क्या आप भी अपने घर के लिए ऐसा एयर कूलर ढूंढ रहे हैं जो कम बिजली खर्च के साथ अच्छी कूलिंग प्रदान करे और बजट में भी फिट हो? तो केनस्टार एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। जाहिर है Kenstar के एयर कूलर अपनी शानदार कूलिंग तकनीक और एडवांस फीचर्स के कारण काफी मशहूर है। इनमें शामिल लंबी एयर थ्रो तकनीक कमरे में तेजी से हवा को फैलाते हैं, जिससे कमरा जल्दी ठंडा होता है। वहीं इनमें लगे हनीकॉम्ब पैड्स ज्यादा पानी सोखकर बेहतर कूलिंग प्रदान करते हैं, जिससे गर्मी के दिनों में आपको आरामदायक ठंडक मिल सकती है। यहां बताए गए Kenstar के Air Cooler में आपको 40 से लेकर 90 लीटर वाटर टैंक क्षमता वाले मॉडल्स देखने को मिलेंगे, जिन्हें आप अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं। इन कूलर की सबसे खास बात यह है कि आप इन्हें बिजली कटने के बाद भी उपयोग कर सकते हैं। जी हां, ये इन्वर्टर रेडी होते हैं जिससे इन्हें बिजली जाने के बाद इन्वर्टर पर चलाया जा सकता है। वहीं इनमें से कुछ में शामिल आइस चेंबर हवा एसी जैसा ठंडा करने में मदद करते हैं।
ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।
Kenstar MAHA KOOL HC 70 L Desert Air Cooler
केनस्टार का यह एयर कूलर बड़े कमरों, हॉल या दुकानों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें 70 लीटर की बड़ी पानी की टंकी शामिल होती है, जिससे यह लंबे समय तक ठंडी हवा देता रहता है और आपको इसमें बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड लगे होते हैं, जो हवा को ठंडा करने के साथ-साथ बैक्टीरिया और धूल को भी कम करने में मदद करते हैं, जिससे आप अधिक शुद्ध व ठंडी हवा प्राप्त हो सकती है। इस Desert Cooler में हाई स्पीड फैन लगे हैं, जो तेज गति से हवा को पूरे कमरे में फैलाने में मदद करते हैं। वहीं इसकी 50 फीट तक की शक्तिशाली एयर थ्रो बड़े कमरों या खुले स्थानों पर भी दूर बैठे व्यक्ति तक ठंडी हवा पहुंचता है। यह कूलर इन्वर्टर रेडी है यानी बिजली चली भी जाए तो आप इसे घर के इन्वर्टर से कनेक्ट करके चला सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Kenstar MAHA KOOL HC
- क्षमता - 70 लीटर
- रंग - ग्रे
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 6000 CFPM
- विशेष सुविधा - इन-बिल्ट व्हील्स
- मटेरिटल - PP
खूबियां
- यह केनस्टार एयर कूलर हैवी ड्यूटी मोटर के साथ काम करता है, जो लंबे समय तक लगातार चलने के बाद भी बढ़िया प्रदर्शन करता है।
- इस मजबूत पहिए लगे होते हैं, जो कूलर को आसानी से मूव करने में मदद करते हैं और जरूरत पड़ने पर इन्हें लॉक भी किया जा सकता है ताकि कूलर अपनी जगह से हिले नहीं।
कमी
- इस कूलर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
01
Kenstar TallDe HC 45 L Room/Personal Air Cooler For Home
केनस्टार का यह एयर कूलर 45 लीटर पानी की टंकी के साथ आता है, जो लंबे समय तक कमरे में कूलिंग बनाए रखने में मदद करती है। इस कूलर में हनीकॉम्ब कूलिंग पैड का उपयोग किया गया है, जो पानी को अच्छी तरह सोखकर हवा को ठंडा करने में मदद करते हैं और सबसे खास बात यह है कि इसमें एंटी-बैक्टीरियल हेक्साकूल तकनीक वाली पैड्स लगी होती है, जो हवा को ज्यादा साफ और ताजा बनाने में मदद करती है। इस Room Cooler में शामिल टर्बो फैन तकनीक हवा को तेजी से कमरे के हर कोने तक पहुंचाने में मदद करती है। यह 40 फीट तक की पावरफुल एयर थ्रो क्षमता के साथ आती है, जो छोटे और मध्यम कमरों में पर्याप्त कूलिंग प्रदान कर सकती है। वहीं इनमें लगे हाई स्पीड फैन तेजी से हवा को फैलाने में मदद करते हैं, जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। इसमें पर्सनल कूलर में मल्टी-डायरेक्शनल कूलिंग तकनीक शामिल होती है, जो अलग-अलग दिशाओं में हवा को फैलाने में मदद करती है। बिजली जाने पर भी यह कूलर काम करता रहता है, क्योंकि यह इन्वर्टर रेडी होता है यानी इस इन्वर्टर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Kenstar TallDe HC
- क्षमता - 45 लीटर
- रंग - सफेद और काला
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 6900 CFPM
- विशेष सुविधा - पोर्टेबल
- मटेरिटल - PP
खूबियां
- यह कूलर पोर्टेबल डिजाइन के साथ आता है, जिससे आप इसे आसानी से कम स्पेस में भी रख सकते हैं।
- इसमें वाटर इंडिकेटर लगा होता है, जिसमें आप देख सकते हैं कि कूलर में कितना पानी मौजूद है।
कमी
- अमेजन यूजर्स को फिलहाल इस एयर कूलर कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Kenstar Tallde 50 Desert Air Cooler for Home
केनस्टार का यह एयर कूलर 50 लीटर की वाटर टैंक के साथ आता है, जिसमें एक बार पानी भरने पर आप इसका लंबे समय के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इस कूलर में वूड वूल कूलिंग पैड लगाए गए हैं, जो हवा को ठंडा करने में मदद करते हैं। दरअसल, जब पानी इन पैड्स से गुजरता है तो हवा ठंडी होकर कमरे में फैलती है, जिससे गर्मियों में आरामदायक ठंडक मिलती है। इस Air Cooler में 45 फीट तक की एयर थ्रो क्षमता दी गई है, जिससे ठंडी हवा दूर तक पहुंचती है और कमरे के हर कोने तक कूलिंग मिलती है। इसमें ABS प्लास्टिक फैन लगाया गया है, जो मजबूत होने के साथ-साथ हल्का भी होता है और बेहतर एयर फ्लो देने में मदद करता है। इस कूलर में मजबूत मोटर लगी होती है, जो लगातार चलने के बावजूद अच्छा प्रदर्शन करती है। इसमें Collapsible लूवर्स लगे होते हैं, जो कूलर बंद होने पर धूल और कीड़ों को अंदर जाने से रोकने में मदद करते हैं। इससे कूलर लंबे समय तक साफ और सुरक्षित रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Kenstar Tallde 50
- क्षमता - 50 लीटर
- रंग - सफेद और काला
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 4000 CFPM
- विशेष सुविधा - स्लीप मोड
- मटेरिटल - प्लास्टिक
खूबियां
- इसमें ऑटो स्विंग फीचर शामिल है, जो कूलर की हवा अपने आप दाएं-बाएं घूमती रहती है और पूरे कमरे में समान रूप से ठंडक पहुंचाती है।
- यह इन्वर्टर रेड कूलर है यानी आप बिजली कटने पर भी इसे इन्वर्टर पर चला सकते हैं।
कमी
- इस एयर कूलर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
03
Kenstar Snowcool HC 60 Desert Air Cooler for Home
गर्मियों में कमरों को ठंडा रखने के लिए यह एक किफायती एयर कूलर है, जो 60 लीटर की बड़ी पानी की टंकी के साथ आता है। इससे आपको बार-बार कूलर में पानी नहीं भरना पड़ता है। इस कूलर में हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे हैं, जो हवा को ठंडा करने में मदद करते हैं। इसकी खास बात है कि यह सामान्य घास वाले पैड्स की तुलना में ज्यादा प्रभावी कूलिंग देती है और लंबे समय तक टिकाऊ भी रहती है। इसकी इन्वर्टर तकनीक बिजली जाने पर इसे इन्वर्टर से कनेक्ट कर देती है, जिससे आप बिजली कटने के बाद भी ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं। इस Kenstar Cooler में नॉब्स कंट्रोल सिस्टम दिया गया है, जिससे इसे चलाना और कंट्रोल करना काफी आसान हो सकता है। इसके अलावा इसमें ऑटो स्विंग फीचर मौजूद है, जो हवा को अपने आप कमरे में इधर-उधर फैलाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Kenstar Snowcool HC
- क्षमता - 60 लीटर
- रंग - सफेद
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 4300 CFPM
- विशेष सुविधा - इन-बिल्ट व्हील्स
- मटेरिटल - प्लास्टिक
खूबियां
- इस कूलर में 360 डिग्री घूमने वाले बड़े पहिए लगे होते हैं, जिससे कूलर को इधर-उधर करना आसान होता है।
- इसमें लगा वाटर इंडिगेटर यह देखने की सुविधा देता है कि कूलर में कितना पानी मौजूद है।
कमी
- इस कूलर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
04
Kenstar Auster 60 Window Air Cooler for Home
अगर आप ऐसा कूलर ढूंढ रहे हैं, जो आपकी खिड़की में आसानी से फिट हो सके तो यह कूलर आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इस कूलर में 60 लीटर की पानी टैंक दी गई है, जिससे यह लंबे समय तक लगातार कूलिंग देता है। इस Kenstar Cooler में वूड वूल कूलिंग पैड्स का उपयोग किया गया है, जो सामान्य कूलिंग पैड से अधिक पानी को सोखकर हवा को ठंडा करने में मदद करते हैं। इस कूलर में हैवी ड्यूटी डबर बोल मोटर लगी है, जो काफी मजबूत होती है और लंबे समय टिकाऊ रहती है। इस Window Cooler में Collapsible Louvers भी लगे होते हैं, जो दिए गए हैं। ये लूवर्स कूलर बंद होने पर धूल, कीड़े और गंदगी को अंदर जाने से रोकने में मदद करते हैं। इससे कूलर लंबे समय तक साफ और सुरक्षित रहता है। 60 लीटर क्षमता वाले इस कूलर में इन्वर्टर तकनीक शामिल है, जिससे बिजली जाने पर भी इसे इन्वर्टर के जरिए चलाया जा सकता है। इसके अलावा इसमें कैस्टर व्हील्स लगे होते हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर आप कूलर को एक जगह से दूसरी जगह लेकर जा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Kenstar Auster 60
- क्षमता - 60 लीटर
- रंग - ग्रे
- विशेष सुविधा - कूलिंग पैड
- मटेरिटल - प्लास्टिक
- वजन - 14000 ग्राम
खूबियां
- इस कूलर की सेटिंग्स को कंट्रोल करने के लिए इसमें नॉब्स लगे होते हैं, जिससे इसे उपयोग करना आसान होता है।
- इसमें लगे वाटर इंडिकेटर की मदद से आप देख सकते हैं कूलर में कितना पानी बचा हुआ है।
कमी
- फिलहाल अमेजन यूजर्स को इस कूलर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
05
केनस्टार कूलर के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां ऊपर बताए गए 5 केनस्टार कूलर की तुलना की गई है ताकि आपको अपने लिए सही विकल्प चुनने में आसानी हो।
इसी तरह के अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।