क्या आपको भी समझ नहीं आ रहा, कि किस साइज के रूम में कूलर सक्षम रहेगा और किसमें नहीं? अगर हां.. तो एयर कूलर आपके 150 से लेकर 750 स्क्वेर फीट साइज वाले रूम के लिए उपयुक्त और बढ़िया कूलिंग कर सकते हैं। रूम साइज जानने के बाद भी अक्सर लोगों को कमरे के हिसबा से कूलर की क्षमता चुनने में दिक्कत आती है, तो 100 से लेकर 150 स्क्वेर फीट के लिए 15 लीटर, 150-300 स्क्वेर फीट रूम के लिए 11-30 लीटर, 300-600 स्क्वेर फीट वाले रूम में 31-60 लीटर और 600-800 स्क्वेर फीट आकार वाले रूम में 60 लीटर से ज्यादा क्षमता वाला एयर कूलर बढ़िया विकल्प हो सकते हैं। जब भी कोई एयर कूलर लेने जाता है, तो अपने कमरे के माप और आकार को ध्यान में रखते हुए जाता है, जो कि सही भी है। अगर आप रूम साइज नहीं देखेंगे, तो हो सकता है आपका कूलर अच्छी कूलिंग ना करें या फिर कमरे में चिपचिप बढ़ जाए और वेटिंलेशन की दिक्कत भी उतपन्न हो सकती है। ऐसे आप भी हाउस ऑफ अप्लायंसेस की श्रेणी में शामिल एयर कूलर की क्षमता उसके रूम साइज के आधार पर ही चुन सकते हैं, जिससे बाद में आपको पचताना नहीं पड़ेगा।
रूम साइज के हिसाब से कैसे चुनें सही प्रकार का एयर कूलर?
- डेजर्ट एयर कूलर: कूलर अगर बड़े कमरों के लिए लेना होता है, तो लोग डेजर्ट कूलर को लेना ज्यादा पसंद करते हैं। इनके विकल्प आपको ज्यादा क्षमता में भी मिल जाएंगे, वैसे 90 लीटर तक के डेजर्ट कूलर भी सक्षम हो सकते हैं। इन्हें किस साइज वाले रूम में लगा सकते हैं, उसकी बात करें, तो ये आमतौर पर, 600-800 स्क्वेर फीट आकार वाले कमरों को भी ठंडा करने के काम आ सकते हैं।
- पर्सनल एयर कूलर: जब कूलर लोगों को चाहिए होता है, तो वो चाहते हैं, कि वो आकार में ज्यादा बड़ा ना हो और उसे आसानी से इधर-उधर लेकर जा सकें, ऐसे में Cooler Personal सही विकल्प हो सकते हैं, जो कि आकार में छोटे और पोर्टेबल होते हैं। आमतौर पर, ये 100 से लेकर 300 स्क्वेर फीट आकार वाले कमरे के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। साथ ही इन्हें अपने कमरे के माप के हिसाब से 10-30 लीटर क्षमता में चुन सकते हैं।
- विंडो एयर कूलर: जैसे कि इनके नाम से समझ आ रहा है, कि विंडो से इनका कोई ताल्लुक है। जी हां, विंडो कूलर को आमतौर पर, विंडो के फ्रेम में लगाने का सुझाव दिया जाता है, जिस वजह से इन्हें विंडो कूलर कहा जाता है। ये भी बड़े कमरों के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं, जो कि 150 से लेकर 600 स्क्वेर फीट वाले कमरे के लिए सही हो सकते हैं। इन साइज वाले कमरों के लिए आप इन्हें 40-60 लीटर क्षमता में ले सकते हैं
- टावर एयर कूलर: इन्हें टावर कूलर इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इनकी डिजाइन भी टावर की तरह लंबी और पतली होती है। ये छोटे और आसानी से इधर-उधर लेकर जाने वाले कूलर होते हैं, जिन्हें आप एक रूम से दूसरे रूम में लेजा सकते हैं। ये घर में कम जगह घेरे फिट हो जाते हैं। ये आमतौर पर, छोटे से लेकर मध्यम यानि 150-300 स्क्वेर फीट साइज वाले कमरे को ठंडा कर सकते हैं और इनकी 25-50 लीटर तक की क्षमता उपयुक्त हो सकती है।
