप, यूजर-फ्रेंडली कंट्रोल पैनल

HAVAI Arizona

25 लीटर

2200 मीटर क्यूब घंटे

बॉल बेयरिंग मोटर, 3 साइड हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स

Livpure Zencool

48 लीटर

250 मीटर क्यूब घंटे

थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन, वाटर इंडिकेटर

V-Guard Airotron

26 लीटर

765 मीटर क्यूब घंटे

वाइड वोल्टेज , इन्वर्टर रेडी

इसी तरह के अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • पर्सनल एयर कूलर कितनी बिजली खपत करते हैं?
    +
    ये आमतौर पर एसी की तुलना में काफी कम बिजली खपत करते हैं, जिससे बिजली का बिल कम आता है।
  • क्या पर्सनल एयर कूलर ज्यादा शोर करते हैं?
    +
    आधुनिक पर्सनल एयर कूलर शांत ऑपरेशन के साथ डिजाइन किए जाते हैं, लेकिन खरीदते समय शोर स्तर (dB) की जांच करना महत्वपूर्ण है।
  • एयर कूलर को कितनी बार साफ करना चाहिए?
    +
    स्वास्थ्य और कुशलता के लिए पैड और पानी की टंकी को हर हफ्ते या दो हफ्ते में साफ करना चाहिए।