बड़ी जगह के लिए 70 लीटर वाले Air Cooler, जो देंगे तपती गर्मी से राहत!

70 लीटर वाले Air Cooler बड़े एरिया के लिए बढ़िया माने जाते हैं, क्योंकि इनमें बड़े ब्लेड्स, हैवी ड्यूटी मोटर और लॉन्ग एयर थ्रो शामिल होती है, जिससे बेहतर कूलिंग मिलती है। नीचे आप 70 लीटर वाले एयर कूलर के 5 विकल्पों को देख सकते हैं।
70 लीटर एयर कूलर
70 लीटर एयर कूलर

अगर आपका लिविंग रूम या बेडरूम भी बड़ा है, तो 70 लीटर एयर कूलर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि इनमें लंबी एयर थ्रो, बड़ी वाटर टैंक, हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब पैड्स और हैवी ड्यूटी मोटर लगी होती है, जिससे आप इस गर्मी से राहत पा सकते हैं। यहां हमने जिन 70 लीटर वाले Room Cooler के विकल्प आपको दिए हैं उनमें से कुछ में आइस चैंबर लगा हुआ है, जिसमें आप बर्फ के टुकड़ों को रखकर हवा को एसी जैसा ठंडा कर सकते हैं। वहीं ये सभी एयर कूलर इन्वर्टर कंपैटिबल है यानी आप इन्हें बिजली कटने के बाद भी उपयोग कर सकते हैं। इनमें से कुछ में एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगे मिलते हैं जो ना केवल हवा को ठंडा करते हैं, बल्कि हवा में मौजूद बैक्टीरिया और धूल कणों को भी फिल्टर करते हैं, जिससे आपको शुद्ध ठंडी हवा मिलती है।  

70 लीटर एयर कूलर कितने बड़े कमरों के लिए बेहतर है?

70 लीटर के एयर कूलर मीडियम से लेकर बड़े कमरों के लिए काफी बढ़िया माने जाते हैं। आमतौर पर यह 150 से 300 स्क्वायर फीट तक के कमरे को आसानी से ठंडा कर सकते हैं। वहीं अगर कमरे में खिड़कियां हैं और हवा बाहर आती-जाती है तो इन Air Cooler की कूलिंग और भी बेहतर हो जाती है। वहीं ये कूलर उन जगहों के लिए भी सही रहते हैं, जहां 2 से 4 लोग रहते हैं, जैसे बेडरूम, हॉल या छोटा ऑफिस। लेकिन ध्यान रहे कि कमरा अगर 300 स्क्वायर फीट से ज्यादा है, तो इन एयर कूलर की कूलिंग क्षमता कम हो सकती है। 

क्या 70 लीटर एयर कूलर ज्यादा बिजली खपत करते हैं?

देखिए 70 लीटर एयर कूलर ज्यादा बिजली खर्च नहीं करते हैं। ये एयर कूलर 120 से 200 वॉट के बीच बिजली खपत करते हैं, जो कि एक पंखे से थोड़ा ज्यादा और AC से बहुत कम होता है। अगर आप इसे रोज 7–8 घंटे चलाते हैं, तो महीने का बिजली बिल ज्यादा नहीं बढ़ता। हालांकि, बिजली की खपत इस बात पर भी निर्भर करती है कि कूलर किस स्पीड पर चल रहा है और उसमें कौन-सा मोटर लगा है और आप उसे कितने समय तक इस्तेमाल कर रहे हैं।

इसी तरह की अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज को देखें।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Kenstar Dominar HC 70 Litre Cooler

    केनस्टार का यह एयर कूलर 15.2 मीटर एयर थ्रो क्षमता के साथ आता है, जो तेजी से कमरे में हवा को फैलाता है जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। इसमें आपको 70 लीटर की बड़ी वाटर टैंक मिलती है जिसमें आपको बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती है और लंबे समय तक आप ठंडक पा सकते हैं। इस Kenstar कूलर में 1350 RPM मोटर लगा होता है जो हवा की गति को तेज करता है। इस Desert Cooler में लगी हैवी ड्यूटी मोटर लंबे समय तक चलने पर भी शानदार प्रदर्शन करती है और इसकी सबसे खास बात है कि यह एयर कूलर बहुत कम शोर करती है जिससे आप शांति से ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। इसमें लगे Hydro Dense हनीकॉम्ब पैड्स 30% ज्यादा पानी सोखते हैं और 50% से ज्यादा कूलिंग करते हैं। वहीं इन हनीकॉम्ब पैड्स की सबसे खास बात है कि यह हवा में मौजूद बैक्टीरिया और धूल कणों को फिल्टर करके शुद्ध हवा अब तक पहुंचाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Kenstar Dominar HC
    • क्षमता - 70 लीटर
    • कलर - सफेद
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • विशेष सुविधा - इन-बिल्ट व्हील्स
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 2500 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • आइटम का वजन - 16100 किलोग्राम

    खूबियां

    • इस डेजर्ट एयर कूलर में कैस्टर व्हील्स लगे हैं, जिससे इसे खिसकाना काफी आसान होता है। 
    • इसमें वाटर इंडिकेटर की सुविधा मिलती है, जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी मौजूद है।

    कमी 

    • अभी तक इस एयर कूलर में यूजर्स को कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • HAVAI Thunder-70 ltr Tower Air Cooler

    यह टॉवर एयर कूलर है जो कम जगह में आसानी से रखा जा सकता है। इसमें आपको 70 लीटर की वाटर टैंक मिलती है जिसमें एक बार पानी भरने पर आप लंबे समय तक ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। इसकी 10 फीट एयर थ्रो क्षमता दूर बैठे व्यक्ति तक भी ठंडी हवा फेंकता है। इसमें आपको स्विंग, पंप और स्पीड को कंट्रोल करने के लिए नॉब्स लगे मिलते हैं जिन्हें आप अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। इस HAVAI एयर कूलर में 3 वे एयर डिफ्लेक्शन तकनीक शामिल होती है, जो कमरे के हर कोने में ठंडी हवा को फैलाता है जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। इसमें मोटे हनीकॉम्ब पैड्स लगे होते हैं जो ज्यादा पानी सोखते हैं और हवा को अधिक ठंडा करने में मदद करते हैं। इस एयर कूलर में आपको वाटर इंलेट लगा मिलता है, जिससे कूलर की टैंक में पानी भरना आसान होता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - HAVAI Thunder
    • क्षमता - 70 लीटर
    • कलर - ब्लैक और ग्रे
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • विशेष सुविधा - एडजस्टेबल स्पीड
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 3500 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • आइटम का वजन - 15 किलोग्राम

    खूबियां

    • यह एयर कूलर इन्वर्टर रेडी है यानी बिजली कटने पर आप इस कूलर को इन्वर्टर पर भी चला सकते हैं।
    • यह शॉकप्रूफ और रस्टप्रूफ बॉडी के साथ आने वाला एयर कूलर है यानी इसमें बिजली का झटका लगने का डर नहीं रहता है।

    कमी 

    • फिलहाल, अमेजन यूजर्स को इस एयर कूलर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • SINGER Aero Ultima 70 Litres Desert Cooler For Home

    सिंगर का यह एयर कूलर बेहद स्टाइलिश और प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है, जो आपके कमरे या लिविंग एरिया की खूबसूरती में चार-चांद लगा सकता है। इसमें 70 लीटर की वाटर टैंक शामिल होती है, जिससे इसमें बार-बार पानी भरने का टेंशन नहीं रहता है। इस Room Cooler में शक्तिशाली मोटर लगी होती है डबल Ball Bearing के साथ काम करती है। इससे मोटर कम शोर करती है, अधिक तेज हवा फैलाती है और लंबे समय तक टिकाऊ रहती है। इस SINGER एयर कूलर में आपको एक आइस चैबर भी मिलता है जिसमें आप बर्फ के टुकड़ों को रखकर लंबे समय तक एसी जैसी ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं। इस रूम कूलर में लगे हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब पैड्स ज्यादा पानी सोखकर हवा को ठंडा करने में मदद करते हैं। इसमें लगे कैस्टर व्हील्स को आप लॉक कर सकते हैं यानी कूलर को एक जगह पर रखने के बाद उसके पहिए को लॉक किया जा सकता है जिससे कूलर इधर-उधर नहीं खिसकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - SINGER Aero Ultima
    • क्षमता - 70 लीटर
    • कलर - सफेद
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • विशेष सुविधा - 3 वे स्पीड सेटिंग्स
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 2942.89 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • आइटम का वजन - 17000 किलोग्राम

    खूबियां

    • यह एयर कूलर वाटर इंडिकेटर के साथ आता है जिसमें आप देख सकते हैं कि कितना पानी बचा हुआ है, ताकि पानी खत्म होने से पहले आप टैंक भर सकें। 
    • यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है यानी आप बिजली कटने पर इसे इन्वर्टर पर भी चला सकते हैं। 

    कमी 

    • इस एयर कूलर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    03
  • Livpure Iceblast Desert Air Cooler with High Air Delivery

    लिवप्योर का यह डेजर्ट एयर कूलर बड़े एरिया के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसमें शामिल 70 लीटर की वाटर टैंक में आपको बार-बार पानी भरने का झंझट नहीं रहता है। यह Livpure कूलर 40 फीट तक की दूरी पर ठंडी हवा को फेंकता है जिससे दूर बैठे व्यक्ति को भी हवा लगती है। इसमें 160W की मोटर लगी होती है, जो कम बिजली खपत के साथ बेहतर प्रदर्शन करती है। ज्यादा ठंडी हवा के लिए इस एयर कूलर में आपको आइस चैंबर लगा मिलता है जिसमें आप बर्फ को रखकर हवा एसी जैसी ठंडी कर सकते हैं। इसमें स्पीड कंट्रोलर लगा मिलता है जिससे आप हवा की गति को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं। इसमें 3 साइड हनीकॉम्ब पैड्स लगे हैं, जो एंटी-बैक्टीरियल तकनीक के साथ काम करते हैं यानी यह हवा को ठंडा करने के साथ-साथ हवा में मौजूद अशुद्धियों को भी खत्म करते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Livpure Iceblast
    • क्षमता - 70 लीटर
    • कलर - सफेद
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • विशेष सुविधा - थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 5500 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • आइटम का वजन - 15.6 किलोग्राम

    खूबियां

    • इस 70 लीटर एयर कूलर में लूवर लगे हैं यानी कूलर चालू नहीं होने पर यह बंद हो जाते हैं जिससे कूलर के अंदर गंदगी नहीं जाती है।
    • इसमें पोर्टेबल कैस्टर व्हील्स लगे हैं, जिससे कूलर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लेकर जाना आसान होता है।

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स को फिलहाल इस एयर कूलर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    04
  • Bajaj Shield Series Velar 70L Desert Air Cooler For Home

    बजाज का यह स्टाइलिश डिजाइन वाला एयर कूलर 70 लीटर वाटर टैंक के साथ आता है, जो लंबे समय तक ठंडी हवा दे सकता है। इसकी एयर थ्रो क्षमता 80 फीट है जो दूर तक हवा को फैलाता है। यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है, जिसे आप बिजली कटने पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस Bajaj Air Cooler में ड्यूल साइड वाटर इंलेट लगा हुआ है यानी आप कूलर की दोनों साइड से केवल पाइप डालकर पानी टैंक में भर सकते हैं। इसमें आपको आइस चैंबर लगा मिलता है, जिससे आप इसमें बर्फ को रखकर हवा अधिक ठंडी कर सकते हैं। इसमें 3 स्पीड कंट्रोल फीचर शामिल होता है, जिससे आप हवा की गति को 3 अलग-अलग मोड में अपने अनुसार बदल सकते हैं। इसमें 3 साइड कूलर मास्टर फीचर मौजूद है, जो हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स को अधिक ठंडा करने में मदद करते हैं। इसमें DuraMarine प्रो पंप लगा हुआ है, जो नमी से खराब नहीं होता है और लंबे समय तक टिकाऊ रहता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Bajaj Shield Series Velar
    • क्षमता - 70 लीटर
    • कलर - सफेद
    • मटेरियल - प्लास्टिक
    • विशेष सुविधा - DuraMarine प्रो पंप
    • एयर फ्लो कैपेसिटी - 3237 क्यूबिक फीट पर मिनट
    • आइटम का वजन - 14600 किलोग्राम

    खूबियां

    • इस एयर कूलर में आपको DuraTuff प्रो मोटर लगी मिलती है, जो अधिक टिकाऊ और कम शोर के साथ काम करती है।
    • इसमें लगे पहिए के कारण कूलर को एक स्थान से दूसरे स्थान तक खिसकाना आसान होता है।

    कमी 

    • इस कूलर को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स ने कुछ खास शिकायत नहीं की है।
    05

70 लीटर एयर कूलर के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां हमने ऊपर बताए गए 70 लीटर एयर Cooler के 5 मॉडल्स की तुलना की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल्स नाम 

मोटर  

एयर फ्लो 

खास फीचर्स

Kenstar Dominar HC

हैवी ड्यूटी डबल बॉल बेयरिंग मोटर 

2500 मीटर क्यूब घंटे

वाटर इंडिकेटर, हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स

HAVAI Thunder

साइलेंट मोटर

3500 मीटर क्यूब घंटे

ऑटो लूवर, शॉकप्रूफ

SINGER Aero Ultima

डबल बॉल बेयरिंग मोटर

2942.89 मीटर क्यूब घंटे

नॉइज ऑपरेशन, इन्वर्टर कंपैटिबल

Livpure Iceblast

थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन मोटर

5500 मीटर क्यूब घंटे

ओवरलोड प्रोटेक्शन, एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड्स

Bajaj Shield Series Velar

DuraTuff प्रो मोटर

3237 मीटर क्यूब घंटे

4 वे तकनीक, पोर्टेबल डिजाइन

इसी तरह के अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 70 लीटर एयर कूलर कितने बड़े कमरे को ठंडा कर सकता है?
    +
    एक 70 लीटर एयर कूलर आमतौर पर 400-600 वर्ग फुट तक के बड़े कमरों या हॉल को प्रभावी ढंग से ठंडा कर सकता है।
  • एयर कूलर के रखरखाव के लिए क्या करना चाहिए?
    +
    नियमित रूप से पानी की टंकी साफ करें, कूलिंग पैड बदलें, और मोटर व पंप की जांच करें ताकि बेहतर प्रदर्शन और लंबी उम्र सुनिश्चित हो सके।
  • 70 लीटर एयर कूलर बिजली की कितनी खपत करता है?
    +
    यह मॉडल पर निर्भर करता है, लेकिन आमतौर पर यह एसी की तुलना में काफी कम बिजली की खपत करता है।