इस बढ़ती गर्मी की मार से बचने के लिए अगर आप भी बड़ी क्षमता वाला एयर कूलर लेने का विचार कर रहे हैं, तो यहां दिए गए 90 लीटर क्षमता वाला कूलर के विकल्पों को देख सकते हैं, जो हॉल, ऑफिस, बड़े कमरों और खुले एरिया में तेजी से ठंडक करने के लिए काफी लोकप्रिय हैं। बड़ी क्षमता होने का सबसे अच्छा फायदा यह होता है कि आपको वाटर टैंक में बार-बार पानी नहीं भरना पड़ता है और यह लंबे समय तक ठंडी हवा देते हैं। वहीं इन Home Cooler की फ्लो क्षमता भी काफी ज्यादा होती है, जिस कारण कमरा तेजी से ठंडा होता है। इनकी सबसे खास बात इनका इन्वर्टर कंपैटिबल फीचर है, जिससे इन्हें बिजली कटने के बाद भी इन्वर्टर पर चलाया जा सकता है। इनमें आपको आइस चैंबर भी लगा मिलता है, जिसमें बर्फ को रखकर आप एसी जैसी ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं।
90 लीटर एयर कूलर क्यों है बढ़िया?
अगर आप भी बड़ी क्षमता वाला एयर कूलर लेने का विचार कर रहे हैं, तो यहां हमने जानकारी दी है कि 90 लीटर वाले एयर क्यों बढ़िया माने जाते हैं, ताकि आपको सही विकल्प चुनने में आसानी हो।
- बड़ा पानी टैंक: 90 लीटर टैंक होने कारण आपको केवल एक बार पानी भरना होता है और यह लंबे समय तक ठंडी हवा देते हैं यानी इसमें बार-बार पानी की टैंक भरने का झंझट नहीं रहता है।
- मजबूत और बड़े फैन ब्लेड्स: इनमें आपको टिकाऊ व 16 से 18 इंच तक की बड़ी फैन ब्लेड्स लगी मिलती हैं, जो हवा को तेज करने में मदद करती है। जिसका फायदा यह होता है कि बड़ा कमरा भी जल्दी ठंडा हो सकता है।
- हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब पैड्स: आपको अधिकतर 90 लीटर वाले एयर कूलर में हाई डेंसिटी और एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड्स लगे मिलते हैं, जो ज्यादा पानी सोखकर हवा ठंडी करते हैं और हवा में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस को भी खत्म करते हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर ऐसी अधिक जानकारी को आप प्राप्त कर सकते हैं।
Kenstar MAHA KOOL HC 90 L Desert Air Cooler
केनस्टार का यह 90 लीटर वाटर टैंक क्षमता वाला एयर कूलर दमदार ठंडक दे सकता है। बड़ी टैंक होने के कारण इसमें आपको बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसमें आपको 45.7 सेंटीमीटर के बड़े और शक्तिशाली फैन लगे मिलते हैं, जो तेज हवा करने में मदद करते हैं। इसमें फ्रंट लॉक वाले पहिए लगे होते हैं, जिसे एक बार लॉक करने पर कूलर एक जगह टिका रहता है और इधर-उधर नहीं खिसकता है। इस Kenstar कूलर में हैवी ड्यूटी मोटर लगा हुआ है, जो लंबे समय तक चलने पर भी शानदार प्रदर्शन करता है। इस डेजर्ट एयर कूलर के तीनों साइड लगे हनीकॉम्ब पैड्स अधिक से अधिक पानी को सोखते हैं, जिससे हवा ज्यादा ठंडी होती है। इसमें लगा हाई कैपेसिटी पंप हार्ट वाटर में भी बेहतर ढंग से काम करता है और जल्दी खराब नहीं होता है, जिससे यह कूलर लंबे समय तक टिकाऊ रह सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Kenstar MAHA KOOL
- क्षमता - 90 लीटर
- कलर - ग्रे
- मटेरिटल - PP
- विशेष सुविधा - इन-बिल्ट व्हील्स
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 6000 CFPM
खूबियां
- यह केनस्टार एयर कूलर इन्वर्टर कंपैटिबल है यानी आप बिजली कटने पर इसे घर के इन्वर्टर से जोड़ सकते हैं और बिना किसी रुकावट ठंडी हवा का आनंद उठा सकते हैं।
- इस कूलर के हनीकॉम्ब पैड्स एंटी-बैक्टीरियल होते हैं, जो हवा में मौजूद बैक्टीरिया और गंदगी को अलग करते हैं जिससे आप तक साफ ठंडी हवा पहुंचती है।
कमी
- अमेजन यूजर्स को फिलहाल इस कूलर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
01
Bajaj DMH90 Neo 90L Desert Air Cooler
बजाज का यह डेजर्ट एयर बड़े एरिया के लिए बढ़िया विकल्प माना जाता है। इसकी 90 लीटर की बड़ी वाटर टैंक लंबे समय तक कूलिंग को बनाए रखती है और इसमें आपको बार-बार टैंक भरने की समस्या नहीं रहती है। यह कूलर 90 फीट तक की दूरी पर ठंडी हवा फैंकता है, जिससे दूर बैठा व्यक्ति भी ठंडी हवा का आनंद उठा सकता है। अगर आपके एरिया में अक्सर बिजली कटने की समस्या रहती है, तो यह Desert Cooler आपके लिए बढ़िया हो सकता है, क्योंकि यह इन्वर्टर कंपैटिबल है जिससे आप बिजली जाने के बाद इसे इन्वर्टर पर चला सकते हैं। इस कूलर की गति को नियंत्रित करने के लिए इसमें 3 स्पीड कंट्रोल मिलते हैं। 3 साइड कूलर मास्टर वाला यह एयर कूलर अधिक ताजी हवा को खिंचकर ज्यादा ठंडी हवा देने में मदद करता है। इस कूलर में आपको एक आइस चैंबर भी मिलता है, जिसमें आप बर्फ के छोटे-छोटे टूकड़ों को रखकर हवा को एसी जैसा ठंडा कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Bajaj DMH90 Neo
- क्षमता - 90 लीटर
- कलर - सफेद
- मटेरिटल - प्लास्टिक
- विशेष सुविधा - एडजस्टेबल स्पीड
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 5600 CFPM
खूबियां
- इस एयर कूलर में DuraMarine पंप लगा होता है, जो नमी के कारण खराब नहीं होता है और अधिक टिकाऊ रहता है।
- इसमें वाटर इंडिकेटर लगा मिलता है, जिससे आप देख सकते हैं कि टैंक में कितना पानी मौजूद है।
कमी
- इस कूलर को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Livpure KoolBliss Neo Desert Cooler
लिवप्योर का यह एयर कूलर किफायती कीमत में शानदार कूलिंग देता है। इसके 90 लीटर वाटर टैंक में एक बार पानी भरने के बाद यह लंबे समय तक ठंडी हवा दे सकता है। इसमें 3 साइड हनीकॉम्ब पैड्स लगे होते हैं, जो एंटी-बैक्टीरियल तकनीक के साथ काम करते हैं। यह ना केवल पानी को सोखकर हवा ठंडी करते हैं, बल्कि हवा में मौजूद बैक्टीरिया व एलर्जी पैदा करने वाले कणों को भी साफ करते हैं, जिससे आप शुद्ध ठंडी हवा पा सकते हैं। इस Livpure कूलर में 3 स्पीड कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिससे आप हवा की गति को तीन अलग-अलग मोड में सेट कर सकते हैं। इस कूलर में 5 ब्लेड्स लगे होते हैं, जो 16 इंच साइज के साथ आते हैं जिससे हवा अधिक तेज होती है। इसमें थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर शामिल है, जो मोटर के गर्म होने या जलने पर कूलर को अपने आप बंद कर देता है। इसमें लगे कैस्टर व्हील्स लॉक के साथ आते हैं, जिससे आप कूलर को एक जगह पर लॉक कर सकते हैं ताकि वह खिसके नहीं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Livpure KoolBliss Neo
- क्षमता - 90 लीटर
- कलर - सफेद
- मटेरिटल - प्लास्टिक
- विशेष सुविधा - ऑटो शट-ऑफ
- आइटम का वजन - 17.5 किलोग्राम
खूबियां
- यह इन्वर्टर कंपैटिबल एयर कूलर है यानी बिजली कटने के बाद भी आप इसे इन्वर्टर पर चला सकते हैं।
- इसमें वाटर इंडिकेटर लगा होता है, जिसकी मदद से आप देख सकते हैं कि वाटर टैंक में कितना पानी बचा हुआ है।
कमी
- इस एयर कूलर में फिलहाल अमेजन यूजर्स को कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
03
HAVAI Premium Glass Top GT 18 Air Cooler
इस HAVAI एयर कूलर की सबसे खास बात यह है कि यह ग्लास टॉप के साथ आता है, जो देखने में काफी आकर्षक लगता है और इस पर आप कुछ डेकोरेटिव आइटम्स को रख सकते हैं। यह 90 लीटर क्षमता के साथ आता है, जिसमें आपको बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती है और यह लंबे समय तक कूलिंग प्रदान कर सकता है। इस Cooler की 250 वाट क्षमता कम बिजली खपत के साथ अधिक शक्तिशाली हवा देती है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है। यह एयर कूलर 75 फीट तक की दूरी पर भी ठंडी हवा फैंकता है, जिससे दूरे बैठे व्यक्ति को भी हवा लगती है। इसकी 18 इंच की फैन ब्लेड्स हवा को तेज करने में मदद करते हैं। इसमें मेटल व्हील्स लगे होते हैं, जो अधिक टिकाऊ होते हैं और इन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर लेकर जाना भी आसान होता है। इसमें 3 साइड हनीकॉम्ब पैड्स लगे हैं, जो उच्च गुणवत्ता के साथ आते हैं और ज्यादा पानी सोखते हैं जिससे हवा ठंडी बनती है। इसमें आपको काफी बड़ा आइस चैंबर मिलता है, जिसमें आप एक बार में काफी बर्फ इसमें डाल सकते हैं और एसी जैसी हवा का आनंद उठा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - HAVAI Premium
- क्षमता - 90 लीटर
- कलर - सफेद और ब्लैक
- मटेरिटल - प्लास्टिक
- विशेष सुविधा - ग्लास टॉप
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 75 CFPM
खूबियां
- इसमें 3 स्पीड कूलिंग मिलती है, जिससे आप ठंडी हवा को अपनी सुविधा अनुसार अलग-अलग मोड में सेट कर सकते हैं।
- इसमें दिए गए वाटर Inlet की मदद से आप कूलर में सीधा पानी का पाइप लगाकर टैंक भर सकते हैं।
कमी
- इस कूलर को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई खास शिकायत नहीं की है।
04
Crompton Gale 90 Litres Desert Air Cooler for home
क्रॉम्पटन का यह 90 लीटर क्षमता वाला डेजर्ट एयर कूलर बड़े लिविंग रूम या कमरों के लिए बढ़िया हो सकता है। फीचर्स की बात करें, तो इसमें 4 वे एयर डिफ्लेक्शन फीचर शामिल है, जो कूलर की हवा को कमरे में चारों तरफ फैलाता है जिससे हर कोना ठंडा होता है। इस Crompton एयर कूलर में लगी मोटर ओवरलोड प्रोटेक्शन के साथ काम करती है यानी अगर मोटर लंबे समय तक चलने पर गर्म हो जाता है या जल रहा होता है जो यह तकनीक अपने आप कूलर को बंद कर देती है। इस क्रॉम्पटन एयर कूलर में लगा एवर लास्ट पंप अधिक टिकाऊ होता है, क्योंकि यह नमी और हार्ट वाटर में भी सुरक्षित ढंग से काम करता है। इसमें हाई डेंसिटी हनीकॉम्ब पैड्स लगे हुए हैं, जो अधिक से अधिक पानी सोखकर हवा को ठंडा करने में मदद करते हैं। इस डेजर्ट एयर कूलर में ऑटो स्विंग तकनीक शामिल है, जो हवा को ऊपर और नीचे फैलाती है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा होता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Crompton Gale
- क्षमता - 90 लीटर
- कलर - ग्रे
- मटेरिटल - प्लास्टिक
- विशेष सुविधा - ओवरलोड प्रोटेक्शन
- एयर फ्लो कैपेसिटी - 470 CFPM
खूबियां
- इसमें आपको आइस चैंबर मिलता है, जिसमें आप बर्फ को रखकर हवा को अधिक ठंडा कर सकते हैं।
- इसमें लगे कैस्टर व्हील्स की मदद से आप कूलर को आसानी से खिसका सकते हैं।
कमी
- इस एयर कूलर में अभी तक अमेजन यूजर्स को कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
05
90 लीटर क्षमता वाले एयर कूलर के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने ऊपर बताए गए 5 90 लीटर एयर कूलर की तुलना की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए बढ़िया हो सकता हो सकता है।
इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।